logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दरभंगा स्नातक सीट से शिक्षाविद डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर निर्दलीय उतरेंगे मैदान में, अक्टूबर के पहले सप्ताह में करेंगे नामांकन दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। समस्तीपुर के शिक्षाविद डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। उन्होंने अक्टूबर के पहले सप्ताह में नामांकन दाखिल करने की तैयारी की बात कही है। डॉ. रंजन के मुताबिक, वह पिछले करीब दो वर्षों से चुनाव की तैयारी के साथ दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से संवाद किया है। उनके प्रमुख मुद्दों में उच्च शिक्षा का विस्तार, कॉलेजों में PG की पढ़ाई, पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति, बेहतर प्रयोगशाला और शैक्षणिक संसाधन, खेल सुविधाएं तथा नियमित पढ़ाई शामिल हैं। वहीं, छात्रों के लिए लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगार और कौशल विकास के अवसरों को मजबूत करने की बात भी डॉ. रंजन ने कही है। डॉ. रंजन ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस करीब 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, जबकि वह स्वयं लगभग 15 वर्षों से संस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो शिक्षा, रोजगार, शिक्षक और समाज की शैक्षणिक जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे। गौरतलब है कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले शामिल हैं। विधान परिषद चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, 6 अक्टूबर तक नामांकन होगा, 9 अक्टूबर तक नाम वापसी और 23 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। डॉ. धर्मांश रंजन के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने की घोषणा के बाद अब दरभंगा स्नातक सीट पर मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने लगी है। शिक्षा, रोजगार और स्नातकों से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में रहने की संभावना है।

2 hrs ago
user_Raman kumar Darbhanga Tak
Raman kumar Darbhanga Tak
हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
2 hrs ago

दरभंगा स्नातक सीट से शिक्षाविद डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर निर्दलीय उतरेंगे मैदान में, अक्टूबर के पहले सप्ताह में करेंगे नामांकन दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। समस्तीपुर के शिक्षाविद डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। उन्होंने अक्टूबर के पहले सप्ताह में नामांकन दाखिल करने की तैयारी की बात कही है। डॉ. रंजन के मुताबिक, वह पिछले करीब दो वर्षों से चुनाव की तैयारी के साथ दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से संवाद किया है। उनके प्रमुख मुद्दों में उच्च शिक्षा का विस्तार, कॉलेजों में PG की पढ़ाई, पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति, बेहतर प्रयोगशाला और शैक्षणिक संसाधन, खेल सुविधाएं तथा नियमित पढ़ाई शामिल हैं। वहीं, छात्रों के लिए लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगार और कौशल विकास के अवसरों को मजबूत करने की बात भी डॉ. रंजन ने कही है। डॉ. रंजन ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस करीब 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, जबकि वह स्वयं लगभग 15 वर्षों से संस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो शिक्षा, रोजगार, शिक्षक और समाज की शैक्षणिक जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे। गौरतलब है कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले शामिल हैं। विधान परिषद चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, 6 अक्टूबर तक नामांकन होगा, 9 अक्टूबर तक नाम वापसी और 23 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। डॉ. धर्मांश रंजन के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने की घोषणा के बाद अब दरभंगा स्नातक सीट पर मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने लगी है। शिक्षा, रोजगार और स्नातकों से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में रहने की संभावना है।

