logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर - NPS/UPS के विरोध में अटेवा का काला दिवस,अटेवा के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने मनाया काला दिवस,।। NPS/UPS के विरोध में अटेवा का काला दिवस, अटेवा के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने मनाया काला दिवस, शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, शिक्षकों ने नई पेंशन योजना को वापस लेने की मांग रखी, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।

2 hrs ago
user_Sheelu Nishad
Sheelu Nishad
Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

हमीरपुर - NPS/UPS के विरोध में अटेवा का काला दिवस,अटेवा के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने मनाया काला दिवस,।। NPS/UPS के विरोध में अटेवा का काला दिवस, अटेवा के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने मनाया काला दिवस, शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, शिक्षकों ने नई पेंशन योजना को वापस लेने की मांग रखी, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • NPS/UPS के विरोध में अटेवा का काला दिवस, अटेवा के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने मनाया काला दिवस, शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, शिक्षकों ने नई पेंशन योजना को वापस लेने की मांग रखी, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
    4
    NPS/UPS के विरोध में अटेवा का काला दिवस,
अटेवा के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों  ने मनाया काला दिवस,
शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध,
काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,
शिक्षकों ने नई पेंशन योजना को वापस लेने की मांग रखी,
जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर। आज अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर जनपद इकाई द्वारा ब्लैक डे मनाया गया। जिसमें जनपद के समस्त शिक्षक कर्मचारी साथियों ने नई पेंशन योजना के विरोध में बाँहों में काली पट्टी बांधकर अपने कार्यस्थलों में रहकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान जिला महासचिव कमलकिशोर ने बताया कि सरकार ने आज ही के दिन वर्ष 2004 में पुरानी पेंशन योजना बंद करके असुरक्षित शेयर आधारित नई पेंशन योजना लागू की थी। जबकि विधायिका और न्यायपालिका में पुरानी पेंशन योजना अभी तक लागू है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कार्यपालिका को भी पुरानी पेंशन योजना प्रदान करे। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती विभाग, राजस्व विभाग, न्याय विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग एवं उद्योग विभाग ने भाग लिया। सभी शिक्षक कर्मचारियों को सहयोग करने के लिए जिले के संयोजक मान सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया।
    1
    हमीरपुर। आज अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर जनपद इकाई द्वारा ब्लैक डे मनाया गया। जिसमें जनपद के समस्त शिक्षक कर्मचारी साथियों ने नई पेंशन योजना के विरोध में बाँहों में काली पट्टी बांधकर अपने कार्यस्थलों में रहकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान जिला महासचिव कमलकिशोर ने बताया कि सरकार ने आज ही के दिन वर्ष 2004 में पुरानी पेंशन योजना बंद करके असुरक्षित शेयर आधारित नई पेंशन योजना लागू की थी। जबकि विधायिका और न्यायपालिका में पुरानी पेंशन योजना अभी तक लागू है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कार्यपालिका को भी पुरानी पेंशन योजना प्रदान करे। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती विभाग, राजस्व विभाग, न्याय विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग एवं उद्योग विभाग ने भाग लिया। सभी शिक्षक कर्मचारियों को सहयोग करने के लिए जिले के संयोजक मान सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर एंकर - नए शिक्षा सत्र में विद्यालयों में बच्चों के दाखिले, कॉपी किताबों ने अभिभावकों के बजट को बिगाड़ने की खबरें तो आम हो गई है परन्तु एक ऐसा सरकारी शिक्षा विद्यालय जहां नए सत्र की शुरुआत पर बच्चों का अनोखे तरीके से स्वागत किया। वीओ- कानपुर नगर के कोरिया स्थित आस्तिक मुनि इंटर कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ अलग अंदाज में किया गया। 1 अप्रैल को जब छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे तो शिक्षकों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानपूर्वक कक्षाओं में प्रवेश दिलाया। विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस पहल से बच्चों में खुशी और उत्साह देखने को मिला, वहीं अभिभावकों ने भी इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नए सत्र को बेहतर शिक्षा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
    1
    रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
एंकर - नए शिक्षा सत्र में विद्यालयों में बच्चों के दाखिले, कॉपी किताबों ने अभिभावकों के बजट को बिगाड़ने की खबरें तो आम हो गई है परन्तु एक ऐसा सरकारी शिक्षा  विद्यालय जहां नए सत्र की शुरुआत पर बच्चों का अनोखे तरीके से स्वागत किया।
वीओ- कानपुर नगर के कोरिया स्थित आस्तिक मुनि इंटर कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ अलग अंदाज में किया गया। 1 अप्रैल को जब छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे तो शिक्षकों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानपूर्वक कक्षाओं में प्रवेश दिलाया।
विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस पहल से बच्चों में खुशी और उत्साह देखने को मिला, वहीं अभिभावकों ने भी इस आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नए सत्र को बेहतर शिक्षा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रास्ते में लड़कियों के बीच हुई मार पीट देखने वाले लोगों ने कुछ समझ नहीं पाये लगने लगी भीड़
    1
    रास्ते में लड़कियों के बीच हुई मार पीट देखने वाले लोगों ने कुछ समझ नहीं पाये लगने लगी भीड़
