logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली पर शाहाबाद नगर कूड़े में डूबा वेतन न मिलने से सफाई कर्मियों की बगाबत होली पर शाहाबाद नगर कूड़े में डूबा, वेतन न मिलने से सफाई कर्मियों की बगाबत हरदोई जिले के शाहाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने दो माह से लंबित वेतन को लेकर नगर में जगह-जगह विशाल धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला शाहाबाद नगर पालिका का है, जहां कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद मुरादाबाद के खिलाफ भी नारे लगाए और वेतन भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने रोज़मर्रा के खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। सूचना मिलते ही प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने मामले का संज्ञान लिया और सफाई कर्मचारियों को शासन स्तर पर समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से जल्द बकाया वेतन जारी कराने की बात कही। फिलहाल कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। नगर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से आम जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

10 hrs ago
user_रवि प्रकाश शुक्ला
रवि प्रकाश शुक्ला
Shahabad, Hardoi•
10 hrs ago

होली पर शाहाबाद नगर कूड़े में डूबा वेतन न मिलने से सफाई कर्मियों की बगाबत होली पर शाहाबाद नगर कूड़े में डूबा, वेतन न मिलने से सफाई कर्मियों की बगाबत हरदोई जिले के शाहाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने दो माह से लंबित वेतन को लेकर नगर

में जगह-जगह विशाल धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला शाहाबाद नगर पालिका का है, जहां कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद मुरादाबाद के खिलाफ भी नारे लगाए और वेतन भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो

महीनों से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने रोज़मर्रा के खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। सूचना मिलते ही प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने मामले का संज्ञान लिया और सफाई कर्मचारियों को शासन स्तर पर समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से

