पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इटावा। अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जनपद में नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है जिनकी सुनवाई दिनांक 21 जनवरी, 2026 से चल रही है तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की भी नोटिस आयोग के निर्देशानुसार नोटिस जारी कर सुनवाई आयोग द्वारा निर्धारित दिनांक 27 मार्च, 2026 तक पूर्ण कर ली गई है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि 7122 ऐसे मतदाता है जिन्होंने कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया या उनका नाम एक जगह से अधिक जगह पर अंकित है जिस कारण ऐसे मतदाओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। 2 लाख 64 हजार 137 में से 7122 ऐसे मतदाता है जिनका नाम सूची में अंकित नहीं है उक्त के पश्चात समस्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में त्रैमासिक ई0वी0एम0 स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। उक्त के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, कृपा नारायण तिवारी भाजपा, संजीव भदौरिया भाजपा, वाचस्पति द्विवेदी आई0ऐन0सी0, अनवर हुसैन समाजवादी पार्टी, उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी, मोहित जाटव बसपा, इकरार अहमद आम आदमी पार्टी, प्रेमशंकर यादव सी0पी0आई0, राहुल पाल अपना दल सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे।
पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इटावा। अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध
में विचार-विमर्श हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जनपद में नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है जिनकी सुनवाई दिनांक 21 जनवरी, 2026 से चल रही है तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की भी नोटिस आयोग के निर्देशानुसार नोटिस जारी कर सुनवाई आयोग द्वारा निर्धारित दिनांक 27 मार्च, 2026 तक पूर्ण कर ली गई है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया
कि 7122 ऐसे मतदाता है जिन्होंने कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया या उनका नाम एक जगह से अधिक जगह पर अंकित है जिस कारण ऐसे मतदाओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। 2 लाख 64 हजार 137 में से 7122 ऐसे मतदाता है जिनका नाम सूची में अंकित नहीं है उक्त के पश्चात समस्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में त्रैमासिक ई0वी0एम0 स्ट्रांग रूम
का निरीक्षण किया गया। उक्त के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, कृपा नारायण तिवारी भाजपा, संजीव भदौरिया भाजपा, वाचस्पति द्विवेदी आई0ऐन0सी0, अनवर हुसैन समाजवादी पार्टी, उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी, मोहित जाटव बसपा, इकरार अहमद आम आदमी पार्टी, प्रेमशंकर यादव सी0पी0आई0, राहुल पाल अपना दल सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे।
- लवेदी/इटावा। थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में सैनिक के घर हुई चोरी के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच या एसओजी को स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। प्रार्थी राजीव तिवारी पुत्र महाराज सिंह तिवारी निवासी ग्राम बसेहारा, थाना लवेदी ने बताया कि उनके घर में 8 मार्च 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक द्वारा कई बार गांव और घर पर आकर पूछताछ की गई, लेकिन सही तरीके से उनकी बात नहीं सुनी गई। उल्टा परिवार पर ही संदेह जताते हुए अभद्र व्यवहार किया गया और मामले की गंभीरता से जांच नहीं की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा बताए गए संदिग्ध व्यक्तियों और मोबाइल नंबरों की जांच करने के बजाय उनका मोबाइल फोन ही कुछ समय के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया था। बताया गया कि इस संबंध में 28 मार्च 2026 को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाना पुलिस के रवैये से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विवेचना किसी अन्य एजेंसी को सौंपी जाए। वहीं, सेना की ओर से भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है, ताकि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।4
- Post by Kanhaiya lal1
- प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- जनपद औरैया की अटसू नगर पंचायत में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी खींचतान सामने आई है। नामित सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन और नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासदों का कहना है कि नामित होने के बाद न तो उनका औपचारिक स्वागत किया गया और न ही कोई बधाई संदेश दिया गया। इतना ही नहीं, अभी तक उन्हें नगर पंचायत की किसी बैठक में भी नहीं बुलाया गया है, जबकि अन्य नगर निकायों में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। इस पूरे मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू गुप्ता और उनके प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सभासदों का आरोप है कि उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। इस विवाद के चलते नगर की जनता के बीच भी चर्चाओं का माहौल है। लोगों का मानना है कि जब एक ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल नहीं है, तो विकास कार्यों पर इसका नकारात्मक असर पड़ना तय है। अब बड़ा सवाल यह है कि आंतरिक मतभेदों के बीच नगर पंचायत में विकास कार्य किस प्रकार गति पकड़ पाएंगे।1
- उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को जनपद जालौन की कमान सौंपी गई है, जबकि 2016 बैच के आईपीएस डॉ. दुर्गेश सिंह को सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या में तैनात किया गया है। सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्टर दविंदर सिंह जालौन1
- 🅰️मथुरा (उत्तर प्रदेश) - वृंदावन क्षेत्र में नाव से दर्शन के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं के साथ पंडित द्वारा अश्लील हरकत और मारपीट का मामला सामने आया, विरोध करने पर महिलाओं के कपड़े फाड़े गए 👉महिलाओं ने आत्मरक्षा में आरोपी की पिटाई कर दी, वीडियो बनता देख आरोपी यमुना में कूद गया, घटना का वीडियो वायरल है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, ✍️1