Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीएम बीएन सिंह सख्त, आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सोनभद्र में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर पात्र परिवार तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ पहुंचे और कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य पूरा न करने वाले सीएचओ और डीपीएम पर सख्त कार्रवाई, यहां तक कि सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी गई है। अधिकारियों को ग्राम और वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।
Mustaf Ahamad
डीएम बीएन सिंह सख्त, आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सोनभद्र में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर पात्र परिवार तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ पहुंचे और कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य पूरा न करने वाले सीएचओ और डीपीएम पर सख्त कार्रवाई, यहां तक कि सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी गई है। अधिकारियों को ग्राम और वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनभद्र में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर पात्र परिवार तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ पहुंचे और कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य पूरा न करने वाले सीएचओ और डीपीएम पर सख्त कार्रवाई, यहां तक कि सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी गई है। अधिकारियों को ग्राम और वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।1
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 27.02.2026* *“होली एवं रमजान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च: सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़”* आगामी होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* तथा क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के साथ संयुक्तरुप से थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पर्याप्त पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण का विश्वास दिलाया गया। अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। *जनपद पुलिस शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*3
- Post by Shambhu Fitter1
- एक व्यक्ति की हुई मौत बिजली से मरने वाले व्यक्ति का नाम संतोष कुमार क्या घटना है सोनभद्र घोरावल करमा क्षेत्र ग्राम बिहार का ह1
- Singrauli “जब रखवाले ही बन जाएं लाभार्थी, जनता को कैसे मिलेगा न्याय?” — नेता प्रतिपक्ष1
- Post by Bangeshwari Narayan Singh1
- कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर में उल्लास के साथ मना 'होली मिलन' उत्सव चोपन (सोनभद्र): रंगों का त्योहार होली खुशियों और आपसी मेलजोल का संदेश लेकर आता है। इसी क्रम में आज कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर के प्रांगण में होली का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षकों और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। मुख्य अतिथि की उपस्थिति इस अवसर पर वार्ड 3 की सभासद श्रीमती अनीता बिंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के साथ होली खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। श्रीमती बिंद ने इस मौके पर कहा: "विद्यालयों में ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम बढ़ता है। बच्चों के चेहरे की मुस्कान ही इस त्योहार की असली जीत है।" शिक्षकों के सानिध्य में खिली मुस्कान विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्राकृतिक रंगों और गुलाल का प्रयोग करते हुए सुरक्षित होली खेलने का संकल्प लिया। गुरु और शिष्यों के बीच का यह स्नेहपूर्ण मिलन देखने लायक था। पूरे परिसर में 'होली आई रे' के गीतों और बच्चों की खिलखिलाहट से वातावरण जीवंत हो उठा।2
- SUGRAULI जिले में अदानी परियोजना से प्रभावित गरीब आदिवासियों को मिलने वाले मुआवजे (मौजा) में अब कथित घोटाले के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि एक पटवारी ने नियमों को दरकिनार करते हुए धीरौली क्षेत्र में अपनी ही पत्नी के नाम पर मौजा दिलाने का काम किया...1
- होली पर सिंगरौली पुलिस का तोहफा: 172 गुम मोबाइल लौटाए, लाखों की संपत्ति वापस मिली दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित संचार साथी पोर्टल (CEIR) के प्रभावी उपयोग से सिंगरौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए होली पर्व के अवसर पर गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। इस पहल से सैकड़ों आवेदकों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर राहुल सैयाम के नेतृत्व में सायबर सेल सिंगरौली एवं थाना/चौकी टीमों ने विगत तीन माह में कुल 172 गुम मोबाइल फोन की सफल रिकवरी की है। इनमें से 122 मोबाइल पहले ही थानों के माध्यम से वितरित किए जा चुके थे, जबकि शेष 50 मोबाइल फोन आज पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवेदकों को सौंपे गए। वर्ष 2026 में अब तक सभी 172 गुम मोबाइल उनके मालिकों तक सुरक्षित पहुंचाए जा चुके हैं। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 42 लाख रुपये बताई जा रही है। *कई राज्यों से हुई बरामदगी* पुलिस जांच में सामने आया कि गुम मोबाइल फोन मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे। सायबर सेल और थाना/चौकी टीमों ने तकनीकी ट्रेसिंग के माध्यम से इन्हें बरामद किया। नामी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल बरामद मोबाइल फोनों में वन प्लस, सैमसंग, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, नार्जो, टेक्नो, मोटोरोला, पोको, हॉनर, नथिंग, इनफिक्स और आइटेल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। CEIR पोर्टल: गुम मोबाइल की आसान शिकायत दूरसंचार विभाग के Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक घर बैठे गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही मोबाइल को ब्लॉक किया जा सकता है और उसके पुनः सक्रिय होने पर पुलिस को सूचना मिल जाती है, जिससे बरामदगी संभव होती है। सराहनीय भूमिका इस अभियान में उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह सहित सायबर सेल व विभिन्न थाना/चौकी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही। सिंगरौली पुलिस की अपील सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे CEIR पोर्टल का अधिकतम उपयोग करें। इससे न केवल कीमती समय की बचत होगी, बल्कि गुम मोबाइल की शीघ्र बरामदगी में पुलिस को भी प्रभावी सहायता मिलेगी।4