logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम पंचायत खड़ात में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने किया पदभार ग्रहण, गांव के विकास को देंगे प्राथमिकता। आबूरोड। ग्राम पंचायत खड़ात में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को शुभ मुहूर्त में नवनिर्वाचित सरपंच ग्यारसाराम भील, उपसरपंच माया देवी बावरी एवं सभी 9 वार्डों के वार्ड पंचों ने पदग्रहण एवं शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच ग्यारसाराम भील ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना रहेगा। गांव में सड़क, बिजली एवं पानी की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का माला पहनाकर स्वागत एवं दलरामजी कांतिभाई हिकू देवी सिवरी देवी तेजाराम शंकर भाई राकेश पुरोहित ताराराम माली अभिनंदन किया। सरपंच निर्वाचित होने की खुशी में ग्रामीणों द्वारा मिठाइयां भी बांटी गईं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई ग्राम पंचायत के गठन से गांव के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा आमजन के कार्य समय पर होंगे। साथ ही ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित सरपंच ग्यारसाराम भील पंचायत की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाते हुए ग्रामीणों की जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विकास अधिकारी मधुबाला, पटवारी भावेश जी हीरा राठौर राजेश राठौर तेज सिंह देवड़ा वीरू पटेल सूरज सिंह तारा राम माली केतन पुरोहित राकेश पुरोहित विनोद राठौड़ बदा भाई भील विष्णु भाईलालाराम सहित ग्राम पंचायत खड़ात के दर्जनों महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Ritik Sargara
Ritik Sargara
पत्रकार Abu Road, Sirohi•
1 hr ago

ग्राम पंचायत खड़ात में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने किया पदभार ग्रहण, गांव के विकास को देंगे प्राथमिकता। आबूरोड। ग्राम पंचायत खड़ात में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को शुभ मुहूर्त में नवनिर्वाचित सरपंच ग्यारसाराम भील, उपसरपंच माया देवी बावरी एवं सभी 9 वार्डों के वार्ड पंचों ने पदग्रहण एवं शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच ग्यारसाराम भील ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना रहेगा। गांव में सड़क, बिजली एवं पानी की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का माला पहनाकर स्वागत एवं दलरामजी कांतिभाई हिकू देवी सिवरी देवी तेजाराम शंकर

भाई राकेश पुरोहित ताराराम माली अभिनंदन किया। सरपंच निर्वाचित होने की खुशी में ग्रामीणों द्वारा मिठाइयां भी बांटी गईं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई ग्राम पंचायत के गठन से गांव के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा आमजन के कार्य समय पर होंगे। साथ ही ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित सरपंच ग्यारसाराम भील पंचायत की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाते हुए ग्रामीणों की जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विकास अधिकारी मधुबाला, पटवारी भावेश जी हीरा राठौर राजेश राठौर तेज सिंह देवड़ा वीरू पटेल सूरज सिंह तारा राम माली केतन पुरोहित राकेश पुरोहित विनोद राठौड़ बदा भाई भील विष्णु भाईलालाराम सहित ग्राम पंचायत खड़ात के दर्जनों महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from Sirohi and nearby areas
  • ग्राम पंचायत खड़ात में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने किया पदभार ग्रहण, गांव के विकास को देंगे प्राथमिकता। आबूरोड। ग्राम पंचायत खड़ात में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को शुभ मुहूर्त में नवनिर्वाचित सरपंच ग्यारसाराम भील, उपसरपंच माया देवी बावरी एवं सभी 9 वार्डों के वार्ड पंचों ने पदग्रहण एवं शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच ग्यारसाराम भील ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना रहेगा। गांव में सड़क, बिजली एवं पानी की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का माला पहनाकर स्वागत एवं दलरामजी कांतिभाई हिकू देवी सिवरी देवी तेजाराम शंकर भाई राकेश पुरोहित ताराराम माली अभिनंदन किया। सरपंच निर्वाचित होने की खुशी में ग्रामीणों द्वारा मिठाइयां भी बांटी गईं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई ग्राम पंचायत के गठन से गांव के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा आमजन के कार्य समय पर होंगे। साथ ही ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित सरपंच ग्यारसाराम भील पंचायत की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाते हुए ग्रामीणों की जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विकास अधिकारी मधुबाला, पटवारी भावेश जी हीरा राठौर राजेश राठौर तेज सिंह देवड़ा वीरू पटेल सूरज सिंह तारा राम माली केतन पुरोहित राकेश पुरोहित विनोद राठौड़ बदा भाई भील विष्णु भाईलालाराम सहित ग्राम पंचायत खड़ात के दर्जनों महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।
