logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चार भाइयों के अलावा उनकी एक बहन थी उसका नाम था राजकुमारी शांता

3 hrs ago
user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चार भाइयों के अलावा उनकी एक बहन थी उसका नाम था राजकुमारी शांता

  • user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश
    चैनल पसंद आए तो लाइफ एवं सब्सक्राइब करें अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें भगवान सिंह चौहान9826393014
    3 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अंजड/बड़वानी। क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शारदा अकेडमी एवं शारदा शिशु मंदिर की मान्यता निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रचलन में होने के बावजूद विद्यालयों का संचालन जारी है। इस स्थिति ने अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों में चिंता बढ़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध शैक्षणिक नियमों के उल्लंघन को लेकर विभागीय स्तर पर मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बावजूद स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) शीला चौहान से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने इस विषय पर कोई भी आधिकारिक बयान (बाइट) देने से इंकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “जो लिखना है, लिख दीजिए, मैं कोई बाइट नहीं दूंगी।” इस पूरे घटनाक्रम ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। यदि मान्यता निरस्तीकरण की प्रक्रिया जारी है, तो ऐसे में विद्यालयों का संचालन कैसे और किसके आदेश पर हो रहा है, यह जांच का विषय बन गया है।
    2
    अंजड/बड़वानी। क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शारदा अकेडमी एवं शारदा शिशु मंदिर की मान्यता निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रचलन में होने के बावजूद विद्यालयों का संचालन जारी है। इस स्थिति ने अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों में चिंता बढ़ा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध शैक्षणिक नियमों के उल्लंघन को लेकर विभागीय स्तर पर मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बावजूद स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले में जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) शीला चौहान से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने इस विषय पर कोई भी आधिकारिक बयान (बाइट) देने से इंकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “जो लिखना है, लिख दीजिए, मैं कोई बाइट नहीं दूंगी।”
इस पूरे घटनाक्रम ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। यदि मान्यता निरस्तीकरण की प्रक्रिया जारी है, तो ऐसे में विद्यालयों का संचालन कैसे और किसके आदेश पर हो रहा है, यह जांच का विषय बन गया है।
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Masood Javed Qadri
    1
    Post by Masood Javed Qadri
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Danish Raza Khan
    1
    Post by Danish Raza Khan
    user_Danish Raza Khan
    Danish Raza Khan
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश टाइगर कोहली की रिपोर्ट महू। महू शहर में किन्नर समाज द्वारा आयोजित किन्नर सम्मेलन के दौरान एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस महू के ड्रीमलैंड चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महू बाजार पहुंचा। इस आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में किन्नर समाज के सदस्य शामिल हुए, जिससे पूरे शहर का माहौल उत्साह और आकर्षण से भर गया। जुलूस के दौरान किन्नर समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य-गान करते हुए अपनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकले इस जुलूस को देखने के लिए आमजन की भारी भीड़ उमड़ी। महू बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किन्नर समाज का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह फूल-मालाओं से सम्मान किया गया तथा मिठाइयां वितरित कर खुशी जाहिर की गई। इस अवसर पर किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने समाज में समानता, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह जुलूस महू शहर में सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बनकर
    1
    निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश टाइगर कोहली की रिपोर्ट
महू। महू शहर में किन्नर समाज द्वारा आयोजित किन्नर सम्मेलन के दौरान एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस महू के ड्रीमलैंड चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महू बाजार पहुंचा। इस आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में किन्नर समाज के सदस्य शामिल हुए, जिससे पूरे शहर का माहौल उत्साह और आकर्षण से भर गया।
जुलूस के दौरान किन्नर समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य-गान करते हुए अपनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकले इस जुलूस को देखने के लिए आमजन की भारी भीड़ उमड़ी।
महू बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किन्नर समाज का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह फूल-मालाओं से सम्मान किया गया तथा मिठाइयां वितरित कर खुशी जाहिर की गई।
