logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नीलेश यादव की मौत पर उबाल, शव रखकर हाईवे जाम; प्रशासन की समझाइश के बाद खुला रास्ता। ### 🔴 जनचिंगारी ब्रेकिंग | उमरिया ### नीलेश यादव की मौत पर उबाल, शव रखकर हाईवे जाम; प्रशासन की समझाइश के बाद खुला रास्ता ### हत्या की आशंका पर अड़े परिजन, संदिग्धों से पूछताछ की खबर; घंटों थमे रहे वाहनों के पहिए उमरिया/लोरहा। नीलेश यादव की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद कटनी से शव लोरहा गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों को आशंका है कि नीलेश की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश और बातचीत के बाद शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने दोबारा शव को हाईवे से हटाया और जाम खोल दिया। इसके बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। ### समझाइश के बाद भी दोबारा जाम जानकारी के अनुसार, एसडीओपी उमरिया की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए जाम खोल दिया था, लेकिन मांगों पर कार्रवाई को लेकर असंतोष के चलते दोबारा हाईवे जाम कर दिया। इससे यात्री बसों सहित बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। हालांकि, इस दौरान कुछ एम्बुलेंस को रास्ता देकर निकाला गया। ### भारी पुलिस बल रहा तैनात मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीओपी पुन्नूलाल सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी मदन लाल मरावी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। ### हादसा या हत्या? जांच पर टिकी निगाहें नीलेश यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब जांच का प्रमुख सवाल है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है। मौत की वास्तविक वजह और जिम्मेदारों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

1 hr ago
user_Ashutosh tripathi
Ashutosh tripathi
Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

नीलेश यादव की मौत पर उबाल, शव रखकर हाईवे जाम; प्रशासन की समझाइश के बाद खुला रास्ता। ### 🔴 जनचिंगारी ब्रेकिंग | उमरिया ### नीलेश यादव की मौत पर उबाल, शव रखकर हाईवे जाम; प्रशासन की समझाइश के बाद खुला रास्ता ### हत्या की आशंका पर अड़े परिजन, संदिग्धों से पूछताछ की खबर; घंटों थमे रहे वाहनों के पहिए उमरिया/लोरहा। नीलेश यादव की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद कटनी से शव लोरहा गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों को आशंका है कि नीलेश की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश और बातचीत के बाद शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने दोबारा शव को हाईवे से हटाया और जाम खोल दिया। इसके बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। ### समझाइश के बाद भी दोबारा जाम जानकारी के अनुसार, एसडीओपी उमरिया की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए जाम खोल दिया था, लेकिन मांगों पर कार्रवाई को लेकर असंतोष के चलते दोबारा हाईवे जाम कर दिया। इससे यात्री बसों सहित बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। हालांकि, इस दौरान कुछ एम्बुलेंस को रास्ता देकर निकाला गया। ### भारी पुलिस बल रहा तैनात मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीओपी पुन्नूलाल सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी मदन लाल मरावी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। ### हादसा या हत्या? जांच पर टिकी निगाहें नीलेश यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब जांच का प्रमुख सवाल है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है। मौत की वास्तविक वजह और जिम्मेदारों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ⏩ जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया उमंग दिवस विद्यार्थियों को जीवन कौशल, आत्मविश्वास एवं चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए किया गया जागरूक ⏩ । समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में उमंग दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किए गए । ⏩ जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया उमंग दिवस विद्यार्थियों को जीवन कौशल, आत्मविश्वास एवं चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए किया गया जागरूक ⏩ । समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में उमंग दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किए गए । उमंग दिवस की थीम “उमंग है तो जिंदगी में रंग है, चुनौतियों से लड़कर सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” निर्धारित की गई थी। जिले के विद्यालयों में प्राचार्यों, हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर एवं विद्यालयीन स्टाफ के सहयोग से निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान विद्यार्थियों को जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। ⏩ कार्यक्रम के दौरान रोल प्ले, कानाफूसी खेल, सशक्तिकरण स्टेशन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने स्वयं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। ⏩ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने अपने संदेश मे कहा कि 10 से 19 वर्ष की आयु जीवन का ऐसा महत्वपूर्ण काल है, जिसमें किशोर-किशोरियों में तीव्र शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक बदलाव आते हैं। इस दौरान उन्हें कई प्रकार के अंतर्द्वंद्व, सामाजिक दबाव, तनाव एवं शंकाओं का सामना करना पड़ता है। उमंग दिवस विद्यार्थियों को इन चुनौतियों को समझने और उनसे सकारात्मक रूप से निपटने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है। ⏩ जिला शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह वरकड़े ने बताया कि उमंग दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों में 10 मूल जीवन कौशलों का विकास, उमंग टोल फ्री नंबर 14425 तथा टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी, उमंग स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच एवं उनके उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही उज्ज्वल कार्यक्रम के माध्यम से जेंडर संवेदनशीलता तथा सशक्त कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों में आत्मविश्वास एवं आत्मरक्षा की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया ⏩ यह कार्यक्रम सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग डॉ. पूजा द्विवेदी एवं जिला परियोजना समन्वयक आर.