logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टीकमगढ़ के वार्ड नंबर 6 में भारी बारिश के बाद निरीक्षण पर निकलीं पार्षद रजनी पूनम जायसवाल के पास दूषित पानी की गंभीर शिकायत सामने आई। ताल दरवाजा निवासी डॉ. अशोक पस्तोर ने पार्षद को बताया कि घरों में सप्लाई हो रहे पानी में पक्षी के पंख आ रहे हैं और लगभग 15 दिन पहले भी इसी तरह की समस्या आ चुकी थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पार्षद तुरंत हनुमान चालीसा मंदिर के पास स्थित पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंचीं, जहां कई गंभीर लापरवाहियां उजागर हुईं। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि टंकी की सीढ़ियां बीते 2 साल से टूटी पड़ी हैं, लंबे समय से टंकी की सफाई नहीं हुई है और इसके ऊपर लगे ढक्कन पर सुरक्षा जाल भी नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार इसी टंकी से पुरानी टेरी और ताल दरवाजा क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई की जाती है। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ को बर्दाश्त न करने की बात कहते हुए पार्षद रजनी पूनम जायसवाल ने इसे बेहद चिंताजनक मामला बताया। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी और प्रभारी अध्यक्ष से मांग की है कि टंकी की तत्काल सफाई कराई जाए और शहरवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

4 hrs ago
user_Jamil khan
Jamil khan
Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

टीकमगढ़ के वार्ड नंबर 6 में भारी बारिश के बाद निरीक्षण पर निकलीं पार्षद रजनी पूनम जायसवाल के पास दूषित पानी की गंभीर शिकायत सामने आई। ताल दरवाजा निवासी डॉ. अशोक पस्तोर ने पार्षद को बताया कि घरों में सप्लाई हो रहे पानी में पक्षी के पंख आ रहे हैं और लगभग 15 दिन पहले भी इसी तरह की समस्या आ चुकी थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पार्षद तुरंत हनुमान चालीसा मंदिर के पास स्थित पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंचीं, जहां कई गंभीर लापरवाहियां उजागर हुईं। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि टंकी की सीढ़ियां बीते 2 साल से टूटी पड़ी हैं, लंबे समय से टंकी की सफाई नहीं हुई है और इसके ऊपर लगे ढक्कन पर सुरक्षा जाल भी नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार इसी टंकी से पुरानी टेरी और ताल दरवाजा क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई की जाती है। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ को बर्दाश्त न करने की बात कहते हुए पार्षद रजनी पूनम जायसवाल ने इसे बेहद चिंताजनक मामला बताया। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी और प्रभारी अध्यक्ष से मांग की है कि टंकी की तत्काल सफाई कराई जाए और शहरवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा क्षेत्र अंतर्गत बिजरावन गांव में राशन दुकान संचालक द्वारा पिछले 4 से 5 महीनों से राशन वितरित न करने का मामला सामने आया है। राशन की पर्चियां होने के बावजूद हितग्राही महीनों से परेशान हो रहे थे। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचकर पिछले कई महीनों का बकाया राशन दिलाने की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को सहायक खाद्य अधिकारी ललित मेहरा ने बिजरावन गांव स्थित राशन दुकान का निरीक्षण किया और हितग्राहियों के बयान दर्ज किए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी और जिन हितग्राहियों को राशन नहीं मिला है, उन्हें उनका राशन दिलाया जाएगा। वहीं इस मामले में दुकान संचालक ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन गांव के कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से वे हितग्राहियों को राशन वितरित नहीं कर पा रहे हैं।
    1
    टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा क्षेत्र अंतर्गत बिजरावन गांव में राशन दुकान संचालक द्वारा पिछले 4 से 5 महीनों से राशन वितरित न करने का मामला सामने आया है। राशन की पर्चियां होने के बावजूद हितग्राही महीनों से परेशान हो रहे थे। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचकर पिछले कई महीनों का बकाया राशन दिलाने की मांग की थी।

ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को सहायक खाद्य अधिकारी ललित मेहरा ने बिजरावन गांव स्थित राशन दुकान का निरीक्षण किया और हितग्राहियों के बयान दर्ज किए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी और जिन हितग्राहियों को राशन नहीं मिला है, उन्हें उनका राशन दिलाया जाएगा।

वहीं इस मामले में दुकान संचालक ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन गांव के कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से वे हितग्राहियों को राशन वितरित नहीं कर पा रहे हैं।
    user_News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के ग्राम लार स्थित एक शासकीय विद्यालय का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में स्कूली बच्चों से विद्यालय परिसर के भीतर झाड़ू लगवाए जाने का दावा किया जा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल आते हैं, लेकिन यदि उनसे नियमित रूप से सफाई का काम कराया जा रहा है तो यह बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के मूल उद्देश्य के बिल्कुल विपरीत है। स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर टीकमगढ़ से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। लोगों ने अपील की है कि यदि विद्यालय में सफाईकर्मी पदस्थ हैं, तो बच्चों से सफाई क्यों कराई गई, इसकी पूरी जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित प्राचार्य, शिक्षक अथवा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। हालांकि इस वायरल वीडियो की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो कब का है, किन परिस्थितियों में बनाया गया और क्या वाकई बच्चों से नियमित रूप से सफाई कराई जा रही थी। ग्रामीणों ने यह भी मांग रखी है कि बच्चों के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो और जिले के सभी विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाए।
    1
    टीकमगढ़ जिले के ग्राम लार स्थित एक शासकीय विद्यालय का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में स्कूली बच्चों से विद्यालय परिसर के भीतर झाड़ू लगवाए जाने का दावा किया जा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल आते हैं, लेकिन यदि उनसे नियमित रूप से सफाई का काम कराया जा रहा है तो यह बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के मूल उद्देश्य के बिल्कुल विपरीत है। स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर टीकमगढ़ से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। लोगों ने अपील की है कि यदि विद्यालय में सफाईकर्मी पदस्थ हैं, तो बच्चों से सफाई क्यों कराई गई, इसकी पूरी जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित प्राचार्य, शिक्षक अथवा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

हालांकि इस वायरल वीडियो की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो कब का है, किन परिस्थितियों में बनाया गया और क्या वाकई बच्चों से नियमित रूप से सफाई कराई जा रही थी। ग्रामीणों ने यह भी मांग रखी है कि बच्चों के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो और जिले के सभी विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाए।
    user_सौरभ गंगेले पत्रकार
    सौरभ गंगेले पत्रकार
    Nurse टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भारौन और बांसपुर के बीच स्थित मुंडारी गांव के लोग बरसात के दिनों में सौर नदी पार करने के लिए रस्सी और कलश (मटकी) का सहारा लेने को मजबूर हैं। नदी पर पुल न होने के कारण मुंडारी, भारौन, बांसपुर, भड़यावारा, धौरा, बालाबेहट सहित आसपास के गांवों और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी मरीजों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2001 में सौर नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल बह गया था, जिसके बाद से अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। पानी के खतरे के साथ ही सौर नदी में अक्सर मगरमच्छ भी दिखाई देते हैं। पिछले वर्ष नदी पार करते समय एक किसान और एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। हालांकि दोनों की जान बच गई थी, लेकिन इस हादसे के बाद से ग्रामीणों के बीच गहरा भय बना हुआ है।
    2
    सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भारौन और बांसपुर के बीच स्थित मुंडारी गांव के लोग बरसात के दिनों में सौर नदी पार करने के लिए रस्सी और कलश (मटकी) का सहारा लेने को मजबूर हैं। नदी पर पुल न होने के कारण मुंडारी, भारौन, बांसपुर, भड़यावारा, धौरा, बालाबेहट सहित आसपास के गांवों और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी मरीजों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2001 में सौर नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल बह गया था, जिसके बाद से अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

