मगरौनी वाइन शॉप पर मनमानी, एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने का आरोप मगरौनी वाइन शॉप पर मनमानी, एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने का आरोप मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट मगरौनी क्षेत्र में स्थित वाइन शॉप पर निर्धारित मूल्य (एमआरपी) से अधिक दर पर शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी दीपक जाटव ने आरोप लगाया है कि जब वह वाइन शॉप पर मैकडॉवेल की बोतल खरीदने पहुंचे, तो उनसे तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूले गए। दीपक जाटव के अनुसार, बोतल पर अंकित एमआरपी 800 रुपये है, लेकिन दुकानदार द्वारा वही बोतल 1000 रुपये में दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायत करने के बावजूद भी अवैध वसूली पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाइन शॉप संचालकों की यह मनमानी लंबे समय से जारी है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम जनता को इस तरह की लूट से राहत मिल सके।
मगरौनी वाइन शॉप पर मनमानी, एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने का आरोप मगरौनी वाइन शॉप पर मनमानी, एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने का आरोप मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट मगरौनी क्षेत्र में स्थित वाइन शॉप पर निर्धारित मूल्य (एमआरपी) से अधिक दर पर शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी दीपक जाटव ने आरोप लगाया है
कि जब वह वाइन शॉप पर मैकडॉवेल की बोतल खरीदने पहुंचे, तो उनसे तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूले गए। दीपक जाटव के अनुसार, बोतल पर अंकित एमआरपी 800 रुपये है, लेकिन दुकानदार द्वारा वही बोतल 1000 रुपये में दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायत करने के बावजूद भी अवैध वसूली पर कोई रोक नहीं
लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाइन शॉप संचालकों की यह मनमानी लंबे समय से जारी है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम जनता को इस तरह की लूट से राहत मिल सके।
- शिवपुरी जिले के बैराड़ क्षेत्र से एक खबर सामने आ रही है। यहाँ के आंकुरशी गांव में फसल कटाई के सीजन के बीच एक किसान की मेहनत धू-धू कर जल गई। मामला बैराड़ तहसील के आंकुरशी गांव का है, जहाँ बंटी शर्मा के खेत में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आपको बता दें कि इस खेत में खैरू यादव द्वारा गेहूं की खेती की गई थी।1
- नरवर नये बस स्टैंड से आगे दुवाई रोड भोलू मिस्त्री की दुकान के आगे परिवारिक विवाद के चलते युवक ने कुए मे लगाई छलांग हालात गंभीर लोगों ने रस्सी की सहायता से निकाला बाहर।1
- डबरा ( ग्वालियर)मध्य प्रदेश कल 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस हुई अलर्ट , सिटी थाना से अंबेडकर चौराहे तक निकाला फ्लैग मार्च , फ्लैग मार्च में एसडीओपी सौरव कुमार, देहात थाना प्रभारी आईपीएस मनोज कुमार , सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा सहित पुलिस बल रहा मौजूद , सड़कों पर ठेला न लगाने की दी चेतावनी , वहीं ओवर ब्रिज के नीचे मनीराम कंपलेक्स में पार्किंग ना होने को लेकर एसडीओपी ने जताई नाराजगी , सिटी थाना प्रभारी को कॉप्लेक्स के मालिक के खिलाफ नोटिस भेजने का दिया आदेश।4
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दतिया। शहर के होनहार युवा सुयश पाठक ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर एसएससी सीजीएल (SSC CGL) परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए जीएसटी विभाग में चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे शहर में खुशी का माहौल है। जैसे ही चयन की खबर सामने आई, सुयश को बधाई देने वालों का तांता लग गया। रविवार 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिसकी जानकारी जिसके बाद उनके घर पर रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों का आना-जाना लगातार जारी है। सुयश के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता एक शिक्षिका हैं। परिवार की शैक्षणिक एवं अनुशासित पृष्ठभूमि का ही परिणाम है कि सुयश ने यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता पर सुयश पाठक ने रविवार 8:00 बजे बताया इसका श्रेय मां पीतांबरा की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद और अपने सतत प्रयास को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा एकाग्रता के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया और निरंतर मेहनत करते रहे, जिसका फल आज उन्हें मिला है। सुयश ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी ईमानदारी से मेहनत की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी अपनी तैयारी जारी रखेंगे और उच्च स्तर की परीक्षाओं के लिए प्रयासरत रहेंगे। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी सुयश पाठक की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की1
- दतिया नगर पालिक ने निकाली स्वच्छता अभियान वाहन रैली कचरा गाड़ियों में ही डालें दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट1
- 12 घंटे में चोरी का खुलासा, ट्रॉली और स्वराज ट्रैक्टर सहित आरोपी गिरफ्तार ग्राम सिरसौद थाना अंतर्गत रिश्वत से चलता है थाना प्रभारी जांच किया जाए1
- थना बैराड पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 30000 रुपये की जप्त कर आरोपी वीरेन्द्र उर्फ वीरु परिहार को गिफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।2
- शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से ग्राम पंचायत खोड़ में खोड़-बीरा सेक्टर के ग्रामों का संयुक्त जन समस्या निवारण शिविर एवं हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में विशेष रूप से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी गई। शिविर में 12 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर उनका निराकरण किया गया। कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। बालिका सशक्तिकरण के अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, वहीं पात्र हितग्राहियों को पेंशन एवं कल्याणी पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। स्थानीय विकास को प्रोत्साहित करते हुए ग्राम पंचायत खोड़ द्वारा भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र जारी किया गया। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को खसरा एवं खतौनी की प्रतियां मौके पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान जिला परामर्शदाता द्वारा ग्रामीणों को जल, स्वच्छता एवं स्वास्थ (WASH) के संबंध में जागरूक किया गया। स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता की आदतों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु पिछोर विकासखंड में 1000 संस्थानों (पंचायत भवन, विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र) में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे भूजल स्तर में सुधार एवं जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में सरपंच डॉ. सीमा सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष सहदेव लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1