logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डोभी में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी डोभी में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रगणकों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी आदेश जारी करते हुए बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण का आयोजन उच्‍च माध्यमिक विद्यालय, डोभी में किया जा रहा है, जहां अलग-अलग बैचों में प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 24 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है। प्रत्येक दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रशिक्षण सत्र संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार सिन्हा, केदार चौधरी,सकील अख्तर, खालिद कबीर,राजेश कुमार, चंद्रहास चौधरी एवं सहायक प्रशिक्षकों द्वारा प्रगणकों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, तकनीकी जानकारी एवं फील्ड में कार्य करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रखंड प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लें, ताकि जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। साथ ही, उपर्युक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी बीपीआरओ अमित कुमार को नामित किया गया है, जो पूरे प्रशिक्षण कार्य की निगरानी में जुट है

1 day ago
user_महेंद्र शर्मा
महेंद्र शर्मा
पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
1 day ago
ff11fffd-71f4-4b73-84d2-1a5d0dfb61d7

डोभी में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी डोभी में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रगणकों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी आदेश जारी करते हुए बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण

f3283cde-d5da-45cc-84dd-c5cf7d48c587

का आयोजन उच्‍च माध्यमिक विद्यालय, डोभी में किया जा रहा है, जहां अलग-अलग बैचों में प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 24 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है। प्रत्येक दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रशिक्षण सत्र संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार सिन्हा, केदार चौधरी,सकील अख्तर, खालिद कबीर,राजेश कुमार, चंद्रहास चौधरी एवं सहायक प्रशिक्षकों द्वारा प्रगणकों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, तकनीकी

13a08c76-9273-4ad0-8f7f-dfd9e5826a0b

जानकारी एवं फील्ड में कार्य करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रखंड प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लें, ताकि जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। साथ ही, उपर्युक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी बीपीआरओ अमित कुमार को नामित किया गया है, जो पूरे प्रशिक्षण कार्य की निगरानी में जुट है