    2
    ग्राम पंचायत खड़ात में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने किया पदभार ग्रहण, गांव के विकास को देंगे प्राथमिकता।
आबूरोड। ग्राम पंचायत खड़ात में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को शुभ मुहूर्त में नवनिर्वाचित सरपंच ग्यारसाराम भील, उपसरपंच माया देवी बावरी एवं सभी 9 वार्डों के वार्ड पंचों ने पदग्रहण एवं शपथ ग्रहण किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच ग्यारसाराम भील ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना रहेगा। गांव में सड़क, बिजली एवं पानी की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का माला पहनाकर स्वागत एवं दलरामजी कांतिभाई हिकू देवी सिवरी देवी तेजाराम शंकर भाई  राकेश पुरोहित ताराराम माली  अभिनंदन किया। सरपंच निर्वाचित होने की खुशी में ग्रामीणों द्वारा मिठाइयां भी बांटी गईं।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई ग्राम पंचायत के गठन से गांव के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा आमजन के कार्य समय पर होंगे। साथ ही ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित सरपंच ग्यारसाराम भील पंचायत की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाते हुए ग्रामीणों की जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर  विकास अधिकारी मधुबाला, पटवारी भावेश जी हीरा राठौर  राजेश राठौर तेज सिंह देवड़ा वीरू पटेल सूरज सिंह तारा राम माली केतन पुरोहित राकेश पुरोहित विनोद राठौड़ बदा भाई भील विष्णु भाईलालाराम  सहित ग्राम पंचायत खड़ात के दर्जनों महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    1 hr ago
  • मानपुर चौराहे पर स्पा सेंटर में मारपीट से मचा बवाल, भारी भीड़ जुटी; स्पा सेंटरों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। आबूरोड। शहर के मानपुर चौराहे के समीप संचालित गोल्डन रिलैक्स स्पा सेंटर में मारपीट की घटना के बाद रविवार शाम क्षेत्र में हंगामा खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्पा सेंटर के भीतर 3 से 4 लोगों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। वहीं कांग्रेस पार्षद भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत करवाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने स्पा सेंटरों की गतिविधियों और कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में संचालित कुछ स्पा सेंटरों को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से स्पा सेंटरों की निष्पक्ष जांच करवाने, नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा विवादों में संलिप्त पाए जाने वाले सेंटरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद मानपुर चौराहे पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। अब पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की घटना के वास्तविक कारणों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    मानपुर चौराहे पर स्पा सेंटर में मारपीट से मचा बवाल, भारी भीड़ जुटी; स्पा सेंटरों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।
आबूरोड। शहर के मानपुर चौराहे के समीप संचालित गोल्डन रिलैक्स स्पा सेंटर में मारपीट की घटना के बाद रविवार शाम क्षेत्र में हंगामा खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्पा सेंटर के भीतर 3 से 4 लोगों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। वहीं कांग्रेस पार्षद भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत करवाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने स्पा सेंटरों की गतिविधियों और कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में संचालित कुछ स्पा सेंटरों को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।
नागरिकों ने प्रशासन से स्पा सेंटरों की निष्पक्ष जांच करवाने, नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा विवादों में संलिप्त पाए जाने वाले सेंटरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
