logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : वार्ड संख्या 9 में पानी को लेकर फूटा आक्रोश, जहानाबाद-एकंगरसराय मार्ग रहा जाम । जहानाबाद -शहर के वार्ड संख्या 9 में लगातार बनी पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने आदर्श कॉलोनी के समीप जहानाबाद-एकंगरसराय मुख्य मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। कई बार संबंधित अधिकारियों और नगर प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसके साथ ही घरेलू कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई यात्री जाम में फंसे रहे। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य राहगीरों को भी आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं की गई और समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना था कि भीषण गर्मी और बारिश की कमी के बीच पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद मार्ग पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।

13 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•

More news from Bihar and nearby areas
  • जीत का सर्टिफिकेट लेने प्रशांत किशोर के साथ पुरा बांकीपुर जीत का सर्टिफिकेट लेने प्रशांत किशोर अपने साथियों के साथ पैदल निकले AN college....
    1
    जीत का सर्टिफिकेट लेने प्रशांत किशोर के साथ पुरा बांकीपुर 
जीत का सर्टिफिकेट लेने प्रशांत किशोर अपने साथियों के साथ पैदल निकले AN college....
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    2 hrs ago
  • जीत का सर्टिफिकेट लेने प्रशांत किशोर के साथ पुरा बांकीपुर। जीत का सर्टिफिकेट लेने प्रशांत किशोर अपने साथियों के साथ पैदल निकले AN college....
    1
    जीत का सर्टिफिकेट लेने प्रशांत किशोर के साथ पुरा बांकीपुर।
जीत का सर्टिफिकेट लेने प्रशांत किशोर अपने साथियों के साथ पैदल निकले AN college....
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory Patna Rural, Patna•
    2 hrs ago
  • उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया।उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया। उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया।
    2
    उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया।उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया।
उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया।
    user_Maha Khabar 24
    Maha Khabar 24
    Local News Reporter दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • राजधानी नई दिल्ली में खेले जाने वाले अरनिस गेम वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 को लेकर सभी खिलाड़ी जोश में राजधानी नई दिल्ली में खेले जाने वाले अरनिस गेम वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में देश की बेटी अंशु को मिला गेम मे रेफरी करने का मौका.....!
    1
    राजधानी नई दिल्ली में खेले जाने वाले अरनिस गेम वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 को लेकर सभी खिलाड़ी जोश में
राजधानी नई दिल्ली में खेले जाने वाले अरनिस गेम वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में देश की बेटी अंशु को मिला गेम मे रेफरी करने का मौका.....!
    user_बिहार खबर न्यूज़
    बिहार खबर न्यूज़
    Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • लखनऊ में स्कूली बच्चों से भरी वैन पर कांवड़ियों ने हमला कर दिया, घटना से बच्चे बुरी तरह डर गए, कुछ बच्चे रोते नजर आए, चश्मदीदों का आरोप है कि मौके पर पुलिसकर्मी और डायल-112 की गाड़ी मौजूद थी, इसके बावजूद शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की लखनऊ में स्कूली बच्चों से भरी वैन पर कांवड़ियों ने हमला कर दिया, घटना से बच्चे बुरी तरह डर गए, कुछ बच्चे रोते नजर आए, चश्मदीदों का आरोप है कि मौके पर पुलिसकर्मी और डायल-112 की गाड़ी मौजूद थी, इसके बावजूद शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की
    1
    लखनऊ में स्कूली बच्चों से भरी वैन पर कांवड़ियों ने हमला कर दिया, घटना से बच्चे बुरी तरह डर गए, कुछ बच्चे रोते नजर आए, चश्मदीदों का आरोप है कि मौके पर पुलिसकर्मी और डायल-112 की गाड़ी मौजूद थी, इसके बावजूद शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की

    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    5 hrs ago
  • PK को मिले 64151 वोट... दिल्ली तक जाएगा संदेश? 19324 वोटों के बड़े अंतर से हारी BJP बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने बिहार से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में हलचल मचा दी है! . . . #PrashantKishor #BankipurResult #JanSuraaj #BiharPolitics आभार बांकीपुर🙏
    1
    PK को मिले 64151 वोट... दिल्ली तक जाएगा संदेश? 19324 वोटों के बड़े अंतर से हारी BJP