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयन्ती राजपूत की उपस्थिति में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गईं। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना और शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे हर घर तक पहुंच बनाएं और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें। डीएम ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक बच्चे को ड्रेस, बैग, जूते और मोजे आदि के लिए 1200 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि सभी बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन, खेल मैदान, झूले, फर्नीचर, वाटर कूलर और आरओ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि परिषदीय बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए 80 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही जनपद के 200 से अधिक विद्यालयों में कॉन्वेंट स्कूलों जैसी बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। कायाकल्प योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को 19 पैरामीटरों से संतृप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सरकार द्वारा सराहना भी की गई है। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों से कहा कि सरकार और जिला प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं, अब शिक्षकों का दायित्व है कि वे बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र का रिश्ता बेहद गहरा होता है, और हर बच्चे में असीम क्षमताएं होती हैं, जिन्हें निखारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद, सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, भाजपा पदाधिकारी गणेश यादव, सीडीओ अरुण कुमार सिंह, बीएसए आलोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयन्ती राजपूत की उपस्थिति में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गईं।
जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना और शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे हर घर तक पहुंच बनाएं और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें।
डीएम ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक बच्चे को ड्रेस, बैग, जूते और मोजे आदि के लिए 1200 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि सभी बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन, खेल मैदान, झूले, फर्नीचर, वाटर कूलर और आरओ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने बताया कि परिषदीय बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए 80 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही जनपद के 200 से अधिक विद्यालयों में कॉन्वेंट स्कूलों जैसी बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। कायाकल्प योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को 19 पैरामीटरों से संतृप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सरकार द्वारा सराहना भी की गई है।
जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों से कहा कि सरकार और जिला प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं, अब शिक्षकों का दायित्व है कि वे बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र का रिश्ता बेहद गहरा होता है, और हर बच्चे में असीम क्षमताएं होती हैं, जिन्हें निखारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद, सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, भाजपा पदाधिकारी गणेश यादव, सीडीओ अरुण कुमार सिंह, बीएसए आलोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कपासी गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों आम के पेड़ मे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
    2
    कपासी गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों आम के पेड़ मे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव जाँच मे जुटी पुलिस
डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। 
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन ➡गुटखा डीलर्स के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन ➡जुलूस निकालकर फूंका डीलर का पुतला ➡महंगे दामों में बेचने का लगाया आरोप ➡पान मसाले की जमाखोरी का भी आरोप ➡जालौन के कालपी में किया गया प्रदर्शन
    1
    जालौन
➡गुटखा डीलर्स के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
➡जुलूस निकालकर फूंका डीलर का पुतला
➡महंगे दामों में बेचने का लगाया आरोप
➡पान मसाले की जमाखोरी का भी आरोप
➡जालौन के कालपी में किया गया प्रदर्शन
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर। शिक्षण संस्थानो म़े स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गयी। सत्र के प्रथम दिन सुमेरपुर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बांक में शिक्षक, शिक्षिकाओ ने छात्र-छात्राओं को रोली कुमकुम लगाकर स्वागत किया। इससे बच्चों में गजब का उत्साह नजर आया। वही विदोखर मेदनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत छात्र छात्राओं ने गांव में रैली निकाली। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान लालाराम यादव ने किया। परिषदीय विद्यालयों में सुबह शिक्षा सत्र के प्रथम दिन शिक्षकों के साथ छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह नजर आया। कम्पोजिट विद्यालय बांक में प्रधानाध्यापक अजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षक मंजीता अहिरवार, संगीता, विजयलक्ष्मी, प्रतिमा, अर्चना खरे, अर्चना कुशवाहा ने छात्र छात्राओं को रोली कुमकुम लगाकर कक्षा में प्रवेश दिलाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय विदोखर मेंदनी में सुबह 10 बजे स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। इसी तरह टेढ़ा कम्पोजिट विद्यालय के छात्र छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली में प्रधानाध्यापक प्रेमवती, शिक्षिका अर्चना कुमारी, प्रियंका साहू, अवध कुमार विश्वकर्मा, शबाना यासमीन, पूनम सिंह, आराधना शिवहरे, नीलम पाल आदि मौजूद रहे।
    3
    हमीरपुर। शिक्षण संस्थानो म़े स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गयी। सत्र के प्रथम दिन सुमेरपुर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बांक में शिक्षक, शिक्षिकाओ ने छात्र-छात्राओं को रोली कुमकुम लगाकर स्वागत किया। इससे बच्चों में गजब का उत्साह नजर आया। वही विदोखर मेदनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत छात्र छात्राओं ने गांव में रैली निकाली। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान लालाराम यादव ने किया।
परिषदीय विद्यालयों में सुबह शिक्षा सत्र के प्रथम दिन शिक्षकों के साथ छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह नजर आया। कम्पोजिट विद्यालय बांक में प्रधानाध्यापक अजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षक मंजीता अहिरवार, संगीता, विजयलक्ष्मी, प्रतिमा, अर्चना खरे, अर्चना कुशवाहा ने छात्र छात्राओं को रोली कुमकुम लगाकर कक्षा में प्रवेश दिलाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय विदोखर मेंदनी में सुबह 10 बजे स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। इसी तरह टेढ़ा कम्पोजिट विद्यालय के छात्र छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली में प्रधानाध्यापक प्रेमवती, शिक्षिका अर्चना कुमारी, प्रियंका साहू, अवध कुमार विश्वकर्मा, शबाना यासमीन, पूनम सिंह, आराधना शिवहरे, नीलम पाल आदि मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.