राजस्थान नगर निकाय चुनाव: सीकरी और बृज नगर पालिका में बनेगा भाजपा का बोर्ड, कांग्रेस के पास कोई 'सामान' नहीं: गृह राज्य मंत्री बेढम" एमडी शौकीन खान संवादाता ने डीग प्रदेश में नगर निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। एक तरफ जहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हर पालिका में अपना अध्यक्ष और बोर्ड बनाने के लिए वार्ड स्तर पर गुप्त रणनीतिक बैठकें शुरू हो चुकी हैं। विकास के दावों और वादों के बीच राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने भी मोर्चा संभाल लिया है।इसी चुनावी हलचल के बीच प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने 'एनडीटीवी' से खास बातचीत में बड़ा दावा किया है। मंत्री बेढम ने दो टूक शब्दों में कहा कि सिकरी और बृज नगर पालिका में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनने जा रहा है। कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास धरातल पर ऐसा कोई 'सामान' या मुद्दा नहीं है, जिसके दम पर वह अपना बोर्ड बनाने का ख्वाब देख सके। *धरातल पर हुआ विकास, जनता हमारे साथ* गृह राज्य मंत्री ने चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा, "हमने क्षेत्र में केवल घोषणाएं नहीं कीं, बल्कि धरातल पर वास्तविक विकास कार्य करके दिखाए हैं। मैं खुद लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहता हूं और जनता के सुख-दुख में शामिल होता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने अनेक बार विशेष कैंप (शिविर) आयोजित कर आमजन की समस्याओं को मौके पर ही सुना और उनका स्थाई निराकरण किया। जनता इस सुशासन और विकास के नाम पर ही भाजपा को अपना अमूल्य वोट देगी। *बैठकों का दौर जारी, कार्यकर्ताओं ने कसी कमर* स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर दोनों ही प्रमुख दलों के खेमों में हलचल तेज है। हर पालिका में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए पार्टियों के जमीनी कार्यकर्ता मतदाताओं के घर-घर दस्तक दे रहे हैं। जहां भाजपा विकास और कैंपों के जरिए सीधे जुड़ाव का हवाला दे रही है, वहीं विपक्ष भी घेराबंदी में जुटा है। हालांकि, गृह राज्य मंत्री के इस आत्मविश्वास भरे बयान ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है और चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
राजस्थान नगर निकाय चुनाव: सीकरी और बृज नगर पालिका में बनेगा भाजपा का बोर्ड, कांग्रेस के पास कोई 'सामान' नहीं: गृह राज्य मंत्री बेढम" एमडी शौकीन खान संवादाता ने डीग प्रदेश में नगर निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। एक तरफ जहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हर पालिका में अपना अध्यक्ष और बोर्ड बनाने के लिए वार्ड स्तर पर गुप्त रणनीतिक बैठकें शुरू हो चुकी हैं। विकास के दावों और वादों के बीच राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने भी मोर्चा संभाल लिया है।इसी चुनावी हलचल के बीच प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने 'एनडीटीवी' से खास
बातचीत में बड़ा दावा किया है। मंत्री बेढम ने दो टूक शब्दों में कहा कि सिकरी और बृज नगर पालिका में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनने जा रहा है। कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास धरातल पर ऐसा कोई 'सामान' या मुद्दा नहीं है, जिसके दम पर वह अपना बोर्ड बनाने का ख्वाब देख सके। *धरातल पर हुआ विकास, जनता हमारे साथ* गृह राज्य मंत्री ने चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा, "हमने क्षेत्र में केवल घोषणाएं नहीं कीं, बल्कि धरातल पर वास्तविक विकास कार्य करके दिखाए हैं। मैं खुद लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहता हूं और जनता के सुख-दुख में शामिल होता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने अनेक बार
विशेष कैंप (शिविर) आयोजित कर आमजन की समस्याओं को मौके पर ही सुना और उनका स्थाई निराकरण किया। जनता इस सुशासन और विकास के नाम पर ही भाजपा को अपना अमूल्य वोट देगी। *बैठकों का दौर जारी, कार्यकर्ताओं ने कसी कमर* स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर दोनों ही प्रमुख दलों के खेमों में हलचल तेज है। हर पालिका में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए पार्टियों के जमीनी कार्यकर्ता मतदाताओं के घर-घर दस्तक दे रहे हैं। जहां भाजपा विकास और कैंपों के जरिए सीधे जुड़ाव का हवाला दे रही है, वहीं विपक्ष भी घेराबंदी में जुटा है। हालांकि, गृह राज्य मंत्री के इस आत्मविश्वास भरे बयान ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है और चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