पानी के खतरे के साथ ही सौर नदी में अक्सर मगरमच्छ भी दिखाई देते हैं। पिछले वर्ष नदी पार करते समय एक किसान और एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। हालांकि दोनों की जान बच गई थी, लेकिन इस हादसे के बाद से ग्रामीणों के बीच गहरा भय बना हुआ है।
    user_प्रशांत तिवारी
    प्रशांत तिवारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • ललितपुर शहर के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार अब स्थानीय नागरिकों के लिए आफत बनते जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण इनके निर्माण में की गई घटिया गुणवत्ता है। बीते दिवस निर्माण की इसी लापरवाही की वजह से एक बालिका के सिर पर टाइल्स गिर गया, जिससे वह चोटिल हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वागत द्वार के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जांच के आदेश जारी किए जाने से नगर पालिका परिषद में हड़कंप मच गया है।
    1
    ललितपुर शहर के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार अब स्थानीय नागरिकों के लिए आफत बनते जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण इनके निर्माण में की गई घटिया गुणवत्ता है। बीते दिवस निर्माण की इसी लापरवाही की वजह से एक बालिका के सिर पर टाइल्स गिर गया, जिससे वह चोटिल हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वागत द्वार के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जांच के आदेश जारी किए जाने से नगर पालिका परिषद में हड़कंप मच गया है।
    user_Manoj Kumar vaidya
    Manoj Kumar vaidya
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ललितपुर में स्कूली बच्चों का भविष्य अनधिकृत और जर्जर डग्गामार टैक्सियों के भरोसे चल रहा है। हालत यह है कि स्कूल आने-जाने के दौरान इन टैक्सियों के खराब हो जाने पर मासूम बच्चों को ही गाड़ियों में धक्का लगाना पड़ रहा है।
    1
    ललितपुर में स्कूली बच्चों का भविष्य अनधिकृत और जर्जर डग्गामार टैक्सियों के भरोसे चल रहा है। हालत यह है कि स्कूल आने-जाने के दौरान इन टैक्सियों के खराब हो जाने पर मासूम बच्चों को ही गाड़ियों में धक्का लगाना पड़ रहा है।
    user_नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ललितपुर में स्टेशन रोड स्थित जिला पंचायत के पास नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए प्रवेश द्वार की टाइल्स अचानक टूटकर गिरने से दो छात्राएं घायल हो गईं। कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय आरती देवी अपनी 21 वर्षीय सहेली रिया के साथ बुधवार शाम करीब 6:30 बजे लाइब्रेरी से पढ़ाई कर लौट रही थीं। जैसे ही दोनों जिला पंचायत के पास बने इस प्रवेश द्वार के नीचे से गुजरीं, करीब 15 फीट की ऊंचाई से टाइल्स टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरीं। हादसे में आरती के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि रिया के पैर में चोट लगी। घटना के तुरंत बाद दोनों छात्राओं को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने आरती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया, जहां उसके सिर में पांच टांके लगाए गए। वहीं, रिया को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा बनाए गए इस प्रवेश द्वार में बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब इस प्रवेश द्वार से टाइल्स नीचे गिरी हैं। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इसकी तकनीकी जांच और मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    3
    ललितपुर में स्टेशन रोड स्थित जिला पंचायत के पास नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए प्रवेश द्वार की टाइल्स अचानक टूटकर गिरने से दो छात्राएं घायल हो गईं। कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय आरती देवी अपनी 21 वर्षीय सहेली रिया के साथ बुधवार शाम करीब 6:30 बजे लाइब्रेरी से पढ़ाई कर लौट रही थीं। जैसे ही दोनों जिला पंचायत के पास बने इस प्रवेश द्वार के नीचे से गुजरीं, करीब 15 फीट की ऊंचाई से टाइल्स टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरीं।

