logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक व्यक्ति की हुई मौत बिजली से मरने वाले व्यक्ति का नाम संतोष कुमार क्या घटना है सोनभद्र घोरावल करमा क्षेत्र ग्राम बिहार का ह

1 day ago
user_सत्यम पत्रकार
सत्यम पत्रकार
घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

एक व्यक्ति की हुई मौत बिजली से मरने वाले व्यक्ति का नाम संतोष कुमार क्या घटना है सोनभद्र घोरावल करमा क्षेत्र ग्राम बिहार का ह

  • user_User2148
    User2148
    Dudhi, Sonbhadra
    🤝
    1 day ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनभद्र/दिनांक 28 फरवरी, 2026 कलेक्ट्रेट परिसर में दिखाया गया मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन, लाभार्थियों में दिखी खुशी होली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि से प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की। इस अवसर पर योगी आदित्य नाथ का संबोधन लोक भवन, लखनऊ से सजीव प्रसारित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी स्क्रीन पर किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उज्ज्वला लाभार्थी महिलाएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। जैसे ही मुख्यमंत्री ने सब्सिडी हस्तांतरण की घोषणा की, परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। सांकेतिक चेक वितरण, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई कार्यक्रम के उपरांत मा० विधायक सदर श्री भूपेश चैबे, जिलाधिकारी श्री बी०एन० सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनुकूट, नगर पंचायत अध्यक्ष पिपरी तथा जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह द्वारा लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक सदर श्री भूपेश चैबे ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो और उन्हें आर्थिक बोझ से राहत मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि सीधे भेजना पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण और शहरी गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की है। जिलाधिकारी ने व्यक्त किया आभार जिलाधिकारी श्री बी०एन० सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और लाभार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि समाज के अति पिछड़े और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं। लाभार्थियों ने जताया आभार कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी से घरेलू बजट पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम होगा। कई महिलाओं ने बताया कि अब उन्हें रसोई में धुएं की परेशानी से राहत मिली है और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। योजना का उद्देश्य: धुएं से मुक्ति, स्वास्थ्य की सुरक्षा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाना, उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। होली के अवसर पर की गई यह पहल सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर संचालित की जा रही ऐसी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सोनभद्र में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल प्रशासनिक सक्रियता का उदाहरण बना, बल्कि होली के त्योहार को गरीब परिवारों के लिए वास्तव में खुशियों से भर देने वाला साबित हुआ।
    1
    सोनभद्र/दिनांक 28 फरवरी, 2026 कलेक्ट्रेट परिसर में दिखाया गया मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन, लाभार्थियों में दिखी खुशी होली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि से प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की। इस अवसर पर योगी आदित्य नाथ का संबोधन लोक भवन, लखनऊ से सजीव प्रसारित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी स्क्रीन पर किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उज्ज्वला लाभार्थी महिलाएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। जैसे ही मुख्यमंत्री ने सब्सिडी हस्तांतरण की घोषणा की, परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।
सांकेतिक चेक वितरण, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
कार्यक्रम के उपरांत मा० विधायक सदर श्री भूपेश चैबे, जिलाधिकारी श्री बी०एन० सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनुकूट, नगर पंचायत अध्यक्ष पिपरी तथा जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह द्वारा लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर विधायक सदर श्री भूपेश चैबे ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो और उन्हें आर्थिक बोझ से राहत मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि सीधे भेजना पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण और शहरी गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की है।
जिलाधिकारी ने व्यक्त किया आभार
