logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोण्डा ब्रेकिंग जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष पुरानी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट व आगजनी हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी मारपीट के बाद दबँगो पर घर को आग के हवाले करने का आरोप मारपीट व आगजनी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल छप्पर रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद ने लिया हिंसक रूप पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरासिहनापुर की टपरी गांव का मामला

10 hrs ago
user_Amarjeet Panday
Amarjeet Panday
Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
10 hrs ago

गोण्डा ब्रेकिंग जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष पुरानी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट व आगजनी हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी मारपीट के बाद दबँगो पर घर को आग के हवाले करने का आरोप मारपीट व आगजनी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल छप्पर रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद ने लिया हिंसक रूप पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरासिहनापुर की टपरी गांव का मामला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुलतानपुर में STF और पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कुड़वार क्षेत्र के रवनिया पूरब गांव के पास सुलतानपुर-लखनऊ हाईवे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 कुंतल 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक 14 टायरा ट्रक, दो मोबाइल फोन और 4150 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बरामद गांजा कुल 50 बोरियों में भरकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
    1
    सुलतानपुर में STF और पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कुड़वार क्षेत्र के रवनिया पूरब गांव के पास सुलतानपुर-लखनऊ हाईवे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 कुंतल 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
इस दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक 14 टायरा ट्रक, दो मोबाइल फोन और 4150 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बरामद गांजा कुल 50 बोरियों में भरकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जतारा में चोरी की वारदातों से दहशत, एक के बाद एक घरों को बना रहे निशाना जतारा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा मामला जतारा के जगोला कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, जगोला कॉलोनी निवासी जीवन रजक वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं और उनका मकान लंबे समय से सूना पड़ा था। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी सहित अन्य स्थानों पर रखे नगदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया इससे पहले बैरवार गांव में करन अहिरवार के घर दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का अभी तक पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाए और रात्रि गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन बढ़ती घटनाओं पर कब तक अंकुश लगा पाती है और लोगों को राहत मिलती है।
    4
    जतारा में चोरी की वारदातों से दहशत,
एक के बाद एक घरों को बना रहे निशाना
जतारा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा मामला जतारा के जगोला कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, जगोला कॉलोनी निवासी जीवन रजक वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं और उनका मकान लंबे समय से सूना पड़ा था। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी सहित अन्य स्थानों पर रखे नगदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया इससे पहले बैरवार गांव में करन अहिरवार के घर दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का अभी तक पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाए और रात्रि गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
अब देखना यह होगा कि पुलिस इन बढ़ती घटनाओं पर कब तक अंकुश लगा पाती है और लोगों को राहत मिलती है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • ठेंगहा से पूर्व प्रधान सपा जिलाउपाध्यक्ष की अगुवाई में अम्बेडकर जयंती पर निकली रैली, गांव-गांव गूंजे समानता के नारे संग्रामपुर। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र के ठेंगहा, करनाईपुर, चक्रधरपुर और पुन्नपुर सहित आदि गांवों में मंगलवार को भव्य रैली निकाली गई। ठेंगहा में पूर्व प्रधान सपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य की अगुवाई में रैली की निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर अमेठी रामलीला मैदान के लिए रवाना हुई। जिसमें शामिल लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे तथा जय भीम, शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो जैसे नारे लगा रहे थे। इस दौरान पूर्व प्रधान ठेंगहा सपा नेता राज कुमार मौर्य ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जगह-जगह डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर सूरज कनौजिया, शिव पुराण, प्रेमनाथ कनौजिया, रामस्वरूप, फूलचंद कोरी, ज्ञान प्रकाश कोरी, सुनील कोरी, सत्यम आदि मौजूद रहे।
    3
    ठेंगहा से पूर्व प्रधान सपा जिलाउपाध्यक्ष की अगुवाई में अम्बेडकर जयंती पर निकली रैली, गांव-गांव गूंजे समानता के नारे
संग्रामपुर। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र के ठेंगहा, करनाईपुर, चक्रधरपुर और पुन्नपुर सहित आदि गांवों में मंगलवार को भव्य रैली निकाली गई। ठेंगहा में पूर्व प्रधान सपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य की अगुवाई में रैली की निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर अमेठी रामलीला मैदान के लिए रवाना हुई। जिसमें शामिल लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे तथा जय भीम, शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो जैसे नारे लगा रहे थे। इस दौरान पूर्व प्रधान ठेंगहा सपा नेता राज कुमार मौर्य ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जगह-जगह डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर सूरज कनौजिया, शिव पुराण, प्रेमनाथ कनौजिया, रामस्वरूप, फूलचंद कोरी, ज्ञान प्रकाश कोरी, सुनील कोरी, सत्यम आदि मौजूद रहे।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🔥 *राणा नगर में भीषण आग से हड़कंप: देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख* ⚠️ *आग की लपटों ने मचाई तबाही, मौके पर मची अफरा-तफरी* लम्भुआ राणा नगर। क्षेत्र के राणा नगर में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में आसपास का सामान और संरचनाएं जलकर राख हो गईं।
    1
    🔥 *राणा नगर में भीषण आग से हड़कंप: देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख*
⚠️ *आग की लपटों ने मचाई तबाही, मौके पर मची अफरा-तफरी*
