logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन पदयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन पदयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत दमोह-नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पदयात्रा निकाली गई.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता देखने को मिली.कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. इसके पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों से पदयात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में नारी सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. पदयात्रा का पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पदयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया.कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, अर्चना सिंह, सुधा मलैया, हटा विधायक उमा देवी खटीक, पूर्व विधायक रेखा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, संगीता श्रीधर, श्यामा उरैती, विनीता परस्ते, कुसुम खरे, प्रतिभा तिवारी, वर्षा रैकवार, महेश पटेल, गौपाल पटेल, मनीष तिवारी, राघवेंद्र सिंह परिहार, संजय यादव, अमित बजाज, सुरेश पटेल, देवकीनंदन पटेल, श्रीमती बबली विश्वकर्मा, नर्मदा सिंह, राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत बाजपेई सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे. विधायक हटा उमादेवी खटीक ने कहा पंचायत से लेकर पायलट तक नारियों ने परचम लहराया रहा हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद इस देश में नारी शक्ति को एक सत्ता की शक्ति बोलें या राजनीतिक शक्ति बोलें, वह मिलने वाली है, वरिष्ठ समाजसेवी डां सुधा मलैया ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम यही है कि आपकी भागीदारी के बारे में कानून बनाए जा रहे हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम रखा था. जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने जा रहा है और आज वोटिंग का दिन है, तो सभी नारियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूँ कि उन्होंने हमारे बारे में सोचा भी है और करके भी दिखाया है. जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर ने कहा, आज नारी वंदन अधिनियम की पदयात्रा निकाली गई थी.आरक्षण के लिए जो अधिनियम पारित होने जा रहा है, उसके उपलक्ष्य में आज बहुत ऊर्जा से सभी महिलाएँ जिले की उपस्थित हुईं. पूर्व विधायक श्रीमती रेखा यादव ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान हमारे संस्कारों में निहित है. अर्चना सिंह ने कहा, लंबे समय से जिस बात की प्रतीक्षा हमारी सभी मातृशक्ति कर रही थीं, आप स्वयं देखेंगे कि हमारी एक-एक बहन के चेहरे किस प्रकार से खिले हुए हैं और वह खुले व दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दे रही हैं, क्योंकि अभी तक जो बहनें थीं, उनकी कहीं न कहीं उनकी भागीदारी तो थी, लेकिन वह निर्णायक भूमिका में नहीं थीं!

4 hrs ago
user_Reeport 100
Reeport 100
Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश : संभल में हाइड्रा ने मस्जिद की 50 फुट ऊंची मीनार को गिराया , कल भी यहां एक मस्जिद और कुछ दुकाने गिराई गई थी प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर मस्जिद, दुकानें बनी हुई थीं।
    1
    उत्तर प्रदेश : संभल में हाइड्रा ने मस्जिद की 50 फुट ऊंची मीनार को गिराया , कल भी यहां एक मस्जिद और कुछ दुकाने गिराई गई थी
प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर मस्जिद, दुकानें बनी हुई थीं।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Shailesh Shrivastava
    1
    Post by Shailesh Shrivastava
    user_Shailesh Shrivastava
    Shailesh Shrivastava
    Citizen Reporter Damoh, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • 🚨 माता मंदिर में चोरी का खुलासा: पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, गहने बरामद – आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त प्रहार 🚨 कटनी। धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। इस कार्रवाई में पिता-पुत्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का संदेश गया है। 🔍 क्या है पूरा मामला? घटना ग्राम पडरिया स्थित माता मंदिर की है, जहां नवरात्रि के पावन अवसर पर कीर्तन का आयोजन किया गया था। 26 मार्च 2026 की रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद श्रद्धालु मंदिर बंद कर अपने घर चले गए। अगली सुबह जब मंदिर के द्वार खुले, तो नजारा देख सभी के होश उड़ गए—माता रानी के चांदी के मुकुट, पायल, कटोरी, आंखें, दान पेटी और सोने के दो लॉकेट गायब थे। यह घटना न सिर्फ चोरी, बल्कि धार्मिक भावनाओं पर सीधा आघात थी। 👮 पुलिस की सख्त कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन में थाना एन.के.जे. प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तेजी से की गई जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। ⚖️ कौन हैं आरोपी? प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे (20 वर्ष) – शातिर अपराधी, कई थानों में दर्ज हैं मामले गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे (40 वर्ष) – आरोपी का पिता राहुल सोनी (38 वर्ष) – साथी आरोपी 💰 बरामदगी और जेल पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 40 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामदगी प्रेमनगर मल्टी और उमरिया क्षेत्र से की गई। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जिला जेल कटनी भेज दिया गया है। 🙏 आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए चेतावनी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा या कोई भी धार्मिक स्थल सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र होता है। ऐसी जगहों पर अपराध करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि समाज और संस्कृति के खिलाफ भी है। कटनी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। ✍️ पत्रकार: बलकिशन नामदेव
    1
    🚨 माता मंदिर में चोरी का खुलासा: पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, गहने बरामद – आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त प्रहार 🚨
कटनी। धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। इस कार्रवाई में पिता-पुत्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का संदेश गया है।
🔍 क्या है पूरा मामला?
