जिला अस्पताल को मिली डायलिसिस मशीन की सौगात मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने एवं राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा ने किया शुभारंभ स्व. श्री अजय नारायण मुशरान के व्यक्तित्व और जनसेवा को किया नमन जनसेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं-राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा नरसिहपुर। जिला अस्पताल नरसिंहपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी, जब पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल और राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा ने नई डायलिसिस मशीन का लोकार्पण कर मरीजों के लिए उपचार सुविधा का शुभारंभ किया। विदित है कि राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा की सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 21 लाख रुपये की लागत से स्थापित दो नई हीमोडायलिसिस मशीन प्रदान की गई है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन शुरू होने से अब किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए अन्य शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनका समय और धन बचेगा तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ सेवाओं के माध्यम से जिला अस्पतालों को निरंतर सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर बेहतर उपचार मिल सके। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री पटेल ने स्वर्गीय श्री अजय नारायण मुशरान के व्यक्तित्व और सार्वजनिक जीवन से जुड़े संस्मरण भी साझा किए। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति की पहचान केवल उसके पद से नहीं, बल्कि उसके संस्कार, सादगी, व्यवहार और रिश्तों को निभाने की क्षमता से होती है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री अजय नारायण मुशरान राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों को जीने वाले व्यक्तित्व थे। वे अध्ययनशीलता, सादगी और आत्मीय व्यवहार के प्रतीक थे। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि जब वे पहली बार सांसद बनकर संसद में पहुंचे तब स्व. श्री अजय नारायण मुशरान ने निरंतर अध्ययन करने और संसदीय कार्यवाही पढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने सिखाया कि जनप्रतिनिधि के लिए भाषा नहीं, बल्कि विषय का ज्ञान, तैयारी और गंभीरता सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री मुशरान ने हमेशा सादगीपूर्ण जीवन जिया और आम लोगों के बीच सहज रूप से रहे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी जनता से जुड़े रहकर सेवा और विनम्रता की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। नरसिंहपुर की राजनीतिक संस्कृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां मतभेदों के बावजूद आपसी सम्मान और आत्मीयता की स्वस्थ परंपरा रही है, जिसे आगे भी बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा ने कहा कि नरसिंहपुर आना उनके लिए अपने परिवार के बीच आने जैसा है। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल से उनका वर्षों पुराना पारिवारिक रिश्ता है और जनसेवा के अनेक अवसरों पर दोनों ने साथ मिलकर कार्य किया है। श्री तन्खा ने जबलपुर में आए भूकंप के समय को याद करते हुए कहा कि उस कठिन दौर में वे रोटरी क्लब के माध्यम से राहत एवं सेवा कार्यों में जुटे हुए थे। उस समय श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और उनकी हरसंभव सहायता करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में लोगों के बीच रहकर सेवा करना ही सच्चा जनप्रतिनिधि होने का परिचायक है। उन्होंने कहा कि आज जिला अस्पताल को दो डायलिसिस मशीनों की सौगात मिली है, जो जिले के मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जीवन बचाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है और ऐसे प्रयासों में वे हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। श्री तन्खा ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की आधुनिक डायलिसिस मशीनें छोटे-छोटे शहरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि गंभीर मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने बताया कि वे जबलपुर में एक अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर स्थापित करने की दिशा में भी प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रहली में डायलिसिस मशीन की स्थापना के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की पहल से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनेंगी तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री एनपी प्रजापति, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता पटेल, श्री रामसनेही पाठक, श्री महंत प्रीतम पुरी गोस्वामी, श्री मैथिलीशरण तिवारी, श्री रुद्रेश तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, गणमान्य नागरिक और जिला अस्पताल का स्टाफ मौजूद था
जिला अस्पताल को मिली डायलिसिस मशीन की सौगात मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने एवं राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा ने किया शुभारंभ स्व. श्री अजय नारायण मुशरान के व्यक्तित्व और जनसेवा को किया नमन जनसेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं-राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा नरसिहपुर। जिला अस्पताल नरसिंहपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी, जब पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल और राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा ने नई डायलिसिस मशीन का लोकार्पण कर मरीजों के लिए उपचार सुविधा का शुभारंभ किया। विदित है कि राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा की सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 21 लाख रुपये की लागत से स्थापित दो नई हीमोडायलिसिस मशीन प्रदान की गई है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन शुरू होने से अब किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए अन्य शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनका समय और धन बचेगा तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों
