logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध/जहरीली शराब माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बंडा में बड़ी कार्रवाई। ➡️ प्रशासन ने माफियाओं के 5 अवैध निर्माणों पर चलाया बुलडोजर ➡️ बंडा अवैध शराब मामले के मुख्य आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन ➡️ माफियाओं की अनाधिकृत अवैध संपत्तियों, शासकीय अतिक्रमण को किया जा रहा जमींदोज ➡️ आरोपी मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू के अवैध मकानों और गोदामों पर कार्रवाई

4 hrs ago
user_Amrendra Shukla पत्रकार
Amrendra Shukla पत्रकार
Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध/जहरीली शराब माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बंडा में बड़ी कार्रवाई। ➡️ प्रशासन ने माफियाओं के 5 अवैध निर्माणों पर चलाया बुलडोजर ➡️ बंडा अवैध शराब मामले के मुख्य आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन ➡️ माफियाओं की अनाधिकृत अवैध संपत्तियों, शासकीय अतिक्रमण को किया जा रहा जमींदोज ➡️ आरोपी मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू के अवैध मकानों और गोदामों पर कार्रवाई

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जल सत्याग्रह के दौरान रिलायंस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जल सत्याग्रह के दौरान रिलायंस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आंदोलनकारियों ने अपनी मांगें रखीं, लेकिन पूरी मांगों पर सहमति नहीं बनी। अधिकारियों ने आगे विचार करने की बात कही और मौके से चले गए।
    1
    जल सत्याग्रह के दौरान रिलायंस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

जल सत्याग्रह के दौरान रिलायंस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
आंदोलनकारियों ने अपनी मांगें रखीं, लेकिन पूरी मांगों पर सहमति नहीं बनी। अधिकारियों ने आगे विचार करने की बात कही और मौके से चले गए।
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के अवतरण दिवस पर हुआ वृहद वृक्षारोपण रेणुकूट, सोनभद्र। परम पूज्य अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के अवतरण दिवस के अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रेणुकूट, सोनभद्र द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण के साथ लोगों ने समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    1
    अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के अवतरण दिवस पर हुआ वृहद वृक्षारोपण
रेणुकूट, सोनभद्र। परम पूज्य अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के अवतरण दिवस के अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रेणुकूट, सोनभद्र द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण के साथ लोगों ने समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    8 hrs ago
  • प्रसव के बाद बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, सीएचसी दुद्धी लाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, पुलिस जांच में जुटी दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मधुबन के टोला बरहापान में एक प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर सीएचसी दुद्धी पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतका सीता कुमारी (20) पत्नी संजय कुमार ने 4 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे घर पर ही एक स्वस्थ बच्चे को नॉर्मल डिलीवरी में जन्म दिया था। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ थे। हालांकि, 5 सितंबर की दोपहर अचानक सीता को सांस लेने में दिक्कत के साथ सर्दी खांसी की शिकायत हुई। पति संजय ने बताया कि 5 सितंबर की रात तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्होंने एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर देर रात करीब 2 बजे निजी भाड़े की गाड़ी से दुद्धी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अन्यत्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि निजी कारणों और आर्थिक समस्याओं के चलते परिजन प्रसूता को जिला अस्पताल न ले जाकर वापस घर ले आए। परिजनों का कहना है कि घर पर कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन बुधवार की दोपहर बाद सीता की तबीयत दोबारा बिगड़ने लगी। देखते ही देखते हालत बेहद गंभीर हो गई। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे परिजन सीता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. शाह आलम ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रशासन से मिली सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों ने बताया कि सीता और संजय पिछले 5 वर्षों से प्रेम संबंध में थे और एक साथ रह रहे थे। मृतका का नवजात शिशु पूरी तरह सुरक्षित है और परिजनों की देखरेख में है।
    4