इस अवसर पर किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने समाज में समानता, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह जुलूस महू शहर में सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बनकर
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *पुलिस बैंड भर्ती 2026 के प्रचार हेतु बुरहानपुर पुलिस द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित* *प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति धुनों की आकर्षक प्रस्तुति, युवाओं को किया गया प्रेरित* पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के संबंध में युवाओं को अधिक से अधिक आवेदन करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, पुलिस बैंड दल द्वारा राष्ट्रभक्ति पर आधारित मनमोहक धुनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा युवाओं को पुलिस बैंड भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली सीताराम सोलंकी, यातायात थाना प्रभारी राजेश बारवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, आमजन एवं प्रथम पुलिस बैंड के सदस्य उपस्थित रहे। बुरहानपुर पुलिस द्वारा समस्त योग्य युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
    1
    *पुलिस बैंड भर्ती 2026 के प्रचार हेतु बुरहानपुर पुलिस द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित*
*प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति धुनों की आकर्षक प्रस्तुति, युवाओं को किया गया प्रेरित*
पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार एवं  पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर  देवेंद्र पाटीदार  के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के संबंध में युवाओं को अधिक से अधिक आवेदन करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, पुलिस बैंड दल द्वारा राष्ट्रभक्ति पर आधारित मनमोहक धुनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा युवाओं को पुलिस बैंड भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में  नगर पुलिस अधीक्षक  गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक  सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली सीताराम सोलंकी,
यातायात थाना प्रभारी  राजेश बारवाल  सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, आमजन एवं  प्रथम पुलिस बैंड के सदस्य उपस्थित रहे। बुरहानपुर पुलिस द्वारा समस्त योग्य युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इंदौर के बस स्टैंड पर पुलिस की सतर्कता ने एक बड़ा खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला जो देखने में बिल्कुल सामान्य लग रही थी, पुलिस को उस पर शक हुआ। जांच के दौरान जब महिला के बैग की तलाशी ली गई, तो सबके होश उड़ गए… बैग से करीब 3 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में यह मामला नशे की तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है।
    1
    इंदौर के बस स्टैंड पर पुलिस की सतर्कता ने एक बड़ा खुलासा किया है।
जानकारी के मुताबिक, एक महिला जो देखने में बिल्कुल सामान्य लग रही थी, पुलिस को उस पर शक हुआ।
जांच के दौरान जब महिला के बैग की तलाशी ली गई, तो सबके होश उड़ गए…
बैग से करीब 3 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
शुरुआती जांच में यह मामला नशे की तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • * सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के झोपली गांव में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, झोपली निवासी सकाराम जमरे अपनी पत्नी शांता बाई के साथ खेती-किसानी कर जीवन यापन करता था। शुक्रवार शाम दोनों घर में अकेले थे। इसी दौरान आरोपी पति शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि शांता बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतका का पुत्र सायसिंग घर पहुंचा। मां को मृत अवस्था में देखकर वह स्तब्ध रह गया और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति सकाराम जमरे को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है वहीं, मृतका के शव कोपोस्टमार्टम के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल भेजा गया है वही आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा गया घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है
    1
    *
सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के झोपली गांव में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, झोपली निवासी सकाराम जमरे अपनी पत्नी शांता बाई के साथ खेती-किसानी कर जीवन यापन करता था। शुक्रवार शाम दोनों घर में अकेले थे। इसी दौरान आरोपी पति शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि शांता बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतका का पुत्र सायसिंग घर पहुंचा। मां को मृत अवस्था में देखकर वह स्तब्ध रह गया और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति सकाराम जमरे को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है वहीं, मृतका के शव कोपोस्टमार्टम के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल भेजा गया है वही आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा गया घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Masood Javed Qadri
    1
    Post by Masood Javed Qadri
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Danish Raza Khan
    1
    Post by Danish Raza Khan
    user_Danish Raza Khan
    Danish Raza Khan
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.