More news from बिहार and nearby areas
  • वायरल वीडियो से सामने आया नाबालिग से अभद्रता का मामला, 6 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर स्थित बांध के पास एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की जानकारी समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी। एसपी के मुताबिक, 23 सितंबर की शाम सोशल मीडिया निगरानी के दौरान पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया। वीडियो में 3-4 लोग एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वीडियो का तकनीकी सत्यापन कराया। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने घटनास्थल की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर स्थित बांध के पास सड़क के रूप में की। पुलिस के अनुसार, घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है और वीडियो में दिखाई दे रही पीड़िता प्रथमदृष्ट्या नाबालिग प्रतीत हो रही है। पीड़िता की तत्काल पहचान नहीं होने के कारण पुलिस पदाधिकारी के बयान पर भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कर्पूरीग्राम थाना कांड संख्या 117/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में शामिल चारों आरोपियों की पहचान कर ली और सूचना मिलने के महज छह घंटे के भीतर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी जगतसिंहपुर और एक बिजौलिया गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है। वहीं, एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मीडिया और आम लोगों से अपील की है कि पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला कोई भी फोटो, वीडियो या अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर साझा या प्रसारित न करें।
    1
    वायरल वीडियो से सामने आया नाबालिग से अभद्रता का मामला, 6 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर स्थित बांध के पास एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की जानकारी समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी।
एसपी के मुताबिक, 23 सितंबर की शाम सोशल मीडिया निगरानी के दौरान पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया। वीडियो में 3-4 लोग एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वीडियो का तकनीकी सत्यापन कराया।
तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने घटनास्थल की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर स्थित बांध के पास सड़क के रूप में की।
पुलिस के अनुसार, घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है और वीडियो में दिखाई दे रही पीड़िता प्रथमदृष्ट्या नाबालिग प्रतीत हो रही है। पीड़िता की तत्काल पहचान नहीं होने के कारण पुलिस पदाधिकारी के बयान पर भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कर्पूरीग्राम थाना कांड संख्या 117/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 दर्ज किया गया।
पुलिस ने मामले में शामिल चारों आरोपियों की पहचान कर ली और सूचना मिलने के महज छह घंटे के भीतर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी जगतसिंहपुर और एक बिजौलिया गांव का रहने वाला है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है।
वहीं, एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मीडिया और आम लोगों से अपील की है कि पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला कोई भी फोटो, वीडियो या अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर साझा या प्रसारित न करें।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी के लिए व्यापारियों ने लिया संकल्प, लेड-क्रोमेट युक्त उत्पादों की बिक्री न करने की शपथ” हल्दी व्यापारियों के लिए एक विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में समस्तीपुर के गोला रोड बाजार के 32 हल्दी एवं मसाला व्यापारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हल्दी में Lead Chromate (लेड क्रोमेट) जैसी हानिकारक मिलावट, उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण हल्दी के व्यापार को बढ़ावा देने के संबंध में व्यापारियों को जागरूक करना था। समस्तीपुर जिला के खाद्य संरक्षा पदाधिकारी श्री रामा स्वामी वेंकट रमण शर्मा ,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्री विकास कुमार यादव ,प्योर अर्थ इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री पोंशियन केरकेट्टा, उद्यम मंत्र भारत लिमिटेड के निदेशक श्री सौरभ समदर्शी तथा अन्य टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। गोला रोड व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश गुप्ता XRF मशीन से किया गया जीवंत प्रदर्शन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण XRF मशीन के माध्यम से हल्दी के नमूनों की मौके पर स्क्रीनिंग का जीवंत प्रदर्शन रहा। व्यापारियों को समझाया गया कि आधुनिक तकनीक की सहायता से खाद्य पदार्थों में लेड की उपस्थिति की प्रारंभिक पहचान किस प्रकार की जा सकती है। व्यापारियों को यह भी बताया गया कि Lead Chromate जैसी हानिकारक मिलावट उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है। विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए लेड का संपर्क चिंता का विषय है। बिहार में हल्दी में लेड संदूषण को लेकर पूर्व में किए गए अध्ययनों ने भी इस विषय पर गंभीर ध्यान आकर्षित किया है। FSSAI के निर्धारित मानकों के अनुसार हल्दी (Whole और Powder) में लेड की अधिकतम सीमा 10 ppm है तथा हल्दी में Lead Chromate जैसे अतिरिक्त रंग पदार्थ का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। व्यापारियों ने ली “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी” की शपथ। समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी के लिए व्यापारियों ने लिया संकल्प, लेड-क्रोमेट युक्त उत्पादों की बिक्री न करने की शपथ” हल्दी व्यापारियों के लिए एक विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में समस्तीपुर के गोला रोड बाजार के 32 हल्दी एवं मसाला व्यापारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हल्दी में Lead Chromate (लेड क्रोमेट) जैसी हानिकारक मिलावट, उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण हल्दी के व्यापार को बढ़ावा देने के संबंध में व्यापारियों को जागरूक करना था। समस्तीपुर जिला के खाद्य संरक्षा पदाधिकारी श्री रामा स्वामी वेंकट रमण शर्मा ,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्री विकास कुमार यादव ,प्योर अर्थ इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री पोंशियन केरकेट्टा, उद्यम मंत्र भारत लिमिटेड के निदेशक श्री सौरभ समदर्शी तथा अन्य टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। गोला रोड व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश गुप्ता XRF मशीन से किया गया जीवंत प्रदर्शन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण XRF मशीन के माध्यम से हल्दी के नमूनों की मौके पर स्क्रीनिंग का जीवंत प्रदर्शन रहा। व्यापारियों को समझाया गया कि आधुनिक तकनीक की सहायता से खाद्य पदार्थों में लेड की उपस्थिति की प्रारंभिक पहचान किस प्रकार की जा सकती है। व्यापारियों को यह भी बताया गया कि Lead Chromate जैसी हानिकारक मिलावट उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है। विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए लेड का संपर्क चिंता का विषय है। बिहार में हल्दी में लेड संदूषण को लेकर पूर्व में किए गए अध्ययनों ने भी इस विषय पर गंभीर ध्यान आकर्षित किया है। FSSAI के निर्धारित मानकों के अनुसार हल्दी (Whole और Powder) में लेड की अधिकतम सीमा 10 ppm है तथा हल्दी में Lead Chromate जैसे अतिरिक्त रंग पदार्थ का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। व्यापारियों ने ली “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी” की शपथ।
    1
    समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

“शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी के लिए व्यापारियों ने लिया संकल्प, लेड-क्रोमेट युक्त उत्पादों की बिक्री न करने की शपथ”

 हल्दी व्यापारियों के लिए एक विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में समस्तीपुर के गोला रोड बाजार के 32 हल्दी एवं मसाला व्यापारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हल्दी में Lead Chromate (लेड क्रोमेट) जैसी हानिकारक मिलावट, उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण हल्दी के व्यापार को बढ़ावा देने के संबंध में व्यापारियों को जागरूक करना था।

समस्तीपुर जिला के खाद्य संरक्षा  पदाधिकारी  श्री रामा स्वामी वेंकट रमण शर्मा ,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्री विकास कुमार यादव ,प्योर अर्थ इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री पोंशियन केरकेट्टा, उद्यम मंत्र भारत लिमिटेड के निदेशक श्री सौरभ समदर्शी तथा अन्य टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। गोला रोड व्यापारी  एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश गुप्ता

XRF मशीन से किया गया जीवंत प्रदर्शन

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण XRF मशीन के माध्यम से हल्दी के नमूनों की मौके पर स्क्रीनिंग का जीवंत प्रदर्शन रहा। व्यापारियों को समझाया गया कि आधुनिक तकनीक की सहायता से खाद्य पदार्थों में लेड की उपस्थिति की प्रारंभिक पहचान किस प्रकार की जा सकती है।

व्यापारियों को यह भी बताया गया कि Lead Chromate जैसी हानिकारक मिलावट उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है। विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए लेड का संपर्क चिंता का विषय है। बिहार में हल्दी में लेड संदूषण को लेकर पूर्व में किए गए अध्ययनों ने भी इस विषय पर गंभीर ध्यान आकर्षित किया है।

FSSAI के निर्धारित मानकों के अनुसार हल्दी (Whole और Powder) में लेड की अधिकतम सीमा 10 ppm है तथा हल्दी में Lead Chromate जैसे अतिरिक्त रंग पदार्थ का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।

व्यापारियों ने ली “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी” की शपथ।
समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
“शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी के लिए व्यापारियों ने लिया संकल्प, लेड-क्रोमेट युक्त उत्पादों की बिक्री न करने की शपथ”
हल्दी व्यापारियों के लिए एक विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में समस्तीपुर के गोला रोड बाजार के 32 हल्दी एवं मसाला व्यापारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हल्दी में Lead Chromate (लेड क्रोमेट) जैसी हानिकारक मिलावट, उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण हल्दी के व्यापार को बढ़ावा देने के संबंध में व्यापारियों को जागरूक करना था।
समस्तीपुर जिला के खाद्य संरक्षा  पदाधिकारी  श्री रामा स्वामी वेंकट रमण शर्मा ,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्री विकास कुमार यादव ,प्योर अर्थ इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री पोंशियन केरकेट्टा, उद्यम मंत्र भारत लिमिटेड के निदेशक श्री सौरभ समदर्शी तथा अन्य टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। गोला रोड व्यापारी  एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश गुप्ता
XRF मशीन से किया गया जीवंत प्रदर्शन
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण XRF मशीन के माध्यम से हल्दी के नमूनों की मौके पर स्क्रीनिंग का जीवंत प्रदर्शन रहा। व्यापारियों को समझाया गया कि आधुनिक तकनीक की सहायता से खाद्य पदार्थों में लेड की उपस्थिति की प्रारंभिक पहचान किस प्रकार की जा सकती है।
व्यापारियों को यह भी बताया गया कि Lead Chromate जैसी हानिकारक मिलावट उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है। विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए लेड का संपर्क चिंता का विषय है। बिहार में हल्दी में लेड संदूषण को लेकर पूर्व में किए गए अध्ययनों ने भी इस विषय पर गंभीर ध्यान आकर्षित किया है।
FSSAI के निर्धारित मानकों के अनुसार हल्दी (Whole और Powder) में लेड की अधिकतम सीमा 10 ppm है तथा हल्दी में Lead Chromate जैसे अतिरिक्त रंग पदार्थ का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।
व्यापारियों ने ली “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी” की शपथ।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    23 min ago
  • प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर की घटना को लेकर सम्राट चौधरी पर निशाना साधा.! प्रशांत किशोर ने कहा जिस राज्य का मुखिया अनपढ़ और अपराधी होगा, वहां कानून-व्यवस्था की परिकल्पना बेवकूफी है, जदयू-भाजपा की खींचतान में DGP तक तय नहीं हो पा रहा, अभी शुरुआत है, आगे हालात और बदतर होंगे.
    1
    प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर की घटना को लेकर सम्राट चौधरी पर निशाना साधा.! 