More news from Bihar and nearby areas
  • Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    1
    Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    9 hrs ago
  • Post by Raushan Kumar
    1
    Post by Raushan Kumar
    user_Raushan Kumar
    Raushan Kumar
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    22 hrs ago
  • समाहरणालय, गया (जिला जन संपर्क शाखा) गया, 22.04.2026 श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार का आगमन उमर नूरानी, माननीय उपाध्यक्ष, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के निवास स्थल पर हुआ। इस अवसर पर गेवाल बिगहा अवस्थित बैतूल अनवार खानकाह में शाह नूरुल होदा की मजार पर माननीय उप मुख्यमंत्री द्वारा चादरपोशी की गई। साथ ही राज्य में अमन चैन, शांति, भाई चारा कायम रहने हेतु दुआ की गई। नए सरकार में उप मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के पश्चात पहली बार उनके द्वारा मजार पर चादरपोशी की गई है। श्री नूरानी के आवास पर होने वाले इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर एवं सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण तथा अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। श्री नूरानी के आवास पर माननीय उप मुख्यमंत्री से गया जिला के मदरसा का एक शिष्टमंडल मिला एवं उनके निबंधन से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर स्थानीय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में असद परवेज़, इकबाल हुसैन, मो महताब, मो बदरुद्दीन, मो शफीक आदि उपस्थित थे।
    1
    समाहरणालय, गया
(जिला जन संपर्क शाखा)
गया, 22.04.2026
श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार का आगमन उमर नूरानी, माननीय उपाध्यक्ष, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के निवास स्थल पर हुआ। 
इस अवसर पर गेवाल बिगहा अवस्थित बैतूल अनवार खानकाह में शाह नूरुल होदा की मजार पर माननीय उप मुख्यमंत्री द्वारा चादरपोशी की गई। साथ ही राज्य में अमन चैन, शांति, भाई चारा कायम रहने हेतु दुआ की गई। 
नए सरकार में उप मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के पश्चात पहली बार उनके द्वारा मजार पर चादरपोशी की गई है।
श्री नूरानी के आवास पर होने वाले इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर एवं सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण तथा अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्री नूरानी के आवास पर माननीय उप मुख्यमंत्री से गया जिला के मदरसा का एक शिष्टमंडल मिला एवं उनके निबंधन से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया। 
इस अवसर पर स्थानीय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में असद परवेज़, इकबाल हुसैन, मो महताब, मो बदरुद्दीन, मो शफीक आदि उपस्थित थे।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    22 hrs ago
  • बोधगया से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। बोधगया के ज्ञान भारती आवासीय विद्यालय में अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तैराकी के लिए तैयार करना है। अब तक गांव और छोटे कस्बों के बच्चों के लिए प्रोफेशनल स्विमिंग की सुविधा एक सपना हुआ करती थी, लेकिन इस स्विमिंग पूल के शुरू होने से स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का नया मंच मिल गया है। यहां प्रशिक्षित कोच की निगरानी में बच्चों को आधुनिक तकनीकों के साथ तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह पहल केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास, फिटनेस और अनुशासन को भी मजबूत करेगी। आने वाले समय में यहां से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तैराक तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है। कुल मिलाकर, यह स्विमिंग पूल न सिर्फ एक सुविधा है, बल्कि गांव के बच्चों के सपनों को पंख देने की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम है।
    1
    बोधगया से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।
बोधगया के ज्ञान भारती आवासीय विद्यालय में अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तैराकी के लिए तैयार करना है।
अब तक गांव और छोटे कस्बों के बच्चों के लिए प्रोफेशनल स्विमिंग की सुविधा एक सपना हुआ करती थी, लेकिन इस स्विमिंग पूल के शुरू होने से स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का नया मंच मिल गया है। यहां प्रशिक्षित कोच की निगरानी में बच्चों को आधुनिक तकनीकों के साथ तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह पहल केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास, फिटनेस और अनुशासन को भी मजबूत करेगी। आने वाले समय में यहां से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तैराक तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कुल मिलाकर, यह स्विमिंग पूल न सिर्फ एक सुविधा है, बल्कि गांव के बच्चों के सपनों को पंख देने की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • चतरा के प्रतापपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ एक बेकाबू ओमनी वाहन ने सड़क किनारे बैठे दो ग्रामीणों को रौंदते हुए सीधे एक मिट्टी के घर की दीवार तोड़ दी। इस भयावह हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घटना मनातू-इमामगंज मुख्य मार्ग के भरही की है। जानकारी के अनुसार, एक चार पहिया ओमनी वाहन कौरा के रास्ते सीलदाहा बाजार की ओर जा रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क से 5 फीट दूर बैठे अखिलेश भारती और राजकुमार भारती को चपेट में लेते हुए घर की दीवार में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अखिलेश का पैर चकनाचूर हो गया, वहीं राजकुमार की सीने की हड्डियां टूट गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही घोरीघाट पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों लहूलुहान घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिहार के शेरघाटी भेजा दिया है। क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
    1
    चतरा के प्रतापपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ एक बेकाबू ओमनी वाहन ने सड़क किनारे बैठे दो ग्रामीणों को रौंदते हुए सीधे एक मिट्टी के घर की दीवार तोड़ दी। इस भयावह हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घटना मनातू-इमामगंज मुख्य मार्ग के भरही की है। जानकारी के अनुसार, एक चार पहिया ओमनी वाहन कौरा के रास्ते सीलदाहा बाजार की ओर जा रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क से 5 फीट दूर बैठे अखिलेश भारती और राजकुमार भारती को चपेट में लेते हुए घर की दीवार में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अखिलेश का पैर चकनाचूर हो गया, वहीं राजकुमार की सीने की हड्डियां टूट गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही घोरीघाट पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों लहूलुहान घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिहार के शेरघाटी भेजा दिया है। क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • Post by जन सेवक
    1
    Post by जन सेवक
    user_जन सेवक
    जन सेवक
    Doctor Gaya, Bihar•
    22 hrs ago
  • Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    1
    Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    21 hrs ago
  • Post by Piyushraj ajeet
    2
    Post by Piyushraj ajeet
    user_Piyushraj ajeet
    Piyushraj ajeet
    मानपुर, गया, बिहार•
    23 hrs ago
  • कोंच प्रखंड सभागार में जनगणना हेतु प्रगणकों व सुपरवाइजरों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न कोंच प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के 11वें दिन, चौथी टीम को उनके दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण सत्र का संचालन मास्टर ट्रेनर रामजय सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल डेटा एंट्री, नजरिया नक्शा तैयार करने और परिवार सूचीकरण के तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी। ट्रेनर ने जोर देकर कहा कि गणना के दौरान शुद्धता और स्पष्टता अनिवार्य है, ताकि सरकार के पास सटीक आंकड़े पहुंच सकें।इस अवसर पर बीडीओ विपुल भारद्वाज ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में सिखाई गई बातों का क्षेत्र में अक्षरशः पालन करें। उन्होंने बताया कि इस अभियान की सफलता पूरी तरह से प्रगणकों की कार्यकुशलता पर निर्भर करती है। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से प्रगणक प्रमोद कुमार, विष्णु कुमार, कीर्ति रावत, प्रज्योति मंडल, मनोज कुमार निराला, अमरजित पासवान, गौरव कुमार, मो. जुनेद आलम और किरण सक्सेना सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपनी शंकाओं का समाधान किया और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
    1
    कोंच प्रखंड सभागार में जनगणना हेतु प्रगणकों व सुपरवाइजरों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न
कोंच प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी  विपुल भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के 11वें दिन, चौथी टीम को उनके दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण सत्र का संचालन मास्टर ट्रेनर रामजय सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल डेटा एंट्री, नजरिया नक्शा तैयार करने और परिवार सूचीकरण के तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी। ट्रेनर ने जोर देकर कहा कि गणना के दौरान शुद्धता और स्पष्टता अनिवार्य है, ताकि सरकार के पास सटीक आंकड़े पहुंच सकें।इस अवसर पर बीडीओ विपुल भारद्वाज ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में सिखाई गई बातों का क्षेत्र में अक्षरशः पालन करें। उन्होंने बताया कि इस अभियान की सफलता पूरी तरह से प्रगणकों की कार्यकुशलता पर निर्भर करती है।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से प्रगणक प्रमोद कुमार, विष्णु कुमार, कीर्ति रावत, प्रज्योति मंडल, मनोज कुमार निराला, अमरजित पासवान, गौरव कुमार, मो. जुनेद आलम और किरण सक्सेना सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपनी शंकाओं का समाधान किया और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.