logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_Sevakknshawh38 Sevakknsha
Sevakknshawh38 Sevakknsha
शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • शीलानगर के शासकीय स्कूल में पढ़ाई के समय मोबाइल चलाते प्राचार्य का वीडियो सामने आया, बच्चे बाहर खेलते नजर आए शीलानगर के शासकीय स्कूल में पढ़ाई के समय मोबाइल चलाते प्राचार्य का वीडियो सामने आया, बच्चे बाहर खेलते नजर आए शिवपुरी । करेरा विकासखंड के ग्राम शीलानगर स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सामने आए वीडियो में स्कूल के प्राचार्य पढ़ाई के समय कुर्सी पर बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं, जबकि स्कूल के बच्चे कक्षा के बाहर खेलते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार शिक्षकों को बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए वेतन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, लेकिन यदि पढ़ाई के समय शिक्षक ही मोबाइल में व्यस्त रहेंगे और बच्चे कक्षाओं से बाहर रहेंगे, तो इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर पड़ेगा। ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों ने लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें हटाने की मांग भी उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का स्थान है। यहां शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे निर्धारित समय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। यदि स्कूल समय में इस प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों को इसकी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। गजेन्द्र सिंह कुशवाह जिला क्राइम रिपोर्टर मो. 9407053212 #EducationDepartment #Education #SchoolEducation #SchoolNews #EducationNews #MPEducation #MPSchool #MadhyaPradeshEducation #Shivpuri #Karera #Shilanagar #शिक्षा_विभाग #शिक्षा_व्यवस्था #शासकीय_स्कूल #सरकारी_स्कूल #स्कूल_न्यूज #शिक्षक #प्राचार्य #बच्चों_की_पढ़ाई #शिक्षा_में_लापरवाही #शिवपुरी #करैरा #शीलानगर #KareraNews #BreakingNews #ViralVideo
    1
    शीलानगर के शासकीय स्कूल में पढ़ाई के समय मोबाइल चलाते प्राचार्य का वीडियो सामने आया, बच्चे बाहर खेलते नजर आए

शीलानगर के शासकीय स्कूल में पढ़ाई के समय मोबाइल चलाते प्राचार्य का वीडियो सामने आया, बच्चे बाहर खेलते नजर आए
शिवपुरी । करेरा विकासखंड के ग्राम शीलानगर स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सामने आए वीडियो में स्कूल के प्राचार्य पढ़ाई के समय कुर्सी पर बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं, जबकि स्कूल के बच्चे कक्षा के बाहर खेलते दिखाई दे रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार शिक्षकों को बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए वेतन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, लेकिन यदि पढ़ाई के समय शिक्षक ही मोबाइल में व्यस्त रहेंगे और बच्चे कक्षाओं से बाहर रहेंगे, तो इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर पड़ेगा।
ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों ने लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें हटाने की मांग भी उठाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का स्थान है। यहां शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे निर्धारित समय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। यदि स्कूल समय में इस प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों को इसकी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
गजेन्द्र सिंह कुशवाह जिला क्राइम रिपोर्टर मो. 9407053212
#EducationDepartment #Education #SchoolEducation #SchoolNews #EducationNews #MPEducation #MPSchool #MadhyaPradeshEducation #Shivpuri #Karera #Shilanagar #शिक्षा_विभाग #शिक्षा_व्यवस्था #शासकीय_स्कूल #सरकारी_स्कूल #स्कूल_न्यूज #शिक्षक #प्राचार्य #बच्चों_की_पढ़ाई #शिक्षा_में_लापरवाही #शिवपुरी #करैरा #शीलानगर #KareraNews #BreakingNews #ViralVideo
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by Sevakknshawh38 Sevakknsha
    1
    Post by Sevakknshawh38 Sevakknsha
    user_Sevakknshawh38 Sevakknsha
    Sevakknshawh38 Sevakknsha
    शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बैराड़ (शिवपुरी): ऐचवाड़ा-झिरी मार्ग पर पुलिया के ऊपर से बह रहा पानी, आवागमन पूरी तरह बंद; प्रशासन सतर्क मार्ग बंद: ऐचवाड़ा-झिरी मुख्य मार्ग पर स्थित पुल पर पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिसके चलते इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग: टोरिया रोड वर्तमान में चालू है, जिससे होकर आवागमन किया जा सकता है। प्रशासनिक सतर्कता: बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति की पुष्टि की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तहसीलदार की आमजन से अपील तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस ने क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों से अपील की है कि: पुल पर अत्यधिक बहाव होने के कारण कोई भी व्यक्ति वाहन निकालने का जोखिम न ले और न ही दूसरों को ऐसा करने दे। जब तक पानी का स्तर पुलिया से नीचे नहीं आ जाता, तब तक दोनों ओर से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था स्थिति को देखते हुए तहसीलदार सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न नदी-नालों और संवेदनशील रपटों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। पुल के दोनों ओर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर चौकीदारों व प्रशासनिक कर्मियों को तैनात किया गया है।
    2
    बैराड़ (शिवपुरी): ऐचवाड़ा-झिरी मार्ग पर पुलिया के ऊपर से बह रहा पानी, आवागमन पूरी तरह बंद; प्रशासन सतर्क