प्रशांत किशोर ने कहा जिस राज्य का मुखिया अनपढ़ और अपराधी होगा, वहां कानून-व्यवस्था की परिकल्पना बेवकूफी है, जदयू-भाजपा की खींचतान में DGP तक तय नहीं हो पा रहा, अभी शुरुआत है, आगे हालात और बदतर होंगे.
    user_PTB News bihar
    PTB News bihar
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    2 hrs ago
  • DMCH दो दिन से हड़ताल, मरीज इलाज के लिये के भटक रहा तो कौन है जिम्मेवार ? Darpan24 News DMCH दो दिन से हड़ताल, मरीज इलाज के लिये के भटक रहा तो कौन है जिम्मेवार ? Darpan24 News
    1
    DMCH दो दिन से हड़ताल, मरीज इलाज के लिये के भटक रहा तो कौन है जिम्मेवार ?

Darpan24 News
DMCH दो दिन से हड़ताल, मरीज इलाज के लिये के भटक रहा तो कौन है जिम्मेवार ?
Darpan24 News
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    4 hrs ago
  • बंग्लादेश ने भारत से हिल्सा मछली के आयात पर लगाई रोक । भारत से बंग्लादेश जाने वाली हिल्सा मछली के आयात पर बंग्लादेश ने रोक दी है। 103 परमिट रद्द किए हैं और इससे कई कारोबारियों को नुकसान हुआ है।
    1
    बंग्लादेश ने भारत से हिल्सा मछली के आयात पर लगाई रोक  ।
भारत से बंग्लादेश जाने वाली हिल्सा मछली के आयात पर बंग्लादेश ने रोक दी है। 103 परमिट रद्द किए हैं और इससे कई कारोबारियों को नुकसान हुआ है।
    user_Janpad Bihar24
    Janpad Bihar24
    Media company Darbhanga, Bihar•
    13 hrs ago
  • 🚨 दिल्ली हाईकोर्ट का CJP के अभिजीत दिपके और सौरव दास को नोटिस! क्या है पूरा मामला? 👀 जानिए पूरी खबर और कोर्ट के नोटिस से जुड़ी अहम जानकारी।👇 #DelhiHighCourt #DelhiHC #AbhijitDipke #SauravDas #LegalNews
    1
    🚨 दिल्ली हाईकोर्ट का CJP के अभिजीत दिपके और सौरव दास को नोटिस!

