Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत शाहपुर डेरा खितारी 🚩 में होली धुम धाम से मनाई गई
Vikas Kumar
ग्राम पंचायत शाहपुर डेरा खितारी 🚩 में होली धुम धाम से मनाई गई
- Deepak Gautamभोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश💣19 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Vikas Kumar1
- makranpur kejari brazzer1
- लाठी-डंडों से सगे भाइयों की पिटाई, दो घायल मंगलपुर थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में मारपीट की घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। गांव के ही तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार पदमपुर गांव निवासी हरपाल व उनके भाई लम्बरदार के साथ गांव के ही मदन, गुलाब व रामू ने किसी बात को लेकर विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- झींझक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे 5, मार्च को छुट्टी घोषित कर दी गई सिर्फ इमरजेंसी मरीजों को देखा जा रहा था उन मरीजों को भी डॉक्टर द्वारा बाहर से दवा लिखकर देरहे हैं गरीब मरीज मॅहगी दवाई लेने पर मजबूर हैं जब इमरजेंसी खुली है तो अंदर की दवाई क्यों नहीं दी जाती1
- कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक युवक की कुछ लोगों ने लात धूंसे व बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत कर कार्यवाही की मांग तो की है पर देखो....1
- बिल्हौर अरौल चंदू पुत्र सैय्यद निवासी ग्राम रौगाव थाना मकनपुर उम्र 25 वर्ष चंदू ने करने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था जिसमें गांव के ही छोटे भैया दोनों आदिल पर आरोप लगाया था कि यह लोग मुझे जान से मार देंगे और मेरे परिवार को भी मेरे द्वारा छोटे भैया से एक प्लाट खरीदा गया था 230000 में इसके बाद पैसा भी दे दिया गया था लेकिन उपरोक्त लोग लिखा पड़ी करने के लिए नहीं गए और कहने पर मारपीट करने लगे जान से धमकी देने लगे इसके बाद मेरे भाई समीर को भी और मेरे परिवार को भी उपरोक्त लोगों द्वारा गाली गलौज मारपीट की गई और मुझको जान से मारने की धमकी दी गई इसके बाद मैं भयभीत होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर 1 शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेजा1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सपेरे द्वारा मजाक-मजाक में बुजुर्ग के गले में डाला गया सांप अचानक काट बैठा। घटना के बाद बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी रामजी दुबे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान एक सपेरा मोहल्ले में सांप दिखाने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि सपेरे ने मजाक के तौर पर रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया। शुरुआत में इसे लोग सामान्य प्रदर्शन समझते रहे लेकिन कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई। रामजी दुबे के नाती गोपाल जी ने बताया कि सांप ने अचानक रामजी दुबे की उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सपेरे ने तुरंत सांप को उनके गले से हटाया और मौके से चला गया। परिजनों ने बिना देर किए रामजी दुबे को उपचार के लिए जिला अस्पताल के 50 सैया वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों का कहना है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो बिना सावधानी के इस तरह खतरनाक प्रदर्शन करते हैं।1