जिलाधिकारी श्री बी०एन० सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और लाभार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि समाज के अति पिछड़े और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं।
लाभार्थियों ने जताया आभार
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी से घरेलू बजट पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम होगा। कई महिलाओं ने बताया कि अब उन्हें रसोई में धुएं की परेशानी से राहत मिली है और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
योजना का उद्देश्य: धुएं से मुक्ति, स्वास्थ्य की सुरक्षा
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाना, उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। होली के अवसर पर की गई यह पहल सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर संचालित की जा रही ऐसी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सोनभद्र में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल प्रशासनिक सक्रियता का उदाहरण बना, बल्कि होली के त्योहार को गरीब परिवारों के लिए वास्तव में खुशियों से भर देने वाला साबित हुआ।
    user_Kiran Gound
    Kiran Gound
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सोनभद्र में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर पात्र परिवार तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ पहुंचे और कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य पूरा न करने वाले सीएचओ और डीपीएम पर सख्त कार्रवाई, यहां तक कि सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी गई है। अधिकारियों को ग्राम और वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।
    1
    सोनभद्र में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर पात्र परिवार तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ पहुंचे और कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य पूरा न करने वाले सीएचओ और डीपीएम पर सख्त कार्रवाई, यहां तक कि सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी गई है।
अधिकारियों को ग्राम और वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 27.02.2026* *“होली एवं रमजान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च: सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़”* आगामी होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* तथा क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के साथ संयुक्तरुप से थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पर्याप्त पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण का विश्वास दिलाया गया। अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। *जनपद पुलिस शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*
    3
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 27.02.2026*
*“होली एवं रमजान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च: सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़”*
आगामी होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* तथा क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के साथ संयुक्तरुप से थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पर्याप्त पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण का विश्वास दिलाया गया।
अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।
*जनपद पुलिस शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    23 hrs ago
  • Post by Khulasach TV
    1
    Post by Khulasach TV
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.02.2026 को वादी रियाज अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी रामबाग कुरैशनगर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी के बहनोई को नशीला/जहरीला पदार्थ खिलाना व ईलाज के दौरान मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया । थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-50/2026 धारा 123,105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । इसी क्रम में वादी राधेश्याम पुत्र छोटेलाल निवासी पड़री थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी को नशीला/जहरीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने तथा 1000 रूपये चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दिया गया । थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-51/2026 धारा 123,303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी थाना को0कटरा को निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आज दिनांकः 28.02.2026 को थाना को0कटरा पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत रेलवे कालोनी हनुमान मंदिर के पास से प्रकाश में आये 03 अभियुक्त 1- उमेश कुमार यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर, 2. वीरेन्द्र सोनकर पुत्र करूणेन्द्र सोनकर निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर व 3. कर्नल यादव पुत्र रामकुमार यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 08 नशीला पाउडर का पुडिया, 01 हजार रूपये व 04 मोबाइल फोन बरामद किया गया । सम्बन्धित अभियुक्तों को थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । *विवरण पूछताछ-* गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगो रेलवे स्टेशन व रोडवेज के आसपास यात्री बनकर घुमते रहते है तथा भोले-भाले लोगो से बातचीत कर उन्हें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ खाने पीने की सामग्री खिलाकर उनके सामानो और पैसो की चोरी कर लिया करते है तथा इस प्रकार प्राप्त धन को आपस में बाट लेते है ।
