logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झुका बिजली खंभा बना खतरा,जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा झुका बिजली खंभा बना खतरा प्रतापगढ़। जनपद के घोसियाना बेगम वार्ड, नई बस्ती मोड़ पर पुराना बिजली खंभा झुककर हादसे को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

13 hrs ago
user_Salman Khan "Journalist"
Salman Khan "Journalist"
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

झुका बिजली खंभा बना खतरा,जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा झुका बिजली खंभा बना खतरा प्रतापगढ़। जनपद के घोसियाना बेगम वार्ड, नई बस्ती मोड़ पर पुराना बिजली खंभा झुककर हादसे को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज गेहूॅ क्रय केन्द्र परसनी, दाउदपुर, गौरामाफी का औचक निरीक्षण कर गेहूॅ खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। गेहूॅ क्रय केन्द्र परसनी के निरीक्षण केन्द्र प्रभारी से अब तक खरीद के सम्बन्ध जानकारी ली तो बताया कि 350 कुन्तल की खरीद की गयी है जिस पर निर्देशित किया कि किसानो से सम्पर्क कर गेहूॅ खरीद में तेजी लायी जाये।
    1
    प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज गेहूॅ क्रय केन्द्र परसनी, दाउदपुर, गौरामाफी का औचक निरीक्षण कर गेहूॅ खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। गेहूॅ क्रय केन्द्र परसनी के निरीक्षण केन्द्र प्रभारी से अब तक खरीद के सम्बन्ध जानकारी ली तो बताया कि 350 कुन्तल की खरीद की गयी है जिस पर निर्देशित किया कि किसानो से सम्पर्क कर गेहूॅ खरीद में तेजी लायी जाये।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त एक प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए आवेदिका को पेंशन का लाभ दिलाया गया। जनसुनवाई में ग्राम छोटी केसरिया निवासी उषा सिंह पुत्री स्वर्गीय शिव बक्श सिंह ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर पेंशन लाभ प्रदान किये जाने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि उनके पिता स्वर्गीय शिव बक्श सिंह पंचायती राज विभाग, रायबरेली में सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें वर्ष 1996 तक पेंशन प्राप्त हुई. उनके तथा उनकी पत्नी के निधन के उपरांत आश्रित पुत्री उषा सिंह को वर्ष 2005 तक पारिवारिक पेंशन प्राप्त हुई। वर्ष 2012 में शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अविवाहित आश्रित पुत्री को आजीवन पेंशन दिये जाने का प्रावधान किया गया, किन्तु इसकी जानकारी आवेदिका को नहीं थी,जानकारी प्राप्त होने पर उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव द्वारा तत्परता के साथ जिला पंचायती राज अधिकारी से वांछित सहयोग प्राप्त कर तथा पेंशन निदेशालय से संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर प्रकरण का निराकरण किया गया. फलस्वरूप आवेदिका उषा सिंह को वर्ष 2012 से मार्च 2026 तक लगभग 14 वर्ष की पेंशन एरियर राशि प्रदान करते हुए पुनः नियमित पारिवारिक पेंशन का लाभ दिलाया गया। आवेदिका ऊषा द्वारा जिलाधिकारी हर्षिता माथुर,वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    1
    रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त एक प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए आवेदिका को पेंशन का लाभ दिलाया गया।
जनसुनवाई में ग्राम छोटी केसरिया निवासी उषा सिंह पुत्री स्वर्गीय शिव बक्श सिंह ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर पेंशन लाभ प्रदान किये जाने का अनुरोध किया। 
उल्लेखनीय है कि उनके पिता स्वर्गीय शिव बक्श सिंह पंचायती राज विभाग, रायबरेली में सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें वर्ष 1996 तक पेंशन प्राप्त हुई. उनके तथा उनकी पत्नी के निधन के उपरांत आश्रित पुत्री उषा सिंह को वर्ष 2005 तक पारिवारिक पेंशन प्राप्त हुई।
वर्ष 2012 में शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अविवाहित आश्रित पुत्री को आजीवन पेंशन दिये जाने का प्रावधान किया गया, किन्तु इसकी जानकारी आवेदिका को नहीं थी,जानकारी प्राप्त होने पर उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया।
जिलाधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव द्वारा तत्परता के साथ 
जिला पंचायती राज अधिकारी से वांछित सहयोग प्राप्त कर तथा पेंशन निदेशालय से संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर प्रकरण का निराकरण किया गया. फलस्वरूप आवेदिका उषा सिंह को वर्ष 2012 से मार्च 2026 तक लगभग 14 वर्ष की पेंशन एरियर राशि प्रदान करते हुए पुनः नियमित पारिवारिक पेंशन का लाभ दिलाया गया।
