झोपली गांव में शराबी पति बना हैवान, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या* * सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के झोपली गांव में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, झोपली निवासी सकाराम जमरे अपनी पत्नी शांता बाई के साथ खेती-किसानी कर जीवन यापन करता था। शुक्रवार शाम दोनों घर में अकेले थे। इसी दौरान आरोपी पति शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि शांता बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतका का पुत्र सायसिंग घर पहुंचा। मां को मृत अवस्था में देखकर वह स्तब्ध रह गया और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति सकाराम जमरे को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है वहीं, मृतका के शव कोपोस्टमार्टम के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल भेजा गया है वही आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा गया घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है
झोपली गांव में शराबी पति बना हैवान, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या* * सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के झोपली गांव में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, झोपली निवासी सकाराम जमरे अपनी पत्नी शांता बाई के साथ खेती-किसानी कर जीवन यापन करता था। शुक्रवार शाम दोनों घर में अकेले थे। इसी दौरान आरोपी पति शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि शांता बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतका का पुत्र सायसिंग घर पहुंचा। मां को मृत अवस्था में देखकर वह स्तब्ध रह गया और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति सकाराम जमरे को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है वहीं, मृतका के शव कोपोस्टमार्टम के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल भेजा गया है वही आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा गया घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है
- सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने एबी रोड स्थित छोटी बिजासन मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया जानकारी के अनुसार मंदिर की बाउंड्रीवाल के पास से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिविल अस्पताल सेंधवा भेज दिया है प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही थी मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया वह भिक्षुक प्रवृत्ति का लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के पीएम रूम में सुरक्षित रखवाया है और अज्ञात शव की पहचान के साथ परिजनों की तलाश शुरू कर दी है1
- बड़वानी में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत प्रवेश को लेकर एक विवाद सामने आया है। बंधान रोड स्थित पंजतन्या हायर सेकेंडरी स्कूल ने फैजल मंसूरी के बच्चें सहित छह बच्चों को फिलहाल प्रवेश देने से इनकार कर दिया है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में याचिका दायर की है, जिसके कारण प्रवेश प्रक्रिया रोकी गई है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें 15 तारीख तक इंतजार करने को कहा गया है, जो कि RTE प्रवेश की अंतिम तिथि भी है। इससे बच्चों के योजना का लाभ न ले पाने की चिंता बढ़ गई है। फैजल मंसूरी ने बताया कि उन्होंने मार्च में आवेदन किया था और पिछले 10-12 दिनों से स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें कोई लिखित आश्वासन भी नहीं दिया जा रहा है। सभी बच्चे नर्सरी कक्षा के लिए चयनित हुए हैं। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य कौशर मंडवाड़ा ने बताया कि स्कूल ने संबंधित विभाग और न्यायालय में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि पंजतन्या स्कूल एक सामाजिक संस्था है, जहां विशेष समाज के बच्चे पढ़ते हैं। इसलिए इसे अल्पसंख्यक (माइनॉरिटी) संस्थान का दर्जा देने की मांग की गई है। मंडवाड़ा ने आगे बताया कि इस संबंध में विभागीय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है और जुलाई में अंतिम सुनवाई प्रस्तावित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक माननीय हाईकोर्ट से इस मामले में कोई निर्णय नहीं आ जाता, तब तक प्रवेश प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्षों में स्कूल द्वारा RTE के तहत प्रवेश दिए गए हैं और इस बार भी न्यायालय के आदेश के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।1