और विशेषज्ञ सेवाओं के माध्यम से जिला अस्पतालों को निरंतर सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर बेहतर उपचार मिल सके। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री पटेल ने स्वर्गीय श्री अजय नारायण मुशरान के व्यक्तित्व और सार्वजनिक जीवन से जुड़े संस्मरण भी साझा किए। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति की पहचान केवल उसके पद से नहीं, बल्कि उसके संस्कार, सादगी, व्यवहार और रिश्तों को निभाने की क्षमता से होती है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री अजय नारायण मुशरान राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों को जीने वाले व्यक्तित्व थे। वे अध्ययनशीलता, सादगी और आत्मीय व्यवहार के प्रतीक थे। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि जब वे पहली बार सांसद बनकर संसद में पहुंचे तब स्व. श्री अजय नारायण मुशरान ने निरंतर अध्ययन करने और संसदीय कार्यवाही पढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने सिखाया कि जनप्रतिनिधि के लिए भाषा नहीं, बल्कि विषय का ज्ञान, तैयारी और गंभीरता सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री मुशरान ने हमेशा सादगीपूर्ण जीवन जिया और आम लोगों के बीच सहज रूप से रहे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी जनता
से जुड़े रहकर सेवा और विनम्रता की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। नरसिंहपुर की राजनीतिक संस्कृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां मतभेदों के बावजूद आपसी सम्मान और आत्मीयता की स्वस्थ परंपरा रही है, जिसे आगे भी बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा ने कहा कि नरसिंहपुर आना उनके लिए अपने परिवार के बीच आने जैसा है। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल से उनका वर्षों पुराना पारिवारिक रिश्ता है और जनसेवा के अनेक अवसरों पर दोनों ने साथ मिलकर कार्य किया है। श्री तन्खा ने जबलपुर में आए भूकंप के समय को याद करते हुए कहा कि उस कठिन दौर में वे रोटरी क्लब के माध्यम से राहत एवं सेवा कार्यों में जुटे हुए थे। उस समय श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और उनकी हरसंभव सहायता करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में लोगों के बीच रहकर सेवा करना ही सच्चा जनप्रतिनिधि होने का परिचायक है। उन्होंने कहा कि आज जिला अस्पताल को दो डायलिसिस मशीनों की सौगात मिली है, जो जिले
के मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जीवन बचाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है और ऐसे प्रयासों में वे हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। श्री तन्खा ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की आधुनिक डायलिसिस मशीनें छोटे-छोटे शहरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि गंभीर मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने बताया कि वे जबलपुर में एक अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर स्थापित करने की दिशा में भी प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रहली में डायलिसिस मशीन की स्थापना के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की पहल से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनेंगी तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री एनपी प्रजापति, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता पटेल, श्री रामसनेही पाठक, श्री महंत प्रीतम पुरी गोस्वामी, श्री मैथिलीशरण तिवारी, श्री रुद्रेश तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, गणमान्य नागरिक और जिला अस्पताल का स्टाफ मौजूद था
- सांसद दर्शन सिंह,जिस अनुपात में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और सांसद - विधायकों के वेतन और मानदेय बढ़ाते हैं क्या उसी अनुपात में कृषि उत्पाद (अनाज) के दाम भी बढ़ाए जाने चाहिए.... #narsinghpur #newstoday1
- बालक-बालिका छात्रावास में ‘उठो जगत के वास्ते’ युवा सशक्तिकरण एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन बालक-बालिका छात्रावास में ‘उठो जगत के वास्ते’ युवा सशक्तिकरण एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन साईंखेड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, साईंखेड़ा सेवा केंद्र द्वारा बालक एवं बालिका छात्रावास में "उठो जगत के वास्ते" युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों का विकास, राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना जागृत करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी वंदना दीदी एवं ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश के भविष्य का आधार हैं। यदि युवा अपने लक्ष्य और उद्देश्य को स्पष्ट रखते हुए आत्मिक रूप से सशक्त बनें, तो वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ स्वस्थ, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल धन अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा एवं समर्पण की भावना भी होना चाहिए। हमें ऐसा चरित्रवान नागरिक बनना है जो विश्व के सामने भारत का आदर्श प्रस्तुत कर सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हर प्रकार की कुरीतियों और नशे से स्वयं को दूर रखें, आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ें तथा अपने बड़ों के प्रति सदैव सम्मान का भाव रखें। दीदी ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया कि राजयोग मेडिटेशन मानसिक शक्ति बढ़ाने और नशे जैसी बुरी आदतों से मुक्ति पाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया तथा कुछ सरल घरेलू उपाय भी बताए, जिनकी सहायता से नशे की लत छोड़ने में सहयोग मिल सकता है। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं सदैव नशा मुक्त रहेंगे, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा स्वस्थ, संस्कारी और चरित्रवान जीवन अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर बालक एवं बालिका छात्रावास के छात्र-छात्राओं सहित छात्रावास के अधिकारी, कर्मचारी एवं ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।2