    प्रसव के बाद बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, सीएचसी दुद्धी लाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, पुलिस जांच में जुटी
दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मधुबन के टोला बरहापान में एक प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर सीएचसी दुद्धी पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतका सीता कुमारी (20) पत्नी संजय कुमार ने 4 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे घर पर ही एक स्वस्थ बच्चे को नॉर्मल डिलीवरी में जन्म दिया था। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ थे। हालांकि, 5 सितंबर की दोपहर अचानक सीता को सांस लेने में दिक्कत के साथ सर्दी खांसी की शिकायत हुई।
पति संजय ने बताया कि 5 सितंबर की रात तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्होंने एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर देर रात करीब 2 बजे निजी भाड़े की गाड़ी से दुद्धी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अन्यत्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया गया कि निजी कारणों और आर्थिक समस्याओं के चलते परिजन प्रसूता को जिला अस्पताल न ले जाकर वापस घर ले आए। परिजनों का कहना है कि घर पर कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन बुधवार की दोपहर बाद सीता की तबीयत दोबारा बिगड़ने लगी। देखते ही देखते हालत बेहद गंभीर हो गई।
गुरुवार तड़के करीब 4 बजे परिजन सीता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. शाह आलम ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी प्रशासन से मिली सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
परिजनों ने बताया कि सीता और संजय पिछले 5 वर्षों से प्रेम संबंध में थे और एक साथ रह रहे थे। मृतका का नवजात शिशु पूरी तरह सुरक्षित है और परिजनों की देखरेख में है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद सोनभद्र* *दिनांक : 08.09.2026* *🔸🔹थाना चोपन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82/83 BNSS की कार्यवाही-* *🔸🔹अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी के माध्यम से की गई उद्घोषणा-* आज दिनांक *08.09.2026* को थाना चोपन पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय *अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज जूनियर डिवीजन एफ0टी0सी0, सोनभद्र* द्वारा मुकदमा संख्या *372/19*, धारा *138 एन0आई0 एक्ट*, थाना चोपन से संबंधित अभियुक्त *संत कुमार तिवारी पुत्र राम गोविंद तिवारी निवासी कुरहुल, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र* के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी आदेश पत्र एवं धारा *82 व 83 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023* के अनुपालन में नियमानुसार कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के ग्राम कुरहुल स्थित घर पर दबिश दी गई, जहां अभियुक्त मौके पर मौजूद नहीं मिला तथा उसके मकान पर ताला बंद पाया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर उपस्थित दो गवाहों की मौजूदगी में अभियुक्त के मकान के मुख्य दरवाजे पर *दर्शनीय एवं पठनीय नोटिस चस्पा* किया गया। इसके साथ ही नियमानुसार *मुनादी कराते हुए उद्घोषणा* की गई तथा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के संबंध में सार्वजनिक रूप से अवगत कराया गया। *प्रेस नोट* *जनपद सोनभद्र* *दिनांक : 08.09.2026* *🔸🔹थाना चोपन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82/83 BNSS की कार्यवाही-* *🔸🔹अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी के माध्यम से की गई उद्घोषणा-* आज दिनांक *08.09.2026* को थाना चोपन पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय *अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज जूनियर डिवीजन एफ0टी0सी0, सोनभद्र* द्वारा मुकदमा संख्या *372/19*, धारा *138 एन0आई0 एक्ट*, थाना चोपन से संबंधित अभियुक्त *संत कुमार तिवारी पुत्र राम गोविंद तिवारी निवासी कुरहुल, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र* के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी आदेश पत्र एवं धारा *82 व 83 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023* के अनुपालन में नियमानुसार कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के ग्राम कुरहुल स्थित घर पर दबिश दी गई, जहां अभियुक्त मौके पर मौजूद नहीं मिला तथा उसके मकान पर ताला बंद पाया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर उपस्थित दो गवाहों की मौजूदगी में अभियुक्त के मकान के मुख्य दरवाजे पर *दर्शनीय एवं पठनीय नोटिस चस्पा* किया गया। इसके साथ ही नियमानुसार *मुनादी कराते हुए उद्घोषणा* की गई तथा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के संबंध में सार्वजनिक रूप से अवगत कराया गया।
    1
    *प्रेस नोट*
*जनपद सोनभद्र*
 *दिनांक : 08.09.2026*

