Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच सशस्त्र सीमा बल व थाना रुपईडीहा पुलिस के संयुक्त प्रयास से भारत-नेपाल बॉर्डर सीमा पर भारी मात्रा में इंडियन व नेपाली करेंसी बरामद।
MOHD NAIM KHAN
बहराइच सशस्त्र सीमा बल व थाना रुपईडीहा पुलिस के संयुक्त प्रयास से भारत-नेपाल बॉर्डर सीमा पर भारी मात्रा में इंडियन व नेपाली करेंसी बरामद।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *थाना चौक क्षेत्रान्तर्गत केजीएमयू में मरीजों से धोखाधड़ी व फर्जीवाड़ा करने वाले 01 आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा दी गयी बाइट/-👇 #Uppolice #BahraichPolice #BahraichPolice #UPPolice #BahraichPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup401
- Post by MOHD NAIM KHAN1
- ईंधन की कमी से किसान परेशान, कटाई-मड़ाई और सिंचाई कार्य प्रभावित बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार को डीजल और पेट्रोल को लेकर हाहाकार मच गया। सुबह से लेकर दोपहर करीब 3 बजे तक पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। ईंधन लेने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न होने से अफरातफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें पुलिसकर्मी लाइन में लगे लोगों पर लाठी चलाते नजर आए। बताया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। ईंधन की किल्लत का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित हो रहा है, वहीं भूसा बनाने और गन्ना, मक्का व सब्जियों की फसलों की सिंचाई भी बाधित हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि इन दिनों ईंधन की मांग बढ़ गई है और लोग जरूरत से ज्यादा स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रह सके।3
- नानपारा, बहराइच - रुपईडीहा रोड स्थित ड्रीम हाउस कैंपस में भारत–नेपाल संयुक्त पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा रहे। कार्यक्रम में भारत और नेपाल से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसकी जिम्मेदारियों पर विचार किया गया l गोष्ठी को संबोधित करते विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा ने कहा ब्रिटिश हुकूमत के समय से भारत नेपाल की पत्रकारिता को बल मिला और इससे पूर्व पत्रकारों का दमन होता था परंतु साहस के साथ लोगों ने कार्य किया इस समय की पत्रकारिता पर जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता 3 सेक्टर में डिवाइड हो चुकी है इसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया शामिल है उन्होंने कहा कि हम लोग भी सोशल मीडिया पर ध्यान देते हैं इसमें सतर्क रहने की जरूरत है l हमारे हम सब को सदियों पुराने संबंध रहे है नेपाल मे सरकार आती रही जाती रही लेकिन जो भारत और नेपाल के बीच बाइंडिंग है उन्होंने भारत नेपाल के संबंधों की बात करते हुए कहा कि दोनों में संबंध निरंतर बना रहेगा और दोनों में जो मैत्री भाव है रहेगा l वरिष्ठ पत्रकार भागवत शुक्ला उसने कहा कि पत्रकारों का दमन होता है अपनी सच्चाई की ताकत को पकड़े रहे अगर सरकारें दमन करती है तो हमारे लिखने की ताकत को और बल मिलता है मुखर होते है l वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता में बड़ा बदलाव आया है। पहले समाचार हाथ से लिखकर भेजे जाते थे, जबकि आज इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से खबरें तुरंत प्रसारित हो जाती हैं। वरिष्ठ पत्रकार अशोक उपाध्याय ने कहा कि सभी पत्रकारों को अपनी कलम जनहित, समाज, किसानों और युवाओं के हित में चलानी चाहिए। बलहा विधायक प्रतिनिधि अशोक जिंदल ने पत्रकारों से निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता करने की अपील की। नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार पूंणलाल चुके ने कहा कि भारत और नेपाल के पत्रकारों के बीच ऐसे कार्यक्रम आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और पत्रकारिता को नई दिशा देते हैं। उन्होंने 2007 में हुई गोष्ठी का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी पत्रकारों को काफी प्रेरणा मिली थी भारत नेपाल के सभी पत्रकार साथी अपनी कलम को सही दिशा में चलाएं l मनिराम शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय पत्रकारों के लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इसके बावजूद उनकी लेखनी सही दिशा में आगे बढ़ रही है l इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार ताहिर हुसैन कहा कि प्रशासन के खिलाफ खबरें प्रकाशित करने पर कई बार पत्रकारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए इस मुद्दे पर सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। राजीव शर्मा ने भारत–नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच “रोटी-बेटी” का रिश्ता है। उन्होंने भगवान श्रीराम और माता जानकी के उदाहरण से आपसी सम्मान और भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अशोक उपाध्याय, राजीव शर्मा,अजय शर्मा,परवेज रिजवी, संतोष शुक्ला, भागवत शुक्ला, ताहिर हुसैन,हनुमान प्रसाद गुप्ता, कुलदीप, विनोद कुमार द्विवेदी, शकील अंसारी,अभिलाष श्रीवास्तव (सोनू), विवेक श्रीवास्तव, शहाबुद्दीन खान, विनोद जैसवाल, भूपेंद्र पांडेय, दिवाकर श्रीवास्तव, अभिनव गोयल,मनोज टेकरीवाल,नयन जायसवाल, अब्दुल कादिर, मनोज गुप्ता,दीपक श्रीवास्तव, सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे । रामेश्वर सिंह भदोरिया पत्रकार जिला बहराइच10
- Sach ki awaaz platform per support kariye Uttar Pradesh Bahraich Nanpara shankarpur matera malvi1
- श्रावस्ती जनपद के विकास खंड जमुनहा के ग्राम पंचायत लालबोझा दरवेश गांव निवासी कलीम पुत्र रहमतुल्ला ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर जमीन विवाद के चलते घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट के प्रयास और चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसने बाबा खाकी दास कुट्टी के बगल स्थित गाटा संख्या 266, रकबा 0.202 हेक्टेयर भूमि का बैनामा 30 जुलाई 2016 को कराया था, जिस पर वह मकान बनाकर परिवार सहित निवास करता है। आरोप है कि मकान के पास रखे उपले(कंडा) और चरी को विपक्षीगणों ने उजाड़ दिया। कलीम ने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखा सामान चोरी कर लिया। साथ ही मवेशियों के लिए बनाए गए नांदे को भी तोड़ दिया। घटना के समय घर पर उनका बेटा रहमान अली अकेला मौजूद था, जिसे हमलावरों ने दौड़ाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह जान बचाकर भाग निकला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों में से पांच-छह लोग धारदार हथियार (बोगदा) से लैस थे, जबकि अन्य लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि घटना के बाद से परिवार दहशत में है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।4
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- Post by MOHD NAIM KHAN1