घटना ग्राम पडरिया स्थित माता मंदिर की है, जहां नवरात्रि के पावन अवसर पर कीर्तन का आयोजन किया गया था। 26 मार्च 2026 की रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद श्रद्धालु मंदिर बंद कर अपने घर चले गए।
अगली सुबह जब मंदिर के द्वार खुले, तो नजारा देख सभी के होश उड़ गए—माता रानी के चांदी के मुकुट, पायल, कटोरी, आंखें, दान पेटी और सोने के दो लॉकेट गायब थे। यह घटना न सिर्फ चोरी, बल्कि धार्मिक भावनाओं पर सीधा आघात थी।
👮 पुलिस की सख्त कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन में थाना एन.के.जे. प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
तेजी से की गई जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
⚖️ कौन हैं आरोपी?
प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे (20 वर्ष) – शातिर अपराधी, कई थानों में दर्ज हैं मामले
गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे (40 वर्ष) – आरोपी का पिता
राहुल सोनी (38 वर्ष) – साथी आरोपी
💰 बरामदगी और जेल
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 40 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामदगी प्रेमनगर मल्टी और उमरिया क्षेत्र से की गई।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जिला जेल कटनी भेज दिया गया है।
🙏 आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए चेतावनी
मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा या कोई भी धार्मिक स्थल सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र होता है। ऐसी जगहों पर अपराध करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि समाज और संस्कृति के खिलाफ भी है।
कटनी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
👉 समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
✍️ पत्रकार: बलकिशन नामदेव
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रामलीला का रहस्य लिया लोगों ने
    1
    रामलीला का रहस्य लिया लोगों ने
    user_मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    Ghuwara, Chhatarpur•
    14 hrs ago
  • #lukhnow vikas nagar ghar गृहस्ती khak ho gagee 250 se adhik ashiyane jal k khak uske baad bhi insaniyat jinda. ....
    1
    #lukhnow  vikas nagar  ghar गृहस्ती khak ho gagee 250 se adhik ashiyane jal k khak uske baad bhi insaniyat jinda. ....
    user_News_n_News
    News_n_News
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पन्ना में खूनी रफ्तार का कहर!ठाकुर बाबा मोड़ दो बाइकों कीभीषण भिड़ंतएक युवक की मौके पर मौत;तीन गंभीर
    1
    पन्ना में खूनी रफ्तार का कहर!ठाकुर बाबा मोड़ दो बाइकों कीभीषण भिड़ंतएक युवक की मौके पर मौत;तीन गंभीर
    user_Rupesh Jain
    Rupesh Jain
    में दैनिक भास्कर में संवाददाता हु पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुम्हारी --महिला बाल विकास के निर्देशों में पोषण पखवाड़े का आयोजन चल रहा किसी कड़ी में कुम्हारी में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सामूहिक पोषण पखवाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सुपरवाइजर सारिका अग्रवाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थिति रही जिन्होंने गर्भवती महिला किशोरी बालिका इन्हें बुलाकर जागरूक किया साथ ही खाने में पोषक तत्वों को शामिल करने को लेकर बिंदुवार चर्चा किशोरी बालिकाओं के लिए 14 से 16 वर्ष की आयु तक महामारियों से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाने को लेकर जागरूकता दी आने वाली महामारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वैक्सीन लगाया जा रहा है जो हमारे लिए फायदेमंद है वही शिशुवती महिलाओ बच्चों के लिए बीमारी से बचाव करने ओर दुग्ध पान को लेकर सावधानी आदि पर भी चर्चा की गईं!
    1
    कुम्हारी --महिला बाल विकास के निर्देशों में पोषण पखवाड़े का आयोजन चल रहा किसी कड़ी में कुम्हारी में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सामूहिक पोषण पखवाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सुपरवाइजर सारिका अग्रवाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थिति रही जिन्होंने गर्भवती महिला किशोरी बालिका इन्हें बुलाकर जागरूक किया साथ ही खाने में पोषक तत्वों को शामिल करने को लेकर बिंदुवार चर्चा किशोरी बालिकाओं के लिए 14 से 16 वर्ष की आयु तक महामारियों से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाने को लेकर जागरूकता दी आने वाली महामारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वैक्सीन लगाया जा रहा है जो हमारे लिए फायदेमंद है वही शिशुवती महिलाओ बच्चों के लिए बीमारी से बचाव करने ओर  दुग्ध पान को लेकर सावधानी आदि पर भी चर्चा की गईं!
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *60,000 की रिश्वत लेते हुए महिला एसडीएम गिरफ्तार, 4 लाख और नगद मिले* करौली। राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में एसडीएम काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।जमीन के बंटवारे के मामले में मांगी गई थी रिश्वत। ट्रैप के दौरान तीनों को कार्यालय से पकड़ा गया, कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, मामले की जांच जारी है।
    1
    *60,000 की रिश्वत लेते हुए महिला एसडीएम गिरफ्तार, 4 लाख और नगद मिले*
करौली। राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में एसडीएम काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।जमीन के बंटवारे के मामले में मांगी गई थी रिश्वत। ट्रैप के दौरान तीनों को कार्यालय से पकड़ा गया, कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, मामले की जांच जारी है।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सागर - बण्डा के प्रसिद्ध खीर माता मंदिर के गेट के बाजू के कुएं में मिली लाश पुलिस मौके पर पहुंची
    1
    सागर - बण्डा के प्रसिद्ध खीर माता मंदिर के गेट के  बाजू के कुएं में मिली लाश पुलिस मौके पर पहुंची
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.