logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ताबड़तोड़ चोरियां - अकबरपुर पुलिस लाचार - सावधान... अपनी कमाई लूटने से बचाए ambedkarnagar_news अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में सात दिनों के अंदर पांच घरों में चोरियां हुई करीब 10 से 15 लाख रुपए का जेवर और नगदी चोरों ने साफ कर दिया । पुलिस अभी एक सप्ताह के बाद भी एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। लोगों में दहशत है और पुलिस लाचार है ।

5 hrs ago
user_ABN News Plus
ABN News Plus
पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
5 hrs ago

ताबड़तोड़ चोरियां - अकबरपुर पुलिस लाचार - सावधान... अपनी कमाई लूटने से बचाए ambedkarnagar_news अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में सात दिनों के अंदर पांच घरों में चोरियां हुई करीब 10 से 15 लाख रुपए का जेवर और नगदी चोरों ने साफ कर दिया । पुलिस अभी एक सप्ताह के बाद भी एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। लोगों में दहशत है और पुलिस लाचार है ।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बस्ती से माननीय सांसद श्री राम प्रसाद चौधरी जी ने बेरोज़गारी के मुद्दे को लेकर सदन मे अपनी बात को लोकसभा सदन मे रखा ।
    1
    बस्ती से माननीय सांसद श्री राम प्रसाद चौधरी जी ने बेरोज़गारी के मुद्दे को लेकर सदन मे अपनी बात को लोकसभा सदन मे रखा ।
    user_Kuldeep Maurya "Jivan"
    Kuldeep Maurya "Jivan"
    Insurance Agent Basti, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • ​बस्ती/लखनऊ | अजीत मिश्रा (खोजी) ​उत्तर प्रदेश में सुशासन का दम भरने वाली सरकार की नाक के नीचे जो हुआ, उसने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और जनसेवा के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। जनता की समस्याओं को सुनने के लिए बनाई गई '1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन' आज खुद वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। विडंबना देखिए, जो बेटियां दूसरों की शिकायतें दर्ज कर उन्हें न्याय दिलाती थीं, आज जब उन्होंने अपने हक के लिए आवाज उठाई, तो उन्हें न्याय की जगह खाकी की 'बदसलूकी' मिली। ​सड़कों पर घसीटी गईं 'शक्ति' स्वरूपा बेटियां ​राजधानी की सड़कों से आई तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों को यूपी पुलिस ने जिस तरह से खदेड़ा और उनके साथ धक्का-मुक्की की, वह शर्मनाक है। क्या 15 हजार रुपये वेतन और 50 मिनट के ब्रेक की मांग करना इतना बड़ा अपराध है कि उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जाए? मिशन शक्ति के विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च करने वाली सरकार को अपनी इन बेटियों का दर्द क्यों नहीं दिख रहा? ​1076: भरोसे का कत्ल और 'जाली' रिपोर्ट का खेल ​सूत्रों की मानें तो 1076 हेल्पलाइन अब केवल खानापूर्ति का केंद्र बनकर रह गई है। एक तरफ जनता का इस हेल्पलाइन से भरोसा पहले ही उठ चुका है क्योंकि शिकायतों पर जमीनी कार्रवाई के बजाय 'जाली रिपोर्ट' लगाकर फाइलें बंद कर दी जाती हैं। अब इस विभाग के कर्मचारियों का भी सिस्टम से मोहभंग हो गया है। जब विभाग के भीतर ही शोषण का बोलबाला हो, तो वे जनता को क्या राहत दिलाएंगे? ​महंगाई के दौर में 15 हजार के लिए 'जंग' ​आज के दौर में जहां महंगाई आसमान छू रही है, वहां 15 हजार रुपये की मामूली तनख्वाह के लिए इन लड़कियों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। 