मार्ग बंद: ऐचवाड़ा-झिरी मुख्य मार्ग पर स्थित पुल पर पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिसके चलते इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है।
वैकल्पिक मार्ग: टोरिया रोड वर्तमान में चालू है, जिससे होकर आवागमन किया जा सकता है।
प्रशासनिक सतर्कता: बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति की पुष्टि की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
तहसीलदार की आमजन से अपील
तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस ने क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों से अपील की है कि:
पुल पर अत्यधिक बहाव होने के कारण कोई भी व्यक्ति वाहन निकालने का जोखिम न ले और न ही दूसरों को ऐसा करने दे।
जब तक पानी का स्तर पुलिया से नीचे नहीं आ जाता, तब तक दोनों ओर से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
सुरक्षा व्यवस्था
स्थिति को देखते हुए तहसीलदार सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न नदी-नालों और संवेदनशील रपटों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। पुल के दोनों ओर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर चौकीदारों व प्रशासनिक कर्मियों को तैनात किया गया है।
    user_Anuj balothiya
    Anuj balothiya
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिनारा पुलिस द्वारा 14/20 SST में 06 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सोनू उर्फ कोरोना साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और करैरा SDOP आनन्द राय के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना प्रभारी दिनारा रविन्द्र सिह कुशवाह एवं उनके हमराही फोर्स द्वारा मुखविर की सूचना पर फरार चल रहे स्थाई वारंटी सोनू उर्फ कोरोना पुत्र विजयराम साहू उम्र 33 साल नि0 उन्नाव गेट मोहल्ला ऋषिकुंज स्कूल के पास चौकी उन्नाव गेच कोतबाली झांसी उ0प्र0 को गिरप्तार कर माननीय विशेष एनडीपीएस एक्ट न्यायालय शिवपुरी पेश किया जा रहा है।
    1
    दिनारा पुलिस द्वारा 14/20 SST में 06 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सोनू उर्फ कोरोना साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और  करैरा SDOP आनन्द राय के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना प्रभारी दिनारा रविन्द्र सिह कुशवाह एवं उनके हमराही फोर्स द्वारा मुखविर की सूचना पर   फरार चल रहे स्थाई वारंटी सोनू उर्फ कोरोना पुत्र विजयराम साहू उम्र 33 साल नि0 उन्नाव गेट मोहल्ला ऋषिकुंज स्कूल के पास चौकी उन्नाव गेच कोतबाली झांसी उ0प्र0 को गिरप्तार कर माननीय विशेष एनडीपीएस एक्ट न्यायालय शिवपुरी पेश किया जा रहा है।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बैराड़ पुलिस की बड़ी कारवाही भैंस चोर गैंग के दो सदस्य पकड़ कर जेल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार भैंस चोरी के मामले लगातार बढ़ने से सभी जगह दहसत का माहौल बन चुका था आज मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी बैराड़ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया जो कि भैंस चोरी के साथ साथ ओर चोरों को आसरा दे रहे थे आज पुलिस। ने न्यायलय मै पेस कर जेल पहुंचाया।
    1
    बैराड़ पुलिस की बड़ी कारवाही भैंस चोर गैंग के दो सदस्य पकड़ कर जेल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार भैंस चोरी के मामले लगातार बढ़ने से सभी जगह दहसत का माहौल बन चुका था आज मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी बैराड़ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया जो कि भैंस चोरी के साथ साथ ओर चोरों को आसरा दे रहे थे आज पुलिस।  ने न्यायलय मै पेस कर जेल पहुंचाया।
    user_रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    Local News Reporter पोहरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🚨 मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट खोले गए, निचले इलाकों में अलर्ट शिवपुरी/करैरा-नरवर। करैरा-नरवर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते मड़ीखेड़ा (अटल सागर) डैम का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम के 4 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। पानी की निकासी को देखते हुए निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने तथा परिस्थितियां बिगड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा जलस्तर एवं पानी के बहाव पर नजर रखी जा रही है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। 🚨 मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट खोले गए, निचले इलाकों में अलर्ट शिवपुरी/करैरा-नरवर। करैरा-नरवर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते मड़ीखेड़ा (अटल सागर) डैम का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम के 4 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। पानी की निकासी को देखते हुए निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने तथा परिस्थितियां बिगड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा जलस्तर एवं पानी के बहाव पर नजर रखी जा रही है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
    1
    🚨 मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट खोले गए, निचले इलाकों में अलर्ट

