logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली के जीना कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों को परसेंटेज अच्छी आने पर स्कूल में सम्मानित किया गया

9 hrs ago
user_Abhinay Rastogi
Abhinay Rastogi
Salesperson बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
eee49045-c1c6-4eb4-9b56-1bf2b0f157e1

बरेली के जीना कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों को परसेंटेज अच्छी आने पर स्कूल में सम्मानित किया गया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली। गरीब शक्ति दल ने बरेली में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) की स्थापना की मांग को लेकर आवाज उठाई है। संगठन प्रमुख मनोज विकट के निर्देश पर कार्यकर्ता संजीव सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान संजीव सागर ने कहा कि बरेली में लंबे समय से एम्स बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला जेल में बंद कैदियों बंदियों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उनकी मौत हो जाती है। जेल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं और मरीजों का सही उपचार नहीं हो पाता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बरेली में जल्द से जल्द एम्स की स्थापना की जाए, ताकि कैदियों, बंदियों और गरीब जनता को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। ज्ञापन देने वालों में तस्लीम, राबिया, संजीव सागर, गुलाम साबिर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    बरेली। गरीब शक्ति दल ने बरेली में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) की स्थापना की मांग को लेकर आवाज उठाई है। संगठन प्रमुख मनोज विकट के निर्देश पर कार्यकर्ता संजीव सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस दौरान संजीव सागर ने कहा कि बरेली में लंबे समय से एम्स बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला जेल में बंद कैदियों बंदियों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उनकी मौत हो जाती है। जेल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं और मरीजों का सही उपचार नहीं हो पाता है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि बरेली में जल्द से जल्द एम्स की स्थापना की जाए, ताकि कैदियों, बंदियों और गरीब जनता को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
ज्ञापन देने वालों में तस्लीम, राबिया, संजीव सागर, गुलाम साबिर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • उर्स ए शाहदाना वली को लेकर बड़ी तैयारी! नगर आयुक्त से मिली वेलफेयर सोसाइटी की टीम | 4 से 8 अप्रैल तक होगा आयोजन दिनांक 01 अप्रैल 2026 को शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने उर्स ए शाहदाना वली की व्यवस्थाओं को लेकर नगर आयुक्त से अहम मुलाकात की। इस दौरान दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खा नूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल से सरकार शाहदाना वली का छोटा उर्स शुरू होने जा रहा है, जो 8 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उर्स के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को किसी तरह की परेशानी न हो। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि शाहदाना वली साहब के कुल शरीफ में हर साल बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। ऐसे में साफ-सफाई, पेयजल और रोशनी की बेहतर व्यवस्था बेहद जरूरी है। टीम ने प्रशासन के सामने रखीं ये प्रमुख मांगें: दरगाह और आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान पीने के पानी की समुचित व्यवस्था पुल के नीचे खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराया जाए दरगाह के आसपास टूटी सड़कों की मरम्मत जाम पड़े नालों और गटर की सफाई उर्स से पहले सभी इंतजाम पूरी तरह पुख्ता किए जाएं सोसाइटी के सदस्यों ने साफ कहा कि उर्स शुरू होने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे: अब्दुल वाजिद खा नूरी, वसी अहमद वारसी, हाजी गफूर पहलवान, मिर्जा शाहाब बेग, शीरोज सैफ कुरैशी, मोहम्मद सलीम रजा, सलमान शम्शी, मिर्जा मुकर्रम बेग, गुल्लन खा, यूसुफ इब्राहिम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अब देखना होगा कि प्रशासन उर्स से पहले इन व्यवस्थाओं को कितनी तेजी से पूरा करता है।
    1
    उर्स ए शाहदाना वली को लेकर बड़ी तैयारी! नगर आयुक्त से मिली वेलफेयर सोसाइटी की टीम | 4 से 8 अप्रैल तक होगा आयोजन
दिनांक 01 अप्रैल 2026 को शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने उर्स ए शाहदाना वली की व्यवस्थाओं को लेकर नगर आयुक्त से अहम मुलाकात की। इस दौरान दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खा नूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल से सरकार शाहदाना वली का छोटा उर्स शुरू होने जा रहा है, जो 8 अप्रैल तक चलेगा।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उर्स के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को किसी तरह की परेशानी न हो।
मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि शाहदाना वली साहब के कुल शरीफ में हर साल बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। ऐसे में साफ-सफाई, पेयजल और रोशनी की बेहतर व्यवस्था बेहद जरूरी है।
टीम ने प्रशासन के सामने रखीं ये प्रमुख मांगें:
दरगाह और आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान
पीने के पानी की समुचित व्यवस्था
पुल के नीचे खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराया जाए
दरगाह के आसपास टूटी सड़कों की मरम्मत
जाम पड़े नालों और गटर की सफाई
उर्स से पहले सभी इंतजाम पूरी तरह पुख्ता किए जाएं
