logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भव्य सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भव्य सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी दतिया। दतिया नगर पालिका में छह एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी खुशी के अवसर पर भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों के सम्मान में बुधवार 12:00 बजे के आसपास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में रामनाथ प्रजापति, श्रीमती मंजू मांझी, दिलीप बाल्मीकि, राघवेंद्र राजा और रामसेवक पाल सहित नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का सम्मान किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पालिका में एल्डरमैन की नियुक्ति से शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को और मजबूती के साथ सामने रखने में मदद मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों से अपेक्षा जताई कि वे नगर के विभिन्न वार्डों और आम नागरिकों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से उठाएंगे। साथ ही शहर में मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और अन्य विकास कार्यों को गति देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए नगर विकास में योगदान दें। इस अवसर पर विपिन गोस्वामी, विक्रम बुंदेला, रघुवीर कुशवाहा, अतुल भूरे चौधरी, गिन्नी राजा, योगेश सक्सेना, गोविंद ज्ञानानी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र रावत, सतीश यादव, विनय यादव, भगवान सिंह कुशवाहा, भानु ठाकुर, प्रशांत दांगी, पुनीत टिलवानी, डॉ. राजू त्यागी, पवन पहाड़िया, हरिराम पाल, कुलदीप यादव, मीनाक्षी कटारे, कुमकुम रावत और नेहा रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के अंत में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों ने सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_RAVIDEEP LITORIYA
RAVIDEEP LITORIYA
दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भव्य सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भव्य सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी दतिया। दतिया नगर पालिका में छह एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी खुशी के अवसर पर भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों के सम्मान में बुधवार 12:00 बजे के आसपास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में रामनाथ प्रजापति, श्रीमती मंजू मांझी, दिलीप बाल्मीकि, राघवेंद्र राजा और रामसेवक पाल सहित नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का सम्मान किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पालिका में एल्डरमैन की नियुक्ति से शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को और मजबूती के साथ सामने रखने में मदद मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों से अपेक्षा जताई कि वे नगर के विभिन्न वार्डों और आम नागरिकों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से उठाएंगे। साथ ही शहर में मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और अन्य विकास कार्यों को गति देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए नगर विकास में योगदान दें। इस अवसर पर विपिन गोस्वामी, विक्रम बुंदेला, रघुवीर कुशवाहा, अतुल भूरे चौधरी, गिन्नी राजा, योगेश सक्सेना, गोविंद ज्ञानानी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र रावत, सतीश यादव, विनय यादव, भगवान सिंह कुशवाहा, भानु ठाकुर, प्रशांत दांगी, पुनीत टिलवानी, डॉ. राजू त्यागी, पवन पहाड़िया, हरिराम पाल, कुलदीप यादव, मीनाक्षी कटारे, कुमकुम रावत और नेहा रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के अंत में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों ने सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भांडेर में पहूज नदी का रपटा पुल पानी में डूबा, भांडेर-मोंठ मार्ग बंद, हसापुर के डेम हुआ ओवरफ्लो दतिया जिले में लगातार बारिश के चलते भांडेर क्षेत्र की पहूज नदी का रपटा पुल एक बार फिर पानी में डूब गया। मंगलवार को पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण भांडेर और मोंठ के बीच आवागमन बंद कर दिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया है। बताया गया कि भांडेर क्षेत्र का हसापुर डैम ओवरफ्लो होने के बाद पहूज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रशासन ने लोगों से पानी कम होने तक पुल पार नहीं करने की अपील की। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में भी प्रशासन निगरानी बनाए हुए है।
    1
    भांडेर में पहूज नदी का रपटा पुल पानी में डूबा, भांडेर-मोंठ मार्ग बंद, हसापुर के डेम हुआ ओवरफ्लो
