logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर बाजार में आवारा सांड ने जमकर मचाया हुडदंग दो-तीन लोग हुए घायल। गोगरी प्रखंड के जमालपुर बाजार में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक सांड के बाजार में पहुंचने और लोगों पर हमला करने से अफरा-तफरी मच गई। सांड से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, आवारा सांड ने बाजार में दो-तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद कुछ देर तक बाजार में भय और दहशत का माहौल बना रहा। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह आवारा सांड पहले भी लोगों को परेशान करता रहा है। इसके बावजूद आवारा पशुओं की समस्या पर संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में आवारा पशुओं का इस तरह खुलेआम घूमना लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते इन पशुओं पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खासकर बाजार में आने-जाने वाले बुजुर्गों, बच्चों और बाइक सवारों के लिए ऐसे पशु गंभीर खतरा बन सकते हैं। मामले को लेकर गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें पहले इस घटना की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग को सूचित कर आवारा सांड और अन्य आवारा पशुओं पर नियंत्रण की कार्रवाई कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।

6 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
6 hrs ago

नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर बाजार में आवारा सांड ने जमकर मचाया हुडदंग दो-तीन लोग हुए घायल। गोगरी प्रखंड के जमालपुर बाजार में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक सांड के बाजार में पहुंचने और लोगों पर हमला करने से अफरा-तफरी मच गई। सांड से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, आवारा सांड ने बाजार में दो-तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद कुछ देर तक बाजार में भय और दहशत का माहौल बना रहा। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह आवारा सांड पहले भी लोगों को परेशान करता रहा है। इसके बावजूद आवारा पशुओं की समस्या पर संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में आवारा पशुओं का इस तरह खुलेआम घूमना लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते इन पशुओं पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खासकर बाजार में आने-जाने वाले बुजुर्गों, बच्चों और बाइक सवारों के लिए ऐसे पशु गंभीर खतरा बन सकते हैं। मामले को लेकर गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें पहले इस घटना की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग को सूचित कर आवारा सांड और अन्य आवारा पशुओं पर नियंत्रण की कार्रवाई कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • गैस चूल्हा जलाते ही सिलेंडर में जोरदार धमाका, घर जलकर राख महिला झुलसी, तीन बच्चे बाल-बाल बचे; सिलेंडर फटने का वीडियो वायरल, गैस चूल्हा जलाते ही सिलेंडर में जोरदार धमाका, घर जलकर राख महिला झुलसी, तीन बच्चे बाल-बाल बचे; सिलेंडर फटने का वीडियो वायरल,
    1
    गैस चूल्हा जलाते ही सिलेंडर में जोरदार धमाका, घर जलकर राख
महिला झुलसी, तीन बच्चे बाल-बाल बचे; सिलेंडर फटने का वीडियो वायरल,
गैस चूल्हा जलाते ही सिलेंडर में जोरदार धमाका, घर जलकर राख
महिला झुलसी, तीन बच्चे बाल-बाल बचे; सिलेंडर फटने का वीडियो वायरल,
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • सावन मे नेपाल से बिहार आए मधेश प्रदेश प्रांत के कृषि मंत्री श्याम पटेल से बाढ़ के समस्या पर सीधी बात नेपाल में बाढ़ की त्रासदी कृषि मंत्री श्याम पटेल ने भारत के साथ मैत्री संबंध बढ़ाने को लेकर दिया जोर भारत और नेपाल के बीच बेटी रोटी के संबंध को अधिक मजबूत बनाने पर दिया जोर
    1
    सावन मे नेपाल से बिहार आए मधेश प्रदेश प्रांत के कृषि मंत्री श्याम पटेल से बाढ़ के समस्या पर सीधी बात
नेपाल में बाढ़ की त्रासदी
कृषि मंत्री श्याम पटेल ने भारत के साथ मैत्री संबंध बढ़ाने को लेकर दिया जोर
भारत और नेपाल के बीच बेटी रोटी के संबंध को अधिक मजबूत बनाने पर दिया जोर
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    18 hrs ago
  • मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू रोकथाम व एनीमिक गर्भवती महिलाओं के इलाज पर जोर मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू रोकथाम व एनीमिक गर्भवती महिलाओं के इलाज पर जोर खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के उपायों के साथ-साथ एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका समय पर इलाज सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया। आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान कर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने डेंगू से बचाव के लिए घरों और आसपास साफ-सफाई रखने तथा जलजमाव नहीं होने देने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान 26 अगस्त से 30 नवंबर तक चलने वाले 100 दिवसीय विशेष अभियान और एनसीडी कार्यक्रम के तहत 1 सितंबर से 30 नवंबर तक 91 दिनों तक होने वाले अभियान की भी जानकारी दी गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार एवं बीसीएम सचिन कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    1
    मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू रोकथाम व एनीमिक गर्भवती महिलाओं के इलाज पर जोर
मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू रोकथाम व एनीमिक गर्भवती महिलाओं के इलाज पर जोर
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के उपायों के साथ-साथ एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका समय पर इलाज सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया।
आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान कर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने डेंगू से बचाव के लिए घरों और आसपास साफ-सफाई रखने तथा जलजमाव नहीं होने देने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
प्रशिक्षण के दौरान 26 अगस्त से 30 नवंबर तक चलने वाले 100 दिवसीय विशेष अभियान और एनसीडी कार्यक्रम के तहत 1 सितंबर से 30 नवंबर तक 91 दिनों तक होने वाले अभियान की भी जानकारी दी गई।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार एवं बीसीएम सचिन कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    21 hrs ago
  • Shri Shri 108 Balaji Bajrangbali Mandir Aadarsh Nagar chhoti Bala
    1
    Shri Shri 108 Balaji Bajrangbali Mandir Aadarsh Nagar chhoti Bala
    user_हीराभाई
    हीराभाई
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • अंगूठी की गुणवत्ता पर विवाद, हंगामे के बाद लौटाए रुपये Dharhara : धरहरा बाजार में सोमवार को सोने की अंगूठी की गुणवत्ता को लेकर ग्राहक और स्वर्ण व्यवसायी के बीच विवाद हो गया। ग्राहक ने दुकानदार पर ठगी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। देखते ही देखते बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में दुकानदार ने मेकिंग चार्ज काटकर शेष राशि ग्राहक को वापस कर दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। मानगढ़ गांव निवासी सोहन कुमार, जो एनटीपीसी फरक्का में कार्यरत हैं, ने बताया कि उन्होंने धरहरा बाजार की एक स्वर्ण दुकान से 33,170 रुपये में करीब ढाई ग्राम वजन की 18 कैरेट सोने की अंगूठी खरीदी थी। दुकानदार ने उन्हें कच्चा बिल दिया था, जिस पर श्रवण ज्वेलर्स का लोगो अंकित था। सोहन के अनुसार, खरीदारी के करीब एक सप्ताह बाद अंगूठी काली पड़ने लगी। इससे उन्हें सोने की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। उन्होंने दुकानदार से शिकायत की। उस समय दुकानदार इलाज के लिए कोलकाता गया था। ग्राहक के अनुसार, 29 जुलाई को उन्होंने अंगूठी वापस कर दी थी। दुकानदार ने 29 अगस्त को रुपये लौटाने की बात कही थी। सोमवार को रुपये लेने पहुंचे तो कथित तौर पर भुगतान से इनकार किया गया। इसके बाद हंगामा हुआ। भीड़ जुटने पर दुकानदार ने मेकिंग चार्ज काटकर शेष राशि लौटा दी। मामले में थाने में शिकायत नहीं की गई है।
    1
    अंगूठी की गुणवत्ता पर विवाद, हंगामे के बाद लौटाए रुपये
Dharhara : धरहरा बाजार में सोमवार को सोने की अंगूठी की गुणवत्ता को लेकर ग्राहक और स्वर्ण व्यवसायी के बीच विवाद हो गया। ग्राहक ने दुकानदार पर ठगी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। देखते ही देखते बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में दुकानदार ने मेकिंग चार्ज काटकर शेष राशि ग्राहक को वापस कर दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। मानगढ़ गांव निवासी सोहन कुमार, जो एनटीपीसी फरक्का में कार्यरत हैं, ने बताया कि उन्होंने धरहरा बाजार की एक स्वर्ण दुकान से 33,170 रुपये में करीब ढाई ग्राम वजन की 18 कैरेट सोने की अंगूठी खरीदी थी। दुकानदार ने उन्हें कच्चा बिल दिया था, जिस पर श्रवण ज्वेलर्स का लोगो अंकित था। सोहन के अनुसार, खरीदारी के करीब एक सप्ताह बाद अंगूठी काली पड़ने लगी। इससे उन्हें सोने की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। उन्होंने दुकानदार से शिकायत की। उस समय दुकानदार इलाज के लिए कोलकाता गया था। ग्राहक के अनुसार, 29 जुलाई को उन्होंने अंगूठी वापस कर दी थी। दुकानदार ने 29 अगस्त को रुपये लौटाने की बात कही थी। सोमवार को रुपये लेने पहुंचे तो कथित तौर पर भुगतान से इनकार किया गया। इसके बाद हंगामा हुआ। भीड़ जुटने पर दुकानदार ने मेकिंग चार्ज काटकर शेष राशि लौटा दी। मामले में थाने में शिकायत नहीं की गई है।
    user_Shashikant
    Shashikant
    News Anchor धरहरा, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • सिलहन खजूरिया पंचायत में लगा ‘सहयोग शिविर–2026’, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश भागलपुर। सन्हौला प्रखंड अंतर्गत सिलहन खजूरिया पंचायत में जिला प्रशासन, भागलपुर की ओर से ‘सहयोग शिविर–2026’ का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से सीधे संवाद करते हुए जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुगमता से पहुंचाना रहा। शिविर में लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील समाधान के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से यह भी कहा गया कि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सरकारी सेवाओं के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। ‘सहयोग शिविर–2026’ प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बना। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान जनसेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि जनसेवा ही संकल्प है और क्षेत्र के प्रत्येक पात्र परिवार तक विकास योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। इस पहल से सिलहन खजूरिया पंचायत सहित आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याएं रखने, सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनके समाधान की दिशा में प्रशासन से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।
