Shuru
Apke Nagar Ki App…
भांडेर में पहूज नदी का रपटा पुल पानी में डूबा, भांडेर-मोंठ मार्ग बंद, हसापुर के डेम हुआ ओवरफ्लो दतिया जिले में लगातार बारिश के चलते भांडेर क्षेत्र की पहूज नदी का रपटा पुल एक बार फिर पानी में डूब गया। मंगलवार को पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण भांडेर और मोंठ के बीच आवागमन बंद कर दिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया है। बताया गया कि भांडेर क्षेत्र का हसापुर डैम ओवरफ्लो होने के बाद पहूज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रशासन ने लोगों से पानी कम होने तक पुल पार नहीं करने की अपील की। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में भी प्रशासन निगरानी बनाए हुए है।
Shahid Qureshi
भांडेर में पहूज नदी का रपटा पुल पानी में डूबा, भांडेर-मोंठ मार्ग बंद, हसापुर के डेम हुआ ओवरफ्लो दतिया जिले में लगातार बारिश के चलते भांडेर क्षेत्र की पहूज नदी का रपटा पुल एक बार फिर पानी में डूब गया। मंगलवार को पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण भांडेर और मोंठ के बीच आवागमन बंद कर दिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया है। बताया गया कि भांडेर क्षेत्र का हसापुर डैम ओवरफ्लो होने के बाद पहूज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रशासन ने लोगों से पानी कम होने तक पुल पार नहीं करने की अपील की। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में भी प्रशासन निगरानी बनाए हुए है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टोरी गाँव में पति ने पत्नी से मारपीट कर कैंची से काटे बाल, मायके जाने और थाने पहुंचने पर दी गंभीर धमकी, मामला दर्ज पंडोखर थाना क्षेत्र के टौरी गांव में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। फरियादिया रंजना दोहरे उम्र 30 वर्ष ने अपनी सास प्रेम दोहरे के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। मामले में पंडोखर पुलिस2 ने मंगलवार शाम 05 बजे आरोपी पति पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया 17 अगस्त की रात में उसका पति घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे हाथ में चोट आई। आरोप है कि इसके बाद पति ने कैंची से उसके सिर के बाल काट दिए और धमकी दी कि उसके नाक-कान काटकर मायके छोड़ आएगा। घटना के दौरान सास प्रेम दोहरे मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कराया। महिला के अनुसार पति ने उसे मायके जाने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। डर के कारण उसने तत्काल रिपोर्ट नहीं की। बाद में सास ने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।1
- रतनगढ़ माता धाम पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन रतनगढ़ माता धाम पर मां के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से हर सोमवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों की सेवा और धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में इस बार मोनू जैन, ममता जैन, अजय जैन, अनुराग जैन एवं अमन जैन, अशोकनगर एवं इंदौर द्वारा महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम पर भंडारे का आयोजन कराया गया। भंडारे में माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। आश्रम की ओर से भक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारा आयोजित करने वाले जैन परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मां रतनगढ़ माता से उनके सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा भक्तों की सेवा के लिए किए जा रहे ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश भी देते हैं। रतनगढ़ माता धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा सेवा एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा का रूप लेती जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर मां रतनगढ़ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।1
- आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई की गई पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा आमजन आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई की गई पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा आमजन3
- एसपी मयूर खण्डेलवाल ने की जनसुनवाई, 75 शिकायतों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दतिया में आमजन की समस्याओं के निराकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान एसपी ने लोगों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और विधिसम्मत निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि विवाद, साइबर अपराध, घरेलू विवाद और मारपीट सहित विभिन्न मामलों से जुड़े कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए। एसपी ने सभी शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे। दतिया पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।1
- दतिया भाजपा नेत्री क्रांति राय का शासकीय आवास में कब्जा प्रशासन ने हटाया कब्जा दिखाया बाहर का रास्ता #fbreels #datia #datia❤️ #narottam #spdatia दतिया भाजपा नेत्री क्रांति राय का शासकीय आवास में कब्जा प्रशासन ने हटाया कब्जा दिखाया बाहर का रास्ता #fbreels #datia #datia❤️ #narottam #spdatia1
- थाना नवाबाद पुलिस द्वारा झपटमारी (चेन स्नैचिंग) के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तगण को 10 घण्टे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। 01 अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में फायरिंग करने वाले अभियुक्त को दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे जीवनरक्षार्थ हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।1
- 80 साल में यह लोग तिरंगा 🇮🇳 बांधना भी नहीं सीख पाए देखिए,,,,1
- भांडेर में पहूज नदी का रपटा पुल पानी में डूबा, भांडेर-मोंठ मार्ग बंद, हसापुर के डेम हुआ ओवरफ्लो दतिया जिले में लगातार बारिश के चलते भांडेर क्षेत्र की पहूज नदी का रपटा पुल एक बार फिर पानी में डूब गया। मंगलवार को पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण भांडेर और मोंठ के बीच आवागमन बंद कर दिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया है। बताया गया कि भांडेर क्षेत्र का हसापुर डैम ओवरफ्लो होने के बाद पहूज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रशासन ने लोगों से पानी कम होने तक पुल पार नहीं करने की अपील की। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में भी प्रशासन निगरानी बनाए हुए है।1