*🔸🔹थाना चोपन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82/83 BNSS की कार्यवाही-*
*🔸🔹अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी के माध्यम से की गई उद्घोषणा-*

 आज दिनांक *08.09.2026* को थाना चोपन पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय *अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज जूनियर डिवीजन एफ0टी0सी0, सोनभद्र* द्वारा मुकदमा संख्या *372/19*, धारा *138 एन0आई0 एक्ट*, थाना चोपन से संबंधित अभियुक्त *संत कुमार तिवारी पुत्र राम गोविंद तिवारी निवासी कुरहुल, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र* के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी आदेश पत्र एवं धारा *82 व 83 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023* के अनुपालन में नियमानुसार कार्रवाई की गई।

 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के ग्राम कुरहुल स्थित घर पर दबिश दी गई, जहां अभियुक्त मौके पर मौजूद नहीं मिला तथा उसके मकान पर ताला बंद पाया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर उपस्थित दो गवाहों की मौजूदगी में अभियुक्त के मकान के मुख्य दरवाजे पर *दर्शनीय एवं पठनीय नोटिस चस्पा* किया गया।

 इसके साथ ही नियमानुसार *मुनादी कराते हुए उद्घोषणा* की गई तथा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के संबंध में सार्वजनिक रूप से अवगत कराया गया।
*प्रेस नोट*
*जनपद सोनभद्र*
*दिनांक : 08.09.2026*
*🔸🔹थाना चोपन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82/83 BNSS की कार्यवाही-*
*🔸🔹अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी के माध्यम से की गई उद्घोषणा-*
आज दिनांक *08.09.2026* को थाना चोपन पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय *अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज जूनियर डिवीजन एफ0टी0सी0, सोनभद्र* द्वारा मुकदमा संख्या *372/19*, धारा *138 एन0आई0 एक्ट*, थाना चोपन से संबंधित अभियुक्त *संत कुमार तिवारी पुत्र राम गोविंद तिवारी निवासी कुरहुल, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र* के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी आदेश पत्र एवं धारा *82 व 83 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023* के अनुपालन में नियमानुसार कार्रवाई की गई।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के ग्राम कुरहुल स्थित घर पर दबिश दी गई, जहां अभियुक्त मौके पर मौजूद नहीं मिला तथा उसके मकान पर ताला बंद पाया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर उपस्थित दो गवाहों की मौजूदगी में अभियुक्त के मकान के मुख्य दरवाजे पर *दर्शनीय एवं पठनीय नोटिस चस्पा* किया गया।
इसके साथ ही नियमानुसार *मुनादी कराते हुए उद्घोषणा* की गई तथा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के संबंध में सार्वजनिक रूप से अवगत कराया गया।
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    16 hrs ago
  • घोरावल सोनभद्र तिलौली ब्लॉक के नया पंचायत भैसवार में भारती किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र किसानों का धरना प्रदर्शन 479 दिन में पहुंच गया इस धरने का नेतृत्व कर रहे तहसील संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव, सूचना मंत्री सीताराम मौर्य ,बुद्धिई, गुंजन, सिद्धनाथ गुरु चरण संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे मनोज कुमार यादव ने बताया कि 12 13 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का राष्ट्रीय महा पंचायत रामनगर वाराणसी पुराने पोखरे पर किया जाएगा इस राष्ट्रीय महा पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रभारी मंडल अध्यक्ष अपनी भारी संख्या में किसानों को लेकर मौजूद रहेंगे
    2
    घोरावल सोनभद्र तिलौली ब्लॉक के नया पंचायत भैसवार में भारती किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र किसानों का धरना प्रदर्शन 479 दिन में पहुंच गया
इस धरने का नेतृत्व कर रहे तहसील संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव, सूचना मंत्री सीताराम मौर्य ,बुद्धिई, गुंजन, सिद्धनाथ गुरु चरण संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे मनोज कुमार यादव ने बताया कि 12 13 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का राष्ट्रीय महा पंचायत रामनगर वाराणसी पुराने पोखरे पर किया जाएगा इस राष्ट्रीय महा पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रभारी मंडल अध्यक्ष अपनी भारी संख्या में किसानों को लेकर मौजूद रहेंगे
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    Court reporter घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • hamare gawo ki sadhk kripya is per sabhi log Dhyan Den kyunki yah sadak bahut din se aise hi pada hai 13 sal se ayese hi hai dhekwah rajapur neeraj kumar 8400816499
    3
    hamare gawo ki sadhk 
kripya is per sabhi log Dhyan Den kyunki yah sadak bahut din se aise hi pada hai 13 sal se ayese hi hai dhekwah rajapur neeraj kumar 8400816499
    user_Neeraj kumar patel
    Neeraj kumar patel
    मरिहान, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • काचन नदी पर पुल की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जल सत्याग्रह! काचन नदी पर पुल की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जल सत्याग्रह! 🌊 आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष रतिभान प्रसाद का जल सत्याग्रह लगातार जारी। ग्रामीणों की मांग—काचन नदी पर जल्द बने पुल। सवाल—आखिर कब बनेगा काचन नदी पर पुल?
    1
    काचन नदी पर पुल की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जल सत्याग्रह! 
काचन नदी पर पुल की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जल सत्याग्रह! 🌊
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष रतिभान प्रसाद का जल सत्याग्रह लगातार जारी। ग्रामीणों की मांग—काचन नदी पर जल्द बने पुल।
सवाल—आखिर कब बनेगा काचन नदी पर पुल?
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रूद्र रूप केवटी वाटर को का कूड़ा है कैसा शानदार है अच्छा लगा है रूद्र रूप क्योंकि वाटर करो
    1
    रूद्र रूप केवटी वाटर को का कूड़ा है कैसा शानदार है अच्छा लगा है
रूद्र रूप क्योंकि वाटर करो
    user_Rajesh Saket
    Rajesh Saket
    मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मानवता की मिसाल बने नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, सड़क हादसे में घायलों की मदद की *मीरजापुर:* जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में घायलों की मदद की। बताया गया कि विधायक जी का काफिला मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग से गुजर रहा था। तभी ग्राम देवरी के पास नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार घायल हो गया था, जबकि अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसा देख विधायक ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को फोन कर एम्बुलेंस बुलवाई और घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि _"मुश्किल घड़ी में साथ खड़ा होना ही जनसेवा का सच्चा भाव है। पद बाद में, पहले इंसानियत है।"_ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक घायलों को अस्पताल रवाना करने के बाद ही वहां से आगे बढ़े। उनके इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों में सराहना हो रही है।
    2
    मानवता की मिसाल बने नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, सड़क हादसे में घायलों की मदद की
*मीरजापुर:* जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में घायलों की मदद की।
बताया गया कि विधायक जी का काफिला मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग से गुजर रहा था। तभी ग्राम देवरी के पास नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार घायल हो गया था, जबकि अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
हादसा देख विधायक ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को फोन कर एम्बुलेंस बुलवाई और घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई।
विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि _"मुश्किल घड़ी में साथ खड़ा होना ही जनसेवा का सच्चा भाव है। पद बाद में, पहले इंसानियत है।"_
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक घायलों को अस्पताल रवाना करने के बाद ही वहां से आगे बढ़े। उनके इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों में सराहना हो रही है।
    user_Manjay Varma
    Manjay Varma
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.