logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनरेगा बचाओ अभियान के तहत सहावर में कांग्रेस की चौपाल, भाजपा नीतियों पर साधा निशाना सहावर (कासगंज)। कासगंज जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से मनरेगा बचाओ अभियान के तहत सहावर में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर अध्यक्ष मुहम्मद सनी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। चौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आज हर वर्ग परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी और जनकल्याणकारी योजनाओं में कटौती से आमजन त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती थीं, इसलिए आज लोगों को कांग्रेस का शासन याद आ रहा है। मनरेगा के नियमों में बदलाव कर मजदूरों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी और मजदूरों के हितों की लड़ाई लगातार जारी रखेगी। पटियाली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर इमरान साहब ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस को फिर से मजबूत बनाना होगा। वहीं अल्पसंख्यक जोनल प्रभारी अलीगढ़ विंसेंट जोयल साहब ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाना होगा, क्योंकि पार्टी का मुख्य मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करता है। जागरूकता के बिना संगठन को मजबूती नहीं मिल सकती। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुहम्मद मियां, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, डॉ. अबरार अली, असद फारूख, डॉ. फैज खान, अजहर खान, एस.एस. खान, ताज अंसारी, अमित यादव एडवोकेट सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

4 hrs ago
user_अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महा संग
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महा संग
Social worker कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

मनरेगा बचाओ अभियान के तहत सहावर में कांग्रेस की चौपाल, भाजपा नीतियों पर साधा निशाना सहावर (कासगंज)। कासगंज जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से मनरेगा बचाओ अभियान के तहत सहावर में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर अध्यक्ष मुहम्मद सनी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। चौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आज हर वर्ग परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी और जनकल्याणकारी योजनाओं में कटौती से आमजन

त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती थीं, इसलिए आज लोगों को कांग्रेस का शासन याद आ रहा है। मनरेगा के नियमों में बदलाव कर मजदूरों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी और मजदूरों के हितों की लड़ाई लगातार जारी रखेगी। पटियाली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर इमरान साहब ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस को फिर से मजबूत बनाना होगा।

वहीं अल्पसंख्यक जोनल प्रभारी अलीगढ़ विंसेंट जोयल साहब ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाना होगा, क्योंकि पार्टी का मुख्य मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करता है। जागरूकता के बिना संगठन को मजबूती नहीं मिल सकती। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुहम्मद मियां, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, डॉ. अबरार अली, असद फारूख, डॉ. फैज खान, अजहर खान, एस.एस. खान, ताज अंसारी, अमित यादव एडवोकेट सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महा संग
    3
    Post by अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महा संग
    user_अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महा संग
    अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महा संग
    Social worker कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज दिनांक 09.02.2026 को जिलाधिकारी हाथरस श्री अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व/कांवड यात्रा के दृष्टिगत कांवडियों के मुख्य आवागमन सिकन्द्राराऊ-हाथरस मार्ग का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ, प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन, थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन, एन.एच.ए.आई. व अन्य विभागो के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान कांवडियों के आने-जाने वाले सिकन्द्राराऊ - हाथरस रुट के नगला रति, सलेमपुर बाईपास कट, वाहनपुर जंक्शन बाईपास, मैण्डू आदि स्थानों का भ्रमण किया गया तथा रुट में पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध करने हेतु व उन्हें सतर्कता के ड्यूटी करने तथा कावडियों को सामूहिक रूप से जत्थों में रवाना करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस व प्रशासन अधिकारी/कर्मचारीगणो की ड्यूटी लगायी जायेगी तथा आने-जाने वाले कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिये जगह जगह कैम्प बनाये जायेगे । जिलाधिकारी द्वारा एन0एच0ए0आई0 को टूटी हुई सड़कों को सही कराने, सड़कों की पैंचिंग कराने एवं जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां रोड सेफ्टी साइनेजिज लगाने के निर्देश दिए गए । उन्होंने कहा कि जो स्ट्रीट लाईट खराब हैं उन्हें तत्काल ठीक करें जिससे कि किसी कांवड़ यात्री को रात्रि में परेशानी का सामना न करना पड़े। कांवड़ यात्रियों हेतु सड़क किनारे फुटपाथ बनाने, जहां पर