Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव कोलुआ में आने वाले सड़क में रोड पर गद्दे और कीचड़ भर रहा है कोलुआ गांव में एक बार फिर से बोल रहे हैं कि आप लोग अपने साथ में आने वाले लोगों से बात कर सकते
सलमान खान धौलपुर
गांव कोलुआ में आने वाले सड़क में रोड पर गद्दे और कीचड़ भर रहा है कोलुआ गांव में एक बार फिर से बोल रहे हैं कि आप लोग अपने साथ में आने वाले लोगों से बात कर सकते
More news from राजस्थान and nearby areas
- गांव कोलुआ में आने वाले सड़क में रोड पर गद्दे और कीचड़ भर रहा है कोलुआ गांव में एक बार फिर से बोल रहे हैं कि आप लोग अपने साथ में आने वाले लोगों से बात कर सकते1
- बाड़ी में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा:शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत, पूर्व सैनिकों ने संभाली व्यवस्था क्या बोले पूर्व विधायक बाड़ी में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा:शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत, पूर्व सैनिकों ने संभाली व्यवस्था क्या बोले पूर्व विधायक1
- भारतीय किसान संघ की बैठक हुई संपन्न ,संघठन विस्तार की प्रकिया पर समीक्षा धौलपुर। भारतीय किसान संघ धौलपुर की जिला बैठक किसान भवन, कृषि उपज मंडी धौलपुर में जिलाध्यक्ष महेश सिंह रजौरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें नत्थी सिंह परमार प्रांत उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह गुर्जर संभाग उपाध्यक्ष, एवं लक्ष्मण सिंह चौहान संभाग राजस्व प्रमुख का भी सानिध्य रहा।बैठक में संगठन के विस्तार की प्रक्रिया में जिले की समस्त ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभारी एवं संयोजक बनाये जाने की समीक्षा की गई। जिसमें बसेड़ी, जारगा, राजाखेड़ा, सैंपऊ एवं नबाब बसई तहसीलों में यह कार्य पूर्ण हो चुका है।भारतीय किसान संघ के द्वारा 30 सितंबर को दिल्ली में विशाल किसान महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले की प्रत्येक तहसील से 10-10 किसान महिलाएं भाग लेंगी। भा.कि.संघ धौलपुर का कार्यकर्ता जिला सम्मेलन 24 सितंबर को किसान भवन कृषि उपज मंडी धौलपुर में करने का निर्णय लिया गया। इसमें तहसीलों की टोली,ग्राम पंचायत प्रभारी एवं जिला कार्यकारिणी सभी शामिल होंगे। बैठक में किसानों की समस्याओं की चर्चा के दौरान किसानो के माध्यम से खाद की समस्या से सामने आई जिसको लेकर सहायक निदेशक कृषि विभाग धौलपुर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें निम्न समस्याओं का उल्लेख किया गया। 1:- खाद विक्रेता किसान से यूरिया प्रति कट्टा ₹400 एवं डीएपी प्रति कट्टा 1750/-से 2000/-रूपये तक वसूल रहे हैं इस कालाबाजारी को रोका जावे। 2:- खाद विक्रेता किसानों को क्रय की गई जिंस की रसीद नहीं देते है। 3:- खाद विक्रेताओं द्वारा खाद की कालाबाजारी उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के लिए की जा रही है इसको तुरंत प्रभाव से रोका जावे। 4:- खाद विक्रेताओं के भंडार गृहों का भौतिक सत्यापन करवाया जावे। इस दौरान सूबेदार मेजर रमेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष, भारत सिंह जिला युवा प्रमुख, मानसिंह गुर्जर, विजय सिंह अध्यक्ष अशोक पटेल, अशोक सिकरवार ,ओम प्रकाश, महेंद्र सिंह, पवन परमार, दिनेश सीसौदिया आदि उपस्थित रहे।2
- सरमुथरा आंगई गावमें आवारा गायों का आतंक आए दिन झगड़ते रहती है गाये सरमुथरा आंगई गावमें आवारा गायों का आतंक आए दिन झगड़ते रहती है गाये आवारा गायों से ग्रामीण होते हैं परेशान1
- महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर थानों में हुए विशेष कार्यक्रम धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में गुरुवार को जिले के सभी पुलिस थानों में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत सभी थाना क्षेत्रों की सुरक्षा सखियों, महिला सीएलजी सदस्यों तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं को संबंधित पुलिस थानों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं एवं महिला सदस्यों को थाने की कार्यप्रणाली, विभिन्न व्यवस्थाओं तथा आमजन की शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, कानून एवं पुलिस सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा सखियों, महिला सीएलजी सदस्यों एवं छात्राओं ने थाना परिसर में पौधारोपण भी किया। पुलिस की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं एवं छात्राओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और सहज संवाद को प्रोत्साहित करना है। धौलपुर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।2
