Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ में स्कूली बच्चों से भरी वैन पर कांवड़ियों ने हमला कर दिया, घटना से बच्चे बुरी तरह डर गए, कुछ बच्चे रोते नजर आए, चश्मदीदों का आरोप है कि मौके पर पुलिसकर्मी और डायल-112 की गाड़ी मौजूद थी, इसके बावजूद शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की लखनऊ में स्कूली बच्चों से भरी वैन पर कांवड़ियों ने हमला कर दिया, घटना से बच्चे बुरी तरह डर गए, कुछ बच्चे रोते नजर आए, चश्मदीदों का आरोप है कि मौके पर पुलिसकर्मी और डायल-112 की गाड़ी मौजूद थी, इसके बावजूद शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की
Ashutosh kumar
लखनऊ में स्कूली बच्चों से भरी वैन पर कांवड़ियों ने हमला कर दिया, घटना से बच्चे बुरी तरह डर गए, कुछ बच्चे रोते नजर आए, चश्मदीदों का आरोप है कि मौके पर पुलिसकर्मी और डायल-112 की गाड़ी मौजूद थी, इसके बावजूद शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की लखनऊ में स्कूली बच्चों से भरी वैन पर कांवड़ियों ने हमला कर दिया, घटना से बच्चे बुरी तरह डर गए, कुछ बच्चे रोते नजर आए, चश्मदीदों का आरोप है कि मौके पर पुलिसकर्मी और डायल-112 की गाड़ी मौजूद थी, इसके बावजूद शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की
More news from Bihar and nearby areas
- सावन के प्रथम सोमवार को मारकंडेश्वर महादेव मंदिर गयाजी में उमड़ा आस्था का सैलाब। हर हर महादेव के जय घोष से गूंजा मंदिर परिसर,श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार।1
- अवैध बालू ढुलाई में ट्रैक्टर जप्त, पुलिस के भनक लगते ही चालक फरार1
- पहली सोमवारी पर देवकुंड धाम में 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक सिटी रिपोर्टर|गोह गोह प्रखंड स्थित ऐतिहासिक बाबा दूधेश्वरनाथ शिव मंदिर, देवकुंड धाम में सावन की पहली सोमवारी पर करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रविवार की देर रात से ही श्रद्धालु सहस्त्रधारा कुंड में स्नान कर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध होने लगे। सुबह के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। पहली सोमवारी पर पटना के गायघाट से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। मंदिर परिसर में लगे मेले में महिलाओं और बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली तथा पूजा सामग्री, प्रसाद और खिलौनों की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और सहस्त्रधारा कुंड की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं स्थानीय पुलिस के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल, ग्राम रक्षा दल और स्वयंसेवकों की तैनाती से पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक संपन्न हुआ।1
- करंट से 28 वर्षीय युवक की मौत, गर्भवती पत्नी व तीन बच्चे बेसहारा रजौली: प्रखंड के बिजवन गांव में रविवार रात करंट लगने से 28 वर्षीय संतोष कुमार की मौत हो गई। वह सुधीर राजवंशी के पुत्र थे। करंट लगते ही परिजन उन्हें रजौली अस्पताल ले गए, जहां डॉ. राघवेंद्र भारती ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे आठ माह की गर्भवती पत्नी, दो बेटियां और एक तीन वर्षीय बेटा छोड़ गए हैं। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। विधायक विमल राजवंशी अस्पताल पहुंचे, शव वाहन की व्यवस्था कराई और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने जर्जर एलटी तारों को हादसे का कारण बताते हुए बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। विधायक ने क्षेत्र के जर्जर तारों को जल्द बदलने का निर्देश देने की बात कही।1
- युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ग्लासगो में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 वेटलिफ्टिंग पदक विजेताओं को सम्मानित किया। भारतीय वेटलिफ्टरों ने 11 वेट कैटेगरी में हिस्सा लिया और 8 पदक जीते, जिसमें 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ शामिल रहे।_* *_🔴 युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ग्लासगो में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 वेटलिफ्टिंग पदक विजेताओं को सम्मानित किया। भारतीय वेटलिफ्टरों ने 11 वेट कैटेगरी में हिस्सा लिया और 8 पदक जीते, जिसमें 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ शामिल रहे।_* डॉ. मनसुख मंडाविया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार उपलब्धियों के लिए गोल्ड मेडल विजेताओं को 30 लाख रुपये, सिल्वर मेडल विजेताओं को 20 लाख रुपये और ब्रॉन्ज़ मेडल विजेताओं को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया।1
- जहानाबाद : रामलखन सिंह यादव कॉलेज में शिक्षकों-कर्मचारियों का धरना, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप। जहानाबाद - रामलखन सिंह यादव कॉलेज में सोमवार को शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कॉलेज परिसर में आयोजित इस धरने के दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। धरना पर बैठे कर्मचारियों का आरोप था कि कॉलेज में लंबे समय से कई प्रकार की अनियमितताएं व्याप्त हैं, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार और सचिव चंद्रप्रकाश प्रसाद की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। हालांकि, ये आरोप धरना दे रहे कर्मचारियों द्वारा लगाए गए हैं। धरने का नेतृत्व कर रहे प्रोफेसर राजेश्वर प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कॉलेज में नई प्रबंधन समिति के गठन, विभिन्न नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच, नियमित प्राचार्य की नियुक्ति तथा सरकार द्वारा स्वीकृत बकाया अनुदान राशि के भुगतान की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कॉलेज के समुचित विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने से कॉलेज का वातावरण बेहतर होगा और छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और कॉलेज प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों से शीघ्र हस्तक्षेप की अपील की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान कर कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक माहौल सुनिश्चित करेंगे।1
- उपचुनाव में बांकीपुर सीट जीतने के बाद .. क्या बोले प्रशांत किशोर... उपचुनाव में बांकीपुर सीट जीतने के बाद .. क्या बोले प्रशांत किशोर...1
- जहानाबाद : वार्ड संख्या 9 में पानी को लेकर फूटा आक्रोश, जहानाबाद-एकंगरसराय मार्ग रहा जाम । जहानाबाद -शहर के वार्ड संख्या 9 में लगातार बनी पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने आदर्श कॉलोनी के समीप जहानाबाद-एकंगरसराय मुख्य मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। कई बार संबंधित अधिकारियों और नगर प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसके साथ ही घरेलू कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई यात्री जाम में फंसे रहे। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य राहगीरों को भी आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं की गई और समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना था कि भीषण गर्मी और बारिश की कमी के बीच पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद मार्ग पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।1