    2
    थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.02.2026 को वादी रियाज अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी रामबाग कुरैशनगर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी के बहनोई को नशीला/जहरीला पदार्थ खिलाना व ईलाज के दौरान मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया । थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-50/2026 धारा 123,105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । इसी क्रम में वादी राधेश्याम पुत्र छोटेलाल निवासी पड़री थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी को नशीला/जहरीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने तथा 1000 रूपये चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दिया गया । थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-51/2026 धारा 123,303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी थाना को0कटरा को निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आज दिनांकः 28.02.2026 को थाना को0कटरा पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत रेलवे कालोनी हनुमान मंदिर के पास से प्रकाश में आये 03 अभियुक्त 1- उमेश कुमार यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर, 2. वीरेन्द्र सोनकर पुत्र करूणेन्द्र सोनकर निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर व 3. कर्नल यादव पुत्र रामकुमार यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 08 नशीला पाउडर का पुडिया, 01 हजार रूपये व 04 मोबाइल फोन बरामद किया गया । सम्बन्धित अभियुक्तों को थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । 
*विवरण पूछताछ-* 
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगो रेलवे स्टेशन व रोडवेज के आसपास यात्री बनकर घुमते रहते है तथा भोले-भाले लोगो से बातचीत कर उन्हें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ खाने पीने की सामग्री खिलाकर उनके सामानो और पैसो की चोरी कर लिया करते है तथा इस प्रकार प्राप्त धन को आपस में बाट लेते है ।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मिर्जापुर। जिला करणी सेना के माध्यम से जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने यूजीसी के काले कानून को वापस लेने के लिए सरकार से मांग की है। यूजीसी के काले कानून को मिटाने के लिए घंटाघर मैदान से एक विशाल सवर्ण स्वाभिमान यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जिला मुख्यालय पर पहुंचा। जनसभा वहां पहुंचकर एक विशाल जनसभा में तब्दील हुई। वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार में कहां कि तुष्टिकरण की राजनीति , जातिगत राजनीति, ना तो भारत संविधान का स्वरूप रही है और ना ही भारत देश की संस्कृति रही है । वर्तमान समय में जातिगत राजनीति देश के लिए खतरा साबित हो रही है। देश की अखंडता और सुचिता के लिए खतरा बन सकती हैं। यूजीसी का जो काला कानून लाया गया है उसे समूचा सवर्ण समाज पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते सवर्णों पर पहले से ही काफी अत्याचार हो रहा है । सवर्ण समाज अब अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार की दूषित मानसिकता राजनीति से उठकर अब स्कूल कॉलेज तक पहुंच गई है जो बहुत ही खराब है ,और छात्रों को भी राजनीति में शामिल किया जा रहा है और देश को बर्बाद करने की यह नीति है। करणी सेना समूचा जिला इकाई व हम सभी सवर्ण समाज इस यूजीसी के काले कानून का विरोध करते हैं, और इसे वापस लेने की मांग करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस पर पूर्व में ही रिश्ते लगा दिया गया है फिर भी कुछ लोग जो देश में शांति का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं वह लोग इसको अपने मन माने तरीके से अपने व्यक्तिगत आधार पर लागू कर रहे हैं । जबकि भारत के संविधान ने अभी लागू नहीं किया है , न हीं माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इसे क्लीन चिट् दी है। यदि सरकार ने यूजीसी का काला कानून वापस नहीं लिया तो इसके लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने से स्वर्ण समाज पीछे नहीं रहेगा। जनसभा में उपस्थित सभी सवर्ण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जरा सोचिए, कल जब आपका बेटा/बेटी रात भर जागकर पढ़ाई करेगा, नीट में 680+ लाएगा, टॉप रैंक