एस. मरावी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. संदीप सिंह ,विनीत कुमार के.वी. उपस्थित रहे।
    1
    ⏩  जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया उमंग दिवस
विद्यार्थियों को जीवन कौशल, आत्मविश्वास एवं चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए किया गया जागरूक
⏩  । समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में उमंग दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किए गए । 
	
⏩  जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया उमंग दिवस
विद्यार्थियों को जीवन कौशल, आत्मविश्वास एवं चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए किया गया जागरूक
⏩  । समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में उमंग दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किए गए । 
उमंग दिवस की थीम “उमंग है तो जिंदगी में रंग है, चुनौतियों से लड़कर सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” निर्धारित की गई थी। जिले के विद्यालयों में प्राचार्यों, हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर एवं विद्यालयीन स्टाफ के सहयोग से निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान विद्यार्थियों को जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
⏩  कार्यक्रम के दौरान रोल प्ले, कानाफूसी खेल, सशक्तिकरण स्टेशन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने स्वयं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
⏩  कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने अपने संदेश मे कहा कि 10 से 19 वर्ष की आयु जीवन का ऐसा महत्वपूर्ण काल है, जिसमें किशोर-किशोरियों में तीव्र शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक बदलाव आते हैं। इस दौरान उन्हें कई प्रकार के अंतर्द्वंद्व, सामाजिक दबाव, तनाव एवं शंकाओं का सामना करना पड़ता है। उमंग दिवस विद्यार्थियों को इन चुनौतियों को समझने और उनसे सकारात्मक रूप से निपटने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है।
⏩  जिला शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह वरकड़े ने बताया कि उमंग दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों में 10 मूल जीवन कौशलों का विकास, उमंग टोल फ्री नंबर 14425 तथा टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी, उमंग स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच एवं उनके उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही उज्ज्वल कार्यक्रम के माध्यम से जेंडर संवेदनशीलता तथा सशक्त कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों में आत्मविश्वास एवं आत्मरक्षा की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया
⏩  यह कार्यक्रम सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग डॉ. पूजा द्विवेदी एवं जिला परियोजना समन्वयक आर.एस. मरावी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. संदीप सिंह ,विनीत कुमार के.वी. उपस्थित रहे।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • --- *ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न* *देवराकला / कटनी (म.प्र.) -* ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। रात में सजी-धजी पालकी में बप्पा की झांकी निकली, पूरे गाँव ने फूल-माला और जयकारों के साथ विदाई दी। *रिपोर्ट - पूरनलाल दुबे, ग्राम देवराकला, जिला कटनी (म.प्र.)* --- --- *ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न* *देवराकला / कटनी (म.प्र.) -* ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। रात में सजी-धजी पालकी में बप्पा की झांकी निकली, पूरे गाँव ने फूल-माला और जयकारों के साथ विदाई दी। *रिपोर्ट - पूरनलाल दुबे, ग्राम देवराकला, जिला कटनी (म.प्र.)* ---
    3
    ---
*ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न*

*देवराकला / कटनी (म.प्र.) -* ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। रात में सजी-धजी पालकी में बप्पा की झांकी निकली, पूरे गाँव ने फूल-माला और जयकारों के साथ विदाई दी।

*रिपोर्ट - पूरनलाल दुबे, ग्राम देवराकला, जिला कटनी (म.प्र.)*
---
---
*ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न*
*देवराकला / कटनी (म.प्र.) -* ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। रात में सजी-धजी पालकी में बप्पा की झांकी निकली, पूरे गाँव ने फूल-माला और जयकारों के साथ विदाई दी।
*रिपोर्ट - पूरनलाल दुबे, ग्राम देवराकला, जिला कटनी (म.प्र.)*
---
    user_POORAN LAL DUBEY
    POORAN LAL DUBEY
    Local News Reporter विजयराघवगढ़, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शहडोल बुढार सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी चार आरोपी गिरफ्तार. पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार शहडोल संभाग
    1
    शहडोल बुढार 
सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी चार आरोपी गिरफ्तार. 
पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार शहडोल संभाग
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला कांग्रेस और सभी नाराज़ फूफाओं को इनकी बात तीर की तरह लगी होगी
    1
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला 
कांग्रेस और सभी नाराज़ फूफाओं को इनकी बात तीर की तरह लगी होगी
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मैहर जिले का गौरव दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। लगभग दो हजार छात्राएं एक साथ करेंगी कथक नृत्य, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी। मैहर, 26 सितंबर। मैहर जिले की वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 5 अक्टूबर को गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम समारोह में जिले की संस्कृति, कला, खेल एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक मां शारदा मंदिर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बताया कि गौरव दिवस के अवसर पर मैहर जिले के तीनों विकासखंडों मैहर, अमरपाटन एवं रामनगर को शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में लगभग दो हजार से अधिक छात्राओं द्वारा एक साथ कथक नृत्य प्रस्तुत कर वर्ल्ड रिकॉर्ड में मैहर जिले का नाम दर्ज कराने की पहल पर चर्चा की गई। गौरव दिवस समारोह में सांस्कृतिक नृत्य, गायन, खेलकूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग एवं आर्ट प्रतियोगिताएं तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित आयोजन भी होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।समारोह में जिले भर से महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के साथ दिव्यांगजन, स्कूली एवं गैर-स्कूली बच्चे भी सहभागिता कर सकेंगे।
    3
    मैहर जिले का गौरव दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
लगभग दो हजार छात्राएं एक साथ करेंगी कथक नृत्य, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी।
मैहर, 26 सितंबर। मैहर जिले की वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 5 अक्टूबर को गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम समारोह में जिले की संस्कृति, कला, खेल एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक मां शारदा मंदिर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बताया कि गौरव दिवस के अवसर पर मैहर जिले के तीनों विकासखंडों मैहर, अमरपाटन एवं रामनगर को शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में लगभग दो हजार से अधिक छात्राओं द्वारा एक साथ कथक नृत्य प्रस्तुत कर वर्ल्ड रिकॉर्ड में मैहर जिले का नाम दर्ज कराने की पहल पर चर्चा की गई। गौरव दिवस समारोह में सांस्कृतिक नृत्य, गायन, खेलकूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग एवं आर्ट प्रतियोगिताएं तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित आयोजन भी होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।समारोह में जिले भर से महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के साथ दिव्यांगजन, स्कूली एवं गैर-स्कूली बच्चे भी सहभागिता कर सकेंगे।
    user_Sunil kumar dahiya
    Sunil kumar dahiya
    Cable provider मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कलेक्टर जिस बस में बैठकर पहुंचे जन विश्वास कार्यक्रम में, उसी बस को करा दिया सीज 💥 *बड़ी खबर*💥 *कलेक्टर जिस बस में बैठकर पहुंचे जन विश्वास कार्यक्रम में, उसी बस को करा दिया सीज* रीवा जिले के गुढ़ में 'मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम' में पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एक्शन मोड में दिखे। जिस बस से वे कार्यक्रम में आए थे, उसमें अनियमितताएं व कमियां मिलने पर उन्होंने तुरंत जांच कराई। नियमों के उल्लंघन पर कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ ने बस को सीज कर बस का फिटनेस किया गया निरस्त ।
    2
    कलेक्टर जिस बस में बैठकर पहुंचे जन विश्वास कार्यक्रम में, उसी बस को करा दिया सीज
💥 *बड़ी खबर*💥
*कलेक्टर जिस बस में बैठकर पहुंचे जन विश्वास कार्यक्रम में, उसी बस को करा दिया सीज*
रीवा जिले के गुढ़ में 'मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम' में पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एक्शन मोड में दिखे। जिस बस से वे कार्यक्रम में आए थे, उसमें अनियमितताएं व कमियां मिलने पर उन्होंने तुरंत जांच कराई। नियमों के उल्लंघन पर कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ ने बस को सीज कर बस का फिटनेस किया गया निरस्त ।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कलेक्टर ने सड़क समिति सुरक्षा समिति की वर्चुअली बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअली बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश वाहन चालकों को सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने के लिए करें प्रेेरित- कलेक्टर मध्य प्रदेश उमरिया 24 सितंबर। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वर्चुअली आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा काल में जिले की जो सडके क्षतिग्रस्त हुई है उनका प्राथमिकता से सुधार का कार्य प्रारंभ कराएं। इसके साथ ही सडको में संकेतक व रंबल स्ट्रिक लगाए जाने का कार्य भी कराया जाए। कलेक्टर सभागार से वर्चुअली बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्राधिकार की सभी सड़के नियत समय में दुरूस्त कराएं। उन्होंने शहडोल मार्ग में निर्माणाधीन आरओबी की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों मे निर्मित फुटपाथ पर लगाई जाने वाली दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि फुटपाथ पर लोग पैदल चल सके। उन्होंने शहरी क्षेत्र की सड़क के किनारे की नालियों को खुली न रहने के निर्देश दिए तथा सडक के किनारे आवागमन को बाधित करने वाले ठेलों व अन्य पथ विक्रेताओं को निश्चित स्थान पर व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस व नगर पालिका संयुक्त रूप से कार्यवाही करें । उन्होने कहा कि चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाए जाने की अनिवार्यता सुनिश्चित कराए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज उपस्थित रहे तथा वर्चुअल रूप से अन्य संबंधित अधिकारी जुडे़।
    2
    कलेक्टर ने सड़क समिति सुरक्षा समिति की वर्चुअली बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअली बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
वाहन चालकों को सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने के लिए करें प्रेेरित- कलेक्टर
मध्य प्रदेश 
उमरिया 24 सितंबर। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वर्चुअली आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा काल में जिले की जो सडके क्षतिग्रस्त हुई है उनका प्राथमिकता से सुधार का कार्य प्रारंभ कराएं। इसके साथ ही सडको में संकेतक व रंबल स्ट्रिक लगाए जाने का कार्य भी कराया जाए। 
कलेक्टर सभागार से वर्चुअली बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्राधिकार की सभी सड़के नियत समय में दुरूस्त कराएं। उन्होंने शहडोल मार्ग में निर्माणाधीन आरओबी की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।  
कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों मे निर्मित फुटपाथ पर लगाई जाने वाली दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि फुटपाथ पर लोग पैदल चल सके। उन्होंने शहरी क्षेत्र की सड़क के किनारे की नालियों को खुली न रहने के निर्देश दिए तथा सडक के किनारे आवागमन को बाधित करने वाले ठेलों व अन्य पथ विक्रेताओं को निश्चित स्थान पर व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस व नगर पालिका संयुक्त रूप से कार्यवाही करें । उन्होने कहा कि चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाए जाने की अनिवार्यता सुनिश्चित कराए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज उपस्थित रहे तथा वर्चुअल रूप से अन्य संबंधित अधिकारी जुडे़।
    user_ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला मैहर जिले के स्थापना दिवस 5 अक्टूबर को जिले के गौरव दिवस के आयोजन अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। एक ही स्थान पर एक साथ ढाई हजार कलाकारों की सामूहिक कथक नृत्य की प्रस्तुति। मां शारदा धाम स्थित सर्किट हाउस में तैयारी संबंधित बैठक हुई संपन्न।
    1
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला 
मैहर जिले के स्थापना दिवस 5 अक्टूबर को जिले के गौरव दिवस के आयोजन अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। एक ही स्थान पर एक साथ ढाई हजार कलाकारों की सामूहिक कथक नृत्य की प्रस्तुति। मां शारदा धाम स्थित सर्किट हाउस में तैयारी संबंधित बैठक हुई संपन्न।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सतना/ मध्यप्रदेश प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से लगातार नदियों का जल स्तर बढ़ता जा रही चित्रकूट में पिछली बाढ़ से हुई तवाही के बाद फिर डर के साये मे चित्रकूट लगातार बताया जा रहा की मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ रहा लोगों में चिंता की लकीरें प्रसासन ने किया अलर्ट सतना/ मध्यप्रदेश प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से लगातार नदियों का जल स्तर बढ़ता जा रही चित्रकूट में पिछली बाढ़ से हुई तवाही के बाद फिर डर के साये मे चित्रकूट लगातार बताया जा रहा की मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ रहा लोगों में चिंता की लकीरें प्रसासन ने किया अलर्ट
    1
    सतना/ मध्यप्रदेश प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से लगातार नदियों का जल स्तर बढ़ता जा रही चित्रकूट में पिछली बाढ़ से हुई तवाही के बाद फिर डर के साये मे चित्रकूट लगातार बताया जा रहा की मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ रहा लोगों में चिंता की लकीरें प्रसासन ने किया अलर्ट 
सतना/ मध्यप्रदेश प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से लगातार नदियों का जल स्तर बढ़ता जा रही चित्रकूट में पिछली बाढ़ से हुई तवाही के बाद फिर डर के साये मे चित्रकूट लगातार बताया जा रहा की मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ रहा लोगों में चिंता की लकीरें प्रसासन ने किया अलर्ट
    user_वशीम शाह
    वशीम शाह
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.