नहर विस्तार, चना खरीदी, रकबा संशोधन एवं खाद वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का एसडीएम कार्यालय घेराव सहसपुर लोहारा। भारतीय किसान संघ, स/लोहारा द्वारा किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) लोहारा कार्यालय का घेराव किया गया तथा शासन-प्रशासन को तीन महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे गए। संघ ने आरोप लगाया कि सुतियापाट नहर विस्तार कार्य को लेकर प्रशासन द्वारा अत्यंत सुस्त रवैया अपनाया जा रहा है तथा कार्य को लगातार लटकाने और भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। कई वर्षों से अधूरा पड़ा यह नहर विस्तार कार्य किसानों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भारतीय किसान संघ ने मांग की है कि सुतियापाट नहर का निर्माण कार्य 20 मई तक पूर्ण किया जाए तथा 15 जून तक किसानों के खेतों में सिंचाई हेतु पानी छोड़ा जाए। दूसरे ज्ञापन में प्रधानमंत्री आशा योजना के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन खरीदी व्यवस्था की बदहाली पर नाराजगी जताई गई। संघ ने बताया कि लोहारा क्षेत्र में 12 समितियों में खरीदी केंद्र प्रस्तावित होने के बावजूद अब तक केवल एक-दो स्थानों पर ही खरीदी शुरू हो पाई है। कई केंद्रों में स्लॉट बुकिंग एवं ई-स्टैक पंजीयन पोर्टल तक प्रारंभ नहीं किए गए हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीसरे ज्ञापन में सहकारी समितियों के माध्यम से खाद वितरण में हो रही अनियमितताओं और कालाबाजारी का मुद्दा उठाया गया। संघ ने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया एवं अन्य आवश्यक खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जबकि निजी दुकानों में अधिक दामों पर खाद बेची जा रही है। संगठन ने मांग की कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराया जाए तथा खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए।

- कवर्धा के ठाकुर पारा में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक आपस में दोस्त थे। कवर्धा ब्रेकिंग कवर्धा के ठाकुर पारा में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक आपस में दोस्त थे। दोनों ने साथ बैठकर शराब पार्टी की, इसी दौरान मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा भी किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।1
- जालेश्वर महादेव डोंगरिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, की पूजा-अर्चना “आस्था, परंपरा और संस्कृति के संगम में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai पहुंचे जालेश्वर महादेव डोंगरिया… जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…” कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध जालेश्वर महादेव डोंगरिया मंदिर में आज धार्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला… मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों में खास उत्साह नजर आया। मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली, विकास और जनता के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत प्रदेश की पहचान है और सरकार इसे आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।1
- कवर्धा - शराब पार्टी के बाद खूनी खेल, दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट , कवर्धा ठाकुर पारा का पुरा मामला आरोपी गिरफ्तार।1
- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कांपा गांव में बहते पानी के बीच आरसीसी पुलिया बनाने पर गंभीर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। निर्माण स्थल पर सूचना पटल न होने से पारदर्शिता पर भी संदेह गहरा गया है।1
- बिजली विभाग की उदासीनता से धमनी के ग्रामीण परेशान 4 दिनों से लाइट पानी के लिए त बिजली विभाग की उदासीनता से धमनी के ग्रामीण परेशान 4 दिनों से लाइट पानी के लिए तरस रहें लोग आज रविवार के साम 6.30 बजे ग्राम धमनी के ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार चकरभाठा अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी वार्ड नं 13 में बिजली का खंभा गिर जाने के कारण कई दिनों से लाइट नहीं है जिस कारण ग्राम वासियों को गर्मी और पानी की बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। तथा बिजली का तार टूट कर मोहल्ले के मेन रोड में गिरा हुआ है जिससे करंट की चपेट में आने से जीव जंतु लोगों को भयंकर हानि या मौत का सामना करना पड़ सकता है । स्ट्रीट लाइट बंद होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता हैं जिससे चोरी व अन्य अपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है तथा लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है कई बार इस समस्या को ग्राम वासियों द्वारा बिजली विभाग को अवगत कराया जा चुका है परन्तु वहां से कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया जा रहा और न ही कोई कार्यवाही की जा रही है बिजली विभाग द्वारा इस समस्या को अनदेखा किया जा रहा है G.E ( जूनियर इंजीनियर) अनुराग कुमार सोनी द्वारा महज 5 दिनों से ग्रामीणों को टाला जा रहा है फोन करने पर फोन नहीं नहीं उठाते है इनके ऊपर अधिकारी को भी शिकायत करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है बिजली विभाग द्वारा आया जवाब 1 आपके मोहल्ले का केबल जल गया है जिसके कारण लाइट नहीं है अभी हमारे पास केबल नहीं है 2 कर्मचारी लाइट बनाने गए हैं समय मिलेगा तो आएंगे स्टाफ नहीं है1
- बिलासपुर कलेक्ट्रेट में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 15 हजार लेते बाबू विजय पांडेय रंगे हाथ गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्ट्रेट में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लिपिक विजय पांडेय को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि अतिरिक्त न्यायालय जिला दंडाधिकारी कार्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगे 1 लाख रुपये जुर्माने को कम कराने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप की शिकायत पर एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया।1
- पुश्तैनी हुनर से आजीविका, मधुमक्खी संरक्षण के साथ शहद विक्रय कर रहा बिहार का समूह डिंडोरी जिला मुख्यालय में इन दिनों बिहार से आया एक विशेष समूह अपने पारंपरिक हुनर के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह समूह शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाकर शहद संग्रहण एवं विक्रय का कार्य कर रहा है। खास बात यह है कि समूह वर्षों पुराने अनुभव और सावधानी के साथ यह कार्य करता है, जिससे मधुमक्खियों के आक्रामक होने और किसी प्रकार की जनहानि की संभावना कम हो जाती है। समूह के सदस्यों ने बताया कि छत्ता हटाने से पहले विशेष मंत्र पढ़ा जाता है। उनका मानना है कि इससे मधुमक्खियां शांत रहती हैं और कार्य सुरक्षित ढंग से पूरा हो जाता है। वर्तमान में समूह को डिंडोरी की न्यू पुलिस लाइन क्षेत्र में बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा उपायों के साथ वहां छत्ते हटाने का कार्य किया गया। समूह के सदस्य मनोज मंडल, राजू कुमार मंडल, चंदन कुमार मंडल और सुरेश मंडल ने बताया कि शहद संग्रहण और विक्रय उनका पुश्तैनी व्यवसाय है। वे बिहार से निकलकर मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में पहुंचते हैं और प्राकृतिक शहद का संग्रहण कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि इस कार्य में अनुभव, धैर्य और प्रकृति के प्रति सम्मान बेहद जरूरी होता है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस समूह के कार्य को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। प्राकृतिक तरीके से शहद संग्रहण और वर्षों पुराने पारंपरिक ज्ञान को जीवित रखे यह समूह आत्मनिर्भरता और मेहनत की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया है।1
- ठाकुर पारा में दिनदहाड़े हत्या के बाद परिजनों और मोहल्लेवासियों में भारी आक्रोश। कवर्धा ब्रेकिंग ठाकुर पारा में दिनदहाड़े हत्या के बाद परिजनों और मोहल्लेवासियों में भारी आक्रोश। मृतक भैया लाल यादव के शव को सड़क पर रखकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना के विरोध में सड़क जाम कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी अमन और मृतक आपस में दोस्त थे। दोनों ने साथ में शराब पी, इसी दौरान मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची हुई है। आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।1