एकल विद्यालय की आचार्या बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी एकल विद्यालय की आचार्या बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी नावाडीह। नावाडीह थाना परिसर में एकल अभियान द्वारा रक्षाबंधन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एकल विद्यालय की आचार्या बहनों ने थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी,एसआई सुबोध कुमार सिंह , राहुल कुमार, बिमल कुमार सिंह,एएसआई उदय कुमार , ब्रिकेश कुमार सिंह, हवलदार भोला प्रसाद, जवान रंजीत कुमार राणा सहित अन्य पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में एकल विद्यालय अभियान के बोकारो अंचल गतिविधि प्रमुख नंदकिशोर महतो ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का त्योहार है। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने सभी बहनों को उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नावाडीह खंड के सह कार्यवाह बालेश्वर प्रसाद महतो, संच प्रमुख नरेश महतो,हेमंती देवी, मीना देवी,टेकलाल महतो,व्यास सावित्री देवी, आचार्या सुनीता देवी,कौशल्या देवी,दुलारी देवी , दिनेश्वरी देवी, मुनिया देवी, कुसुम देवी, कलावती देवी, सरस्वती देवी सहित दर्जनों आचार्या बहने उपस्थित थे।
एकल विद्यालय की आचार्या बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी एकल विद्यालय की आचार्या बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी नावाडीह। नावाडीह थाना परिसर में एकल अभियान द्वारा रक्षाबंधन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एकल विद्यालय की आचार्या बहनों ने थाना प्रभारी अमित
कुमार सोनी,एसआई सुबोध कुमार सिंह , राहुल कुमार, बिमल कुमार सिंह,एएसआई उदय कुमार , ब्रिकेश कुमार सिंह, हवलदार भोला प्रसाद, जवान रंजीत कुमार राणा सहित अन्य पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम
में एकल विद्यालय अभियान के बोकारो अंचल गतिविधि प्रमुख नंदकिशोर महतो ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का त्योहार है। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने सभी बहनों को उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। मौके पर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नावाडीह खंड के सह कार्यवाह बालेश्वर प्रसाद महतो, संच प्रमुख नरेश महतो,हेमंती देवी, मीना देवी,टेकलाल महतो,व्यास सावित्री देवी, आचार्या सुनीता देवी,कौशल्या देवी,दुलारी देवी , दिनेश्वरी देवी, मुनिया देवी, कुसुम देवी, कलावती देवी, सरस्वती देवी सहित दर्जनों आचार्या बहने उपस्थित थे।
- पुलिस एसोसिएशन और विधायक जयराम के बीच टकराव अब बेहद तीखे मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस एसोसिएशन की ओर से माफ़ी मांगने के अल्टीमेटम पर विधायक जयराम ने कड़ा पलटवार करते हुए दो टूक कहा— "फाँसी पर चढ़ जाऊंगा, लेकिन माफ़ी किसी भी कीमत पर नहीं मांगूँगा।" इस पूरे विवाद, विधायक के तीखे बयानों और पुलिस एसोसिएशन के रुख को विस्तार से जानने के लिए पूरा वीडियो देखें। आपकी इस मामले पर क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी की ओर से राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितता और केंद्र सरकार के ‘खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ (MMDR Bill) के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने MMDR Bill को लेकर आरोप लगाया कि यह विधेयक राज्यों के संवैधानिक और वित्तीय अधिकारों को कमजोर करने वाला है। पार्टी नेताओं का दावा है कि इसके लागू होने से झारखंड सरकार की खनिजों और खनिजयुक्त भूमि पर सेस (उपकर) लगाने की शक्ति सीमित हो सकती है। इससे राज्य के राजस्व में प्रतिवर्ष करीब 14 से 15 हजार करोड़ रुपये की कमी आने का दावा किया गया। कांग्रेस का कहना है कि राजस्व में कमी का सीधा असर राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिलाओं के लिए संचालित ‘मइयां सम्मान योजना’, वृद्धावस्था पेंशन और रोजगार कार्यक्रमों पर पड़ सकता है। कांग्रेस की नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नजर में झारखंड की जनकल्याणकारी योजनाएं, विशेषकर मइयां सम्मान योजना, लगातार निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं ऐसे विधेयक का विरोध करेंगी, जिससे राज्य के आर्थिक अधिकार प्रभावित हों। राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस नेताओं ने कथित 200 करोड़ रुपये की चंदा चोरी के आरोपों की पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में गठित जांच टीम की रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए और पूरे मामले की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए। नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाले किसी भी कदम का पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने आंदोलन को आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रखने की चेतावनी दी।1