लाएगा, फिर भी उसका सपना टूट जाएगा... सिर्फ इसलिए क्योंकि उसका जन्म "जेनरल कैटेगरी" में हुआ है। आपके बच्चे की आँखों में वो आंसू होंगे जो आपने कभी नहीं देखे। ये लड़ाई सिर्फ नौकरी-सीट की नहीं है। ये लड़ाई आपके बच्चे के आत्मसम्मान, उसके सपनों, और उसके भविष्य की है। देश को जोड़ने वाली शिक्षा नीति की आवश्यकता थी, लेकिन UGC के *Promotion of Equity Regulations, 2026* शिक्षा संस्थानों में निष्पक्षता के बजाय भय और असंतुलन पैदा कर रहे हैं। यह किसी वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि उस प्रणाली पर सवाल है जहाँ न्याय की प्रक्रिया एकतरफा होती दिखाई दे रही है। हम सभी सामाजिक वर्गों के सम्मान और सुरक्षा के पक्ष में हैं, लेकिन समानता के नाम पर किसी एक वर्ग को न्याय से बाहर रखना उचित नहीं हो सकता। न्याय की परिभाषा पहचान के आधार पर तय नहीं होनी चाहिए। इन नियमों के तहत गठित इक्विटी कमेटियों में निष्पक्ष और स्वतंत्र प्रतिनिधित्व की कमी है। शिकायत की परिभाषा अत्यंत व्यापक है, जबकि झूठी शिकायतों पर जवाबदेही स्पष्ट नहीं है। शिक्षा संस्थान डर नहीं, संवाद और ज्ञान के केंद्र होने चाहिए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सरकार से मांग किया है कि नियमों पर पुनर्विचार हो, सभी छात्रों के लिए समान शिकायत तंत्र बने और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए, क्योंकि देश को बाँटने नहीं, जोड़ने वाले फैसलों की ज़रूरत है। करणी सेना और समूचा सवर्ण समाज परिवार इस यूजीसी के काले कानून और गंदी राजनीति विषैली राजनीति का भरपूर विरोध करता है और समूचे स्वर्ण समाज का आवाहन करता है कि वह एक पटल पर आए और इस काले कानून का विरोध करें और अपने और अपने आने वाली वीडियो की भविष्य को काला कलंक लगने से बचें और तुष्टिकरण की राजनीति जातिगत राजनीति गंदी राजनीति भारत देश में बंद हो जो कभी भी इसका स्वरूप नहीं रही है। *एक देश, एक धर्म, एक मानव,* की व्यवस्था लागू करने की कृपा करें। इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में पुष्पेंद्र कुमार पाठक, जगदीश दुबे ,डॉक्टर अवनीश सिंह, मोहित सिंह, मधुकर मिश्रा, अनिल पांडे ,साधु तिवारी, अखिलेश मिश्रा, प्रीतम सिंह, मंगल सिंह ,सोनू विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह धवल ,यज्ञ नारायण पांडे , इंस्पेक्टर सिंह शिवम, अनुराग सिंह, रितेश, आशीष सिंह, सारस्वत सिंह, मोनू सिंह, मनीष सिंह, रणजीत सिंह, संतोष सिंह, संपूर्ण सिंह, राजेश सिंह, युवराज, राजमणि दुबे ,संदीप तिवारी, मनोज शुक्ला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी सवर्ण स्वाभिमान यात्रा में शामिल र
    2
    मिर्जापुर।  जिला करणी सेना के माध्यम से जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने यूजीसी के काले कानून को वापस लेने के लिए सरकार से मांग की है। यूजीसी के काले कानून को मिटाने के लिए घंटाघर मैदान से एक विशाल सवर्ण स्वाभिमान यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जिला मुख्यालय पर पहुंचा। जनसभा वहां पहुंचकर एक विशाल जनसभा में तब्दील हुई। वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार में कहां कि तुष्टिकरण की राजनीति , जातिगत राजनीति, ना तो भारत संविधान का स्वरूप रही है और ना ही भारत देश की संस्कृति रही है । वर्तमान समय में जातिगत राजनीति देश के लिए खतरा साबित हो रही है। देश की अखंडता और सुचिता के लिए खतरा बन सकती हैं। यूजीसी का जो काला कानून लाया गया है उसे समूचा सवर्ण समाज पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते सवर्णों पर पहले से ही काफी अत्याचार हो रहा है । सवर्ण समाज अब अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा।  सरकार की दूषित मानसिकता राजनीति से उठकर अब स्कूल कॉलेज तक पहुंच गई है जो बहुत ही खराब है ,और छात्रों को भी राजनीति में शामिल किया जा रहा है और देश को बर्बाद करने की यह नीति है। करणी सेना समूचा जिला इकाई व हम सभी सवर्ण समाज इस यूजीसी के काले कानून का विरोध करते हैं, और इसे वापस लेने की मांग करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस पर पूर्व में ही रिश्ते लगा दिया गया है फिर भी कुछ लोग जो देश में शांति का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं वह लोग इसको अपने मन माने तरीके से अपने व्यक्तिगत आधार पर लागू कर रहे हैं । जबकि भारत के संविधान ने अभी लागू नहीं किया है , न हीं माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इसे क्लीन चिट् दी है।  यदि सरकार ने यूजीसी का काला कानून वापस नहीं लिया तो इसके लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने से स्वर्ण समाज पीछे नहीं रहेगा। जनसभा में उपस्थित सभी सवर्ण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जरा सोचिए, कल जब आपका बेटा/बेटी रात भर जागकर पढ़ाई करेगा, नीट में 680+ लाएगा,   टॉप रैंक लाएगा, फिर भी उसका सपना टूट जाएगा... सिर्फ इसलिए क्योंकि उसका जन्म "जेनरल कैटेगरी" में हुआ है। आपके बच्चे की आँखों में वो आंसू होंगे जो आपने कभी नहीं देखे। ये लड़ाई सिर्फ नौकरी-सीट की नहीं है। ये लड़ाई आपके बच्चे के आत्मसम्मान, उसके सपनों, और उसके भविष्य की है।