सड़क संकरी है वहां पर मार्ग को चौड़ा करने तथा कांवड़ यात्रियों के रात्रि में आवागमन हेतु सड़क पर रिफलेक्टर लगाने एवं बैरीकेटिंग कराने के निर्देश दिए। कैम्पों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं यथा विद्युत, पानी, स्वअल्पाहार आदि की व्यवस्था की जायेगी । साथ ही पुलिस अधीक्षक हाथऱस द्वारा मुख्य चौराहो पर कांवड़ियों के आने-जाने व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु चौबीस घंटे आवश्यकतानुसार पुलिस बल को तैनात करने के निर्देश दिए गये । साथ ही बरेली-कासगंज-मथुरा मार्ग पर कांवडियों व भक्तजनों की काफी संख्या में भीड होने के कारण कांवडियों व आमजनमानस की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने व ड्यूटियों को समय-समय पर चेक करने एवं मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया। उन्होने सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कांवड यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किये गए है, सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जायेगी । साथ ही जनपद में जगह-जगह बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघनता से चेकिंग की जायेगी तथा आने-जाने वाले कावडियों का समुचित मार्गदर्शन किया जायेगा । हाथरस पुलिस एवं प्रशासन जनपद में कांवड यात्रा के दृष्टिगत चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु कटिबद्ध है ।
    1
    आज दिनांक 09.02.2026  को जिलाधिकारी हाथरस श्री अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व/कांवड यात्रा के दृष्टिगत कांवडियों के मुख्य आवागमन सिकन्द्राराऊ-हाथरस मार्ग का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ, प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन, थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन, एन.एच.ए.आई. व अन्य विभागो के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान कांवडियों के आने-जाने वाले सिकन्द्राराऊ - हाथरस रुट के नगला रति, सलेमपुर बाईपास कट, वाहनपुर जंक्शन बाईपास, मैण्डू  आदि स्थानों का भ्रमण किया गया तथा रुट में पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध करने हेतु व उन्हें सतर्कता के ड्यूटी करने तथा कावडियों को सामूहिक रूप से जत्थों में रवाना करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस व प्रशासन अधिकारी/कर्मचारीगणो की ड्यूटी लगायी जायेगी  तथा आने-जाने वाले कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिये जगह जगह कैम्प बनाये जायेगे । जिलाधिकारी द्वारा एन0एच0ए0आई0 को टूटी हुई सड़कों को सही कराने, सड़कों की पैंचिंग कराने एवं जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां रोड सेफ्टी साइनेजिज लगाने के निर्देश दिए गए । उन्होंने कहा कि जो स्ट्रीट लाईट खराब हैं उन्हें तत्काल ठीक करें जिससे कि किसी कांवड़ यात्री को रात्रि में परेशानी का सामना न करना पड़े। कांवड़ यात्रियों हेतु सड़क किनारे फुटपाथ बनाने, जहां पर सड़क संकरी है वहां पर मार्ग को चौड़ा करने तथा कांवड़ यात्रियों के रात्रि में आवागमन हेतु सड़क पर रिफलेक्टर लगाने एवं बैरीकेटिंग कराने के निर्देश दिए। कैम्पों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं यथा विद्युत, पानी, स्वअल्पाहार आदि की व्यवस्था की जायेगी । साथ ही पुलिस अधीक्षक हाथऱस द्वारा मुख्य चौराहो पर कांवड़ियों के आने-जाने व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु चौबीस घंटे आवश्यकतानुसार पुलिस बल को तैनात करने के निर्देश दिए गये । साथ ही बरेली-कासगंज-मथुरा मार्ग पर कांवडियों व भक्तजनों की काफी संख्या में भीड होने के कारण कांवडियों व आमजनमानस की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने व ड्यूटियों को समय-समय पर चेक करने एवं मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया। उन्होने सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कांवड यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किये गए है, सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जायेगी । साथ ही जनपद में जगह-जगह बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघनता से चेकिंग की जायेगी तथा आने-जाने वाले कावडियों का समुचित मार्गदर्शन किया जायेगा । हाथरस पुलिस एवं प्रशासन जनपद में कांवड यात्रा के दृष्टिगत चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु कटिबद्ध है ।
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • “सिकंदरा राऊ के ग्राम कचौरा में जाम अब लोगों की रोज की परेशानी बन गया है। रामलीला ग्राउंड के पास जगह कम होने से सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों का दबाव बना रहता है। वहीं, सड़क किनारे खड़े हाथठेले हालात को और खराब कर रहे हैं। नतीजा—राहगीर घंटों फंसने को मजबूर। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस जाम से लोगों को राहत मिल सके।”
    1
    “सिकंदरा राऊ के ग्राम कचौरा में जाम अब लोगों की रोज की परेशानी बन गया है। रामलीला ग्राउंड के पास जगह कम होने से सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों का दबाव बना रहता है। वहीं, सड़क किनारे खड़े हाथठेले हालात को और खराब कर रहे हैं। नतीजा—राहगीर घंटों फंसने को मजबूर। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस जाम से लोगों को राहत मिल सके।”
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कासगंज व्यूरो रिपोर्ट ग्राम पंचायत नरदोली निवासी विवेक गुप्ता पुत्र श्री श्याम पाल गुप्ता का चयन फोर्स में हुआ ।