हादसे में आरती के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि रिया के पैर में चोट लगी। घटना के तुरंत बाद दोनों छात्राओं को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने आरती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया, जहां उसके सिर में पांच टांके लगाए गए। वहीं, रिया को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा बनाए गए इस प्रवेश द्वार में बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब इस प्रवेश द्वार से टाइल्स नीचे गिरी हैं। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इसकी तकनीकी जांच और मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
    3 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के ग्राम लार स्थित शासकीय प्राथमिक शाला विद्यालय बदान का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चों से विद्यालय परिसर में झाड़ू लगवाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने जाते हैं और यदि उनसे नियमित रूप से सफाई जैसा काम कराया जा रहा है, तो यह शिक्षा के उद्देश्य और बच्चों के अधिकारों के पूरी तरह विपरीत है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने कलेक्टर से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि यदि विद्यालय में सफाईकर्मी की नियुक्ति है, तो फिर बच्चों से सफाई कार्य क्यों कराया गया। उन्होंने मांग की है कि जांच में किसी भी प्राचार्य, शिक्षक या जिम्मेदार अधिकारी की लापरवाही या दोष सामने आने पर उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, जिले के अन्य शासकीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करने की मांग की गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया था और क्या वास्तव में बच्चों से नियमित सफाई कराई जा रही थी। फिलहाल पूरे मामले में ग्रामीणों और अभिभावकों की नजरें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    1
    टीकमगढ़ जिले के ग्राम लार स्थित शासकीय प्राथमिक शाला विद्यालय बदान का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चों से विद्यालय परिसर में झाड़ू लगवाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने जाते हैं और यदि उनसे नियमित रूप से सफाई जैसा काम कराया जा रहा है, तो यह शिक्षा के उद्देश्य और बच्चों के अधिकारों के पूरी तरह विपरीत है।

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने कलेक्टर से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि यदि विद्यालय में सफाईकर्मी की नियुक्ति है, तो फिर बच्चों से सफाई कार्य क्यों कराया गया। उन्होंने मांग की है कि जांच में किसी भी प्राचार्य, शिक्षक या जिम्मेदार अधिकारी की लापरवाही या दोष सामने आने पर उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, जिले के अन्य शासकीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करने की मांग की गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया था और क्या वास्तव में बच्चों से नियमित सफाई कराई जा रही थी। फिलहाल पूरे मामले में ग्रामीणों और अभिभावकों की नजरें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जतारा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत धर्मपुरा में तालाब निर्माण कार्य में स्थानीय मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन का उपयोग किए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मनरेगा जैसी श्रमप्रधान योजना के तहत जहां जरूरतमंद ग्रामीण मजदूरों को रोजगार मिलना चाहिए था, वहां कार्यस्थल पर मजदूरों की संख्या नगण्य दिखाई दे रही है और जेसीबी मशीन से खुदाई व निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मशीनों से काम कराए जाने के कारण क्षेत्र के जरूरतमंद मजदूरों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है, जिससे योजना की मुख्य मंशा प्रभावित हो रही है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हो सका है, लेकिन यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मनरेगा के प्रावधानों और शासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन माना जा सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन तथा जनपद पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि योजना का लाभ वास्तविक हितग्राहियों और मजदूरों तक पहुंचे।
    1
    जतारा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत धर्मपुरा में तालाब निर्माण कार्य में स्थानीय मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन का उपयोग किए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मनरेगा जैसी श्रमप्रधान योजना के तहत जहां जरूरतमंद ग्रामीण मजदूरों को रोजगार मिलना चाहिए था, वहां कार्यस्थल पर मजदूरों की संख्या नगण्य दिखाई दे रही है और जेसीबी मशीन से खुदाई व निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि मशीनों से काम कराए जाने के कारण क्षेत्र के जरूरतमंद मजदूरों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है, जिससे योजना की मुख्य मंशा प्रभावित हो रही है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हो सका है, लेकिन यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मनरेगा के प्रावधानों और शासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन माना जा सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन तथा जनपद पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि योजना का लाभ वास्तविक हितग्राहियों और मजदूरों तक पहुंचे।
    user_सौरभ गंगेले पत्रकार
    सौरभ गंगेले पत्रकार
    Nurse टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत NH-44 रोड़ा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीनों चचेरे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टरों ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
    3
    ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत NH-44 रोड़ा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीनों चचेरे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टरों ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_प्रशांत तिवारी
    प्रशांत तिवारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.