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने बिहार से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में हलचल मचा दी है! 
.
.
.
#PrashantKishor #BankipurResult #JanSuraaj #BiharPolitics
आभार बांकीपुर🙏
    user_Ashmit kumar
    Ashmit kumar
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • जहानाबाद : बिस्कोमान केंद्र पर खाद नहीं मिलने से भड़के किसान, घंटों बाधित रहा यातायात। जहानाबाद - जिले में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। गांधी मैदान के समीप स्थित बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र पर खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने जहानाबाद-घोसी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोपहर करीब 12 बजे से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप था कि वे सुबह से ही खाद लेने के लिए केंद्र पर लाइन में खड़े थे, लेकिन करीब छह घंटे इंतजार करने के बावजूद उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराया गया। किसानों ने कहा कि केंद्र के कर्मचारियों द्वारा बार-बार अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें टालने का प्रयास किया जा रहा है। इससे किसानों में भारी नाराजगी फैल गई और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि वर्तमान समय में धान एवं अन्य फसलों की खेती के लिए खाद की आवश्यकता सबसे अधिक है, लेकिन सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकारी केंद्रों पर खाद की कमी बताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर जिले के कई निजी दुकानों में खाद की बिक्री जारी है। इससे कालाबाजारी की आशंका भी जताई जा रही है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने खाद की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के कारण आम लोगों और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि खाद संकट का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    जहानाबाद : बिस्कोमान केंद्र पर खाद नहीं मिलने से भड़के किसान, घंटों बाधित रहा यातायात।
जहानाबाद - जिले में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। गांधी मैदान के समीप स्थित बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र पर खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने जहानाबाद-घोसी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोपहर करीब 12 बजे से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप था कि वे सुबह से ही खाद लेने के लिए केंद्र पर लाइन में खड़े थे, लेकिन करीब छह घंटे इंतजार करने के बावजूद उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराया गया। किसानों ने कहा कि केंद्र के कर्मचारियों द्वारा बार-बार अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें टालने का प्रयास किया जा रहा है। इससे किसानों में भारी नाराजगी फैल गई और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि वर्तमान समय में धान एवं अन्य फसलों की खेती के लिए खाद की आवश्यकता सबसे अधिक है, लेकिन सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकारी केंद्रों पर खाद की कमी बताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर जिले के कई निजी दुकानों में खाद की बिक्री जारी है। इससे कालाबाजारी की आशंका भी जताई जा रही है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने खाद की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के कारण आम लोगों और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि खाद संकट का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • विपक्ष ने आज फिर नए तरीके से प्रदर्शन किया... 47,100 रुपए इकट्ठा किए गए, इसे राम मंदिर में भेजने का फैसला किया... विपक्ष ने आज फिर नए तरीके से प्रदर्शन किया... 47,100 रुपए इकट्ठा किए गए, इसे राम मंदिर में भेजने का फैसला किया... ******* भाजपा बोली - "जिन लोगों ने आज तक कभी राम मंदिर के नाम पर एक रुपया नहीं दिया वह आज चंदे के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं"
    1
    विपक्ष ने आज फिर नए तरीके से प्रदर्शन किया...

47,100 रुपए इकट्ठा किए गए, इसे राम मंदिर में भेजने का फैसला किया...
विपक्ष ने आज फिर नए तरीके से प्रदर्शन किया...
47,100 रुपए इकट्ठा किए गए, इसे राम मंदिर में भेजने का फैसला किया...
*******
भाजपा बोली - "जिन लोगों ने आज तक कभी राम मंदिर के नाम पर एक रुपया नहीं दिया वह आज चंदे के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं"
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    5 hrs ago
  • बांकीपुर उपचुनाव में जीत दर्ज कर चुके जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि, "मेरे दरवाज़े सिर्फ़ बांकीपुर के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के हर उस इंसान के लिए खुले हैं, जो मानता है कि प्रशांत किशोर या जन सुराज उनकी मदद कर सकते हैं.
    1
    बांकीपुर उपचुनाव में जीत दर्ज कर चुके जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि, "मेरे दरवाज़े सिर्फ़ बांकीपुर के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के हर उस इंसान के लिए खुले हैं, जो मानता है कि प्रशांत किशोर या जन सुराज उनकी मदद कर सकते हैं.
    user_Ashmit kumar
    Ashmit kumar
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.