क्या है पूरा मामला? 👀
जानिए पूरी खबर और कोर्ट के नोटिस से जुड़ी अहम जानकारी।👇

#DelhiHighCourt #DelhiHC #AbhijitDipke #SauravDas #LegalNews
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    14 hrs ago
  • *जिला राजद के तत्वावधान में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन*, आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे समस्तीपुर जिला राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन चुनाव आचार संहिता के कारण किसी सार्वजनिक जगह पर नहीं करके कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान रोमा भारती , संचालन जिला राजद के प्रधान महासचिव विपिन सहनी तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध करते हुए बिहार और बंगाल में पुनः चुनाव कराने की मांग की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा मोo नगर के पूर्व विधायक डाo एज्या यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संवैधानिक पद की गरिमा को पूरी तरह तार-तार कर दिया है। यह व्यक्ति चुनाव आयुक्त नहीं, बल्कि सत्ताधारी दल के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। जिस चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराने की थी, वही आज वोट चोरी और SIR जैसी दोषपूर्ण प्रक्रिया के माध्यम से लोकतंत्र और बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की साजिश कर रहा है। बिहार और बंगाल की जनता ने जिसे नकारा है, उसे जबरदस्ती सत्ता में बैठाया जा रहा है। यह लड़ाई सिर्फ राजद की नहीं, यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है और हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे। राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती तथा जिला प्रधान महासचिव विपिन सहनी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने काले कारनामों से पूरे चुनावी इतिहास को कलंकित कर दिया है। बिहार और बंगाल की भोली-भाली जनता के वोट की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव आयोग ने सत्ता के इशारे पर पूरी चुनाव प्रक्रिया को मजाक बना दिया है। दोषपूर्ण वोटर लिस्ट, दोषपूर्ण SIR और प्रशासन का दुरुपयोग - ये सब लोकतंत्र की हत्या है। राष्ट्रीय जनता दल सड़क से सदन तक इस तानाशाही के खिलाफ आंदोलन करेगा। जब तक निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पुनः चुनाव नहीं होता, हमारा आंदोलन रुकने वाला नहीं है। मौके पर बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , मोहिउद्दीननगर के पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव , राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज , पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, जिला प्रधान महासचिव विपिन सहनी, उजियारपुर संगठन निo जिला अध्यक्ष राजेश्वर महतो ,पूर्व जिला पार्षद संजीव कुमार राय , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राम विनोद पासवान, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यविन्द्र पासवान, जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव , प्रवक्ता संजय नायक , कार्यालय सचिव रोशन यादव , शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सह नगर पार्षद पिंकी राय, नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव , पूसा प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव , महासचिव राकेश कुमार राय, जिला सचिव जयलाल राय , सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव , युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजू यादव , प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर अली, राजद नेता जितेन्द्र यादव, महासचिव रामकुमार राय , पूर्व मुखिया चन्दन कुमार , पैक्स अध्यक्ष नागमणि, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रांतीय नेता इंजी. शाहजहां अख्तर, युवा राजद नेता विजय कुशवाहा , वरीय नेता जयशंकर राय , राजद नेत्री अर्चना अंजू , युवा राजद नेता रौशन कुमार राय, राजद नेता करण भास्कर , संदीप सरकार, सुनील राय, दिनेश कुमार, केशव कुमार सोनू सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। ( राकेश कुमार ठाकुर ) जिला प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल, समस्तीपुर
    1
    *जिला राजद के तत्वावधान में  मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन*,

आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे समस्तीपुर जिला राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन चुनाव आचार संहिता के कारण किसी सार्वजनिक जगह पर नहीं करके कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान रोमा भारती , संचालन जिला राजद के प्रधान महासचिव विपिन सहनी तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया।

इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने  मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध करते हुए बिहार और बंगाल में पुनः चुनाव कराने की मांग की।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा मोo नगर के पूर्व विधायक डाo एज्या यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संवैधानिक पद की गरिमा को पूरी तरह तार-तार कर दिया है। यह व्यक्ति चुनाव आयुक्त नहीं, बल्कि सत्ताधारी दल के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। जिस चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराने की थी, वही आज वोट चोरी और SIR जैसी दोषपूर्ण प्रक्रिया के माध्यम से लोकतंत्र और बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की साजिश कर रहा है। बिहार और बंगाल की जनता ने जिसे नकारा है, उसे जबरदस्ती सत्ता में बैठाया जा रहा है। यह लड़ाई सिर्फ राजद की नहीं, यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है और हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे।

 राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती तथा जिला प्रधान महासचिव विपिन सहनी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने काले कारनामों से पूरे चुनावी इतिहास को कलंकित कर दिया है। बिहार और बंगाल की भोली-भाली जनता के वोट की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव आयोग ने सत्ता के इशारे पर पूरी चुनाव प्रक्रिया को मजाक बना दिया है। दोषपूर्ण वोटर लिस्ट, दोषपूर्ण SIR और प्रशासन का दुरुपयोग - ये सब लोकतंत्र की हत्या है। राष्ट्रीय जनता दल सड़क से सदन तक इस तानाशाही के खिलाफ आंदोलन करेगा। जब तक निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पुनः चुनाव नहीं होता, हमारा आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