सोसाइटी के सदस्यों ने साफ कहा कि उर्स शुरू होने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे: अब्दुल वाजिद खा नूरी, वसी अहमद वारसी, हाजी गफूर पहलवान, मिर्जा शाहाब बेग, शीरोज सैफ कुरैशी, मोहम्मद सलीम रजा, सलमान शम्शी, मिर्जा मुकर्रम बेग, गुल्लन खा, यूसुफ इब्राहिम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि प्रशासन उर्स से पहले इन व्यवस्थाओं को कितनी तेजी से पूरा करता है।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #कासका एस्थेटिक्स की डाक्टर मोनिका बांदी ने पेश की एडवांस स्किन और हेयर केयर की नई दिशा; सुरक्षित सौंदर्य पर विशेषज्ञों ने दिया जोर#
    1
    #कासका एस्थेटिक्स की डाक्टर मोनिका बांदी ने पेश की एडवांस स्किन और हेयर केयर की नई दिशा; सुरक्षित सौंदर्य पर विशेषज्ञों ने दिया जोर#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। आधुनिक तकनीक ‘यक्ष एप’ की मदद से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 30 मार्च की रात की है, जब सम्राट अशोक नगर में एक घर में छत के रास्ते घुसकर चोर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चांदी का कड़ा चोरी कर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान संदिग्ध का चेहरा ‘यक्ष एप’ पर अपलोड किया गया, जिससे मुख्य आरोपी Sikandar urf Chhot की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे उसके साथी Mukesh के साथ दोहराचौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अन्य दोपहिया वाहन और करीब 35 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ बरामद किया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि चोरी किया गया चांदी का कड़ा मुख्य आरोपी ने निगल लिया, जिसे बरामद करने के लिए चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। आरोपियों ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल को नेपाल सीमा पर बेचने की योजना थी, जबकि दूसरी बाइक को काटकर माल ढोने के काम में बेचने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी धनंजय पांडे समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को तकनीकी पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।
    1
    बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। आधुनिक तकनीक ‘यक्ष एप’ की मदद से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना 30 मार्च की रात की है, जब सम्राट अशोक नगर में एक घर में छत के रास्ते घुसकर चोर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चांदी का कड़ा चोरी कर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।
जांच के दौरान संदिग्ध का चेहरा ‘यक्ष एप’ पर अपलोड किया गया, जिससे मुख्य आरोपी Sikandar urf Chhot की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे उसके साथी Mukesh के साथ दोहराचौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अन्य दोपहिया वाहन और करीब 35 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ बरामद किया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि चोरी किया गया चांदी का कड़ा मुख्य आरोपी ने निगल लिया, जिसे बरामद करने के लिए चिकित्सीय जांच कराई जा रही है।
आरोपियों ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल को नेपाल सीमा पर बेचने की योजना थी, जबकि दूसरी बाइक को काटकर माल ढोने के काम में बेचने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी धनंजय पांडे समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को तकनीकी पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रेम नगर के बालाजी बिहार इलाके में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चाय बनाते समय अचानक गैस लीकेज होने से रसोई में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाया और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से गैस इस्तेमाल में सावधानी बरतने की अपील की है।
    1
    प्रेम नगर के बालाजी बिहार इलाके में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चाय बनाते समय अचानक गैस लीकेज होने से रसोई में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाया और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से गैस इस्तेमाल में सावधानी बरतने की अपील की है।
    user_King
    King
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ठगी के मामले में पुलिस की ढिलाई, नामजद आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई शिकायत के बावजूद सिर्फ एक आरोपी पर मुकदमा, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में ठगी के एक मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़िता श्रीमती गिरीराज किशोरी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर आरोप लगाया है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने दिनांक 6 जनवरी 2026 को ठगी कर माल, जेवर और बैंक खाते से धनराशि निकालने के संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद 10 जनवरी 2026 को थाना सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि शिकायत में कई लोगों को नामजद करने के बावजूद पुलिस ने केवल दुर्गेश सिंह के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया, जबकि अन्य आरोपियों को नजरअंदाज कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि इससे अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता ने यह भी बताया कि मुकदमा दर्ज हुए करीब ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही मामले का खुलासा किया गया है। कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में ठगी के अन्य मामलों का पुलिस द्वारा खुलासा किया जा चुका है, लेकिन इस मामले में पुलिस की सुस्ती से पीड़िता निराश है। पीड़िता ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को नामजद किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