घटना के बाद मानपुर चौराहे पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। अब पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की घटना के वास्तविक कारणों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आबूरोड के जगदीश चौराहे पर आवारा सांडों का आतंक, आपस में भिड़े तो मची अफरा तफरी आबूरोड। शहर के जगदीश चौराहे पर देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो आवारा सांड बीच चौराहे पर आपस में भिड़ गए। सांडों की जोरदार टक्कर के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। वहीं, सांडों की लड़ाई की चपेट में पास स्थित आइसक्रीम की दुकान आ गई, जिससे दुकान में काफी नुकसान हुआ। प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार, सांडों की टक्कर से दुकान में रखा डस्टबिन, पानी का कैंपर और काउंटर टूट गए। वहीं, दुकान में कांच बिखर गए। अचानक हुए घटनाक्रम से दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग भी सांडों से बचने के लिए इधर-उधर होते नजर आए।
    1
    आबूरोड के जगदीश चौराहे पर आवारा सांडों का आतंक, आपस में भिड़े तो मची अफरा तफरी
आबूरोड। शहर के जगदीश चौराहे पर देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो आवारा सांड बीच चौराहे पर आपस में भिड़ गए। सांडों की जोरदार टक्कर के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। वहीं, सांडों की लड़ाई की चपेट में पास स्थित आइसक्रीम की दुकान आ गई, जिससे दुकान में काफी नुकसान हुआ।
प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार, सांडों की टक्कर से दुकान में रखा डस्टबिन, पानी का कैंपर और काउंटर टूट गए। वहीं, दुकान में कांच बिखर गए। अचानक हुए घटनाक्रम से दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग भी सांडों से बचने के लिए इधर-उधर होते नजर आए।
    user_Magan Prajapat
    Magan Prajapat
    Assisted living residence आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • 2 लाख रुपए लेकर निकला युवक कोटा में मिला, मूंगफली की फसल के पैसे लेकर गुजरात से घर लौट रहा था; 4 दिन से पुलिस तलाश कर रही थी मंडार थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के लापता युवक को पुलिस ने चौथे दिन कोटा से ढूंढा है। युवक गुजरात के गुंदरी मार्केट से मूंगफली की फसल के 2 लाख रुपए लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने रिपोर्ट दी थी कि रोहुआ निवासी सुरताराम पुत्र रतनाराम चौधरी, गुंदरी (गुजरात) मार्केट गया हुआ था। वह शाम करीब 4 बजे लगभग 2 लाख रुपए लेकर वहां से अपने घर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों द्वारा तलाश करने पर मगरीवाड़ा में एक बंद पड़ी होटल के पास से युवक की मोटरसाइकिल और कुछ दूरी पर मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले थे। एसपी डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देश पर पुलिस उप अधीक्षक अशोक आँजना और थानाधिकारी प्रवीण आचार्य के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार 4 दिन से युवक की तलाश कर रही थी। रविवार रात युवक कोटा में मिला, जिसे अब मंडार पुलिस वापस लेकर आ रही है। इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा। *ऐसे चली पूरी टाइमलाइन-* 28 अक्टूबर - शाम करीब 4 बजे सुरताराम गुंदरी (गुजरात) मार्केट से मूँगफली की फसल के 2 लाख रुपये लेकर रवाना। शाम को मगरीवाड़ा के होटल पर बाइक और फ़ोन मिले। 29 अक्टूबर- एमओयू टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीमें गठित, सर्च अभियान शुरू। 30 अक्टूबर - समाजजनों ने थाने पहुंचकर जांच तेज करने की मांग की। आसपास के जंगल क्षेत्र में पुलिस के करीब 70 जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन। 31 अक्टूबर - डॉग स्क्वायड ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का सर्च जारी। 1 अक्टूबर - मगरीवाड़ा, धनपुरा, रोहुआ आदि क्षेत्रों में पैदल सर्च। ग्रामीण भी सर्च अभियान में जुटे। रात में कोटा से मिला।
    1
    2 लाख रुपए लेकर निकला युवक कोटा में मिला, मूंगफली की फसल के पैसे लेकर गुजरात से घर लौट रहा था; 4 दिन से पुलिस तलाश कर रही थी
मंडार थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के लापता युवक को पुलिस ने चौथे दिन कोटा से ढूंढा है। युवक गुजरात के गुंदरी मार्केट से मूंगफली की फसल के 2 लाख रुपए लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने रिपोर्ट दी थी कि रोहुआ निवासी सुरताराम पुत्र रतनाराम चौधरी, गुंदरी (गुजरात) मार्केट गया हुआ था। वह शाम करीब 4 बजे लगभग 2 लाख रुपए लेकर वहां से अपने घर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों द्वारा तलाश करने पर मगरीवाड़ा में एक बंद पड़ी होटल के पास से युवक की मोटरसाइकिल और कुछ दूरी पर मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले थे।
एसपी डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देश पर पुलिस उप अधीक्षक अशोक आँजना और थानाधिकारी प्रवीण आचार्य के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार 4 दिन से युवक की तलाश कर रही थी। रविवार रात युवक कोटा में मिला, जिसे अब मंडार पुलिस वापस लेकर आ रही है। इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा।