जल्द बकाया वेतन जारी कराने की बात कही। फिलहाल कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। नगर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से आम जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर में एक पनीर विक्रेता पर चाकू से हमला किया गया है। पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है
    1
    शाहजहांपुर में एक पनीर विक्रेता पर चाकू से हमला किया गया है। पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by जितेंद्र श्रीवास्तव
    1
    Post by जितेंद्र श्रीवास्तव
    user_जितेंद्र श्रीवास्तव
    जितेंद्र श्रीवास्तव
    Taxi Driver सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कुल 3 लाख 97 हजार रुपये नकद, 16 मोटरसाइकिलें और ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान जुए के फड़ से 3 लाख 11 हजार रुपये बरामद हुए, जबकि गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में 86 हजार रुपये मिले। पुलिस के पहुंचते ही कई जुआरी अपनी बाइकें छोड़कर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में मुकरमपुर रहीमपुर निवासी दिनेश यादव, लोधीपुर निवासी मोहम्मद जैन, रोशनगंज निवासी दिनेश मौर्य तथा लखीमपुर जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के सिसोरा नासिर गांव निवासी कल्लू शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मानपुर चचरी जंगल में लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुआ संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों की ओर से पूर्व में भी शिकायतें की गई थीं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कुल 3 लाख 97 हजार रुपये नकद, 16 मोटरसाइकिलें और ताश के पत्ते बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान जुए के फड़ से 3 लाख 11 हजार रुपये बरामद हुए, जबकि गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में 86 हजार रुपये मिले। पुलिस के पहुंचते ही कई जुआरी अपनी बाइकें छोड़कर मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों में मुकरमपुर रहीमपुर निवासी दिनेश यादव, लोधीपुर निवासी मोहम्मद जैन, रोशनगंज निवासी दिनेश मौर्य तथा लखीमपुर जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के सिसोरा नासिर गांव निवासी कल्लू शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मानपुर चचरी जंगल में लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुआ संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों की ओर से पूर्व में भी शिकायतें की गई थीं।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाहजहाँपुर: आगामी त्यौहार/जुलूस को लेकर पुवायाँ में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
    1
    शाहजहाँपुर: आगामी त्यौहार/जुलूस को लेकर पुवायाँ में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रिपोर्टर:- अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत। जनपद की एलएचएसएफ शुगर मिल के पास शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुख्य मार्ग पर एक ट्रक धू-धू कर जलने लगा। चालक की तत्परता और स्थानीय लोगों के साहस के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया। कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक जैसे ही मिल से बाहर निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुँचा, अचानक उसके इंजन और केबिन से धुएं का गुबार उठने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, देखते ही देखते पूरा केबिन भीषण लपटों की चपेट में आ गया। संभावित कारण: प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, ट्रक की वायरिंग में हुए शॉर्ट सर्किट को आग की मुख्य वजह माना जा रहा है। चालक की सूझबूझ: आग की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने बिना देरी किए जलते हुए ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची। स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस बीच सड़क पर धधकते ट्रक को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुँचने का इंतज़ार किए बिना स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। लोगों ने बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
    2
    रिपोर्टर:- अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ 
पीलीभीत। जनपद की एलएचएसएफ शुगर मिल के पास शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुख्य मार्ग पर एक ट्रक धू-धू कर जलने लगा। चालक की तत्परता और स्थानीय लोगों के साहस के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक जैसे ही मिल से बाहर निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुँचा, अचानक उसके इंजन और केबिन से धुएं का गुबार उठने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, देखते ही देखते पूरा केबिन भीषण लपटों की चपेट में आ गया।
संभावित कारण: प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, ट्रक की वायरिंग में हुए शॉर्ट सर्किट को आग की मुख्य वजह माना जा रहा है।
चालक की सूझबूझ: आग की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने बिना देरी किए जलते हुए ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची।
स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस
बीच सड़क पर धधकते ट्रक को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुँचने का इंतज़ार किए बिना स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। लोगों ने बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • gharelu upay
    1
    gharelu upay
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार;
    2
    जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार;
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शाहजहांपुर। होली अवकाश से पूर्व शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल रहा। अंतिम शिक्षण दिवस पर छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के साथ उल्लासपूर्वक होली का पर्व मनाया। रविवार अवकाश तथा सोमवार से 5 मार्च तक घोषित होली अवकाश के चलते बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। अब विद्यालय 6 मार्च को पुनः खुलेंगे। सुबह से ही विद्यालयों में पर्व की रंगत नजर आई। शिक्षकों ने अनुशासन बनाए रखते हुए स्पष्ट किया कि रंग खेलने की अनुमति विद्यालय समय समाप्ति के बाद ही दी जाएगी। अवकाश की घंटी बजते ही बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाना शुरू कर दिया। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को भी गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। देखते ही देखते परिसर रंग-बिरंगा हो उठा और हंसी-खुशी का माहौल बन गया। बच्चों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की सलाह दी। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चे संयम और सुरक्षा के साथ होली मनाएं, जिससे त्योहार की खुशियां सभी के लिए सुखद बनी रहें।
    1
    शाहजहांपुर। होली अवकाश से पूर्व शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल रहा। अंतिम शिक्षण दिवस पर छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के साथ उल्लासपूर्वक होली का पर्व मनाया। रविवार अवकाश तथा सोमवार से 5 मार्च तक घोषित होली अवकाश के चलते बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। अब विद्यालय 6 मार्च को पुनः खुलेंगे।
सुबह से ही विद्यालयों में पर्व की रंगत नजर आई। शिक्षकों ने अनुशासन बनाए रखते हुए स्पष्ट किया कि रंग खेलने की अनुमति विद्यालय समय समाप्ति के बाद ही दी जाएगी। अवकाश की घंटी बजते ही बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाना शुरू कर दिया। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को भी गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया।
देखते ही देखते परिसर रंग-बिरंगा हो उठा और हंसी-खुशी का माहौल बन गया। बच्चों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की सलाह दी।
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चे संयम और सुरक्षा के साथ होली मनाएं, जिससे त्योहार की खुशियां सभी के लिए सुखद बनी रहें।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Shahjahanpur Roja Mandi 3 nambar get ahemat pur niwajpur me is hend pamp me pani bilkul pila ata he or pine me karba lagta he or iske pas hi tenk bana he kirpiya is hend pamp ki borug Thora hat ke ki jay Mera nem .. surjeet saxsena
    1
    Shahjahanpur Roja Mandi  3 nambar get ahemat pur niwajpur me is hend pamp me pani bilkul pila ata he or pine me karba lagta he or iske pas hi tenk bana he kirpiya is hend pamp ki borug Thora hat ke ki jay     
Mera nem .. surjeet saxsena
    user_Surjeet Saxsena
    Surjeet Saxsena
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.