शिवपुरी/करैरा-नरवर। करैरा-नरवर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते मड़ीखेड़ा (अटल सागर) डैम का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम के 4 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

पानी की निकासी को देखते हुए निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने तथा परिस्थितियां बिगड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा जलस्तर एवं पानी के बहाव पर नजर रखी जा रही है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।


🚨 मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट खोले गए, निचले इलाकों में अलर्ट
शिवपुरी/करैरा-नरवर। करैरा-नरवर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते मड़ीखेड़ा (अटल सागर) डैम का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम के 4 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।
पानी की निकासी को देखते हुए निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने तथा परिस्थितियां बिगड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा जलस्तर एवं पानी के बहाव पर नजर रखी जा रही है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करैरा, नरवर//सिंध नदी में बढ़ा जल प्रवाह मोहनी पिक अप वियर से छोड़ा जा रहा 825 क्यूमेक पानी , ***रिपोर्टर हेमंत भार्गव की यह खास रिपोर्ट**** सिंध नदी में बढ़ा जलप्रवाह, मोहनी पिकअप वियर से छोड़ा जा रहा 825 क्यूमेक पानी करैरा। सिंध नदी में जलप्रवाह बढ़ने के साथ मोहिनी पिकअप वियर से वर्तमान में 825 क्यूमेक जल नदी में छोड़ा जा रहा है। जल की बढ़ती रफ्तार के बीच नदी का प्रवाह क्षेत्र सक्रिय हो गया है। प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा जलस्तर और प्रवाह की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नदी किनारे बसे लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
    1
    करैरा, नरवर//सिंध नदी में बढ़ा जल प्रवाह मोहनी पिक अप वियर से छोड़ा जा रहा 825 क्यूमेक पानी ,