आवेदिका ऊषा द्वारा जिलाधिकारी हर्षिता माथुर,वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    10 hrs ago
  • झुका बिजली खंभा बना खतरा प्रतापगढ़। जनपद के घोसियाना बेगम वार्ड, नई बस्ती मोड़ पर पुराना बिजली खंभा झुककर हादसे को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
    1
    झुका बिजली खंभा बना खतरा
प्रतापगढ़। जनपद के घोसियाना बेगम वार्ड, नई बस्ती मोड़ पर पुराना बिजली खंभा झुककर हादसे को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    1
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस 2026 तहत ग्राम/ बस्ती चलो अभियान के तहत मंडल संग्रामपुर अंतर्गत अमहा,गंगौली बूथ पर आनंद यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में,देव प्रकाश पांडेय मंडल प्रभारी के आतिथ्य में कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में जहां एक ओर अमहा,गंगौली में निवर्तमान प्रधान रामजस यादव के घर बैठक कर लोगों को भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को बताया गया।वही दूसरी ओर गांव में भ्रमण करके लोगों को पत्रक बांटे गए। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि देव प्रकाश पांडेय जी ने योगी और मोदी जी को अतुलनीय नेता बताया।और उनके द्वारा कराए गए कार्यों को सराहना की। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का कार्य किया,उन्होंने भारत माता की जय।योगी,मोदी,जिंदाबाद,स्मृति ईरानी जिंदाबाद के नारे लगवाया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम चंद्र मिश्र, रामदेव कोरी रामदेव यादव, शतीश यादव,समीर यादव,राममूर्ति यादव,राजकुमार यादव,विवेक यादव,सूर्य पाल यादव आदि शामिल रहे।
    1
    भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस 2026 तहत ग्राम/ बस्ती चलो अभियान के तहत मंडल संग्रामपुर अंतर्गत अमहा,गंगौली बूथ पर आनंद यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में,देव प्रकाश पांडेय मंडल प्रभारी के आतिथ्य में कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में जहां एक ओर अमहा,गंगौली में निवर्तमान प्रधान  रामजस यादव के घर बैठक कर लोगों को भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को बताया गया।वही दूसरी ओर गांव में भ्रमण करके लोगों को पत्रक बांटे गए। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि  देव प्रकाश पांडेय जी ने योगी और मोदी जी को अतुलनीय नेता बताया।और उनके द्वारा कराए गए कार्यों को सराहना की। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का कार्य किया,उन्होंने भारत माता की जय।योगी,मोदी,जिंदाबाद,स्मृति ईरानी जिंदाबाद के नारे लगवाया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम चंद्र मिश्र, रामदेव कोरी रामदेव यादव, शतीश यादव,समीर यादव,राममूर्ति यादव,राजकुमार यादव,विवेक यादव,सूर्य पाल यादव आदि शामिल रहे।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • देश की हर खबर एक नजर
    1
    देश की हर खबर एक नजर
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिला कटनी मध्यप्रदेश* जलकर से चक्रवृद्धि ब्याज खत्म, जनता को राहत — श्रेय को लेकर सियासत तेज* *वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा* कटनी। नगर निगम क्षेत्र में जलकर पर लगाए जा रहे चक्रवृद्धि ब्याज को समाप्त किए जाने का फैसला आम जनता के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरी होने से नागरिकों में संतोष और खुशी का माहौल है, लेकिन इसके साथ ही श्रेय को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, जलकर में चक्रवृद्धि ब्याज खत्म करने की मांग वर्ष 2013 से लगातार उठती रही है। इस मुद्दे को विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर प्रमुखता से उठाया जाता रहा, जिसके चलते आखिरकार प्रशासन को इस दिशा में निर्णय लेना पड़ा। समाजसेवी इंद्रा मिश्रा ने इस मुद्दे को मीडिया के सामने जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने नगर निगम पर आम जनता और गरीब नागरिकों से अनुचित वसूली किए जाने के आरोप लगाए और इस विषय को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया। इसके बाद अधिकारियों द्वारा इस गंभीर विषय पर विचार करते हुए इसे परिषद में रखा गया, जहां से इसे समाप्त करने का रास्ता साफ हुआ। हालांकि, इस फैसले के बाद अब श्रेय को