देश को जोड़ने वाली शिक्षा नीति की आवश्यकता थी, लेकिन UGC के *Promotion of Equity Regulations, 2026* शिक्षा संस्थानों में निष्पक्षता के बजाय भय और असंतुलन पैदा कर रहे हैं। यह किसी वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि उस प्रणाली पर सवाल है जहाँ न्याय की प्रक्रिया एकतरफा होती दिखाई दे रही है। हम सभी सामाजिक वर्गों के सम्मान और सुरक्षा के पक्ष में हैं, लेकिन समानता के नाम पर किसी एक वर्ग को न्याय से बाहर रखना उचित नहीं हो सकता। न्याय की परिभाषा पहचान के आधार पर तय नहीं होनी चाहिए। इन नियमों के तहत गठित इक्विटी कमेटियों में निष्पक्ष और स्वतंत्र प्रतिनिधित्व की कमी है। शिकायत की परिभाषा अत्यंत व्यापक है, जबकि झूठी शिकायतों पर जवाबदेही स्पष्ट नहीं है। शिक्षा संस्थान डर नहीं, संवाद और ज्ञान के केंद्र होने चाहिए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सरकार से मांग किया है कि नियमों पर पुनर्विचार हो, सभी छात्रों के लिए समान शिकायत तंत्र बने और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए, क्योंकि देश को बाँटने नहीं, जोड़ने वाले फैसलों की ज़रूरत है। करणी सेना और समूचा सवर्ण समाज परिवार इस यूजीसी के काले कानून और गंदी राजनीति विषैली राजनीति का भरपूर विरोध करता है और समूचे स्वर्ण समाज का आवाहन करता है कि वह एक पटल पर आए और इस काले कानून का विरोध करें और अपने और अपने आने वाली वीडियो की भविष्य को काला कलंक लगने से बचें और तुष्टिकरण की राजनीति जातिगत राजनीति गंदी राजनीति भारत देश में बंद हो जो कभी भी इसका स्वरूप नहीं रही है। *एक देश, एक धर्म, एक मानव,* की व्यवस्था लागू करने की कृपा करें। इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में पुष्पेंद्र कुमार पाठक, जगदीश दुबे ,डॉक्टर अवनीश सिंह, मोहित सिंह, मधुकर मिश्रा, अनिल पांडे ,साधु तिवारी, अखिलेश मिश्रा, प्रीतम सिंह, मंगल सिंह ,सोनू विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह धवल ,यज्ञ नारायण पांडे , इंस्पेक्टर सिंह शिवम, अनुराग सिंह, रितेश, आशीष सिंह, सारस्वत सिंह, मोनू सिंह, मनीष सिंह, रणजीत सिंह, संतोष सिंह, संपूर्ण सिंह, राजेश सिंह, युवराज, राजमणि दुबे ,संदीप तिवारी, मनोज शुक्ला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी सवर्ण स्वाभिमान यात्रा में शामिल र
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर में उल्लास के साथ मना 'होली मिलन' उत्सव ​चोपन (सोनभद्र): रंगों का त्योहार होली खुशियों और आपसी मेलजोल का संदेश लेकर आता है। इसी क्रम में आज कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर के प्रांगण में होली का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षकों और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। ​मुख्य अतिथि की उपस्थिति ​इस अवसर पर वार्ड 3 की सभासद श्रीमती अनीता बिंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के साथ होली खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। ​श्रीमती बिंद ने इस मौके पर कहा: ​"विद्यालयों में ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम बढ़ता है। बच्चों के चेहरे की मुस्कान ही इस त्योहार की असली जीत है।" ​शिक्षकों के सानिध्य में खिली मुस्कान ​विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्राकृतिक रंगों और गुलाल का प्रयोग करते हुए सुरक्षित होली खेलने का संकल्प लिया। गुरु और शिष्यों के बीच का यह स्नेहपूर्ण मिलन देखने लायक था। पूरे परिसर में 'होली आई रे' के गीतों और बच्चों की खिलखिलाहट से वातावरण जीवंत हो उठा।
    2
    कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर में उल्लास के साथ मना 'होली मिलन' उत्सव
​चोपन (सोनभद्र): रंगों का त्योहार होली खुशियों और आपसी मेलजोल का संदेश लेकर आता है। इसी क्रम में आज कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर के प्रांगण में होली का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षकों और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
​मुख्य अतिथि की उपस्थिति
​इस अवसर पर वार्ड  3 की सभासद श्रीमती अनीता बिंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के साथ होली खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
​श्रीमती बिंद ने इस मौके पर कहा:
​"विद्यालयों में ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम बढ़ता है। बच्चों के चेहरे की मुस्कान ही इस त्योहार की असली जीत है।"
​शिक्षकों के सानिध्य में खिली मुस्कान
​विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्राकृतिक रंगों और गुलाल का प्रयोग करते हुए सुरक्षित होली खेलने का संकल्प लिया। गुरु और शिष्यों के बीच का यह स्नेहपूर्ण मिलन देखने लायक था। पूरे परिसर में 'होली आई रे' के गीतों और बच्चों की खिलखिलाहट से वातावरण जीवंत हो उठा।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    23 hrs ago
