logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रजवाह में पानी न आने से धान की फसल पर संकट, सिंचाई के लिए भटक रहे किसान मैनपुरी। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के अजीतगंज से जगतपुर तक जाने वाले रजवाह में लंबे समय से पानी न आने के कारण क्षेत्र के किसान परेशान हैं। इस वर्ष मानसून की बेरुखी और जुलाई माह में पर्याप्त वर्षा न होने से धान की फसल पर संकट गहराने लगा है। किसानों का कहना है कि सावन शुरू होने के बावजूद बारिश नहीं हुई, जिससे खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच रही है। किसानों के अनुसार बरसात के मौसम में भी रजवाह पूरी तरह सूखा पड़ा है। हालत यह है कि रजवाह में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, जिससे स्पष्ट है कि लंबे समय से उसमें पानी नहीं छोड़ा गया है। ऐसे में किसान निजी साधनों, जैसे ट्यूबवेल और पंपसेट के सहारे महंगे खर्च पर सिंचाई करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते बारिश नहीं हुई और रजवाह में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल बर्बाद हो सकती है। इससे उनकी महीनों की मेहनत और जमा पूंजी पर पानी फिर जाएगा। किसानों ने सिंचाई विभाग से तत्काल रजवाह में पानी छोड़ने की मांग की है, ताकि फसलों की सिंचाई समय पर हो सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। मांग करने वालों में टीकाराम कुमार, अनिल राजपूत, विमलेश कुमार, रामदुलारे कुमार, अमित सिंह, सर्वेश कुमार सहित क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। रजवाह में पानी न पहुंचने की समस्या का जल्द समाधान कर किसानों को राहत दिलाई जाएगी।

1 hr ago
user_Hariom Chauhan
Hariom Chauhan
सिटी स्टार मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
0bf2398e-9c52-45e1-850b-02b99fb79576

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विस्तृत जानकारी दी गई* मैनपुरी। आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे प्रार्थना सभा के दौरान स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को और समस्त स्टाफ को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई। यह जानकारी भी दी कि हमें अपने आस -पास स्वच्छता बनाए रखना है नीले डस्टबिन और हरे डस्टबिन का प्रयोग करना है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग ना करें घर से बने हुए कपड़े के थैली, कागज के बैग का ही प्रयोग करे। स्वच्छता प्रभारी ज्योति सक्सेना ने स्वच्छता संबंधी छात्राओं से पोस्टर भी बनवाये। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को हैंड वॉश की क्रिया भी बताई और हाथ धोना भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ आशा शर्मा, डॉ सरोज यादव, शैली पांडे, सुनीता देवी, खुशबू पांडे, सुमन, समीक्षा, कुसुमा देवी, अंजना सक्सेना, गीता श्रीवास्तव, किरण पाल अभिलाषा शर्मा, सभी लोग उपस्थित रहे।
    1
    *राजकीय बालिका इंटर कॉलेज  मे स्वच्छता अभियान  कार्यक्रम के अंतर्गत विस्तृत जानकारी दी गई*

मैनपुरी।  आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज  मे प्रार्थना सभा के दौरान स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को और समस्त स्टाफ को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई।  यह जानकारी भी दी कि हमें अपने आस -पास स्वच्छता बनाए रखना है नीले डस्टबिन और हरे डस्टबिन का प्रयोग करना है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग ना करें घर से बने हुए कपड़े के थैली, कागज के बैग  का ही प्रयोग करे। स्वच्छता प्रभारी ज्योति सक्सेना ने स्वच्छता संबंधी छात्राओं से पोस्टर भी बनवाये।   प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं  को हैंड वॉश की क्रिया भी बताई और हाथ धोना भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ  आशा शर्मा, डॉ सरोज यादव, शैली पांडे, सुनीता देवी, खुशबू पांडे, सुमन, समीक्षा, कुसुमा देवी, अंजना सक्सेना, गीता श्रीवास्तव, किरण पाल अभिलाषा शर्मा, सभी लोग उपस्थित रहे।
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मैनपुरी ब्यूरो रिपोर्ट मैनपुरी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मासिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।
    1
    मैनपुरी ब्यूरो रिपोर्ट मैनपुरी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मासिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Mainpuri, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है ससुरालीजनों में विवाहिता को दहेज की खातिर निकला घर से बाहर,, दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। से एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बताते चले जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम कटरा परसट रठेह की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार उपासना की शादी 28 मई 2025 को इटावा निवासी दिनेश पुत्र नरेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और घर से निकाल दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार थाना किशनी में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    3
    मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है ससुरालीजनों में विवाहिता को दहेज की खातिर निकला घर से बाहर,,
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी। से एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बताते चले 
जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम कटरा परसट रठेह की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार उपासना की शादी 28 मई 2025 को इटावा निवासी दिनेश पुत्र नरेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और घर से निकाल दिया गया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार थाना किशनी में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके
    1
    राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके

राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा! संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा!
    1
    संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा!

संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा!
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रायबरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें यहां पर पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर कथित तौर पर प्रेमी की हत्या कर शव को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया@ पत्नी ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, शव को घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया
    1
    रायबरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें यहां पर पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर कथित तौर पर प्रेमी की हत्या कर शव को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया@
पत्नी ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, शव को घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया
    user_K. Kumar Mathur
    K. Kumar Mathur
    Farmer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.