- कामां में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। एमडी शौकीन खान संवादाता डीग कामां में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का मोहम्मदी जुलूस आज हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही शानों शौकत के साथ में कस्बे में अब कुछ ही देर में निकलेगा मौहम्मदी जुलूस टायरा गांव से सुबह 8 बजे से शुरू होगा मौहम्मदी जुलूस जुलुस टायरा मोड से होते हुए कोसी चौराहा,बस स्टैंड,होकर, अदालत चौराहा से अंबेडकर होते हुए वापिस पहुंचेगा टायरा गांव जुलुस का कस्बे में जगह-जगह पर होगा स्वागत सम्मान देश भर में सुन्नी मुसलमान अपने पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलेही वसल्लम की यौमे पैदाइश (जन्म दिवस) की खुशी में बड़ी ही शानों शौकत के साथ निकालते हैं मोहम्मदी जुलूस4
- योगी सरकार में विकास को तरस रहे बृजवासी दबंग के विरोध के चलते रास्ते का निर्माण अटका, बारिश में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी मथुरा। छाता तहसील क्षेत्र के गांव करहेला में रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक दबंग के विरोध के चलते रास्ते का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। बारिश के मौसम में रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। वहीं, जलभराव और गंदगी के चलते बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में शादी-विवाह समेत अन्य जरूरी कार्यों के दौरान भी लोगों को इसी बदहाल रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कल्याण सिंह, बाबू, बिजेंद्र, राजेंद्र, मोहन, सुंदर, गिरधारी, रामकिशन, अजय सिंह, बच्चू, कंजर भज्जी वाली और दाऊजी सहित कई ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर संबंधित जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन करहेला गांव में जमीनी स्तर पर विकास की तस्वीर अलग नजर आ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर रास्ते की स्थिति का निरीक्षण कराने तथा जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण कराए जाने की मांग की है। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कब होता है और उन्हें बदहाल रास्ते से कब राहत मिलती है। योगी सरकार में विकास को तरस रहे बृजवासी दबंग के विरोध के चलते रास्ते का निर्माण अटका, बारिश में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी मथुरा। छाता तहसील क्षेत्र के गांव करहेला में रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक दबंग के विरोध के चलते रास्ते का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। बारिश के मौसम में रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। वहीं, जलभराव और गंदगी के चलते बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में शादी-विवाह समेत अन्य जरूरी कार्यों के दौरान भी लोगों को इसी बदहाल रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कल्याण सिंह, बाबू, बिजेंद्र, राजेंद्र, मोहन, सुंदर, गिरधारी, रामकिशन, अजय सिंह, बच्चू, कंजर भज्जी वाली और दाऊजी सहित कई ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर संबंधित जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन करहेला गांव में जमीनी स्तर पर विकास की तस्वीर अलग नजर आ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर रास्ते की स्थिति का निरीक्षण कराने तथा जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण कराए जाने की मांग की है। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कब होता है और उन्हें बदहाल रास्ते से कब राहत मिलती है।4
- पाली रिपोर्टर राजेश चौधरी भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उम्मीदवारों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश, भाजपा के साथ मिलकर निकाय चुनाव में विजय का लिया संकल्प मारवाड़ जंक्शन। आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से मारवाड़ जंक्शन के चौधरी छात्रावास में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न वार्डों से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद पुष्प जैन ने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश फूंकते हुए कहा कि मारवाड़ नगरपालिका में कमल खिलाना है ओर इसको लेकर आमजन के साथ कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है इसी तरह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते मारवाड़ जंक्शन निकाय चुनाव के प्रभारी सहीराम विश्नोई हुए ने आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत करने और संगठन के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में सह प्रभारी राजेन्द्र सिंह किसान,संयोजक श्रीपाल वैष्णव,सह संयोजक संदीप सोनी,जिला प्रवक्ता पंकज चौधरी, निवर्तमान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश भैरवानी,पूर्व उप प्रधान चौथाराम मेघवाल, विधानसभा संयोजक डूंगरसिंह राजपुरोहित एवं महामंत्री दिनेशदास वैष्णव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पाली