लम्भुआ राणा नगर। क्षेत्र के राणा नगर में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में आसपास का सामान और संरचनाएं जलकर राख हो गईं।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव में एक 22 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवती बीती रात अपने घर में सो रही थी, लेकिन सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह घर पर मौजूद नहीं थी। खोजबीन के दौरान सूचना मिली कि घर से कुछ दूरी पर एक खेत में युवती का शव पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी और सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गांव के ही एक युवक सनोज से युवती की फोन पर बातचीत होती थी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन एएसपी ने स्पष्ट किया है कि प्रथम दृष्टया ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी, और यदि ऐसी कोई बात सामने आती है तो संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं, परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शव मिलने के बाद उन्हें चार घंटे बाद कोतवाली बुलाया गया, जिससे संदेह की स्थिति उत्पन्न हो रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
    1
    अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव में एक 22 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि युवती बीती रात अपने घर में सो रही थी, लेकिन सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह घर पर मौजूद नहीं थी। खोजबीन के दौरान सूचना मिली कि घर से कुछ दूरी पर एक खेत में युवती का शव पड़ा हुआ है।
परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी और सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गांव के ही एक युवक सनोज से युवती की फोन पर बातचीत होती थी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
हालांकि, स्थानीय स्तर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन एएसपी ने स्पष्ट किया है कि प्रथम दृष्टया ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी, और यदि ऐसी कोई बात सामने आती है तो संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
वहीं, परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शव मिलने के बाद उन्हें चार घंटे बाद कोतवाली बुलाया गया, जिससे संदेह की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • नहर किनारे युवती की गला रेतकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका से सनसनी अमेठी । गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात 23 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सुबह नहर की ओर गए ग्रामीणों की नजर युवती के शव पर पड़ी। खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की हालत देख ग्रामीणों में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लेकर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
    1
    नहर किनारे युवती की गला रेतकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका से सनसनी
अमेठी । गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात 23 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, सुबह नहर की ओर गए ग्रामीणों की नजर युवती के शव पर पड़ी। खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की हालत देख ग्रामीणों में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लेकर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अमेठी जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी स्थित भालोटिया फ्रूट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आटा मिल परिसर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान प्रियंक कुमार मिश्रा (21 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले लगभग एक सप्ताह से उक्त आटा मिल में मजदूरी कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के अचानक इस तरह शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    अमेठी जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी स्थित भालोटिया फ्रूट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आटा मिल परिसर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला।
मृतक की पहचान प्रियंक कुमार मिश्रा (21 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले लगभग एक सप्ताह से उक्त आटा मिल में मजदूरी कर रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के अचानक इस तरह शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सादड़ी में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य रैली से गूंजा नगर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, डीजे-ढोल के साथ निकली विशाल रैली सादड़ी पाली/बारलीचमकता राजस्थान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सादड़ी नगर में बुधवार को श्रद्धा, उत्साह और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए की गई। इसके बाद डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें नगरवासियों की भारी भागीदारी रही। रैली सुबह 9 बजे अंबेडकर सर्कल से रवाना होकर आकरिया चौक, बस स्टैंड और मुख्य बाजार मार्गों से होते हुए बाहरली सादड़ी पहुंची तथा पुनः अंबेडकर सर्कल पर समापन हुआ। पूरे मार्ग में जयकारों और देशभक्ति नारों से माहौल गूंजता रहा। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैलाश माधव, प्रवीण बाफना, मदन माथुर, जगदीश बाफना, प्रकाश परिहार, आनंद कुमार, मदनलाल, नारायण डांगी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र परिहार, मोडाराम, सतीश कुमार जूना, प्रकाश चूंडावत, दिलीप भटनागर, हेमंत भटनागर, विक्रम सोलंकी, तुलसा राम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने बताया बाबा साहेब का योगदान इस अवसर पर सरपंच कानाराम मेघवाल, राजकुमार बाफना और मांगीलाल माधव ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए उन्हें अपनाने का आह्वान किया। समानता और भाईचारे का दिया संदेश कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के आदशों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में समानता, एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित करना रहा। आयोजन में सादड़ी नगरवासियों का उत्साह और सहयोग सराहनीय रहा।भीकाराम कंडारा
    1
    सादड़ी में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य रैली से गूंजा नगर
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, डीजे-ढोल के साथ निकली विशाल रैली
सादड़ी पाली/बारलीचमकता राजस्थान
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सादड़ी नगर में बुधवार को श्रद्धा, उत्साह और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए की गई। इसके बाद डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें नगरवासियों की भारी भागीदारी रही। रैली सुबह 9 बजे अंबेडकर सर्कल से रवाना होकर आकरिया चौक, बस स्टैंड और मुख्य बाजार मार्गों से होते हुए बाहरली सादड़ी पहुंची तथा पुनः अंबेडकर सर्कल पर समापन हुआ। पूरे मार्ग में जयकारों और देशभक्ति नारों से माहौल गूंजता रहा।
जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैलाश माधव, प्रवीण बाफना, मदन माथुर, जगदीश बाफना, प्रकाश परिहार, आनंद कुमार, मदनलाल, नारायण डांगी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र परिहार, मोडाराम, सतीश कुमार जूना, प्रकाश चूंडावत, दिलीप भटनागर, हेमंत भटनागर, विक्रम सोलंकी, तुलसा राम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
वक्ताओं ने बताया बाबा साहेब का योगदान
इस अवसर पर सरपंच कानाराम मेघवाल, राजकुमार बाफना और मांगीलाल माधव ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए उन्हें अपनाने का आह्वान किया।
समानता और भाईचारे का दिया संदेश
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के आदशों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में समानता, एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित करना रहा। आयोजन में सादड़ी नगरवासियों का उत्साह और सहयोग सराहनीय रहा।भीकाराम कंडारा
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.