दतिया जिले में लगातार बारिश के चलते भांडेर क्षेत्र की पहूज नदी का रपटा पुल एक बार फिर पानी में डूब गया। मंगलवार को पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण भांडेर और मोंठ के बीच आवागमन बंद कर दिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया है। बताया गया कि भांडेर क्षेत्र का हसापुर डैम ओवरफ्लो होने के बाद पहूज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रशासन ने लोगों से पानी कम होने तक पुल पार नहीं करने की अपील की। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में भी प्रशासन निगरानी बनाए हुए है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • झांसी: युवा समाजसेवी दीपांकर यादव उर्फ मून का जन्मदिन मून सिटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झांसी। मून सिटी परिसर में युवा समाजसेवी दीपांकर यादव उर्फ मून का जन्मदिन बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए मित्रों, शुभचिंतकों और स्थानीय निवासियों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने की रस्म के साथ हुई, जहाँ मौजूद सभी लोगों ने दीपांकर यादव को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के इस जश्न में दीपांकर यादव (मून) ने इस अपार प्रेम और स्नेह के लिए उपस्थित सभी अतिथियों और मून सिटी परिवार का दिल से आभार व्यक्त किया।
    4
    झांसी: युवा समाजसेवी दीपांकर यादव उर्फ मून का जन्मदिन मून सिटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
झांसी। मून सिटी परिसर में युवा समाजसेवी दीपांकर यादव उर्फ मून का जन्मदिन बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए मित्रों, शुभचिंतकों और स्थानीय निवासियों का तांता लगा रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने की रस्म के साथ हुई, जहाँ मौजूद सभी लोगों ने दीपांकर यादव को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के इस जश्न में  दीपांकर यादव (मून) ने इस अपार प्रेम और स्नेह के लिए उपस्थित सभी अतिथियों और मून सिटी परिवार का दिल से आभार व्यक्त किया।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नर्मदा के घाटों पर स्नान कर रहे 4 युवकों में से 3 युवकों को एनडीआरफ टीम ने डूबने से बचाया ओकारेश्वर में नर्मदा में डूबने से युवक की मौत शुभम तिवारी लखनऊ उत्तर प्रदेश की गहरे पानी में जाने के कारण हुई मौत नर्मदा घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में फैली सनसनी चार दोस्त सावन मास में नर्मदा स्नान और ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए पहुंचे थे एनडीआरएफ, होमगार्ड, नाविको ने तीन को डूबने से बचाया ओंकारेश्वर सिविल अस्पताल में साथी लेकर पहुंचे डॉक्टर वाली रवि वर्मा ने मृत किया घोषित ओकारेश्वर थाना क्षेत्र के केवल रामघाट की घटना ।।
    1
    नर्मदा के घाटों पर स्नान कर रहे 4 युवकों में से 3 युवकों को एनडीआरफ टीम ने डूबने से बचाया
ओकारेश्वर में नर्मदा में डूबने से युवक की मौत 
शुभम तिवारी लखनऊ उत्तर प्रदेश की गहरे पानी में जाने के कारण हुई मौत
नर्मदा घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में फैली सनसनी 
चार दोस्त सावन मास में नर्मदा स्नान और ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए पहुंचे थे
एनडीआरएफ, होमगार्ड, नाविको ने तीन को डूबने से  बचाया 
ओंकारेश्वर सिविल अस्पताल में साथी लेकर पहुंचे डॉक्टर वाली रवि वर्मा ने मृत किया घोषित 
ओकारेश्वर थाना क्षेत्र के केवल रामघाट की घटना ।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुंदेलखंड क्षेत्र बबीना में सड़क चौड़ीकरण के महत्वपूर्ण विकास कार्य को लेकर आज भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। क्षेत्रीय विधायक माननीय राजीव सिंह पारीछा के नेतृत्व में शुरू हुए इस विकास कार्य से सड़क की सुविधा, आवागमन और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के लिए यह कदम निश्चित रूप से राहत और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अब देखना होगा कि भूमि पूजन के बाद यह विकास कार्य कितनी तेजी से धरातल पर आकार लेता है। बबीना के विकास की हर खबर, सबसे पहले — हमाओ बबीना।
    1
    बुंदेलखंड क्षेत्र बबीना में सड़क चौड़ीकरण के महत्वपूर्ण विकास कार्य को लेकर आज भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ।
क्षेत्रीय विधायक माननीय राजीव सिंह पारीछा के नेतृत्व में शुरू हुए इस विकास कार्य से सड़क की सुविधा, आवागमन और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों के लिए यह कदम निश्चित रूप से राहत और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
अब देखना होगा कि भूमि पूजन के बाद यह विकास कार्य कितनी तेजी से धरातल पर आकार लेता है।
बबीना के विकास की हर खबर, सबसे पहले — हमाओ बबीना।
    user_Hmao_babina_up93
    Hmao_babina_up93
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वंदे भारत ट्रेन के यात्री में खराब खाने को लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी को दी नसीहत , कहा , जिस ट्रेन की वजह से हमारे देश का नाम विदेशों में हो रहा है उसमें इस तरह का खाना दिया जा रहा है , सुनो क्या कहना है ट्रेन यात्री का,,
    1
    वंदे भारत ट्रेन के यात्री में खराब खाने को लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी को दी नसीहत , कहा , जिस ट्रेन की वजह से हमारे देश का नाम विदेशों में हो रहा है उसमें इस तरह का खाना दिया जा रहा है , सुनो क्या कहना है ट्रेन यात्री का,,
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बुन्देलखण्ड काँवड़ यात्रा समिति झाँसी द्वारा पिछले 10 वर्षों से विशाल काँवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
    1