*ऐसे चली पूरी टाइमलाइन-*
28 अक्टूबर - शाम करीब 4 बजे सुरताराम गुंदरी (गुजरात) मार्केट से मूँगफली की फसल के 2 लाख रुपये लेकर रवाना। शाम को मगरीवाड़ा के होटल पर बाइक और फ़ोन मिले।
29 अक्टूबर- एमओयू टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीमें गठित, सर्च अभियान शुरू।
30 अक्टूबर - समाजजनों ने थाने पहुंचकर जांच तेज करने की मांग की। आसपास के जंगल क्षेत्र में पुलिस के करीब 70 जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन।
31 अक्टूबर - डॉग स्क्वायड ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का सर्च जारी। 
1 अक्टूबर - मगरीवाड़ा, धनपुरा, रोहुआ आदि क्षेत्रों में पैदल सर्च। ग्रामीण भी सर्च अभियान में जुटे। रात में कोटा से मिला।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • *रतनजोत के बीज बने आफत, 7 बच्चे बीमार* *2 से 7 साल तक के बच्चों की बिगड़ी तबीयत, पिंडवाड़ा से सिरोही जिला अस्पताल किया रेफर* *पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी* मालेरा/पिंडवाड़ा। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र के मालेरा गांव में शनिवार शाम रतनजोत के बीज खाना सात मासूम बच्चों को भारी पड़ गया। एक बालक और छह बालिकाओं सहित 7 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को पहले पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार,गांव में चार-पांच परिवार मजदूरी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके बच्चे पास में खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे रतनजोत के पेड़ के नीचे पहुंचे और वहां पड़े बीज खाने लगे। कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें लेकर पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचे। बीमार बच्चों में अमित (2),सुशीला (4),कल्पना (6),रुचिका (4),रिया (7),नीलम (6),और सोनिया (4),शामिल हैं। चिकित्सकों द्वारा कारण पूछने पर परिजनों ने बच्चों के रतनजोत के बीज खाने की जानकारी दी। पिंडवाड़ा अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद 108 एंबुलेंस से सभी बच्चों को सिरोही जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया। रात करीब 9 बजे बच्चों की हालत में सुधार होने पर उन्हें बच्चों के वार्ड में भर्ती कर दिया गया। फिलहाल सभी बच्चे चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उपचार जारी है।
    1
    *रतनजोत के बीज बने आफत, 7 बच्चे बीमार* *2 से 7 साल तक के बच्चों की बिगड़ी तबीयत, पिंडवाड़ा से सिरोही जिला अस्पताल किया रेफर*
*पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी*
मालेरा/पिंडवाड़ा। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र के मालेरा गांव में शनिवार शाम रतनजोत के बीज खाना सात मासूम बच्चों को भारी पड़ गया। एक बालक और छह बालिकाओं सहित 7 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को पहले पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार,गांव में चार-पांच परिवार मजदूरी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके बच्चे पास में खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे रतनजोत के पेड़ के नीचे पहुंचे और वहां पड़े बीज खाने लगे। कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें लेकर पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचे। बीमार बच्चों में अमित (2),सुशीला (4),कल्पना (6),रुचिका (4),रिया (7),नीलम (6),और सोनिया (4),शामिल हैं। चिकित्सकों द्वारा कारण पूछने पर परिजनों ने बच्चों के रतनजोत के बीज खाने की जानकारी दी। पिंडवाड़ा अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद 108 एंबुलेंस से सभी बच्चों को सिरोही जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया। रात करीब 9 बजे बच्चों की हालत में सुधार होने पर उन्हें बच्चों के वार्ड में भर्ती कर दिया गया। फिलहाल सभी बच्चे चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उपचार जारी है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • सेवाड़िया गांव में ग्रामीणों ने गाय माता के लिए पानी की व्यवस्था की रानीवाड़ा। गांव सेवाड़िया स्थित रिपनाड़ी वीर मामाजी के स्थान पर ग्रामीणों द्वारा पानी के अवाड़े को पानी से भरकर गाय माता के लिए पानी की व्यवस्था की गई। इस नेक कार्य में वालाराम भारथाजी पुरोहित सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया। गर्मी और पानी की आवश्यकता को देखते हुए ग्रामीणों की इस पहल से मूक पशुओं को राहत मिलेगी। ग्रामीणों की यह पहल पशु सेवा और मानवता का सराहनीय उदाहरण है। गाय माता की सेवा के लिए ग्रामीणों द्वारा किया गया यह कार्य प्रशंसनीय है।
