Shuru
Apke Nagar Ki App…
सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में उठाई मांग, बरवासन माता मंदिर के क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग। विधानसभा सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन बरवासन माता मंदिर और पास में बहने वाली कालीसिल नदी के क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग उठाई है। विधायक हंसराज मीणा ने पर्यटन मंत्री के सामने बड़ी प्रमुखता से अपनी मांग रखी है।
B Rajasthan news
सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में उठाई मांग, बरवासन माता मंदिर के क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग। विधानसभा सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन बरवासन माता मंदिर और पास में बहने वाली कालीसिल नदी के क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग उठाई है। विधायक हंसराज मीणा ने पर्यटन मंत्री के सामने बड़ी प्रमुखता से अपनी मांग रखी है।
More news from औरच and nearby areas
- Post by Meena ji Meenaji1
- सवाई माधोपुर जिले के उपखंड गंगापुर सिटी में गुप्ता मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो इन दोनों लोगों को काफी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर एक ही छत के नीचे संपूर्ण इलाज की सुविधा मिलती है डॉक्टर रवि गुप्ता जो 20-25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं बी राजस्थान न्यूज़ चैनल हेड विनोद कुमार जांगिड़ के साथ डॉ रवि गुप्ता की एक्सक्लूसिव चर्चा देखिए लाइव1
- ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- आज मकून्स वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम विधिवत पूजन के साथ हुई, जिसके पश्चात फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष श्री अनुज शर्मा रहे। इस अवसर पर मकून्स के निदेशक वैभव गुप्ता, सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं सुरेश चन्द गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि मकून्स प्री-स्कूल क्षेत्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को मकून्स में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिद्धि गर्ग ने बताया कि मकून्स में केवल कक्षाएँ ही नहीं बनाई जातीं, बल्कि भविष्य के नवप्रवर्तकों, विचारकों और नेताओं के निर्माण की मजबूत नींव रखी जाती है। यहाँ ऐसा वातावरण प्रदान किया जाता है जो बच्चों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करता है। मकून्स प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है। इसके विश्वभर के 4 से अधिक देशों, 21 राज्यों में 400 से अधिक केंद्र संचालित हैं। यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में 50 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। भारत में इसकी प्री-स्कूल फ्रेंचाइजी वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और स्थानीय मूल्यों का समन्वय करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शिक्षा प्रदान करती है। राष्ट्रीय पुरस्कारों और मजबूत ब्रांड पहचान के साथ मकून्स प्री-स्कूल शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के तीनों अध्यक्ष लक्ष्मी चन्द गुप्ता, मोहन गुप्ता, दुर्लभ गुप्ता, विष्णु गुप्ता, नीतेश मोदी,मदन रावत, लाला विजयवर्गीय, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उद्देश्य मंगल, पार्थ गुप्ता, मुक्ता गर्ग, दीपेश बंसल, गौरी भारद्वाज, शिवानी, मोनिका अग्रवाल, खुशी गुप्ता, योगिता शर्मा सहित नन्हे-मुन्ने बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- खंडार क्षेत्र के ग्राम बाजोली में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक बार फिर भालू का मूवमेंट देखने को मिला, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल बन गया है। ग्राम निवासी जितेश बैरवा ने बताया कि वह खेत से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक उसे भालू दिखाई दिया। भालू को देखते ही वह डर के मारे तुरंत घर की ओर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में भालू का लगातार मूवमेंट बना हुआ है। कुछ दिन पहले भी भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिनों से भालू की मौजूदगी की जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। भालू के डर से गांव के लोग खेतों पर जाने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत कार्रवाई करते हुए भालू को पकड़कर किसी सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़े, ताकि गांव में फैला भय का माहौल खत्म हो सके।1
- Post by B Rajasthan news1