- मनियां में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा देशभक्ति के इस पावन अवसर पर बुधवार को विधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा के नगरपालिका मनियां में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा धौलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत, केदार पोशवाल, जयवीर पोशवाल, मनियां भाजपा मंडल अध्यक्ष रामावतार त्यागी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों और हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। मनियां कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकली इस तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं भारत माता के जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाकर हमें देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देते हुए भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसके साथ ही आज मनियां कस्बा भी देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया और जोश उत्साह के साथ तिरंगा रैली आयोजित की गई। मनियां में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा देशभक्ति के इस पावन अवसर पर बुधवार को विधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा के नगरपालिका मनियां में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा धौलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत, केदार पोशवाल, जयवीर पोशवाल, मनियां भाजपा मंडल अध्यक्ष रामावतार त्यागी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों और हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। मनियां कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकली इस तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं भारत माता के जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाकर हमें देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देते हुए भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसके साथ ही आज मनियां कस्बा भी देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया और जोश उत्साह के साथ तिरंगा रैली आयोजित की गई।4
- सरमथुरा से उठी टाइगर रिजर्व के विरोध की आवाज, 12 अगस्त से आंदोलन का ऐलान सरमथुरा से उठी टाइगर रिजर्व के विरोध की आवाज, 12 अगस्त से आंदोलन का ऐलान सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व को लेकर क्षेत्र में विरोध के स्वर लगातार तेज होते जा रहे हैं। सरमथुरा क्षेत्र से भी स्थानीय ग्रामीणों और प्रभावित लोगों ने अपनी मांगों को लेकर 12 अगस्त 2026 से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। टाइगर रिजर्व के विरोध में क्षेत्र में पहले भी प्रदर्शन और विरोध की खबरें सामने आई हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों की रोजी-रोटी, खेती, मजदूरी और भविष्य की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ग्रामीणों की मांग है कि किसी भी बड़े फैसले से पहले प्रभावित गांवों के लोगों से खुली बातचीत की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। प्रशासन से सीधा सवाल—ग्रामीणों की सुनेगा कौन? ग्रामीणों का कहना है कि यदि टाइगर रिजर्व से उनकी आजीविका और रोजगार प्रभावित होते हैं, तो सरकार को पहले स्पष्ट नीति और उचित समाधान सामने रखना चाहिए। लोगों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जनसुनवाई कराकर ग्रामीणों की आपत्तियां दर्ज की जाएं और बिना स्थानीय लोगों की सहमति एवं समस्याओं के समाधान के कोई जल्दबाजी वाला कदम नहीं उठाया जाए। सरमथुरा से आंदोलन की हुंकार आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह आवाज शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार और प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की आवाज सुनकर बातचीत की मेज पर आता है या आंदोलन को आगे बढ़ने देता है। सरमथुरा से उठी यह आवाज अब धौलपुर-करौली क्षेत्र के गांवों तक पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है—पहले हमारी बात सुनो, हमारी रोजी-रोटी और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करो, फिर कोई बड़ा फैसला लो। जनता का सवाल साफ है: टाइगर रिजर्व जरूरी है तो ग्रामीणों का भविष्य सुरक्षित करने की गारंटी कौन देगा? रिपोर्ट: सरमथुरा, धौलपुर राजस्थान1
- सरमथुरा उपखंड की आंगई गांव में तिरंगा यात्रा रैली निकाली सरमथुरा उपखंड की आंगई गांव में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया यह रैली आगई स्कूल से लेकर बस स्टैंड होते हुए में हाईवे रोड तक निकाली गई1