Shuru
Apke Nagar Ki App…
असम की जनता को इस बार ‘अली बाबा और 40 चोरों’ को रोकना होगा। अली बाबा दिल्ली में बैठा है। और इनके 40 चोर जगह जगह फैले हैं। आप इनको वोट से रोकेंगे और ठोकेंगे भी !! हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार ने असम को कुशासन और भ्रष्टाचार की ओर धकेल दिया है। “Double Engine” का वादा करने वाली सरकार आज “Double धोखा” और “Double भ्रष्टाचार” की सरकार बन चुकी है। मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
Parag Prasad Rawat
असम की जनता को इस बार ‘अली बाबा और 40 चोरों’ को रोकना होगा। अली बाबा दिल्ली में बैठा है। और इनके 40 चोर जगह जगह फैले हैं। आप इनको वोट से रोकेंगे और ठोकेंगे भी !! हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार ने असम को कुशासन और भ्रष्टाचार की ओर धकेल दिया है। “Double Engine” का वादा करने वाली सरकार आज “Double धोखा” और “Double भ्रष्टाचार” की सरकार बन चुकी है। मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- ऊना की चीख आज भी इंसाफ के दरवाज़े पर दस्तक दे रही है। बीते 10 सालों से पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अपमान, हिंसा और हत्या - BJP शासित गुजरात में दलितों, आदिवासियों की यही हकीकत बना दी गई है। मोदी जी के इसी असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण मॉडल को पूरे देश पर थोपा जा रहा है - राहुल गांधी। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- रायबरेली ज़िले के थाना हरचंदपुर क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा भरकर तत्परता से कारवाई की । थाना हरचंदपुर से संबंधित इस प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव कुमार सिन्हा का वक्तव्य सुनें..!1
- Post by भ्रष्टाचार की शिकायत1
- रायबरेली। थाना हरचंदपुर क्षेत्र के कस्बा हरचंदपुर में एक युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने से वह मानसिक रूप से आहत थी। दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध थे और वे लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे। घटना 28 मार्च की है। जानकारी के अनुसार, थाने में चल रही समझौता वार्ता के दौरान जब युवक अनुज सोनी नहीं पहुंचा, तो युवती ने यह कदम उठा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सुप्रिया (22 वर्ष) पुत्री कमलेश कुमार, निवासी हरचंदपुर के रूप में हुई है। मृतका की बड़ी बहन स्नेह ने आरोप लगाया कि अनुज सोनी ने सुप्रिया से शादी का वादा किया था। यहां तक कि थाने में समझौते के दौरान युवक के परिवार ने लिखित में शादी के लिए सहमति भी दी थी, लेकिन बाद में वे मुकर गए। स्नेह के अनुसार, अनुज ने फोन पर साफ कह दिया था कि वह किसी भी हाल में शादी नहीं करेगा, चाहे सुप्रिया कुछ भी कर ले। परिजनों के मुताबिक, इसी सदमे में सुप्रिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं, एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पिता कमलेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक अनुज सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- ऊंचाहार , रायबरेली । क्षेत्र के नव प्रतिष्ठान पंचशील फिलिंग स्टेशन के संचालक ने अपने विरुद्ध साजिश रचने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि उनके प्रतिष्ठान को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया में कुछ लोग झूठ प्रसारित कर रहे है । इसमें राजनैतिक और व्यावसायिक प्रतिद्वंदियों का हाथ है । क्षेत्र के रसूलपुर गांव के प्रधान राकेश प्रताप मौर्य का जमुनापुर गोकना मार्ग पर कोटिया चित्रा गांव के पास हाल ही के पेट्रोल पंप खुला है । पूरा मामला तीन दिन पहले उस समय का है जब पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह पर पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी थी। पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि एक व्यक्ति भीड़ में आपस में ग्राहकों से लड़ाई करने के बाद में डीजल लेकर अपने घर गया। बाद में वह वापस आया तो उसने कहा कि उसे कम डीजल मिला है ।इस बात की तत्काल पड़ताल कराई गई और उसे संतुष्ट करने की कोशिश की गई। इसके बावजूद कुछ अन्य लोग पेट्रोल पंप पर आ गए और एक साजिश के तहत हंगामा करने लगे।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई ।पुलिस मौके पर पहुंची और उसने पूरे मामले की पड़ताल करने के बाद उन लोगों से कहा कि झूठी अफवाह मत उड़ाइए । इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया कि इस पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर ग्राहक हंगामा कर रहे हैं ।पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि जबकि हकीकत यह है कि पेट्रोल पंपों की मशीनों में माप की फीडिंग विभिन्न विभागों द्वारा की जाती है ।जिसमें कोई भी अन्य व्यक्ति हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक और व्यावसायिक विरोधी उनके पेट्रोल पंप को बदनाम करने के लिए इस तरह की घिनौनी साजिश रच रहे हैं ।उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह कानून के जानकारों से राय लेंगे और जो लोग इस तरह का झूठ प्रसारित कर रहे हैं ,उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे।1
- Post by ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश1
- Post by ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश1
- ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के थाना गदागंज के जलालपुर धई रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कानपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त लाल मोहम्मद निवासी परियावा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि उनकी ससुराल जलालपुर धई में है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।1
- डलमऊ मुराई बाग मार्ग पर आए दिन जाम लगने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसमें एक्सीडेंट और हादसा होना आम बात है प्रशासन बेखबर1