10-10 घंटे की शिफ्ट और नाममात्र का ब्रेक—यह आधुनिक बंधुआ मजदूरी नहीं तो और क्या है? प्रशासन की यह तानाशाही बता रही है कि अपराध और भ्रष्टाचार का घड़ा अब भर चुका है और यह कभी भी फूट सकता है। ​ सवाल: ​क्या मुख्यमंत्री तक इन बेटियों की आवाज पहुंचने से पहले ही पुलिस के दम पर दबा दी जाएगी? ​'जाली रिपोर्ट' के खेल में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? ​क्या यही है उत्तर प्रदेश का 'महिला सशक्तिकरण'? ​प्रशासन को समझना होगा कि लाठी के दम पर आवाजें दबाई जा सकती हैं, लेकिन असंतोष की आग को नहीं बुझाया जा सकता।
    1
    ​बस्ती/लखनऊ | अजीत मिश्रा (खोजी)
​उत्तर प्रदेश में सुशासन का दम भरने वाली सरकार की नाक के नीचे जो हुआ, उसने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और जनसेवा के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। जनता की समस्याओं को सुनने के लिए बनाई गई '1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन' आज खुद वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। विडंबना देखिए, जो बेटियां दूसरों की शिकायतें दर्ज कर उन्हें न्याय दिलाती थीं, आज जब उन्होंने अपने हक के लिए आवाज उठाई, तो उन्हें न्याय की जगह खाकी की 'बदसलूकी' मिली।
​सड़कों पर घसीटी गईं 'शक्ति' स्वरूपा बेटियां
​राजधानी की सड़कों से आई तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों को यूपी पुलिस ने जिस तरह से खदेड़ा और उनके साथ धक्का-मुक्की की, वह शर्मनाक है। क्या 15 हजार रुपये वेतन और 50 मिनट के ब्रेक की मांग करना इतना बड़ा अपराध है कि उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जाए? मिशन शक्ति के विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च करने वाली सरकार को अपनी इन बेटियों का दर्द क्यों नहीं दिख रहा?
​1076: भरोसे का कत्ल और 'जाली' रिपोर्ट का खेल
​सूत्रों की मानें तो 1076 हेल्पलाइन अब केवल खानापूर्ति का केंद्र बनकर रह गई है। एक तरफ जनता का इस हेल्पलाइन से भरोसा पहले ही उठ चुका है क्योंकि शिकायतों पर जमीनी कार्रवाई के बजाय 'जाली रिपोर्ट' लगाकर फाइलें बंद कर दी जाती हैं। अब इस विभाग के कर्मचारियों का भी सिस्टम से मोहभंग हो गया है। जब विभाग के भीतर ही शोषण का बोलबाला हो, तो वे जनता को क्या राहत दिलाएंगे?
​महंगाई के दौर में 15 हजार के लिए 'जंग'
​आज के दौर में जहां महंगाई आसमान छू रही है, वहां 15 हजार रुपये की मामूली तनख्वाह के लिए इन लड़कियों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। 10-10 घंटे की शिफ्ट और नाममात्र का ब्रेक—यह आधुनिक बंधुआ मजदूरी नहीं तो और क्या है? प्रशासन की यह तानाशाही बता रही है कि अपराध और भ्रष्टाचार का घड़ा अब भर चुका है और यह कभी भी फूट सकता है।
​ सवाल:
​क्या मुख्यमंत्री तक इन बेटियों की आवाज पहुंचने से पहले ही पुलिस के दम पर दबा दी जाएगी?
​'जाली रिपोर्ट' के खेल में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?
​क्या यही है उत्तर प्रदेश का 'महिला सशक्तिकरण'?