    1
    सिलहन खजूरिया पंचायत में लगा ‘सहयोग शिविर–2026’, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
भागलपुर। सन्हौला प्रखंड अंतर्गत सिलहन खजूरिया पंचायत में जिला प्रशासन, भागलपुर की ओर से ‘सहयोग शिविर–2026’ का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से सीधे संवाद करते हुए जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुगमता से पहुंचाना रहा।
शिविर में लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील समाधान के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से यह भी कहा गया कि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सरकारी सेवाओं के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
‘सहयोग शिविर–2026’ प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बना। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान जनसेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि जनसेवा ही संकल्प है और क्षेत्र के प्रत्येक पात्र परिवार तक विकास योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।
इस पहल से सिलहन खजूरिया पंचायत सहित आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याएं रखने, सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनके समाधान की दिशा में प्रशासन से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • गोगरी पंचायत के ब्राह्मण टोला वार्ड संख्या 4 में 6 माह में सातवीं बार हुई चोरी,पुलिस गशती पर उठे सवाल। गोगरी पंचायत के वार्ड संख्या चार ब्राह्मण टोला में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले छह महीने के दौरान वार्ड में करीब सात बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरी के बावजूद घटनाओं पर अंकुश नहीं लगने से ग्रामीणों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। चोरी की लगातार घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने मामले को लेकर डीएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में नियमित पुलिस गश्ती नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच कर सुराग जुटाने का प्रयास किया। वहीं, लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर डीएसपी ने थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण (शो-कॉज) भी मांगा है। पुलिस की ओर से मामले की जांच और चोरों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का उद्भेदन कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    3
    गोगरी पंचायत के ब्राह्मण टोला वार्ड संख्या 4 में 6 माह में सातवीं बार हुई चोरी,पुलिस गशती पर उठे सवाल।
गोगरी पंचायत के वार्ड संख्या चार ब्राह्मण टोला में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले छह महीने के दौरान वार्ड में करीब सात बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरी के बावजूद घटनाओं पर अंकुश नहीं लगने से ग्रामीणों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
चोरी की लगातार घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने मामले को लेकर डीएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में नियमित पुलिस गश्ती नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच कर सुराग जुटाने का प्रयास किया।
वहीं, लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर डीएसपी ने थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण (शो-कॉज) भी मांगा है। पुलिस की ओर से मामले की जांच और चोरों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का उद्भेदन कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    22 hrs ago
  • कुतलुपुर में लगातार कटाव, टीकारामपुर में आंगनबाड़ी केंद्र भी जलमग्न गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद दियारा क्षेत्र में संकट बरकरार, 28 बाढ़ प्रभावित स्कूलों को दूसरे विद्यालयों से जोड़ा गया मुंगेर। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बावजूद मुंगेर के दियारा क्षेत्रों में बाढ़ और कटाव का संकट कम नहीं हुआ है। कुतलुपुर पंचायत में लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वहीं टीकारामपुर गांव में बाढ़ का पानी अब आंगनबाड़ी केंद्रों और घरों तक पहुंच गया है। कई सड़कों के जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित है। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह गंगा का जलस्तर 38.50 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से करीब 17 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में कमी के बावजूद निचले इलाकों में बाढ़ का पानी जमा रहने से लोगों की परेशानी बनी हुई है। कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी ने बताया कि घरों में पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की जरूरत बनी हुई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। इधर, टीकारामपुर गांव में बाढ़ का पानी घरों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच गया है। केंद्र परिसर में पानी जमा होने के कारण बच्चों की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। ग्रामीणों ने जलनिकासी और राहत व्यवस्था को लेकर प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। 