- ये बच्चा तो बारूद निकला... ये बच्चा तो बारूद निकला... ये बच्चा तो बारूद निकला...1
- सावन पूर्णिमा को लेकर बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, बराकर धाम के लिए हुए रवाना सावन पूर्णिमा को लेकर गुरुवार रात बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।यहां शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात करीब 12 बजे बड़ा चौक से हजारों शिवभक्त झूमते-गाते हुए गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बराकर धाम के लिए रवाना हुए।इससे पहले देर शाम से ही गेरुआ और सात्विक वस्त्र धारण किए हजारों शिव भक्त बड़ा चौक पर जुटने लगे थे। विभिन्न संगठनों द्वारा यहां भव्य पंडालों का निर्माण कराया गया था।1
- रक्षाबंधन पर घर ले जाएं खुशियों की मिठास, गुप्ता होटल में उचित दामों पर मिठाइयां उपलब्ध ओरमांझी: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में उत्साह का माहौल है। पर्व के अवसर पर लोग अपने प्रियजनों के लिए मिठाइयों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इसी को देखते हुए रामगढ़-रांची मुख्य मार्ग के किनारे, इरबा कैंसर हॉस्पिटल के पास स्थित गुप्ता होटल में ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट मिठाइयां और लड्डू उचित दामों पर उपलब्ध कराए गए हैं। रक्षाबंधन के खास मौके पर गुप्ता होटल में विभिन्न प्रकार की ताजी और स्वादिष्ट मिठाइयों की बिक्री की जा रही है। यहां ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार मिठाइयों और लड्डुओं की खरीदारी कर सकते हैं। होटल संचालक द्वारा ग्राहकों की सुविधा और पर्व की खुशियों को ध्यान में रखते हुए उचित कीमत पर मिठाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। रक्षाबंधन को लेकर बढ़ी खरीदारी के बीच गुप्ता होटल में भी मिठाई खरीदने के लिए लोगों की अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है। यदि आप भी रक्षाबंधन के मौके पर अपने घर और प्रियजनों के लिए स्वादिष्ट मिठाई खरीदने की सोच रहे हैं, तो इरबा कैंसर हॉस्पिटल के पास स्थित गुप्ता होटल पहुंचकर अपनी पसंदीदा मिठाइयों की खरीदारी कर सकते हैं।1
- हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक मे दारू थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के रोकथाम को लेकर इरगा में अवैध महुआ शराब को बनाने वाले को चिन्हित करतें हुए करीब 50 kg जावा महुआ को विनीष्ट किया गया, जिसके साथ ही साथ आसपास में रह रहे लोगों को नशा के विरुद्ध जागरूक होने के लिए जागरूकता अभियान के तहत जागरूक भी किया गया।1
- स्लग - 'खेल की बात पीएम के साथ' कार्यक्रम का आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) धनबाद में आयोजन हुआ । एंकर - देश में युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज धनबाद के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) में एक बेहद खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'खेल की बात पीएम के साथ' नाम के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के माननीय सांसद ढुलू महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया विजन को आगे बढ़ाना और युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के इस अभियान की सराहना की और लाइव सत्र के माध्यम से खेल के महत्व को समझा।समारोह को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत खेल के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मंच से अपना निजी मोबाइल नंबर छात्रों को नोट कराया और कहा कि अगर वैसा कोई भी खिलाड़ी है जिसे किसी भी प्रकार का सहयोग चाहिए वो मुझे कॉल करे उसे जो सुविधा चाहिए मैं उसे पूरा करूंगा । वहीं संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने कहा कि आईआईटी आईएसएम हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास का समर्थक रहा है और तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी यहाँ बढ़ावा दिया जा रहा है। बाइट - ढुल्लू महतो सांसद धनबाद बाइट - सुकुमार मिश्रा निदेशक आईआईटी आईएसएम1
- अगर लाठी चलेगा तो पहला लाठी हम खायेंगे, गोली भी खाएंगे जेल भी जाएंगे अगर लाठी चलेगा तो पहला लाठी हम खायेंगे, गोली भी खाएंगे जेल भी जाएंगे1
- चूटूपालू घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा हाईवा चालक की मौत 2 से अधिक घायल ओरमांझी: चूटूपालू घाटी के गड़के मोड़ के पास गुरुवार दोपहर हाईवा ने ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा चालक सुनील कुमार (निवासी मुकदुमपुर, गया, बिहार) की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो से अधिक लोग घायल हुए। टक्कर के बाद चालक केबिन में फंस गया था। एनएचएआई टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेजा गया।1