Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक युवक की कुछ लोगों ने लात धूंसे व बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत कर कार्यवाही की मांग तो की है पर देखो....
Journalist Sagar Bhartiy
युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक युवक की कुछ लोगों ने लात धूंसे व बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत कर कार्यवाही की मांग तो की है पर देखो....
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव के सामने मुगल मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राजपुर कस्बे के मातनटोला मोहल्ला निवासी सूरज और मुकेश अपने रिश्तेदार पूनम सिंह निवासी देवकली मैनपुर, जनपद जालौन के साथ होली पर्व के चलते बाइक से कमालपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान अफसरिया गांव के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजपुर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉ. प्रियंक तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश और सूरज की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कालीचरण कुशवाहा ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- औरैया के बेला थाना क्षेत्र में दिलदहलाने बाली घटना को लेकर पीड़ित ने हकीकत खोल कर रख दी। बताया गया है कि दो पक्षो में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद हुई घटना।1
- औरैया,सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आवास विकास कालोनी अग्रसेन महाराज पार्क में आज महिलाएं, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे होली के रंग लगते नजर आए।1
- औरैया। होली के त्योहार के बाद गुरुवार को जनपद में भैयादूज का पर्व बड़े हर्सोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ आजीवन रक्षा करने का वचन दिया। होलिका दहन के बाद बुधवार को लोगों ने जमकर होली खेली। वहीं गुरुवार को पूरे जनपद में जगह-जगह भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने सुबह से ही अपने भाइयों को तिलक लगा व तरह-तरह की मिठाइयां खिला कर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ अजीवन उनकी रक्षा करने का वचन दिया। जो भाई अपनी बहनों के पास नहीं थे। वह सुबह से ही उनकी ससुराल के लिए निकल पड़े और वहां जाकर यह त्योहार मनाया। यह पर्व बहन और भाई के प्रेम व सौहार्द का पर्व है यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है।4
- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सपेरे द्वारा मजाक-मजाक में बुजुर्ग के गले में डाला गया सांप अचानक काट बैठा। घटना के बाद बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी रामजी दुबे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान एक सपेरा मोहल्ले में सांप दिखाने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि सपेरे ने मजाक के तौर पर रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया। शुरुआत में इसे लोग सामान्य प्रदर्शन समझते रहे लेकिन कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई। रामजी दुबे के नाती गोपाल जी ने बताया कि सांप ने अचानक रामजी दुबे की उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सपेरे ने तुरंत सांप को उनके गले से हटाया और मौके से चला गया। परिजनों ने बिना देर किए रामजी दुबे को उपचार के लिए जिला अस्पताल के 50 सैया वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों का कहना है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो बिना सावधानी के इस तरह खतरनाक प्रदर्शन करते हैं।1
- कर्मचंदपुर–इटौरा मार्ग बना ‘खतरे का सफर’, ओवरलोड रिक्शा कभी भी करा सकते हैं बड़ा हादसा कदौरा क्षेत्र। कर्मचंदपुर से इटौरा मार्ग तक इन दिनों सफर करना लोगों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा और ऑटो अपनी निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां भरकर फर्राटा भर रहे हैं। हालत यह है कि एक रिक्शा में जहां चार से पांच यात्रियों की अनुमति है, वहां आठ से दस लोग बैठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग पहले ही संकरा है, ऊपर से तेज रफ्तार और ओवरलोड सवारी मिलकर किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। जरा सी असावधानी दर्जनों जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है। सवारी की जान जोखिम में सुबह और दोपहर के समय , लेकिन मजबूरी में उन्हें इन्हीं साधनों का सहारा लेना पड़ता है। नियमों की खुलेआम अनदेखी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती। न तो नियमित चेकिंग हो रही है और न ही ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी जुर्माना लगाया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि कर्मचंदपुर–इटौरा मार्ग पर विशेष अभियान चलाकर ओवरलोडिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही स्कूल समय में सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। प्रशासन को चेतना होगा, वरना हादसे के बाद सिर्फ अफसोस ही हाथ लगेगा।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना धरिया का पुरवा गांव में मंगलवार रात जन्मदिन समारोह के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि बहन के साथ मजाक का विरोध करने पर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। पीड़िता रीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे उसके भाई का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी बहन किरन पास की दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही संदीप, गोलू और अजय ने उससे मजाक किया। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। रीना देवी के अनुसार, जब वह अपनी बहन को बचाने पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- *बेला थाना क्षेत्र के महू गांव में पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।* *कहासुनी बढ़ते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आए और फायरिंग शुरू हो गई।* *गोलीबारी में चार लोग घायल हुए, जिनमें एक बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई है।* *दूसरे पक्ष के तीन लोगों को भी गोली के छर्रे लगे, जिससे गांव में दहशत फैल गई।* *घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए।* *सभी घायलों को पहले बेला सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 100 शैय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया।* *मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और सर्विलांस टीम ने रातभर दबिश दी।* *तड़के सुबह चेकिंग अभियान के दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।* *थानाध्यक्ष ने जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।*4