    1
    ठगी के मामले में पुलिस की ढिलाई, नामजद आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई
शिकायत के बावजूद सिर्फ एक आरोपी पर मुकदमा, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में ठगी के एक मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़िता श्रीमती गिरीराज किशोरी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर आरोप लगाया है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़िता के अनुसार, उन्होंने दिनांक 6 जनवरी 2026 को ठगी कर माल, जेवर और बैंक खाते से धनराशि निकालने के संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद 10 जनवरी 2026 को थाना सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोप है कि शिकायत में कई लोगों को नामजद करने के बावजूद पुलिस ने केवल दुर्गेश सिंह के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया, जबकि अन्य आरोपियों को नजरअंदाज कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि इससे अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पीड़िता ने यह भी बताया कि मुकदमा दर्ज हुए करीब ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही मामले का खुलासा किया गया है। कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में ठगी के अन्य मामलों का पुलिस द्वारा खुलासा किया जा चुका है, लेकिन इस मामले में पुलिस की सुस्ती से पीड़िता निराश है।
पीड़िता ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को नामजद किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उर्स आयोजन को लेकर नगर निगम में दिया गया ज्ञापन, व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग बरेली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुतुब क्षेत्र स्थित दरगाह पर आयोजित होने वाला सातवीं शरीफ का उर्स 5 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में मरीज एवं जायरीन पहुंचते हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक होती है।
    1
    उर्स आयोजन को लेकर नगर निगम में दिया गया ज्ञापन, व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग
बरेली।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुतुब क्षेत्र स्थित दरगाह पर आयोजित होने वाला सातवीं शरीफ का उर्स 5 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में मरीज एवं जायरीन पहुंचते हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक होती है।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली। विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार और पूर्व मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार ओरपूव मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन ने कहा कि किसान इस समय गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उसे तत्काल राहत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आलू के दामों में भारी गिरावट के कारण किसान अपनी फसल खेत में ही जोतने को मजबूर हो रहे हैं। इससे किसानों के सामने बच्चों की पढ़ाई, शादी, इलाज और बैंक कर्ज चुकाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। नेताओं ने किसानों का कर्ज माफ करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। ज्ञापन में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सरकारी व निजी स्कूलों में समान पाठ्यक्रम लागू करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा ओसवाल, बजाज और बहेड़ी चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में जन्म, मृत्यु, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान की सहमति से जारी करने की मांग की जिससे किसान का पैसा बर्बाद नहीं हो तथा गेहूं और धान खरीद केंद्र प्रत्येक पंचायत में स्थापित कर पारदर्शी तौल सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल रही।ज्ञापन के दौरान छेदा लाल, राजकुमार दिवाकर , ओमप्रकाश , मोहम्मद इसरार , चंद्रपाल, भगवान दास, बाबूराम आदि मौजूद थे।
    1
    बरेली। विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार और पूर्व मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार ओरपूव मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन ने कहा कि किसान इस समय गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उसे तत्काल राहत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आलू के दामों में भारी गिरावट के कारण किसान अपनी फसल खेत में ही जोतने को मजबूर हो रहे हैं। इससे किसानों के सामने बच्चों की पढ़ाई, शादी, इलाज और बैंक कर्ज चुकाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
नेताओं ने किसानों का कर्ज माफ करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। ज्ञापन में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सरकारी व निजी स्कूलों में समान पाठ्यक्रम लागू करने की मांग भी उठाई गई।
इसके अलावा ओसवाल, बजाज और बहेड़ी चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में जन्म, मृत्यु, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान की सहमति से जारी करने की मांग की जिससे किसान का पैसा बर्बाद नहीं हो तथा गेहूं और धान खरीद केंद्र प्रत्येक पंचायत में स्थापित कर पारदर्शी तौल सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल रही।ज्ञापन के दौरान छेदा लाल, राजकुमार दिवाकर , ओमप्रकाश , मोहम्मद इसरार , चंद्रपाल, भगवान दास, बाबूराम आदि मौजूद थे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.