​प्रशासन को समझना होगा कि लाठी के दम पर आवाजें दबाई जा सकती हैं, लेकिन असंतोष की आग को नहीं बुझाया जा सकता।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • , नटवा में सैकड़ो साल बने प्राचीन शिव मंदिर पर ग्रामीण विधायक धनघटा से सोलर लाइट लगवाने की कर रहे मांग। संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत नटवा ग्राम सभा में कष्ट हरण नदी के किनारे सैकड़ो साल प्राचीन शिव मंदिर पर लोगों की बहुत आस्था है। ग्रामीण श्रद्धालु भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। कार्तिक महीने में हर वर्ष यहां विशाल भंडारे का आयोजन होता है बाबा रामदास जी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। गांव के लोग मंदिर में लगभग 6 बीघा जमीन दान दिए थे जहां पर मंदिर परिसर स्थित है। मंदिर पर इस समय महंत परमार्थी दास और उनके शिष्य बालक दास यहा रहकर मंदिर की देखरेख पूजा अर्चना करते हैं मंदिर प्रांगण में लाइट की असुविधा है ।जिससे ग्रामीण लोगों की मांग है कि यहां पर एक विशाल सोलर लाइट की व्यवस्था विधायक धनघटा माननीय गणेश चंद चौहान के द्वारा की जाए जिससे रात के समय यहां महात्मा और ग्रामीण लोगों को आकर रहने में किसी प्रकार की सुविधा न हो और मंदिर परिसर में उजाला बना रहे। विशेष कर बरसात के महीने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है अतः ग्रामवासी महंत और गांव के ही जनार्दन यादव के नेतृत्व में भगवान सहाय ,हीरालाल ,राम पलट, राम निहोर, संचित, जोखन यादव ,इत्यादि सैकड़ो ग्रामवासी मंदिर परिसर में सोलर लाइट लगवाने की मांग कर रहे हैं। माननीय विधायक जी के द्वारा यदि इस मंदिर पर सोलर लाइट की व्यवस्था कराई जाती है तो ग्राम वासियों और क्षेत्र वासियों के लिए विशेष सौभाग्य दायक होगा
    2
    , नटवा में सैकड़ो साल बने प्राचीन शिव मंदिर पर ग्रामीण विधायक धनघटा से सोलर लाइट लगवाने की कर रहे मांग।
संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत नटवा ग्राम सभा में कष्ट हरण नदी के किनारे सैकड़ो साल प्राचीन शिव मंदिर पर लोगों की बहुत आस्था है। ग्रामीण श्रद्धालु भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। कार्तिक महीने में हर वर्ष यहां विशाल भंडारे का आयोजन होता है बाबा रामदास जी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। गांव के लोग मंदिर में लगभग 6 बीघा जमीन दान दिए थे जहां पर मंदिर परिसर स्थित है। मंदिर पर इस समय महंत परमार्थी दास और उनके शिष्य बालक दास यहा रहकर मंदिर की  देखरेख पूजा अर्चना करते हैं मंदिर प्रांगण में लाइट की असुविधा है ।जिससे ग्रामीण लोगों की मांग है कि यहां पर एक विशाल सोलर लाइट की व्यवस्था विधायक धनघटा माननीय गणेश चंद चौहान के द्वारा की जाए जिससे रात के समय यहां महात्मा और ग्रामीण लोगों को आकर रहने में किसी प्रकार की सुविधा न हो और मंदिर परिसर में उजाला बना रहे। विशेष कर बरसात के महीने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है अतः ग्रामवासी महंत और गांव के ही जनार्दन यादव के नेतृत्व में भगवान सहाय ,हीरालाल ,राम पलट, राम निहोर, संचित, जोखन यादव ,इत्यादि सैकड़ो ग्रामवासी मंदिर परिसर में सोलर लाइट लगवाने की मांग कर रहे हैं। माननीय विधायक जी के द्वारा यदि इस मंदिर पर सोलर लाइट की व्यवस्था कराई जाती है तो ग्राम वासियों और क्षेत्र वासियों के लिए विशेष सौभाग्य दायक होगा
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
  • एसडीएम व पुलिस अधिकारियों के आने के बाद माने किसान,दिया ज्ञापन। युपी सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की लंभुआ की पुरानी तहसील में विभिन्न लंबित जन समस्याओं को लेकर संगठन के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर पांडे के नेतृत्व में पंचायत आयोजित हुई थी।पंचायत में पूर्व में दिए गए मांग पत्र का निस्तारण न होने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। पंचायत स्थल पर समय से अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज किसानों ने थाना लंभुआ का घेराव कर लिया। बाद में उपजिलाधिकारी महोदया के आश्वासन पर किसानों ने अपना 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के अंदर भ्रष्ट कानूनगो एवम पेशकार प्रशासनिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो किसान पुनः पंचायत लगाकर आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होगा। पंचायत में रामकृपाल सिंह, इंद्रसेन सिंह,रमेश चंद्र दुबे, राज नारायण तिवारी, संजीव पाण्डेय, राम नायक तिवारी, अजय वर्मा, अरविंद चतुर्वेदी, राम सुरेश यादव आदि सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    एसडीएम व पुलिस अधिकारियों के आने के बाद माने किसान,दिया ज्ञापन।
युपी सुल्तानपुर।
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की लंभुआ की पुरानी तहसील में विभिन्न लंबित जन समस्याओं को लेकर संगठन के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर पांडे के नेतृत्व में पंचायत आयोजित हुई थी।पंचायत में पूर्व में दिए गए मांग पत्र का निस्तारण न होने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। पंचायत स्थल पर समय से अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज किसानों ने थाना लंभुआ का घेराव कर लिया। बाद में उपजिलाधिकारी महोदया के आश्वासन पर किसानों ने अपना 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के अंदर भ्रष्ट कानूनगो एवम पेशकार प्रशासनिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो किसान पुनः पंचायत लगाकर आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होगा। पंचायत में रामकृपाल सिंह, इंद्रसेन सिंह,रमेश चंद्र दुबे, राज नारायण तिवारी, संजीव पाण्डेय, राम नायक तिवारी, अजय वर्मा, अरविंद चतुर्वेदी, राम सुरेश यादव आदि सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Vipin Rai Journalist