मौके पर बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , मोहिउद्दीननगर के पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव , राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज , पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, जिला प्रधान महासचिव विपिन सहनी, उजियारपुर संगठन निo जिला अध्यक्ष राजेश्वर महतो ,पूर्व जिला पार्षद संजीव कुमार राय , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राम विनोद पासवान, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यविन्द्र पासवान, जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव , प्रवक्ता संजय नायक , कार्यालय सचिव रोशन यादव , शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सह नगर पार्षद पिंकी राय, नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव , पूसा प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव , महासचिव राकेश कुमार राय, जिला सचिव जयलाल राय , सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव , युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजू यादव , प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर अली, राजद नेता जितेन्द्र यादव, महासचिव रामकुमार राय , पूर्व मुखिया चन्दन कुमार , पैक्स अध्यक्ष नागमणि, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रांतीय नेता इंजी. शाहजहां अख्तर, युवा राजद नेता विजय कुशवाहा , वरीय नेता जयशंकर राय , राजद नेत्री अर्चना अंजू , युवा राजद नेता रौशन कुमार राय, राजद नेता करण भास्कर , संदीप सरकार, सुनील राय, दिनेश कुमार, केशव कुमार सोनू सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। ( राकेश कुमार ठाकुर )
जिला प्रवक्ता
राष्ट्रीय जनता दल, समस्तीपुर
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    12 hrs ago
  • दरभंगा स्नातक सीट से शिक्षाविद डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर निर्दलीय उतरेंगे मैदान में, अक्टूबर के पहले सप्ताह में करेंगे नामांकन दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। समस्तीपुर के शिक्षाविद डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। उन्होंने अक्टूबर के पहले सप्ताह में नामांकन दाखिल करने की तैयारी की बात कही है। डॉ. रंजन के मुताबिक, वह पिछले करीब दो वर्षों से चुनाव की तैयारी के साथ दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से संवाद किया है। उनके प्रमुख मुद्दों में उच्च शिक्षा का विस्तार, कॉलेजों में PG की पढ़ाई, पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति, बेहतर प्रयोगशाला और शैक्षणिक संसाधन, खेल सुविधाएं तथा नियमित पढ़ाई शामिल हैं। वहीं, छात्रों के लिए लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगार और कौशल विकास के अवसरों को मजबूत करने की बात भी डॉ. रंजन ने कही है। डॉ. रंजन ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस करीब 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, जबकि वह स्वयं लगभग 15 वर्षों से संस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो शिक्षा, रोजगार, शिक्षक और समाज की शैक्षणिक जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे। गौरतलब है कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले शामिल हैं। विधान परिषद चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, 6 अक्टूबर तक नामांकन होगा, 9 अक्टूबर तक नाम वापसी और 23 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। डॉ. धर्मांश रंजन के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने की घोषणा के बाद अब दरभंगा स्नातक सीट पर मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने लगी है। शिक्षा, रोजगार और स्नातकों से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में रहने की संभावना है।
    1
    दरभंगा स्नातक सीट से शिक्षाविद डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर निर्दलीय उतरेंगे मैदान में, अक्टूबर के पहले सप्ताह में करेंगे नामांकन
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। समस्तीपुर के शिक्षाविद डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। उन्होंने अक्टूबर के पहले सप्ताह में नामांकन दाखिल करने की तैयारी की बात कही है। 
डॉ. रंजन के मुताबिक, वह पिछले करीब दो वर्षों से चुनाव की तैयारी के साथ दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से संवाद किया है।
उनके प्रमुख मुद्दों में उच्च शिक्षा का विस्तार, कॉलेजों में PG की पढ़ाई, पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति, बेहतर प्रयोगशाला और शैक्षणिक संसाधन, खेल सुविधाएं तथा नियमित पढ़ाई शामिल हैं।
वहीं, छात्रों के लिए लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगार और कौशल विकास के अवसरों को मजबूत करने की बात भी डॉ. रंजन ने कही है।
डॉ. रंजन ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस करीब 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, जबकि वह स्वयं लगभग 15 वर्षों से संस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो शिक्षा, रोजगार, शिक्षक और समाज की शैक्षणिक जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे।
गौरतलब है कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले शामिल हैं। 
विधान परिषद चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, 6 अक्टूबर तक नामांकन होगा, 9 अक्टूबर तक नाम वापसी और 23 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।
डॉ. धर्मांश रंजन के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने की घोषणा के बाद अब दरभंगा स्नातक सीट पर मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने लगी है। शिक्षा, रोजगार और स्नातकों से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में रहने की संभावना है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.