    1
    कासगंज व्यूरो रिपोर्ट ग्राम पंचायत नरदोली निवासी विवेक गुप्ता पुत्र श्री श्याम पाल गुप्ता का चयन फोर्स में हुआ ।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Patiyali, Kasganj•
    11 hrs ago
  • जिला बदायूं सहसवान मोहल्ला जहांगीराबाद एचपी पेट्रोल पंप के पीछे यह नालियों की समस्या बहुत ज्यादा हो गई है इस माली का कोई समाधान नहीं है यहां पर इस नाली का पानी रोड़ों पर जा रहा है और घरों में जा रहा है इस समस्या का समाधान करें
    1
    जिला बदायूं सहसवान मोहल्ला जहांगीराबाद एचपी पेट्रोल पंप के पीछे यह नालियों की समस्या बहुत ज्यादा हो गई है 
इस माली का कोई समाधान नहीं है यहां पर इस नाली का पानी रोड़ों पर जा रहा है और घरों में जा रहा है इस समस्या का समाधान करें
    user_Vikash Deep
    Vikash Deep
    सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Thakur Sobran singh ptrkar
    1
    Post by Thakur Sobran singh ptrkar
    user_Thakur Sobran singh ptrkar
    Thakur Sobran singh ptrkar
    Bilsi, Budaun•
    10 min ago
  • बसपा प्रदेश अध्यक्ष का एटा पहुंचने पर हुआ गर्म जोशी से भव्य स्वागत रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट 👉एटा के मलावन टोल पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सिंह का भव्य स्वागत। 👉 जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह और जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने किया अभिनंदन। 👉 फूल-मालाओं, बुके और स्मृति-चिह्न भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत। 👉 बसपा कार्यकर्ताओं ने लगाए बहन कुमारी मायावती जिंदाबाद के जोरदार नारे। 👉 एटा के मलावन स्थित आसपुर चौराहा पर स्वागत समारोह में दिखा कार्यकर्ताओं का जोश।
    2
    बसपा प्रदेश अध्यक्ष का एटा पहुंचने पर हुआ गर्म जोशी से भव्य स्वागत
रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट 
👉एटा के मलावन टोल पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सिंह का भव्य स्वागत।
👉 जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह और जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने किया अभिनंदन।
👉 फूल-मालाओं, बुके और स्मृति-चिह्न भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत।
👉  बसपा कार्यकर्ताओं ने लगाए बहन कुमारी मायावती जिंदाबाद के जोरदार नारे।
👉 एटा के मलावन स्थित आसपुर चौराहा पर स्वागत समारोह में दिखा कार्यकर्ताओं का जोश।
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    पत्रकार जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गंगा घाट पर उस समय लोगों की भीड़ लग गई जब एक युवक ने ऐसा करतब दिखाया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। आमतौर पर चलनी का मतलब ही होता है—जिसमें कुछ भी ठहरे नहीं। लेकिन इस युवक ने सबकी सोच बदल दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने घाट से पानी भरा और चलनी में डाल दिया। हैरानी की बात यह रही कि पानी तुरंत नीचे नहीं गिरा, बल्कि कुछ पल के लिए चलनी में ठहरा रहा। देखते ही देखते वहां मौजूद लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। किसी ने इसे जादू कहा तो किसी ने विज्ञान का कमाल। दरअसल, बताया जा रहा है कि युवक ने एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया। जब चलनी को एक निश्चित एंगल पर स्थिर रखा गया और पानी को धीरे-धीरे डाला गया, तो पानी की सतही तनाव (Surface Tension) और हवा के दबाव ने मिलकर कुछ समय के लिए पानी को रुकने का मौका दे दिया। हालांकि यह ज्यादा देर तक संभव नहीं था, लेकिन कुछ सेकंड का यह नजारा लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं लगा। घाट पर मौजूद बुजुर्गों ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार ऐसा देखा है। वहीं, युवाओं में इस अनोखे प्रयोग को लेकर खासा उत्साह दिखा। अब इस अनोखे कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं—“आखिर चलनी में पानी रुका कैसे?”
    1
    गंगा घाट पर उस समय लोगों की भीड़ लग गई जब एक युवक ने ऐसा करतब दिखाया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। आमतौर पर चलनी का मतलब ही होता है—जिसमें कुछ भी ठहरे नहीं। लेकिन इस युवक ने सबकी सोच बदल दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने घाट से पानी भरा और चलनी में डाल दिया। हैरानी की बात यह रही कि पानी तुरंत नीचे नहीं गिरा, बल्कि कुछ पल के लिए चलनी में ठहरा रहा। देखते ही देखते वहां मौजूद लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। किसी ने इसे जादू कहा तो किसी ने विज्ञान का कमाल।
दरअसल, बताया जा रहा है कि युवक ने एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया। जब चलनी को एक निश्चित एंगल पर स्थिर रखा गया और पानी को धीरे-धीरे डाला गया, तो पानी की सतही तनाव (Surface Tension) और हवा के दबाव ने मिलकर कुछ समय के लिए पानी को रुकने का मौका दे दिया। हालांकि यह ज्यादा देर तक संभव नहीं था, लेकिन कुछ सेकंड का यह नजारा लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं लगा।
घाट पर मौजूद बुजुर्गों ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार ऐसा देखा है। वहीं, युवाओं में इस अनोखे प्रयोग को लेकर खासा उत्साह दिखा।
अब इस अनोखे कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं—“आखिर चलनी में पानी रुका कैसे?”
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.