Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश जबलपुर बेहद दर्दनाक हादसा जिसमें एक मां अपनी लाइफ जैकेट में 4साल के बेटे को छाती से चिपकाए मिली रुला देने वाली खबर मध्य प्रदेश, जबलपुर बेहद दर्दनाक हादसा! बरगी डैम में एक 20 साल पुराना पर्यटक क्रूज़ के डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई! कई लोग लापता है! 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है! बताया जा रहा है, मौसम अचानक बिगड़ा और कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए! तूफ़ान इतना तेज़ था कि पानी में ऊंची लहरें उठ रही थी और क्रूज़ डूबने लगा! हादसे में एक मां अपनी लाइफ जैकेट में 4 साल के बेटे को छाती से चिपकाए मिली!
Gulfam Saifi prees repotar
मध्य प्रदेश जबलपुर बेहद दर्दनाक हादसा जिसमें एक मां अपनी लाइफ जैकेट में 4साल के बेटे को छाती से चिपकाए मिली रुला देने वाली खबर मध्य प्रदेश, जबलपुर बेहद दर्दनाक हादसा! बरगी डैम में एक 20 साल पुराना पर्यटक क्रूज़ के डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई! कई लोग लापता है! 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है! बताया जा रहा है, मौसम अचानक बिगड़ा और कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए! तूफ़ान इतना तेज़ था कि पानी में ऊंची लहरें उठ रही थी और क्रूज़ डूबने लगा! हादसे में एक मां अपनी लाइफ जैकेट में 4 साल के बेटे को छाती से चिपकाए मिली!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दक्षिण कश्मीर में छह दिन तक चले बचाव अभियान का दुखद अंत हुआ, जब शोपियन के रामबियारा नाले से लापता 4 वर्षीय बच्चे का शव आज बरामद किया गया। पिकनिक के दौरान दुबजान के पास स्थित इस नाले में बच्चा गलती से फिसल गया था, जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस, बचाव दल और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था। May Almighty Allah forgive the little soul, grant him the highest place in Jannah, and give strength and patience to the bereaved family.🙏🏻🥹 #Shopian #Rambiara #Kashmir #Rescue1
- थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का मामला जहां खेत में गई महिला के साथ कि दबंगों ने छेड़खानी और गाली गलौच1
- यूपी के अमरोहा में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का शहर देखने को मिला है जहां पर तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने मृतक के सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को खिलाफत में ले लिया है।पूरा मामला अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 का है जहां पर अमरोहा की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पिंटू जो हापुर मंडी में अंगूर की गाड़ी उतर कर वापस लौट रहा था रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते ऑटो चालक पिंटू की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मौके पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, डंपर को हिरासत में ले लिया है और मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है।1
- अमरोहा में युवक पर लोहे की रॉड से हमला: पुरानी रंजिश में सरेआम पीटा, हालत गंभीर, Live VIDEO आया सामने अमरोहा नगर में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर सरेआम लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर मार्ग पर हुई। नल नई बस्ती निवासी जाने आलम पुत्र मोबिन पाशा पर पड़ोसी मोहल्ले के युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को सड़क पर गिराकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। इस पूरी वारदात का वीडियो कार सवार राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल जाने आलम को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जाने आलम ने मोहल्ले की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से उसकी रंजिश चली आ रही थी। पीड़ित के पिता ने सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- हरदोई जिले के बेनीगंज में गुरुवार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर महिला जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। पदयात्रा के दौरान महिलाओं के आरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यह पदयात्रा सिकिलिन टोला मोहल्ले से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों से होते हुए संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।1
- Post by गौरव प्रताप कोरी1
- हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह से पीड़ित महिला ने बच्चों सहित लगाई न्याय की गुहार हापुड़ जनपद के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र कोठी गेट का पूरा मामला है। जहां पर एक पीड़िता महिला राशिदा पत्नी अलीम पुत्र शमीम के साथ शादी 16 वर्ष पहले मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी जिसमें राशिदा ने बताया कि उनके घर वालो ने दान दहेज देते हुए करीब 15लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन शादी के बाद से ही उनका पति ओर सास ससुर 5लाख की मांग करने लगे। जब पीड़िता मना करती है तो उसके ओर उसकी तीनों बेटीओ के साथ मारपीट की जाती है ओर उन्हें भूखा प्यासा रखा जाता हैं। पीड़िता का आरोप है कि अलीम के घर वालो ने 2 कारखाने बताकर शादी की गई थी। लेकिन उसका कोई कारखाना नहीं है।वह मजदूरी करता है। पीड़िता की तीन छोटी बेटी है पहली बेटी नबिया उप्र 15वर्ष, दूसरी बेटी जोया उप्र 13वर्ष, तीसरी बेटी तूबा उम्र 10वर्ष है । जो कि अपनी बच्चियों को लेकर एक किराए के मकान में रहती है। ओर अपना ओर अपनी बच्चियों का पालन पोषण सिलाई करके करती है । जब वह अपने पति अलीम से राशन के लिए बोलती है तो उसके व बच्चों के मार पीट करता है।ओर कमरे को भार से बंद करके अपने मां बाप के पास चला जाता है। पीड़िता का आरोप है कि वो कई कई दिन तक भूखे प्यासे कमरे में बंद रहते हैं। ओर उसके सास ससुर भी उसके साथ मार पीट करते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसका ससुर शमीम अहमद उस पर गंदी नजर रखता है। ओर देर सवेरा पीड़िता के किराए के मकान पर जाकर असील हरकत करता है। पीड़िता का आरोप है कि दिनांक 29.04.2026, की शाम समय करीब 5बजे घर आया और उसकी कोली भरकर गंदी गंदी हरकत करने लगा बोला कि मेरी बेगम बन जा तू मेरा कहा पूरा कर दे में तुझे ओर तेरे बच्चों को कोई कमी नहीं आने दूंगा । पीड़िता ने विरोध किया ओर शोर मचाया तो पति अलीम ओर सास खेरुन्निशा घर आ गए ।जब पीड़िता ने उनसे शिकायत की तो उल्टा उसके साथ ही प्लास ओर लोहे के औजारों से मार पीट शुरू कर दी ओर सास बोली इसको आज जान से खत्म कर दो। जिसकी शिकायत पीड़िता ने मो न 7417301360 से डायल 112 पर भी की लेकिन वह नहीं आई पीड़िता का कहना कि में न्याय के लिए अपनी बच्चियों के साथ इधर उधर भटक रही हूं लेकिन मुझे न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस लिए में आज हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के पास आई हुई । अगर इस चीज़ का मेरे पति अलीम ओर सास खेरुन्निशा सुसर, शमीम को लगेगा तो मुझे वो जान से मार देगे उसने ये भी कहा कि अगर मुझे ओर मेरे बच्चों को कुछ भी होता है तो उस चीज के ये लोग जिम्मेदार होगे। महिला को शरीर में काफी छोटे भी है जिसमें उसने मेडिकल की मांग भी की है। ओर प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी की है।4
- अमरोहा जनपद में एक शादी समारोह उस समय अफरातफरी में बदल गया, जब पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित विमाया रिसोर्ट की है, जहां होटल की पार्किंग में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कहासुनी और विवाद चल रहा था। शादी समारोह में आमना-सामना होते ही विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले और माहौल तनावपूर्ण हो गया।मारपीट के दौरान एक युवक के सिर पर ईंट से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।पूरी घटना रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। शादी समारोह में मौजूद लोगों में इस घटना के बाद दहशत फैल गई और कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | हापुड़ से बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र में कुचेसर चोपला पुराने हाईवे पर इन दिनों सड़क स्टंटबाजों का आतंक देखने को मिल रहा है। हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर तक इस रोड पर खुलेआम बाइक और कार से खतरनाक स्टंट किए जा रहे हैं, जिससे आम राहगीरों में डर का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यातायात पुलिस द्वारा स्टंटबाजों के चालान तो किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इन पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा। सवाल उठ रहा है कि आखिर सिर्फ चालान से कब तक काम चलेगा? क्या इन वाहनों को सीज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी या फिर ऐसे ही यह खतरनाक खेल चलता रहेगा? स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और स्टंट की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क पर चलने वाले आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं या फिर यह मामला भी कार्रवाई के नाम पर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।4