लेकर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। विपक्ष और स्थानीय स्तर पर जुड़े लोग यह दावा कर रहे हैं कि यह निर्णय किसी एक व्यक्ति की पहल का परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों से चल रहे सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। वहीं, नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि एक ओर जलकर में राहत दी गई है, तो दूसरी ओर संपत्ति कर में बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है, जिसकी जानकारी स्पष्ट रूप से सामने नहीं लाई गई। फिलहाल, चक्रवृद्धि ब्याज समाप्त होने से लोगों को बड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन इसके साथ ही श्रेय की राजनीति ने इस मुद्दे को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
    1
    जिला कटनी मध्यप्रदेश* 
जलकर से चक्रवृद्धि ब्याज खत्म, जनता को राहत — श्रेय को लेकर सियासत तेज*
*वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा*
कटनी। नगर निगम क्षेत्र में जलकर पर लगाए जा रहे चक्रवृद्धि ब्याज को समाप्त किए जाने का फैसला आम जनता के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरी होने से नागरिकों में संतोष और खुशी का माहौल है, लेकिन इसके साथ ही श्रेय को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, जलकर में चक्रवृद्धि ब्याज खत्म करने की मांग वर्ष 2013 से लगातार उठती रही है। इस मुद्दे को विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर प्रमुखता से उठाया जाता रहा, जिसके चलते आखिरकार प्रशासन को इस दिशा में निर्णय लेना पड़ा।
समाजसेवी इंद्रा मिश्रा ने इस मुद्दे को मीडिया के सामने जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने नगर निगम पर आम जनता और गरीब नागरिकों से अनुचित वसूली किए जाने के आरोप लगाए और इस विषय को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया। इसके बाद अधिकारियों द्वारा इस गंभीर विषय पर विचार करते हुए इसे परिषद में रखा गया, जहां से इसे समाप्त करने का रास्ता साफ हुआ।
हालांकि, इस फैसले के बाद अब श्रेय को लेकर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। विपक्ष और स्थानीय स्तर पर जुड़े लोग यह दावा कर रहे हैं कि यह निर्णय किसी एक व्यक्ति की पहल का परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों से चल रहे सामूहिक प्रयासों का नतीजा है।
वहीं, नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि एक ओर जलकर में राहत दी गई है, तो दूसरी ओर संपत्ति कर में बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है, जिसकी जानकारी स्पष्ट रूप से सामने नहीं लाई गई।
फिलहाल, चक्रवृद्धि ब्याज समाप्त होने से लोगों को बड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन इसके साथ ही श्रेय की राजनीति ने इस मुद्दे को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के पर्सनल लोन घोटाले का पुलिस ने खुलासा किया है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गैर जनपद के रहने वाले हैं और फर्जी सैलरी स्लिप व नियुक्ति पत्र बनाकर बैंक से लोन हासिल करते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने फर्जी आधार और पता बदल कर 38 लाख 90 हजार का पर्सनल लोन लिया था। इस गिरोह में शामिल लोगों ने करीब 9 करोड़ से अधिक रुपये का पर्सनल लोन लिया था। मामले में 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। यह एफआईआर 29 दिसंबर 2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा द्वारा दर्ज कराई गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    2
    रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के पर्सनल लोन घोटाले का पुलिस ने खुलासा किया है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गैर जनपद के रहने वाले हैं और फर्जी सैलरी स्लिप व नियुक्ति पत्र बनाकर बैंक से लोन हासिल करते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने फर्जी आधार और पता बदल कर 38 लाख 90 हजार का पर्सनल लोन लिया था। इस गिरोह  में शामिल लोगों ने करीब 9 करोड़ से अधिक रुपये का पर्सनल लोन लिया था। मामले  में 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। यह एफआईआर 29 दिसंबर 2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा द्वारा दर्ज कराई गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    10 hrs ago
  • Post by Salman Khan "Journalist"
    1
    Post by Salman Khan "Journalist"
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.