दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित आनन्दपुर कालू, 14 सितम्बर। कस्बे में स्थित गजानंद तिबारी में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ हुआ। पंडित रामनिवास शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना एवं पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान समाजसेवी कैलाशचंद बाहेती, विजयराज कांकरिया, पीयूष सोनी, दिनेश सांखला एवं मुकेश सिरोही सहित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। मूर्ति स्थापना के बाद पुजारी अशोक वैष्णव ने गजानंद महाराज की आरती की। भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के तहत दस दिनों तक प्रतिदिन सायंकाल आरती के साथ धार्मिक भक्ति नृत्य, गरबा-डांडिया एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। समारोह में गोविंद सांखला, नौरतमल राका, दिनेश गहलोत, सुशील शर्मा, पुरुषोत्तम वैष्णव, ललित जैन, गोपाल टाक, शैलेश सांखला, सूरज लक्षकार, भरत शर्मा, शैलेन्द्र लक्षकार, मुकेश मुंडेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित आनन्दपुर कालू, 14 सितम्बर। कस्बे में स्थित गजानंद तिबारी में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ हुआ। पंडित रामनिवास शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना एवं पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान समाजसेवी कैलाशचंद बाहेती, विजयराज कांकरिया, पीयूष सोनी, दिनेश सांखला एवं मुकेश सिरोही सहित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। मूर्ति स्थापना के बाद पुजारी अशोक वैष्णव ने गजानंद महाराज की आरती की। भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के तहत दस दिनों तक प्रतिदिन सायंकाल आरती के साथ धार्मिक भक्ति नृत्य, गरबा-डांडिया एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। समारोह में गोविंद सांखला, नौरतमल राका, दिनेश गहलोत, सुशील शर्मा, पुरुषोत्तम वैष्णव, ललित जैन, गोपाल टाक, शैलेश सांखला, सूरज लक्षकार, भरत शर्मा, शैलेन्द्र लक्षकार, मुकेश मुंडेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
- पीसांगन नगर पालिका नवनिर्वाचित पार्षद संपत्ति देवी ने ली शपथ, उपखंड अधिकारी पीसांगन रिटर्निग अफसर मोहनलाल चौधरी ने दिलाई शपथ, दिया विजय प्रमाण पत्र पीसांगन नगर पालिका नवनिर्वाचित पार्षद संपत्ति देवी ने ली शपथ, उपखंड अधिकारी पीसांगन रिटर्निग अफसर मोहनलाल चौधरी ने दिलाई शपथ, दिया विजय प्रमाण पत्र1
- पीसांगन नगरपालिका वार्ड 02 में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष की हार,निर्दलीय ने किया सूपड़ा साफ... पीसांगन नगरपालिका चुनाव में वार्ड 02 से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व पीसांगन मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल कुमावत को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मतदाताओं ने पार्टी के बड़े चेहरे को नकारते हुए निर्दलीय प्रत्याशी पर भरोसा जताया। - *निर्दलीय लोकेश लम्बा - 272 वोट - शानदार जीत* - भाजपा मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल कुमावत - 187 वोट - जीत का अंतर - *85 वोटों* का बड़ा अंतर वार्ड 02 की इस हार को भाजपा के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पूर्व मंडल अध्यक्ष अपना ही वार्ड नहीं बचा पाए। जीत के बाद पीसांगन रिटर्निंग अधिकारी एवं SDM मोहन चौधरी ने विजय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया।2
- ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी मारवाड़ जंक्शन,पाली क्षेत्र के ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को जानकारी दी खान पान पोषण टीकाकरण स्वास्थ्य जांच से संबंधित समझाया पीएमवाई के फॉर्म भरने के बारे में बताया गया। इस मौके कार्यकर्ता भगवती, माया देवी ,ऊषा कंवर, एएनएम मनीषा गुर्जर,दिव्या रांकावत , पुष्पा मीणा, महिलाएं,बच्चे मौजूद थे।1
