Shuru
Apke Nagar Ki App…
आपका सही निर्णय आपके बच्चे का भविष्य संवार सकता है तो चले आए Rumpy Dumpy Academy जहाँ शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार का भी ज्ञान दिया जाता है। पता : सुतार मोहल्ला - मनावर रोड कुक्षी 9893905739
MP 11 NEWS
आपका सही निर्णय आपके बच्चे का भविष्य संवार सकता है तो चले आए Rumpy Dumpy Academy जहाँ शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार का भी ज्ञान दिया जाता है। पता : सुतार मोहल्ला - मनावर रोड कुक्षी 9893905739
- Shreeram prajapatसरदारपुर, धार, मध्य प्रदेश😡3 hrs ago
- Shreeram prajapatसरदारपुर, धार, मध्य प्रदेश😡3 hrs ago
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by Media samaj sevak2
- गंधवानी हाट बाजार में तरबूज के दामों में भारी गिरावट 🍉 मारुति वैन वाले के पास 10 रुपये किलो तरबूज बिक रहा है, वहीं पास खड़ी पिकअप वाहन पर सिर्फ 5 रुपये किलो में मिल रहा है। कम कीमत वाले ठेले पर उमड़ रही है भारी भीड़, सस्ते दामों ने खरीदारों को किया आकर्षित। 👉 गंधवानी बाजार में तरबूज की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, ग्राहकों के लिए बना सुनहरा मौका। #Gandhwani #DharNews #MPNews #ViralNews #BreakingNews #FruitMarket #Watermelon #TrendingNews #LocalNews1
- Post by रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान1
- निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश टाइगर कोहली की रिपोर्ट महू। महू शहर में किन्नर समाज द्वारा आयोजित किन्नर सम्मेलन के दौरान एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस महू के ड्रीमलैंड चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महू बाजार पहुंचा। इस आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में किन्नर समाज के सदस्य शामिल हुए, जिससे पूरे शहर का माहौल उत्साह और आकर्षण से भर गया। जुलूस के दौरान किन्नर समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य-गान करते हुए अपनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकले इस जुलूस को देखने के लिए आमजन की भारी भीड़ उमड़ी। महू बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किन्नर समाज का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह फूल-मालाओं से सम्मान किया गया तथा मिठाइयां वितरित कर खुशी जाहिर की गई। इस अवसर पर किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने समाज में समानता, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह जुलूस महू शहर में सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बनकर1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (पंचायत प्रसासक व हेण्ड पंप मिस्त्री नहीं दे रहे हैं हेण्ड पंप सुधारने पर ध्यान,जन समस्या से दोनों क्यों है अंतर ध्यान एक और बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डाक्टर इंद्रजीत सिंह यादव पिने के पानी के लिए गांव-गांव जाकर मोके पर हेंण्ड पंपों को सुधारने का फरमान जारी कर रहे हैं ताकी आने वाली गर्मी में पिने के पानी की समस्या ना हो और आमजन व मुक बधिरों को भी पिने का पानी हेंण्ड पंपों से मुहेय्या हो इन सबके बावजूद भी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बावलियापाडा पंचायत में मुख्य चोराहे पर अंबे माता मंदिर के पास लगा हेण्ड पंप मिस्त्री तथा प्रशासक की लापरवाही कहें या हठधर्मिता के चलते बावलियापाडा में हेंण्ड पंपों में सुधार की आवश्यकता है पर दोनों जिम्मेदारों ने आंखें मूंद रखी हे क्या इतना ही नहीं बावलियाडा पंचायत में लगे हेंण्ड पंपों पर जिला प्रशासन जांच कराएं तों सरकारी हेंण्ड पंपों में कुछ लोगो ने मोटरे लगाकर अपनी जागीर तक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है वैसे भी यदी प्रसासन यदी पुरे कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र में लगे हेंण्ड पंपों पर जांच करे तो सरकारी हेंण्ड पंपों पर निजी मोटरे लगाकर अपना उल्लु साध कर सरकार व जनता को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं देखना यह होगा कि क्या सरकार व प्रशासन इस ओर ध्यान देगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा!2
- इंदौर के बस स्टैंड पर पुलिस की सतर्कता ने एक बड़ा खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला जो देखने में बिल्कुल सामान्य लग रही थी, पुलिस को उस पर शक हुआ। जांच के दौरान जब महिला के बैग की तलाशी ली गई, तो सबके होश उड़ गए… बैग से करीब 3 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में यह मामला नशे की तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है।1
- * सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के झोपली गांव में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, झोपली निवासी सकाराम जमरे अपनी पत्नी शांता बाई के साथ खेती-किसानी कर जीवन यापन करता था। शुक्रवार शाम दोनों घर में अकेले थे। इसी दौरान आरोपी पति शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि शांता बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतका का पुत्र सायसिंग घर पहुंचा। मां को मृत अवस्था में देखकर वह स्तब्ध रह गया और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति सकाराम जमरे को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है वहीं, मृतका के शव कोपोस्टमार्टम के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल भेजा गया है वही आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा गया घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है1
