Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajasthan Nikay Chunav Result : बीजेपी की जीत पर पूर्व CM वसुंधरा राजे का बयान...जनादेश के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई-राजे....डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर मुहर-राजे
Jalampura AC morcha adhyaks D.
Rajasthan Nikay Chunav Result : बीजेपी की जीत पर पूर्व CM वसुंधरा राजे का बयान...जनादेश के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई-राजे....डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर मुहर-राजे
More news from Rajasthan and nearby areas
- महर्षि दधीचि जयंती पर रक्तदान शिविर, 201 यूनिट रक्त एकत्रित; | Vande Bharat News1
- ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी मारवाड़ जंक्शन,पाली क्षेत्र के ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को जानकारी दी खान पान पोषण टीकाकरण स्वास्थ्य जांच से संबंधित समझाया पीएमवाई के फॉर्म भरने के बारे में बताया गया। इस मौके कार्यकर्ता भगवती, माया देवी ,ऊषा कंवर, एएनएम मनीषा गुर्जर,दिव्या रांकावत , पुष्पा मीणा, महिलाएं,बच्चे मौजूद थे।1
- दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित आनन्दपुर कालू, 14 सितम्बर। कस्बे में स्थित गजानंद तिबारी में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ हुआ। पंडित रामनिवास शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना एवं पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान समाजसेवी कैलाशचंद बाहेती, विजयराज कांकरिया, पीयूष सोनी, दिनेश सांखला एवं मुकेश सिरोही सहित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। मूर्ति स्थापना के बाद पुजारी अशोक वैष्णव ने गजानंद महाराज की आरती की। भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के तहत दस दिनों तक प्रतिदिन सायंकाल आरती के साथ धार्मिक भक्ति नृत्य, गरबा-डांडिया एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। समारोह में गोविंद सांखला, नौरतमल राका, दिनेश गहलोत, सुशील शर्मा, पुरुषोत्तम वैष्णव, ललित जैन, गोपाल टाक, शैलेश सांखला, सूरज लक्षकार, भरत शर्मा, शैलेन्द्र लक्षकार, मुकेश मुंडेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।1
- आज राजसमंद में बारिश का आगमन गणपति बप्पा इंद्रदेव को लेकर साथ बहुत दिनों से किसानों की नजर इंद्रदेव पर टिकी थी कि कब इंद्रदेव इस राजसमंद की धरती पर बरसेंगे आज बारिश का दौर शुरू हो गया गणपति जी के आगमन के साथ इंद्रदेव भी1
- नगर परिषद राजसमंद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर महेश जी पालीवाल साहब से बात करते हैं1
- रायपुर मारवाड़ के बिराटिय खुर्द गांव में बाबा रामदेव के प्रकट दिवस पर भिरी संख्या में उमड़ा जन सैलाब रायपुर मारवाड़ के बिराटिया खुर्द गांव में मिनी रुणिचा धाम में भारी संख्या में बाबा के भक्तों ने क्या दर्शन बाबा रामदेव के प्राकट्य दिवस के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र में भारी उत्साह और उल्लास देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम के आस्था का जनसैलाब: बाबा रामदेव के प्राकट्य उत्सव पर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। डीजे पर नाचते-गाते श्रद्धालु: उत्सव में शामिल होने पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालु डीजे की धार्मिक धुनों पर नाचते-गाते ,1
- इको कर में 9 बकरियां भर ले गए चोर:CCTV मैं कैद हुई वारदात, पीड़ित को 2.5 से 3 लाख का नुकसान; कैश दर्ज आसींद थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा अंटाली गांव में चोर एक ग्रामीण की गुवाड़ी से 9 बकरियां चुरा कर ले गए l वारदात रात करीब 2:55 बजे हुई l पड़ोसियों के CCTV कमरे में वारदात की घटना कैद हुई एक इको गाड़ी मकान के बाहर दो बार घूमती दिखाई दी l इसके बाद इसी गाड़ी में बकरियो को भरकर लें जाते हुए चोर नजर आए l चोरी से पीड़ित को ढाई से 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है l प्रतापपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने शंभूगढ़ पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और पुलिस से चोरों को पकड़ने के साथ चोरी हुई बकरियों को बरामद करने की मांग की है l1
- भादवी बीज पर गुरला में निकली भव्य शोभायात्रा, बाबा रामदेव की भक्ति में डूबा गांव.| Vande Bharat News1
- मां की आकृति में बैठे विद्यार्थियों ने दिया संस्कारों का संदेश मारवाड़ जंक्शन,पाली निर्मल शिक्षण संस्थान वोपारी में शिक्षा के साथ संस्कार,सृजनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है इसी कड़ी में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अनूठी रचनात्मक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने मां की आकृति में बैठकर "हे मात पिता तुम्हे वंदन मुझे इस दुनिया में लाया" प्रार्थना का सामूहिक गायन किया ।इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने माता पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और श्रद्धा का भाव व्यक्त किया। गतिविधि ने सृजनात्मकता के साथ पारिवारिक संस्कारों के महत्व का संदेश दिया ।विद्यालय में प्रतिदिन स्वास्तिक,आई लव इंडिया आदि विभिन्न आकृति बनाकर प्रार्थना कार्यक्रम को रोचक बनाया जा रहा है। प्रतिदिन हिंदी अंग्रेजी अखबार का वाचन भी कराया जाता है इससे विद्यार्थियों में समसामयिक घटनाओं की जानकारी के साथ भाषा कौशल,आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होता है विद्यालय प्रधानाध्यापक मांगीलाल राठौड़ ने विद्यार्थियों को माता पिता के संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर भरत वैष्णव, कैलाश कुमार, भरत बोस, हेमाराम ,ज्योति गोस्वामी, सोनू वैष्णव,भाग्य श्री,गायत्री राठौड़ आदि मौजूद थे।1