गरीबी से तंग आकर टावर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर नीचे उतरा नरसिंहगढ़_ शहर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी आर्थिक तंगी और गरीबी से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 6 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के आश्वासन पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान हेमंत प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गरीबी और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अपनी परेशानी और प्रशासन से मदद न मिलने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने नीचे से लाउडस्पीकर और बातचीत के जरिए युवक को लगातार समझाने का प्रयास किया। आखिरकार करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा उसकी समस्याओं को सुनने और उचित सहायता का आश्वासन देने पर हेमंत टावर से नीचे उतरने को राजी हुआ। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। फिलहाल युवक पूरी तरह सुरक्षित है और अधिकारियों द्वारा उससे बातचीत कर उसकी समस्याओं को जानने और मदद करने की प्रक्रिया जारी है।
गरीबी से तंग आकर टावर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर नीचे उतरा नरसिंहगढ़_ शहर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी आर्थिक तंगी और गरीबी से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 6 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के आश्वासन पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान हेमंत प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गरीबी और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अपनी परेशानी और प्रशासन से मदद न मिलने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। युवक
के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने नीचे से लाउडस्पीकर और बातचीत के जरिए युवक को लगातार समझाने का प्रयास किया। आखिरकार करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा उसकी समस्याओं को सुनने और उचित सहायता का आश्वासन देने पर हेमंत टावर से नीचे उतरने को राजी हुआ। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। फिलहाल युवक पूरी तरह सुरक्षित है और अधिकारियों द्वारा उससे बातचीत कर उसकी समस्याओं को जानने और मदद करने की प्रक्रिया जारी है।
- हटा के खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे | Damoh News दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल स्कूल भवन का निरीक्षण कर बच्चों के लिए सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है। दमोह से जिला ब्यूरो यशबेन्द्र सिंह हजारी की खास रिपोर्ट।1
- 🌅 खुला मौसम है, शाम सुहानी है… ठंडी-ठंडी हवाओं में एक प्यारी-सी कहानी है। 💕 चेहरे पर मुस्कान और दिल में सुकून रहे, आप सभी की शाम हमेशा खुशियों से भरी रहे। 🌸✨ शुभ संध्या दोस्तों 🙏❤️ 🌅 खुला मौसम है, शाम सुहानी है… ठंडी-ठंडी हवाओं में एक प्यारी-सी कहानी है। 💕 चेहरे पर मुस्कान और दिल में सुकून रहे, आप सभी की शाम हमेशा खुशियों से भरी रहे। 🌸✨ शुभ संध्या दोस्तों 🙏❤️2
- देवगांव में नालियों की सफाई नहीं, कीचड़ और गंदगी के बीच स्कूल पहुंच रहे बच्चे कटनी। रीठी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवगांव में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने से सड़क किनारे कीचड़ फैल गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चों को इसी गंदगी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है। इससे आसपास गंदगी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना चाहिए।1
- बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू सत्र 2026-27 का शुभारंभ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधायक प्रणय प्रभात पांडेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विकासखंड समन्वयक अरविन्द शाह ने पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को गांव और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विधायक पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी गांव की समस्याओं को चिन्हित कर समुदाय के सहयोग से उनके समाधान तलाशें। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक के साथ प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें वितरित की गईं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति एवं स्वैच्छिकता पर्व की शपथ भी दिलाई गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- ईद मिलादुन्नवी पर कस्बे में निकला जुलूस,डीजे की धुनों पर जमकर थिरके युवा व बच्चे ईद मिलादुन्नवी के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में मुस्लिम समुदाय ने निकाला भव्य जुलूस इस दौरान छोटे छोटे बच्चे अपनी अपनी पंक्ति में धर्म के झंडे लेकर पक्तिबद्ध होकर चल रहे थे तो वहीं युवा वर्ग डीजे की धुनों पर थिरकते एवं नारे लगाते हुए चल रहे थे उल्लेखनीय है कि इस दिन को पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश (जन्म) की खुशी के रूप में याद किया जाता कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना मड़ावरा पुलिस बल मौजूद रहा। madawra से प्रियंक सर्राफ की रिपोर्ट2
- नरसिंहपुर में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर की कार्यवाही मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । स्थानीय लोगों के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश की गई । लेकिन पहचान ना हो सकी जिसके बाद रेलवे द्वारा पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने आंगे की कार्यवाही शुरू की ।1
- राजधानी भोपाल में चयनित शिक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत पिछले 5 दिनों से निर्जल अनशन पर थे अपनी मांगो को लेकर । पुलिस ने आज नरेंद्र सिंह राजपूत को बल पूर्वक उठाकर अस्पताल पहुंचाया पद वृद्धि की मांग को लेकर नीलम पार्क में धरना दे रहे थे चयनित शिक्षक शिक्षक भर्ती वर्ग 2 वर्ग 3 में पद वृद्धि की मांग कर रहे चयनित शिक्षक1
- ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर स्लीमनाबाद में शांति समिति की बैठक स्लीमनाबाद। ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर स्लीमनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर चर्चा की गई। पुलिस एवं प्रशासन ने जुलूस और धार्मिक आयोजनों के दौरान नियमों का पालन करने, अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित न करने की अपील की। साथ ही यातायात, सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए गए। बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शांति एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।1
- हैडलाइन– घर में घुसकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला! बृजपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, SP से न्याय की गुहार। एंकर– पन्ना | बृजपुर | ग्राम शहपुरा पुराने विवाद को लेकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल मुन्नीलाल यादव, जवाहरलाल यादव और तुलसीदास यादव ने पुलिस अधीक्षक पन्ना से शिकायत कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि गांव के ही छह लोगों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें तीनों भाई घायल हो गए। शिकायत के मुताबिक, मुन्नीलाल यादव के सिर में गंभीर चोट, जवाहरलाल यादव के हाथ में फ्रैक्चर और तुलसीदास यादव के सिर में गंभीर चोट आई। ⚖️ बृजपुर थाने में FIR क्रमांक 0172/2026 दर्ज है। पीड़ितों का आरोप है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी 24 अगस्त तक पुलिस पूछताछ के लिए उनके पास नहीं पहुंची, जबकि आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने मामले के विवेचक ASI पूर्णानंद मिश्रा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की है। 👉 अब सवाल यह है कि घायल बुजुर्गों को न्याय कब मिलेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी? 📢 पीड़ित परिवार ने SP पन्ना से शीघ्र कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। 🎥 देखिए तस्वीरों में पीड़ितों का दर्द और पूरी घटना की जानकारी। National News Live 📰 खबर वही, जिस पर हो भरोसा।1