    बुन्देलखण्ड काँवड़ यात्रा समिति झाँसी द्वारा पिछले 10 वर्षों से विशाल काँवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नवीन तहसील कार्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचे बड़ी संख्या में फरियादी, सीमांकन, सड़क, जलभराव और अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर एसडीएम ने दिए निराकरण के निर्देश भांडेर नगर के रामगढ़ रोड स्थित नवीन तहसील कार्यालय के सभागार में मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान भांडेर एसडीएम ब्रजेन्द्र यादव ने आमजन की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली बिल में गड़बड़ी, सड़क निर्माण, जलभराव और अतिक्रमण से संबंधित सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है और जल्द ही उनका समाधान कराया जाएगा। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं और अधिकारियों ने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
    1
    नवीन तहसील कार्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचे बड़ी संख्या में फरियादी, सीमांकन, सड़क, जलभराव और अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर एसडीएम ने दिए निराकरण के निर्देश
भांडेर नगर के रामगढ़ रोड स्थित नवीन तहसील कार्यालय के सभागार में मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान भांडेर एसडीएम ब्रजेन्द्र यादव ने आमजन की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया।
जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली बिल में गड़बड़ी, सड़क निर्माण, जलभराव और अतिक्रमण से संबंधित सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है और जल्द ही उनका समाधान कराया जाएगा। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं और अधिकारियों ने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई की गई पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा आमजन आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई की गई पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा आमजन
    3
    आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई की गई पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा आमजन
आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई की गई पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा आमजन
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • रात होते ही मोहल्ले का हो जाता है माहौल खराब, शराबियों का उपद्रव भांडेर नगर के दलीपुरा रोड पर रात होते ही मोहल्ले का माहौल खराब हो जा रहा है। किड्स ग्रोथ स्कूल के आसपास शराबी तत्वों द्वारा रोजाना गंदी-गंदी गालियां और धमकियां दी जा रही हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी रात चलता है हुड़दंग स्थानीय लोगों के अनुसार किड्स ग्रोथ स्कूल के पास कुछ शराबी हर रात इकट्ठा हो जाते हैं। ये लोग घंटों तक मां-बहन की गंदी गालियां देते हैं, आपस में लड़ते-झगड़ते हैं और मोहल्ले वालों को धमकाते हैं। ताले तोड़ने और आसपास रहने वालों से झगड़ा करने की घटनाएं भी सामने आई हैं। बच्चों की पढ़ाई और घरों में रहना हुआ मुश्किल वार्ड के लोगों का कहना है कि रात भर होने वाले इस हुड़दंग से बच्चों की पढ़ाई और घरों में चैन से रहना मुश्किल हो गया है। "रात भर गाली-गलौच और मारपीट होती है। हम अपने बच्चों को कैसे सुरक्षित रखें" - स्थानीय निवासियों ने बताया। पुलिस आती है, आरोपी भाग जाते हैं मोहल्ले वालों ने कई बार भांडेर पुलिस को शिकायत की है। शिकायत पर डायल 112 भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही शराबी उपद्रवी वहां से भाग जाते हैं। लोगों का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए ये लोग नहीं सुधर रहे। लोगों की मांग दलीपुरा रोड के निवासियों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि रात्रि में गश्त बढ़ाई जाए और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि मोहल्ले में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।।
    1
    रात होते ही मोहल्ले का हो जाता है माहौल खराब, शराबियों का उपद्रव
भांडेर नगर के दलीपुरा रोड पर रात होते ही मोहल्ले का माहौल खराब हो जा रहा है। किड्स ग्रोथ स्कूल के आसपास शराबी तत्वों द्वारा रोजाना गंदी-गंदी गालियां और धमकियां दी जा रही हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूरी रात चलता है हुड़दंग
स्थानीय लोगों के अनुसार किड्स ग्रोथ स्कूल के पास कुछ शराबी हर रात इकट्ठा हो जाते हैं। ये लोग घंटों तक मां-बहन की गंदी गालियां देते हैं, आपस में लड़ते-झगड़ते हैं और मोहल्ले वालों को धमकाते हैं। ताले तोड़ने और आसपास रहने वालों से झगड़ा करने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
बच्चों की पढ़ाई और घरों में रहना हुआ मुश्किल
वार्ड के लोगों का कहना है कि रात भर होने वाले इस हुड़दंग से बच्चों की पढ़ाई और घरों में चैन से रहना मुश्किल हो गया है। "रात भर गाली-गलौच और मारपीट होती है। हम अपने बच्चों को कैसे सुरक्षित रखें" - स्थानीय निवासियों ने बताया।
पुलिस आती है, आरोपी भाग जाते हैं
मोहल्ले वालों ने कई बार भांडेर पुलिस को शिकायत की है। शिकायत पर डायल 112 भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही शराबी उपद्रवी वहां से भाग जाते हैं। लोगों का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए ये लोग नहीं सुधर रहे।
लोगों की मांग
दलीपुरा रोड के निवासियों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि रात्रि में गश्त बढ़ाई जाए और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि मोहल्ले में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.