***रिपोर्टर हेमंत भार्गव की यह खास रिपोर्ट****
सिंध नदी में बढ़ा जलप्रवाह, मोहनी पिकअप वियर से छोड़ा जा रहा 825 क्यूमेक पानी
करैरा। सिंध नदी में जलप्रवाह बढ़ने के साथ मोहिनी पिकअप वियर से वर्तमान में 825 क्यूमेक जल नदी में छोड़ा जा रहा है। जल की बढ़ती रफ्तार के बीच नदी का प्रवाह क्षेत्र सक्रिय हो गया है। प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा जलस्तर और प्रवाह की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नदी किनारे बसे लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
    user_Hemant Kumar bhargav
    Hemant Kumar bhargav
    Karera, Shivpuri•
    9 hrs ago
  • सरकारी कंप्यूटर पर गेम खेलते शिक्षक का वीडियो वायरल, पीएम श्री कन्या स्कूल नरवर का मामला सरकारी कंप्यूटर पर गेम खेलते शिक्षक का वीडियो वायरल, पीएम श्री कन्या स्कूल नरवर का मामला गजेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला क्राइम रिपोर्टर मो. 9407053212 नरवर। पीएम श्री कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरवर के कार्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक सरकारी कंप्यूटर पर गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर विद्यालय और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो जसवंत शाक्य नामक व्यक्ति द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया गया है। जसवंत शाक्य पीएम श्री स्कूल नरवर में शिक्षक के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। वीडियो में कार्यालयीन कंप्यूटर पर गेम खेलते हुए दिखाई देने की बात सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह उठ रहा है कि यदि वीडियो ड्यूटी समय का है, तो कार्यालयीन कार्य के लिए उपलब्ध सरकारी कंप्यूटर का उपयोग गेम खेलने के लिए किस परिस्थिति में किया गया। हालांकि, वीडियो कब का है और इसे किस समय रिकॉर्ड किया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित शिक्षक एवं शिक्षा विभाग का आधिकारिक पक्ष भी सामने आना बाकी है। मामले में शिक्षा विभाग द्वारा वीडियो की सत्यता, समय और परिस्थितियों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #शिक्षक #पीएमश्रीस्कूल_नरवर #कन्याविद्यालय_नरवर #नरवर #नरवरन्यूज़ #शिक्षाविभाग #शिवपुरी #शिवपुरीन्यूज़ #मध्यप्रदेश #सरकारीस्कूल #वायरलवीडियो #वायरलन्यूज़ #स्कूलन्यूज़ #शिक्षककीजिम्मेदारी #प्रशासन #EducationNews #NarwarNews #ShivpuriNews
    1
    सरकारी कंप्यूटर पर गेम खेलते शिक्षक का वीडियो वायरल, पीएम श्री कन्या स्कूल नरवर का मामला

सरकारी कंप्यूटर पर गेम खेलते शिक्षक का वीडियो वायरल, पीएम श्री कन्या स्कूल नरवर का मामला
गजेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला क्राइम रिपोर्टर
मो. 9407053212
नरवर। पीएम श्री कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरवर के कार्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक सरकारी कंप्यूटर पर गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर विद्यालय और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो जसवंत शाक्य नामक व्यक्ति द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया गया है। जसवंत शाक्य पीएम श्री स्कूल नरवर में शिक्षक के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं।
वीडियो में कार्यालयीन कंप्यूटर पर गेम खेलते हुए दिखाई देने की बात सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह उठ रहा है कि यदि वीडियो ड्यूटी समय का है, तो कार्यालयीन कार्य के लिए उपलब्ध सरकारी कंप्यूटर का उपयोग गेम खेलने के लिए किस परिस्थिति में किया गया।
हालांकि, वीडियो कब का है और इसे किस समय रिकॉर्ड किया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित शिक्षक एवं शिक्षा विभाग का आधिकारिक पक्ष भी सामने आना बाकी है।
मामले में शिक्षा विभाग द्वारा वीडियो की सत्यता, समय और परिस्थितियों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#शिक्षक #पीएमश्रीस्कूल_नरवर #कन्याविद्यालय_नरवर #नरवर
#नरवरन्यूज़ #शिक्षाविभाग #शिवपुरी #शिवपुरीन्यूज़ #मध्यप्रदेश #सरकारीस्कूल #वायरलवीडियो #वायरलन्यूज़ #स्कूलन्यूज़ #शिक्षककीजिम्मेदारी #प्रशासन #EducationNews
#NarwarNews #ShivpuriNews
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.