28 बाढ़ प्रभावित स्कूलों को दूसरे विद्यालयों से जोड़ा बाढ़ के कारण प्रभावित 28 सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बाधित होने के बाद शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। इन विद्यालयों के बच्चों को नजदीकी दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट कर पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था की गई है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य किए जाएंगे। कुतलुपुर में लगातार कटाव, टीकारामपुर में आंगनबाड़ी केंद्र भी जलमग्न गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद दियारा क्षेत्र में संकट बरकरार, 28 बाढ़ प्रभावित स्कूलों को दूसरे विद्यालयों से जोड़ा गया मुंगेर। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बावजूद मुंगेर के दियारा क्षेत्रों में बाढ़ और कटाव का संकट कम नहीं हुआ है। कुतलुपुर पंचायत में लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वहीं टीकारामपुर गांव में बाढ़ का पानी अब आंगनबाड़ी केंद्रों और घरों तक पहुंच गया है। कई सड़कों के जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित है। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह गंगा का जलस्तर 38.50 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से करीब 17 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में कमी के बावजूद निचले इलाकों में बाढ़ का पानी जमा रहने से लोगों की परेशानी बनी हुई है। कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी ने बताया कि घरों में पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की जरूरत बनी हुई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। इधर, टीकारामपुर गांव में बाढ़ का पानी घरों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच गया है। केंद्र परिसर में पानी जमा होने के कारण बच्चों की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। ग्रामीणों ने जलनिकासी और राहत व्यवस्था को लेकर प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। 28 बाढ़ प्रभावित स्कूलों को दूसरे विद्यालयों से जोड़ा बाढ़ के कारण प्रभावित 28 सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बाधित होने के बाद शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। इन विद्यालयों के बच्चों को नजदीकी दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट कर पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था की गई है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य किए जाएंगे।
    1
    कुतलुपुर में लगातार कटाव, टीकारामपुर में आंगनबाड़ी केंद्र भी जलमग्न
गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद दियारा क्षेत्र में संकट बरकरार, 28 बाढ़ प्रभावित स्कूलों को दूसरे विद्यालयों से जोड़ा गया
मुंगेर। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बावजूद मुंगेर के दियारा क्षेत्रों में बाढ़ और कटाव का संकट कम नहीं हुआ है। कुतलुपुर पंचायत में लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वहीं टीकारामपुर गांव में बाढ़ का पानी अब आंगनबाड़ी केंद्रों और घरों तक पहुंच गया है। कई सड़कों के जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित है।
रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह गंगा का जलस्तर 38.50 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से करीब 17 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में कमी के बावजूद निचले इलाकों में बाढ़ का पानी जमा रहने से लोगों की परेशानी बनी हुई है।
कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी ने बताया कि घरों में पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की जरूरत बनी हुई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है।
इधर, टीकारामपुर गांव में बाढ़ का पानी घरों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच गया है। केंद्र परिसर में पानी जमा होने के कारण बच्चों की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। ग्रामीणों ने जलनिकासी और राहत व्यवस्था को लेकर प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
28 बाढ़ प्रभावित स्कूलों को दूसरे विद्यालयों से जोड़ा
बाढ़ के कारण प्रभावित 28 सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बाधित होने के बाद शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। इन विद्यालयों के बच्चों को नजदीकी दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट कर पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था की गई है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य किए जाएंगे।
कुतलुपुर में लगातार कटाव, टीकारामपुर में आंगनबाड़ी केंद्र भी जलमग्न
गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद दियारा क्षेत्र में संकट बरकरार, 28 बाढ़ प्रभावित स्कूलों को दूसरे विद्यालयों से जोड़ा गया
मुंगेर। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बावजूद मुंगेर के दियारा क्षेत्रों में बाढ़ और कटाव का संकट कम नहीं हुआ है। कुतलुपुर पंचायत में लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वहीं टीकारामपुर गांव में बाढ़ का पानी अब आंगनबाड़ी केंद्रों और घरों तक पहुंच गया है। कई सड़कों के जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित है।
रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह गंगा का जलस्तर 38.50 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से करीब 17 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में कमी के बावजूद निचले इलाकों में बाढ़ का पानी जमा रहने से लोगों की परेशानी बनी हुई है।
कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी ने बताया कि घरों में पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की जरूरत बनी हुई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है।
इधर, टीकारामपुर गांव में बाढ़ का पानी घरों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच गया है। केंद्र परिसर में पानी जमा होने के कारण बच्चों की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। ग्रामीणों ने जलनिकासी और राहत व्यवस्था को लेकर प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
28 बाढ़ प्रभावित स्कूलों को दूसरे विद्यालयों से जोड़ा
बाढ़ के कारण प्रभावित 28 सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बाधित होने के बाद शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। इन विद्यालयों के बच्चों को नजदीकी दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट कर पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था की गई है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य किए जाएंगे।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • कुम्भर बाबा महोत्सव में पहुंचे एमएलसी व विधायक, कुम्हार समाज को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा कुम्भर बाबा महोत्सव में पहुंचे एमएलसी व विधायक, कुम्हार समाज को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा सोमवार को राजकौशल रिसोर्ट में आयोजित बाबा कुम्भर महोत्सव सह सम्मान समारोह में एमएलसी शिवरानी प्रजापति, एमएलसी शीला पंडित, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य एवं खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा कुम्भर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर एमएलसी शिवरानी प्रजापति एवं एमएलसी शीला पंडित का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मानसी प्रखंड क्षेत्र से करीब 300 लोग शामिल हुए। वहीं दर्जनों प्रजापति समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया। मैट्रिक, इंटर एवं नीट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एमएलसी शिवरानी प्रजापति ने कहा कि कुम्हार-प्रजापति समाज को आगे बढ़ने के लिए संघर्ष जारी रखना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। एमएलसी शीला पंडित ने कहा कि वर्षों बाद समाज को राजनीतिक भागीदारी मिली है और महिलाओं को भी आगे आकर समाज के विकास में भूमिका निभानी चाहिए। परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने कहा कि प्रजापति समाज मेहनतकश समाज है और समाज के हितों की बात को सदन के पटल पर मजबूती से रखने का काम किया जाएगा। वहीं सदर विधायक बबलू मंडल ने बाबा कुम्भर के आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष रुपेश कुमार उर्फ मंटू पंडित एवं प्रदेश महामंत्री पिंटू गुरु ने समाज में राजनीतिक चेतना बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के कई पदाधिकारी, विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधि एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मंच संचालन वरीय उपाध्यक्ष सिकंदर आजाद ने किया।
    1
    कुम्भर बाबा महोत्सव में पहुंचे एमएलसी व विधायक, कुम्हार समाज को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा
कुम्भर बाबा महोत्सव में पहुंचे एमएलसी व विधायक, कुम्हार समाज को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा
सोमवार को राजकौशल रिसोर्ट में आयोजित बाबा कुम्भर महोत्सव सह सम्मान समारोह में एमएलसी शिवरानी प्रजापति, एमएलसी शीला पंडित, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य एवं खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा कुम्भर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
इस अवसर पर एमएलसी शिवरानी प्रजापति एवं एमएलसी शीला पंडित का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मानसी प्रखंड क्षेत्र से करीब 300 लोग शामिल हुए। वहीं दर्जनों प्रजापति समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया। मैट्रिक, इंटर एवं नीट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
एमएलसी शिवरानी प्रजापति ने कहा कि कुम्हार-प्रजापति समाज को आगे बढ़ने के लिए संघर्ष जारी रखना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। एमएलसी शीला पंडित ने कहा कि वर्षों बाद समाज को राजनीतिक भागीदारी मिली है और महिलाओं को भी आगे आकर समाज के विकास में भूमिका निभानी चाहिए।
परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने कहा कि प्रजापति समाज मेहनतकश समाज है और समाज के हितों की बात को सदन के पटल पर मजबूती से रखने का काम किया जाएगा। वहीं सदर विधायक बबलू मंडल ने बाबा कुम्भर के आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही।
प्रदेश अध्यक्ष रुपेश कुमार उर्फ मंटू पंडित एवं प्रदेश महामंत्री पिंटू गुरु ने समाज में राजनीतिक चेतना बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के कई पदाधिकारी, विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधि एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मंच संचालन वरीय उपाध्यक्ष सिकंदर आजाद ने किया।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.