Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरठ में स्वाट टीम प्रथम व थाना लोहियानगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में टावर उपकरण (BBU) चोरी की टेलीकॉम चोरी की सबसे बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त शाहरुख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में करीब 15 करोड़ रुपए के मोबाइल टावर के उपकरण बरामद हुए हैं। यह गिरोह मेरठ से पंजाब तक सक्रिय था । एसएसपी अविनाश पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्य फरार है पुलित की टीम का गठन कर दबिश दी जा रही है।
Thakur Sobran singh Journalist
मेरठ में स्वाट टीम प्रथम व थाना लोहियानगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में टावर उपकरण (BBU) चोरी की टेलीकॉम चोरी की सबसे बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त शाहरुख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में करीब 15 करोड़ रुपए के मोबाइल टावर के उपकरण बरामद हुए हैं। यह गिरोह मेरठ से पंजाब तक सक्रिय था । एसएसपी अविनाश पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्य फरार है पुलित की टीम का गठन कर दबिश दी जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बदायूं : बिल्सी तहसील क्षेत्र बिल्सी के गांव बमेड में स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं भारतीय हलधर किसान यूनियन के बरेली मंडल अध्यक्ष मृगांक जैन उर्फ टीटू भैया ने मेधावी रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दे कर सम्मानित भी किया व आने वाले नए सेशन का प्रारंभ किया। टीटू जैन ने नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं को अग्रिम पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। पुरस्कार पाकर छात्र छात्राओं में उत्साह और चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस मौके पर समाजसेवी मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू भैया भी मौजूद रहे इस मौके पर मुकुल राठौर ,ओमेंद्र पाल,योगेश कुमार ,इन्दु जैन समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा4
- Post by Thakur Sobran singh Journalist1
- Post by रवि मौर्या राज वंश1
- बदायूं -ब्लॉक मिशन अधिकारी पर घोटाले का आरोप, जांच तेज । बदायूं जिले के बिसौली ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह में घोटाले का मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचालित समूह में लगभग दो लाख पैंसठ हजार रुपये के गबन की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम मौके पर पहुंची और समूह से जुड़े सभी सदस्यों के लिखित बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि समूह की अध्यक्ष के हस्ताक्षरों के आधार पर यह धनराशि निकाली गई। हालांकि, बयान के दौरान समूह अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। जांच के दौरान समूह अध्यक्ष ने धनराशि के मामले में अपनी गलती स्वीकार कर ली है। वहीं, एक वायरल वीडियो के जरिए ब्लॉक मिशन अधिकारी जगमोहन की कथित संलिप्तता भी सामने आई है। वीडियो में समूह अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि निकाली गई रकम में से एक लाख रुपये रिश्वत के रूप में लिए गए। जांच टीम के पहुंचते ही NRLM कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह पूरा मामला बिसौली ब्लॉक के ग्राम बेहटा पाठक स्थित जय मां गंगे स्वयं सहायता समूह से जुड़ा बताया जा रहा है। जिला मिशन अधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। समूह के कई सदस्यों ने अपने हस्ताक्षर फर्जी होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बैंक रिकॉर्ड और हस्ताक्षरों के मिलान के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।3
- *बदायूं ब्रेकिंग....* संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली मोबाइल और बिना नंबर की बाइक बरामद अवैध तमंचा कारतूस भी हुए बरामद बिसौली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़ *बाईट.... अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरदेश कठेरिया*2
- थाना बिसौली क्षेत्रांतर्गत पुलिस मुठभेड़ में लूट के एक अपराधी को किया गया गिरफ्तार कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल, लूट की घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में थाना बिसौली पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत अभियोग 79/2026 धारा 309(4) बीएनएस मेथाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेखूपुरा के पास दो अभियुक्तगण द्वारा अपनी बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल पर एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे 5250 -/ रु0 व उसका एक मोबाइल फोन लूट लिया गया था, पीड़ीत / वादी की तहरीर के आधार पर थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 79/26 धारा 309(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। दौराने चेकिंग द्वारा मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमें में वाँछित अभियुक्त गंगा एक्सप्रेस वे के ग्राम भानपुर की ओर जाने वाला है। उक्त सूचना पर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया थोड़ी देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रुकने को कहा गया तो वह नहीं रुका और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, फायर पुलिस मुख्य आरक्षी के दाहिने हाथ में लगा, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम निवासी ग्राम सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ बताया जिसके कबजे से एक अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन (लूटा हुआ) तथा बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल बरामद हुई। घायल पुलिस कर्मी तथा घायल अभियुक्त को पुलिस सुरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया है । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-* भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम निवासी ग्राम सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ *पूछताछ का विवरणः-* पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त भूरा उर्फ नन्हे उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो पूछताछ मे बताया कि मै अपने साथी के साथ मिलकर इस तरह की घटना को अंजाम देता हूँ, एक माह पूर्व भी हमने अपनी बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से एक आदमी को लिफ्ट देकर ग्राम शेखूपुरा के पास एक्सप्रेस वे के अंडरपास के पास में उससे लगभग पाँच हजार रूपये व एक मोबाइल फोन लूटा था। *गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक* दिनांक 01.04.2026 को थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत गंगा एक्सप्रेस वे के ग्राम भानपुर के अन्डरपास के पास *विवरण बरामदगी-* लूटा हुआ एक अदद मोबाइल फोन लूट की घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर । *आपराधिक इतिहासः-* 1. मु0अ0सं0 184/18 धारा 394/411/452 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 2. मु0अ0सं0 223/18 धारा 395/397/412 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 3. मु0अ0सं0 265/18 धारा 394/411 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 4. मु0अ0सं0 268/18 धारा 379 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 5. मु0अ0सं0 350/18 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 6. मु0अ0सं0 352/18 धारा 411/413/414/420 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 7. मु0अ0सं0 418/18 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 8. मु0अ0सं0 661/18 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 9. मु0अ0सं0 662/18 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 10. मु0अ0सं0 212/19 धारा 398/401 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 11. मु0अ0सं0 213/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 12. मु0अ0सं0 155/22 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना बिल्सी जनपद बदायूँ 13. मु0अ0सं0 78/16 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बिसौली जनपद बदायूँ 14. मु0अ0सं0 79/16 धारा 102/41 द0प्र0सं0 व 411 भादवि थाना बिसौली जनपद बदायूँ 15. मु0अ0सं0 69/22 धारा 325/323/504 भादवि थाना बिसौली जनपद बदायूँ 16. मु0अ0सं0 230/20 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ 17. मु0अ0सं0 340/20 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ 18. मु0अ0सं0 197/23 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना उघैती जनपद बदायूँ2
- बदायूं ब्रेकिंग। बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी। बदायूं पुलिस तथा लूट के आरोपी में मुठभेड़ घायल। विगत कई दिनों से फरार चल रहा था लूट का आरोपी। आरोपी के पास से लूटा हुआ मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद। आरोपी के पास से एक 315 बर अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद। बिसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत का पूरा मामला।2
- Post by Thakur Sobran singh Journalist1