*बाराबंकी में कांवड़ यात्रा के लिए डायवर्जन लागू भारी वाहनों पर रोक, बसों के रूट रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी बाराबंकी में श्रावण मास मेले और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने जिलेभर में विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। इसका उद्देश्य कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और हाईवे व शहर के भीतर यातायात को सुचारु बनाए रखना है। डायवर्जन योजना के अनुसार गोंडा और बहराइच से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को टिकोरा मोड़ से चाहलारी घाट होते हुए सीतापुर मार्ग पर भेजा जाएगा। वहीं छोटे वाहन चौकाघाट, मरकामऊ, बदोसराय और सफदरगंज होकर लखनऊ पहुंच सकेंगे। इसी तरह लखनऊ से गोंडा और बहराइच जाने वाले भारी वाहनों को भी सीतापुर-चाहलारी घाट मार्ग से होकर गुजरना होगा, जबकि हल्के वाहन सफदरगंज, बदोसराय और चौकाघाट मार्ग का उपयोग करेंगे। शहर के भीतर हिंद हॉस्पिटल, असैनी मोड़, हैदरगढ़ ओवरब्रिज, पल्हरी ओवरब्रिज और चौपुला से भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। देवा मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को मामा नहर पुल, माती चौकी और मटियारी के रास्ते लखनऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं फतेहपुर कस्बे में फूलपुर चौराहा और मोहम्मदपुर खाला की ओर से रामनगर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।

- वन विभाग का सराहनीय कार्य ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरी नीलगाय की बचाई जान क्षेत्र में वन कर्मचारियों की प्रशंसा हो रही है। इस दौरान वन कर्मचारियों को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाराबंकी में हरख ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव का मामला1
- *कमिश्नर का चार्ज लेते ही एक्शन में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस* *काली फिल्म और मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, कई वाहनों के चालान* *लखनऊ। कमिश्नर का चार्ज संभालते ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काली फिल्म, मॉडिफाई साइलेंसर और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं* *इसी क्रम में दुबग्गा-कानपुर बाईपास मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काली फिल्म चढ़ी कई गाड़ियों को रोककर चालान की कार्रवाई की। इसके साथ ही तेज आवाज करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई* *अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा* । *पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। काली फिल्म, अनधिकृत मॉडिफिकेशन और तेज आवाज वाले साइलेंसर के जरिए सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी* *संवाददाता — राम जी दीक्षित पत्रकार3
- बाराबंकी के बंकी ब्लॉक CHC का मंत्री जी ने किया निरीक्षण उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राही के बाराबंकी की जाटा बरौली सीएचसी का निरीक्षण करते समय ग्रामीणों ने किया विरोध1
- निरीक्षण के दौरान मंत्री सुरेश राही ने कहा कि व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।1
- विभूतिखंड थाना क्षेत्र में स्थित होटल MVT के मालिक राकेश उपाध्याय ने युवती से किया दुराचार का प्रयास। नौकरी करने आई युवती को अपने कमरे में बुलाकर दिखाई अश्लील वीडियो और अश्लील हरकतें की। विरोध पर दबंग होटल मालिक राकेश उपाध्याय ने पीड़िता को दी धमकी। पीड़िता ने विभूतिखंड थाने में दी तहरीर। पीड़िता का आरोप पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं दर्ज की FIR पीड़िता की मानें तो आरोपी राकेश उपाध्याय के रसूख के आगे नहीं हो रही उसकी कोई भी सुनवाई। आरोप कि राकेश उपाध्याय पीड़िता के भाई को एप्लीकेशन वापस लेने की लिए बना रहा दबाव और पिटवाने की दे रहा धमकी।1
- बाराबंकी में यूरिया खाद के लिए किसानों को झेलनी पड़ रही है परेशानियां,घंटो लाईन में लगने के बाद भी नही मिल पा रही किसानों को यूरिया खाद,किसान परेशान उड़िया खाद्य वितरण की परेशान होकर बढ़ने लगे टोकन व्यक्तियों की लगेगा पानी कतर लाइन में घंटे तक करने के बाद मिली यूरिया1
- लखनऊ ब्रेकिंग 🚨 उत्तरी जोन 📍 बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार। सैरपुर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व चोरी में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद। आरोपी के खिलाफ लखनऊ व सीतापुर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में एसीपी बीकेटी के नेतृत्व में सैरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी व पुलिस टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम। अमन राठौर ✍🏻2
- *बहराइच पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार फायरिंग के बाद दबोच गए आरोपी तमंचा चाकू और बांका बरामद* एंकर- "बहराइच जिले के थाना जरवल रोड क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले तीन शातिर आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस एक चाकू बोरी और प्लास्टिक की रस्सी बरामात की गई है पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी छुट्टा पशुओं को पड़कर सुनसान स्थान पर ले जाकर वध कर मांस बेचने की फिराक में थे पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना जरवल रोड पुलिस ने वंचित की तलाश में दाताराम पुरवा मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी इस दौरान तीन संदिग्ध युवक दिखे फिर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशरफ पुत्र शरीफुल शरीफुल पुत्र अहमद हसन तथा अकरम पुत्र शरीफुल निवासी ग्राम हरचंद थाना जरवल रोड के रूप में हुई है पुलिस ने उनके कब्जे से 12 बोर का तमंचा एक 315 बोर का तमंचा जिंदा हुआ खोखा कारतूस एक बांका एक चाकू बोरी और प्लास्टिक की रस्सी बरामद की गई है पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायालय किया रवाना1