    1
    सेवाड़िया गांव में ग्रामीणों ने गाय माता के लिए पानी की व्यवस्था की
रानीवाड़ा। गांव सेवाड़िया स्थित रिपनाड़ी वीर मामाजी के स्थान पर ग्रामीणों द्वारा पानी के अवाड़े को पानी से भरकर गाय माता के लिए पानी की व्यवस्था की गई।
इस नेक कार्य में वालाराम भारथाजी पुरोहित सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया। गर्मी और पानी की आवश्यकता को देखते हुए ग्रामीणों की इस पहल से मूक पशुओं को राहत मिलेगी।
ग्रामीणों की यह पहल पशु सेवा और मानवता का सराहनीय उदाहरण है। गाय माता की सेवा के लिए ग्रामीणों द्वारा किया गया यह कार्य प्रशंसनीय है।
    user_Jitendra darji
    Jitendra darji
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • जालौर आलासन ग्राम पंचायत की सरपंच रुकमा कुंवर का ग्रामीण ों ने किया स्वागत अभिनंदन आलासन ग्राम पंचायत के सरपंच रकमों कुंवर का स्वागत कतरासन ठाकुर साहब किसनसिहंजी परबत सिंह जी बाबुसिंह जी समस्त बालावत परिवार व सभी समाज के गणमान्य व्यक्ति ने जेसीबी मशीन से फुल वर्षा कर स्वागत किया गया इस अवसर पर हमारे चंपावत राजपुत रावले से जोधसिंह जी पुर्व तहसीलदार ठीकाना आलासन भी भी उपस्थित थे दोनों गांव से भारी संख्या में जनता जनार्दन की मोजुदगी में जोगसिह से सभी का आभार प्रकट किया सभी को साथ लेकर चलने का वसन दिया विकास ही मेरा मंत्र होगा
    2
    जालौर आलासन ग्राम पंचायत की सरपंच रुकमा कुंवर का ग्रामीण ों ने किया स्वागत अभिनंदन 
आलासन ग्राम पंचायत के सरपंच रकमों कुंवर का स्वागत कतरासन ठाकुर साहब किसनसिहंजी परबत सिंह जी बाबुसिंह जी समस्त बालावत परिवार व सभी समाज के गणमान्य व्यक्ति ने जेसीबी मशीन से फुल वर्षा कर स्वागत किया गया इस अवसर पर हमारे चंपावत राजपुत रावले से जोधसिंह जी पुर्व तहसीलदार ठीकाना आलासन भी भी उपस्थित थे दोनों गांव से भारी संख्या में जनता जनार्दन की मोजुदगी में जोगसिह से सभी का आभार प्रकट किया सभी को साथ लेकर चलने का वसन दिया विकास ही मेरा मंत्र होगा
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    19 min ago
  • रेवदर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख रेवदर कस्बे में जीरावल चौराहे के पास पुराने आवाड़ा रोड स्थित कबाड़ के गोदाम में सोमवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठता दिखाई दिया। आग ने देखते ही देखते गोदाम में रखे कबाड़ और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सामान जलकर राख हो गया। गोदाम मालिक को 11 से 12 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान गोदाम मालिक के अनुसार आगजनी की इस घटना में करीब 11 से 12 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। बताया गया कि गोदाम पिछले चार से पांच महीनों से बंद पड़ा था। ऐसे में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा आग की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रेवदर एसडीएम राजन लोहिया, तहसीलदार पनाराम चौधरी, पटवारी रामाराम देवासी और पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही निजी पानी के टैंकर भी मौके पर बुलाए गए। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने और नुकसान का आकलन करने की जानकारी सामने आनी बाकी है।
    1
    रेवदर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
रेवदर कस्बे में जीरावल चौराहे के पास पुराने आवाड़ा रोड स्थित कबाड़ के गोदाम में सोमवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठता दिखाई दिया। आग ने देखते ही देखते गोदाम में रखे कबाड़ और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सामान जलकर राख हो गया।
गोदाम मालिक को 11 से 12 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान
गोदाम मालिक के अनुसार आगजनी की इस घटना में करीब 11 से 12 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। बताया गया कि गोदाम पिछले चार से पांच महीनों से बंद पड़ा था। ऐसे में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
प्रशासन और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
आग की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रेवदर एसडीएम राजन लोहिया, तहसीलदार पनाराम चौधरी, पटवारी रामाराम देवासी और पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही निजी पानी के टैंकर भी मौके पर बुलाए गए।
प्रशासन और स्थानीय लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने और नुकसान का आकलन करने की जानकारी सामने आनी बाकी है।
    user_Magan Prajapat
    Magan Prajapat
    Assisted living residence आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.