- मतगणना के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 डीजे साउंड सिस्टम सहित पिकअप वाहन जब्त नागौर। पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन में मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए नागौर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने कस्बा नागौर के विभिन्न स्थानों पर तेज आवाज में डीजे साउंड बजाकर आमजन को परेशान करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 5 डीजे साउंड सिस्टम सहित पिकअप वाहनों को जब्त किया। पुलिस के अनुसार मतगणना के दौरान कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 डीजे साउंड सिस्टम लगी पिकअप गाड़ियों को जब्त कर लिया। नागौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें तथा बिना अनुमति या निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे अथवा लाउड साउंड सिस्टम का उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- Rajasthan Nikay Chunav Result : बीजेपी की जीत पर पूर्व CM वसुंधरा राजे का बयान...जनादेश के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई-राजे....डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर मुहर-राजे1
- पाली में गणेश उत्सव की धूम: BVM ग्रुप ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, आर्यन जोशी और प्रताप मारवाड़ी का हुआ नागरिक अभिनंदन पाली (राजस्थान)। धर्मनगरी पाली में इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के कोने-कोने में स्थापित पंडालों में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी पावन श्रृंखला में BVM ग्रुप द्वारा बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसके तहत एक विशाल स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा के आगमन के अवसर पर BVM ग्रुप के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और बप्पा का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बप्पा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन के मुख्य प्रायोजक (स्पॉन्सर) आर्यन जोशी तथा विशेष अतिथि प्रताप मारवाड़ी का BVM ग्रुप की ओर से साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने BVM ग्रुप द्वारा समाज में इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। बप्पा की स्थापना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के उपरांत सभी भक्तों में मोदक का प्रसाद वितरित किया गया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की मंगल कामना की गई। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित BVM ग्रुप के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- इको कर में 9 बकरियां भर ले गए चोर:CCTV मैं कैद हुई वारदात, पीड़ित को 2.5 से 3 लाख का नुकसान; कैश दर्ज आसींद थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा अंटाली गांव में चोर एक ग्रामीण की गुवाड़ी से 9 बकरियां चुरा कर ले गए l वारदात रात करीब 2:55 बजे हुई l पड़ोसियों के CCTV कमरे में वारदात की घटना कैद हुई एक इको गाड़ी मकान के बाहर दो बार घूमती दिखाई दी l इसके बाद इसी गाड़ी में बकरियो को भरकर लें जाते हुए चोर नजर आए l चोरी से पीड़ित को ढाई से 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है l प्रतापपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने शंभूगढ़ पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और पुलिस से चोरों को पकड़ने के साथ चोरी हुई बकरियों को बरामद करने की मांग की है l1
- पीसांगन नगर पालिका वार्ड 2 निर्दलीय उम्मीदवार अविनाश मेहता ने जीत के बाद जनता का जताया आभार पीसांगन नगर पालिका वार्ड 2 निर्दलीय उम्मीदवार अविनाश मेहता ने जीत के बाद जनता का जताया आभार1
- पीसांगन नगरपालिका चुनाव 2026 - वार्ड 18 हॉट सीट,,पीसांगन की सबसे हॉट सीट वार्ड 18 में निर्दलीय ने बिगाड़ा भाजपा के कद्दावर नेता का खेल पीसांगन नगरपालिका चुनाव में वार्ड 18 की सीट सबसे ज्यादा चर्चा में रही। यहां से भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया के भाई अजीत पहाड़िया (अजीत कुमार) चुनावी मैदान में थे। लेकिन वार्ड के मतदाताओं ने बड़ा उलटफेर कर दिया। - *निर्दलीय अविनाश - 206 वोट - विजयी - भाजपा प्रत्याशी -अजीत कुमार (अजीत पहाड़िया) - 141 वोट - हारे - *जीत का अंतर - 65 वोट - राजेश्वर - 57 वोट - घनश्याम - 0 वोट - नोटा - 01 वोट - कुल मतदान - 405 वोट 65 वोटों से करारी हार के बाद समर्थकों में सन्नाटा, विजयी अविनाश का वार्ड में ढोल-नगाड़ों से स्वागत। वार्ड 18 का परिणाम साफ बता रहा है कि पीसांगन की जनता ने इस बार पार्टी से ऊपर उठकर प्रत्याशी को वोट दिया है।2