- हाथों पर टिका संकल्प... सिर पर आस्था... और 3600 किलोमीटर की तपस्या। एंकर...नरसिंहपुर के करेली पहुंचे पंचायती निरंजन अखाड़ा, हरिद्वार के श्री धरमपुरी जी महाराज अपनी कठिन साधना से लोगों को आश्चर्यचकित कर रहे हैं। महाराज पैरों से नहीं, बल्कि दोनों हाथों के बल चलते हुए मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। अमरकंटक के दक्षिण तट से शुरू हुई यह 3600 किलोमीटर की परिक्रमा उत्तर तट पर पूर्ण होगी, जिसकी कोई निश्चित समय-सीमा नहीं है। महाराज प्रतिदिन दो से ढाई किलोमीटर का कठिन सफर तय करते हैं। उनके भाई के अनुसार यह तपस्या विश्व शांति, जन-जन के कल्याण और मानवता के मंगल के संकल्प के लिए है। यात्रा के दौरान महाराज युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी दे रहे हैं।1
- दमोह-किसानों का फूटा गुस्सा , मंडी गेट पर तालाबंदी कर किया चक्का जाम1
- महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के विद्यार्थियों से कैबिनेट मंत्री ने किया संवाद कहा अपनी शक्ति पहचानो1
- नरसिंहपुर - जिला अस्पताल को सांसद निधि से मिली दो डायलसिस मशीनों का मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया शुभारंभ प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रविवार नरसिंहपुर जिला के शासकीय जिला अस्पताल में नवीन डायलसिस मशीनों का शुभारंभ किया बता दे कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने अपनी सांसद निधि से राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने दो डायलसिस मशीन भेंट की थी जिनका आज मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुभारंभ किया इस दौरान राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा भी मौजूदगी रहे। शुभकामनाएं के दौरान पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल,जिला अस्पताल CMHO सिविल सर्जन,जिला अस्पताल स्टॉप सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर पर फर्स्ट एड एवं हेल्थ एजुकेशन का ट्रेनिंग प्रोग्राम किया गया रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर पर फर्स्ट एड एवं हेल्थ एजुकेशन का ट्रेनिंग प्रोग्राम किया गया. जिसमे रेलवे चिकित्सक डॉ आर आर कुर्रे के द्वारा सभीआर. पी एफ कर्मचारियों का जनरल चेकअप किया गया..आँख. नाक कान. बी पी शुगर. बी एम आई.. हाइट. वेट आदि के जांच किये गये आर पी एफ कर्मचारी ज्यादातर मेंटल स्ट्रेस में रहने की वजह से बीपी शुगर का के मरीज होने के संभावनाज्यादा हो जाता है. रेलवे चिकित्सक ने बताया कि. ज्यादातर एक्सीडेंटल केस में. आर पीएफ कर्मचारी प्लेटफार्म के आसपास में ड्यूटी के दौरान. मेजर एक्सीडेंट. को प्रॉपर हैंडलिंग करने में समस्या होती है. यदि किसी का सर्वाइकल इंजरी है. तो उसे विशेष सावधानी बरतकारी पेशेंट को हॉस्पिटल या अन्य जगह शिफ्ट करना चाहिए. साथी सीपीआर देते समय क्या-क्या सावधानी रखना चाहिए भी बताया गया. सीपीआर कैसे चीज में और कौन सा स्थिति मे दिया जाना चाहिए इसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया. इसके अलावा मिर्गी सांप डासना इलेक्ट्रिक शॉक. पानी में डूबना. आदि के बारे में विशेष जानकारी दिया गया हेल्थ एजुकेशन के द्वारा. कम नमक कम तेल कम मीठा का उपयोग के बारे में बताया गया. 40 वर्ष की उम्र के बाद लिपिड की जांच. एवं तेल नहीं बराबर मीठा कम. तेल से धमनी मे ब्लॉक होने से हार्ट अटैक को ब्रेन स्ट्रोक होने के चांसेस बढ़ जाता है. इसी तरह नमक से ब्लड प्रेशर इंक्रीज होने का चांसेस रहता है. रोज एक मौसमी फल खाएं.. स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए योग एक्सरसाइज करें कंप्लीट नींद ले. यदि किसी को बीपी शुगर है तो लगातार दवा का इस्तेमाल करना चाहिए. हरे पत्तेदार सब्जियां. साबूदाना आज हाई फाइबर डायट. एवं सलाद लेना चाहिए. वजन नियंत्रण रखें बीपी शुगर नियंत्रित रखें. आंखों को रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन ए से युक्त भोज्य पदार्थ सफिशिएंट मात्रा में लेना चाहिए पापीता से कब्ज दूर होता है. दूध मे एनर्जी एवं कैल्शियम मिलता है.. वही रोस्टेड अलसी से. धमनी के अंदर कोलेस्ट्रॉल मेंटेन होता है जिसे स्ट्रोक के चांसेस कम हो जाती है . रेलवे कर्मचारी स्वयं फिट रहकर ही रेलवे का काम बेहतर से कर सकते हैं. डॉ आर आर कुर्रे..3
- बालक-बालिका छात्रावास में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित बालक-बालिका छात्रावास में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित साईंखेड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा संचालित "उठो, जगत के वास्ते" युवा सेवा योजना एवं नववर्षोत्सव अभियान के अंतर्गत बालक एवं बालिका छात्रावास में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए जीवनभर नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। ब्रह्माकुमारी वंदना दीदी जी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवा शक्ति यदि नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में कार्य करे तो एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने नशा न करने, दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं संस्कारित जीवन अपनाने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों का विकास करना तथा उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। आयोजन में छात्रावास के छात्र-छात्राओं एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता रही।4