    1
    Post by Vipin Rai Journalist
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *भाजपा नगर महामंत्री गौरव अग्रहरि* ने *श्री बालाजी ट्रस्ट* द्वारा आयोजित भव्य *हनुमान जन्मोत्सव* कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। *इस पावन अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।*🚩💐💐 *जय बजरंगबली!* 🙏
    1
    *भाजपा नगर महामंत्री गौरव अग्रहरि* ने *श्री बालाजी ट्रस्ट* द्वारा आयोजित भव्य *हनुमान जन्मोत्सव* कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
*इस पावन अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।*🚩💐💐
*जय बजरंगबली!* 🙏
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🙏👍
    1
    🙏👍
    user_Santosh Jaiswal
    Santosh Jaiswal
    Basti, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • युपी के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। गौकशी से जुड़े तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। 31 मार्च और 1 अप्रैल की रात गोसाईगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। इटकौली जंगल के पास पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी अफरोज के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों—अफरोज, मोहम्मद गुलफाम उर्फ इमरान और आजाद—को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर भेजा गया है। बाइट (अपर पुलिस अधीक्षक) “सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई। एक आरोपी घायल हुआ है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
    2
    युपी के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। गौकशी से जुड़े तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया।
31 मार्च और 1 अप्रैल की रात
गोसाईगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की।
इटकौली जंगल के पास पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी अफरोज के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों—अफरोज, मोहम्मद गुलफाम उर्फ इमरान और आजाद—को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर भेजा गया है।
बाइट (अपर पुलिस अधीक्षक)
“सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई। एक आरोपी घायल हुआ है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आजमगढ़ (जहानागंज): जनपद के जहानागंज क्षेत्र में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। यहाँ अपनी ड्यूटी कर रहे संविदा बिजली कर्मचारियों को एक स्थानीय दबंग द्वारा सरेआम पीटने की धमकी दी गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ​घटना का विवरण ​मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी क्षेत्र में लाइन मरम्मत या बकाया वसूली के कार्य से गए थे। इसी दौरान क्षेत्र के एक कथित दबंग व्यक्ति से उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों को बुरी तरह पीटने की धमकी दे डाली। ​वीडियो हुआ वायरल ​घटना के समय मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी दबंगई का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों को डराया-धमकाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ​कर्मचारियों में आक्रोश ​इस घटना के बाद से संविदा बिजली कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि वे कम वेतन में अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं, लेकिन आए दिन उनके साथ इस तरह की बदसलूकी की जाती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। ​पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई ​पुलिस के पास मामला पहुँचने के बाद, संबंधित थाने की पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।
    1
    आजमगढ़ (जहानागंज): जनपद के जहानागंज क्षेत्र में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। यहाँ अपनी ड्यूटी कर रहे संविदा बिजली कर्मचारियों को एक स्थानीय दबंग द्वारा सरेआम पीटने की धमकी दी गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
​घटना का विवरण
​मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी क्षेत्र में लाइन मरम्मत या बकाया वसूली के कार्य से गए थे। इसी दौरान क्षेत्र के एक कथित दबंग व्यक्ति से उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों को बुरी तरह पीटने की धमकी दे डाली।
​वीडियो हुआ वायरल
​घटना के समय मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी दबंगई का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों को डराया-धमकाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
​कर्मचारियों में आक्रोश
​इस घटना के बाद से संविदा बिजली कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि वे कम वेतन में अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं, लेकिन आए दिन उनके साथ इस तरह की बदसलूकी की जाती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।
​पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
​पुलिस के पास मामला पहुँचने के बाद, संबंधित थाने की पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.