  • मिर्जापुर में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट और गैर-इरादतन हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली कटरा पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। 27 फरवरी 2026 को रामबाग कुरैशनगर निवासी रियाज अहमद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके बहनोई को अज्ञात लोगों ने नशीला/जहरीला पदार्थ खिलाया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में थाना कोतवाली कटरा पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसी क्रम में पड़री निवासी राधेश्याम ने भी शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर 1000 रुपए की चोरी की गई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच तेज की। 28 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रेलवे कालोनी हनुमान मंदिर के पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे रेलवे स्टेशन और रोडवेज के आसपास यात्री बनकर घूमते थे और भोले-भाले लोगों को खाने-पीने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर उनके पैसे और सामान चोरी कर लेते थे। पास से तीन आरोपियों— उमेश कुमार यादव, वीरेन्द्र सोनकर, और कर्नल यादव— को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से 8 पुड़िया नशीला पाउडर, ₹1000 नगद और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बाइट (पुलिस बयान के लिए प्लेसहोल्डर): (यहां पुलिस अधिकारी का बयान चलाएं)
    1
    मिर्जापुर में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट और गैर-इरादतन हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली कटरा पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। 27 फरवरी 2026 को रामबाग कुरैशनगर निवासी रियाज अहमद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके बहनोई को अज्ञात लोगों ने नशीला/जहरीला पदार्थ खिलाया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में थाना कोतवाली कटरा पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसी क्रम में पड़री निवासी राधेश्याम ने भी शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर 1000 रुपए की चोरी की गई 
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच तेज की। 28 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रेलवे कालोनी हनुमान मंदिर के 
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे रेलवे स्टेशन और रोडवेज के आसपास यात्री बनकर घूमते थे और भोले-भाले लोगों को खाने-पीने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर उनके पैसे और सामान चोरी कर लेते थे।
पास से तीन आरोपियों—
उमेश कुमार यादव,
वीरेन्द्र सोनकर,
और कर्नल यादव—
को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी:
आरोपियों के कब्जे से 8 पुड़िया नशीला पाउडर, ₹1000 नगद और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बाइट (पुलिस बयान के लिए प्लेसहोल्डर):
(यहां पुलिस अधिकारी का बयान चलाएं)
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ‘अपर्णा रजत कौशिक’ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में जनपद में आगामी त्योहार होली व रमजान/ईद-उल-फ़ितर को सकुशल सम्पन्न कराये जाने, शांति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने तथा आपात/विषम परिस्थितियों में बलवाइयों/अराजतत्वों व गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने हेतु जनपदीय पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को दंगा नियंत्रण/बल्वा मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया । इस दौरान शस्त्रों/उपकरणों की क्रियाशीलता एवं विषम परिस्थियों के दौरान दंगों से निपटने के लिए की जाने वाली कार्यवाही का पूर्वाभ्यास कराते हुए सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । मॉक ड्रिल में पुलिस अधिकारीगण सहित निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी/मुख्य आरक्षी तथा आरटीसी प्रशिक्षुगण सम्मिलित रहें।
    6
    ‘अपर्णा रजत कौशिक’ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में जनपद में आगामी त्योहार होली व रमजान/ईद-उल-फ़ितर को सकुशल सम्पन्न कराये जाने, शांति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने तथा आपात/विषम परिस्थितियों में बलवाइयों/अराजतत्वों व गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने हेतु जनपदीय पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को दंगा नियंत्रण/बल्वा मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया । इस दौरान शस्त्रों/उपकरणों की क्रियाशीलता एवं विषम परिस्थियों के दौरान दंगों से निपटने के लिए की जाने वाली कार्यवाही का पूर्वाभ्यास कराते हुए सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । मॉक ड्रिल में पुलिस अधिकारीगण सहित निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी/मुख्य आरक्षी तथा आरटीसी प्रशिक्षुगण सम्मिलित रहें।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.