- अंजड/बड़वानी। क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शारदा अकेडमी एवं शारदा शिशु मंदिर की मान्यता निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रचलन में होने के बावजूद विद्यालयों का संचालन जारी है। इस स्थिति ने अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों में चिंता बढ़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध शैक्षणिक नियमों के उल्लंघन को लेकर विभागीय स्तर पर मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बावजूद स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) शीला चौहान से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने इस विषय पर कोई भी आधिकारिक बयान (बाइट) देने से इंकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “जो लिखना है, लिख दीजिए, मैं कोई बाइट नहीं दूंगी।” इस पूरे घटनाक्रम ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। यदि मान्यता निरस्तीकरण की प्रक्रिया जारी है, तो ऐसे में विद्यालयों का संचालन कैसे और किसके आदेश पर हो रहा है, यह जांच का विषय बन गया है।2
- Post by निमाड़ का दबंग न्यूज1
- मेरखेड़ी में गूंजेंगे गायत्री मंत्र। विश्व शांति,राष्ट उन्नति सबके कल्याण की भावनाओ के लेकर यज्ञ में आहुतियां दी जावेगी। नशा मुक्ति संकल्प , साधना अभियान, और 3 दिवसीय संस्कार महोत्सव होगा माता भगवती भोजन शाला का शुभारंभ किया बडवानी निवाली ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)निवाली के ग्राम मेरखेड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन में 13 से 15 अप्रेल तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र की टोली द्वारा 3 दिवसीय आयोजन संपन्न होगा। यह मात्र आयोजन नही बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को संस्कारवान बनाने का लक्ष्य और युग निर्माण के संकल्प को पूर्ण करने का प्रेरणा बनेगा। शांतिकुंज हरिद्वार टोली द्वारा जन्म शताब्दी वर्ष में संघठन विस्तार एवं समाज जागरण के सूत्र प्रदान किए जायेगे।निषादराज संत श्री डेमनिया बाबा द्वारा संकल्प लिया था की आदिवासी समाज और गायत्री परिजनों को वार्षिक उत्सव मनाकर प्रति वर्ष अप्रैल माह की 13 से 15 अप्रेल यज्ञ आयोजन और संस्कार व्यसन मुक्त अभियान में सम्मिलित करेगे संकल्प के 23 वे वर्ष में मेरखेड़ी ग्राम का चयन किया गया है। इस अवसर पर माता भगवती देवी भोजनालय 13 भट्टी का पूजन कर प्रारंभ किया पूजन क्रम में गायत्री धाम से पंडित मेवालाल पाटीदार, प्रांतीय प्रतिनिधि महेंद्र भावसार पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत, ट्रस्टी महेश सोनी,दिलीप कनखरे,मगनलाल डुडवे,किशोर सस्ते,रमेश ब्रह्मने परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंडित मेवालाल पाटीदार द्वारा मार्ग दर्शन कर शुभकामनाए प्रदान की साली टांडा शक्ति पीठ प्रबंधन ट्रस्टी नरेंद्र डावर ने बताया की इस आयोजन में हजारों वनवासी भाई बहन सम्मिलित होगे। जिला समन्वयक विक्रम जमरे, प्रांतीय प्रतिनिधि महेंद्र भावसार की उपस्थिति में गोष्ठी की गई जिसमे आयोजन को लेकर पूर्व व्यवस्था में समितियों का गठन कर दिया है। परिजनों को मुख्य दायित्व प्रभार सोपा गया 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ,दीक्षा संस्कार किए जायेगे यज्ञ में प्रतिदिन विश्व शांति,राष्ट्र उन्नति और सबके कल्याण की प्रार्थना कर आहुतियां प्रदान की जावेगी।संचालन वैदिक मंत्रोच्चार से प्रकाश नरगावे, विवेकानंद डावर द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन तहसील समन्वयक पप्पू चौहान ने किया4
- आपका सही निर्णय आपके बच्चे का भविष्य संवार सकता है तो चले आए Rumpy Dumpy Academy जहाँ शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार का भी ज्ञान दिया जाता है। पता : सुतार मोहल्ला - मनावर रोड कुक्षी 98939057391
- Post by Lucky Gole (Aditya)1
- राजपुर। क्षेत्र के जुलवानिया रोड स्थित एक खेत में किसान की मजबूरी और आक्रोश का बड़ा उदाहरण सामने आया है। उचित दाम नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने अपनी ही 4 एकड़ में खड़ी फसल पर रोटावेटर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार किसान पिछले एक महीने से अपनी फसल के उचित भाव मिलने का इंतजार कर रहा था, लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद उसे सही कीमत नहीं मिल पाई। आर्थिक दबाव और निराशा के चलते उसने यह कठोर कदम उठाया। किसान ने प्रशासन से भी गुहार लगाई थी, लेकिन समय पर कोई समाधान नहीं मिलने से उसने अपनी मेहनत पर खुद ही पानी फेर दिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी किसान ने तेंदुए के डर के चलते अपनी खड़ी फसल पर रोटावेटर चलाकर नुकसान उठाया था। इस बार बाजार में भाव नहीं मिलने की समस्या ने उसे फिर ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया। अनुमान है कि इस कदम से किसान को करीब 3 से 3.5 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर फसल का उचित मूल्य नहीं मिला, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे खेती करना और भी कठिन हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि वे इस तरह के नुकसान से बचे।1