- धार जिले के गंधवानी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लूट और चोरी के 5 मामलों में शामिल था और काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने जब इसे पकड़ा, तो इसके पास से करीब 1 लाख 68 हजार रुपये का चोरी का माल भी बरामद किया गया।1
- *महर्षि दयानंद सेवाश्रम कुशलगढ़ में स्वामी स्वतन्त्रतानन्द जी की 115 वि जयंती और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन... 251 सत्यार्थ प्रकाश का वितरण किया गया...आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को महर्षि स्वतंत्रतानंद जी सरस्वती की 115 वी जयंती वर्ष महर्षि दयानंद सेवाश्रम कुशलगढ़ में बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिलीप कुमार शास्त्री और लव कुमार शास्त्री ने हवन यज्ञ से शुरू की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्य जीव वर्धन जी शास्त्री थें। उन्होंने बताया कि स्वामी स्वतंत्रतानंद जी भारत छोड़ो आंदोलन करो सत्याग्रह में महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ थे। स्वामी जी की पढ़ाई में एलएलबी कर रखा था। वह चाहते तो इस देश के अंदर बहुत बड़े जज बन सकते थे । बहुत बड़े कानून मंत्री बन सकते थे लेकिन उन्होंने समाज सेवा को आधार बनाया और आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा और अंधविश्वास समाप्त करने के लिए कार्य शुरू किया। जनजाति क्षेत्र के लोग अंधविश्वास के खातिर अपना धर्म छोड़कर के अन्य धर्म को ग्रहण करते हुए आगे बढ़ रहे थे । स्वामी ने उनको रोकने के लिए जनजाति क्षेत्र को अपना कार्य क्षेत्र बनाया गया।और जनजाति क्षेत्र में शिक्षा की क्रांति के रूप में उभरे और वह क्रांति आज वट वृक्ष की तरह फैल चुकी है। वर्तमान में दयानंद सेवा आश्रम से निकले सैकड़ों विद्यार्थी प्रशासनिक सेवाओं में ,अधीनस्थ सेवाओं में, डॉक्टर , पटवारी , पुलिस , शिक्षक, आदि कर्मचारी बने हुए और उन्हीं कर्मचारियों के माध्यम से महर्षि दयानंद सेवाश्रम बांसवाड़ा और कुशलगढ़ चल रहे है और उनके ही मार्ग पर नए-नए विद्यार्थी प्रवेश लेते जा रहे हैं और शिक्षा के साथ-साथ संस्कार प्राप्त करते जा रहे हैं। आश्रम के सभी सदस्यों ने पथभ्रष्ट लोगों को मुख्य मार्ग पर लाने का संकल्प लिया और सभी ने एकजुट होकर एकता का परिचय दिया। कुशला भील की धरती कुशलगढ़ में वागड़ मेवाड़ और मालवा क्षेत्र का पहला विराट 251 कुंडिय धर्म रक्षा महायज्ञ कुशलगढ़ के चंद्रशेखर आजाद स्टेडियम में किया गया था। उस समय आर्य परोपकारिणी सभा अजमेर के प्रधान आचार्य महात्मा ओम मुनि जी ने कुशलगढ़ आगमन पर वागड़ क्षेत्र केकार्यकर्ताओं को 1000 सत्यार्थ प्रकाश देने की घोषणा की थी। उसकी पहली किस्त में 251 सत्यार्थ प्रकाश का वितरण स्वामी स्वतंत्रता सरस्वती के 115 जन्म जयंती पर वितरण किया गया। कार्यक्रम महर्षि दयानंद सेवाश्रम कुशलगढ़ और बांसवाड़ा में रहकर उद्यान कर राजकीय सेवा में चयन होने पर पंकज कटारा को अंग्रेजी विषय से द्वितीय श्रेणी में चयन होने पर सम्मानित किया गया। बलवंत मचार को तृतीय श्रेणी अध्यापक बनने पर,सुरेश बारिया, राजेंद्र पारगी, नीलेश निनामा, और महेश खिहुरी को पशु परिसर में चयन होने पर सम्मानित किया गया। रमनलाल डामोर को एलडीसी में चयन होने पर सम्मानित किया गया। हर्षित डोडियार को पटवारी बनने पर,अतुल को सीएचओ बनने पर सम्मानित किया गया। बादर सिंह कलासुआ को अध्यापक पद से सेवानिवृत होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशलगढ़ आश्रम प्रधान धर्मेंद्र आर्य, मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रदेश महामंत्री आचार्य जीववर्धन जी शास्त्री, विशिष्ट अतिथि सीबीईओ सज्जनगढ़ रूपजी बारिया, पार्थ दामा प्रधान बांसवाड़ा, आश्रम सचिव बांसवाड़ा आश्रम जीतमल जी पाणदा, कोषाध्यक्ष रमेश जी अहारी, अति विशिष्ट अतिथि जीजीटीयू के प्रो. राकेश डामोर, गोविन्द गुरु कॉलेज के प्राचार्य कल्याणमल जी सिंघाड़ा, पूर्व बैंक मैनेजर सरदार सिंह कटारा, वनवासी आश्रम के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह डामोर, भरत सिंह डिंडोर,प्रधानाचार्य कचरू लाल जी गायरी, एडवोकेट धर्मेन्द्र कंसारा,बदेसिंह डामोर, सामाजिक कार्यकर्ता केसर सिंह डामोर,कमलेश जी तंबोलिया राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रदेश प्रतिनिधि,डॉ जोहन सिंह देवदा, मोती सिंह डोडियार एलआईसी से सेवानिवृत्ति विकास अधिकारी, थे। कार्यक्रम में प्रो कमलकांत कटारा,रमेश चंद्र सुरावत, भावचंद कटरा, तागु कटारा,व्याख्याता राकेश देवदा, श्यामलाल डिंडोर, बादरसिंह कटारा, पोपटलाल मच्छर, कलसिंह मचार, रामचंद्र देवदा, विनोद सोनी, देवीलाल देवदा, भानु प्रताप मईडा, धीरज डामोर, प्रकाश कटारा, श्यामलाल डिंडोर, कमलेश पारगी, कार्यक्रम का संचालन दिनेश खड़िया ने किया ,कार्यक्रम के अंत में आभार आश्रम प्रधान धर्मेंद्र आर्य ने किया... यह जानकारी केसर सिंह डामोर ने दी।*4