रिपोर्टर राजेश चौधरी भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उम्मीदवारों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश, भाजपा के साथ मिलकर निकाय चुनाव में विजय का लिया संकल्प मारवाड़ जंक्शन। आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से मारवाड़ जंक्शन के चौधरी छात्रावास में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न वार्डों से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद पुष्प जैन ने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश फूंकते हुए कहा कि मारवाड़ नगरपालिका में कमल खिलाना है ओर इसको लेकर आमजन के साथ कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है इसी तरह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते मारवाड़ जंक्शन निकाय चुनाव के प्रभारी सहीराम विश्नोई हुए ने आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत करने और संगठन के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में सह प्रभारी राजेन्द्र सिंह किसान,संयोजक श्रीपाल वैष्णव,सह संयोजक संदीप सोनी,जिला प्रवक्ता पंकज चौधरी, निवर्तमान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश भैरवानी,पूर्व उप प्रधान चौथाराम मेघवाल, विधानसभा संयोजक डूंगरसिंह राजपुरोहित एवं महामंत्री दिनेशदास वैष्णव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- share kro comment Karo subscribe Karo ok cute s babby ko share kro like karo osnd share kro comment Karo subscribe Karo ok cute s babby ko share kro like karo osnd sisnd. id d did oandbd osnd x di sixb s ksjslalsn isbns s1
- “मंत्री जी हमारा रोड बनवा दो… मैम रोज मारती हैं” — कीचड़ में फंसे बच्चों की दर्दभरी गुहार पीपलखेड़ा रोड की नई सब्जी मंडी के सामने वाली गली में बदहाली का आलम, पानी-कीचड़ से परेशान लोग; मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, बच्चों के बीमार होने का दावा सीकरी। शहर में विकास और सुविधाओं के दावों के बीच पीपलखेड़ा रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने वाली गली की तस्वीरें और यहां के हालात जिम्मेदारों के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। गली में जगह-जगह गंदा पानी और कीचड़ जमा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना और बच्चों का स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सबसे दर्दभरी तस्वीर यहां रहने वाले स्कूल जाने वाले बच्चों की है। कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर बच्चों ने अपनी परेशानी बताते हुए मंत्री साहब से गुहार लगाई— “मंत्री जी हमारा रोड बनवा दो… यहां बहुत कीचड़ है, हम स्कूल नहीं जा पाते। मैम रोज मारती हैं।” बच्चों की यह बात सिर्फ एक सड़क की खराब हालत नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की तस्वीर है जिसका असर सीधे उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। बच्चों का कहना है कि रास्ते में पानी और कीचड़ होने के कारण उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। माताओं ने बताया—बच्चों की तबीयत हो रही खराब कॉलोनी में रहने वाली माताओं और स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बच्चे बीमार हो रहे हैं और घरों में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। घर से निकलना भी हुआ मुश्किल स्थानीय निवासियों के मुताबिक, गली में पानी और कीचड़ जमा होने के कारण पैदल निकलना तक मुश्किल है। बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रास्ता इतना खराब है कि लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर निकलना पड़ता है। लोगों का कहना है कि समस्या केवल बारिश के समय की नहीं है, बल्कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या लगातार बनी रहती है। “हमारे बच्चों का क्या कसूर?” कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजना चाहते हैं, लेकिन रास्ते की हालत देखकर चिंता होती है। लोगों का सवाल है कि आखिर बच्चों का क्या कसूर है कि उन्हें स्कूल जाने के लिए कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़े? स्थानीय लोगों ने मंत्री, प्रशासन और नगर निकाय के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों की मांग है कि पहले गली से पानी की निकासी कराई जाए, साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के इंतजाम किए जाएं तथा सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए। अब सवाल यह है कि बच्चों की यह मासूम गुहार जिम्मेदारों तक कब पहुंचेगी? क्या मंत्री साहब इस गली के बच्चों की आवाज सुनेंगे और उन्हें ऐसा रास्ता मिल पाएगा, जिस पर वे बिना कीचड़ और पानी में फंसे स्कूल जा सकें?1
- मथुरा जंक्शन पर टला बड़ा हादसा: जान पर खेलकर GRP जवान ने बचाई चलती ट्रेन से घिसट रहे यात्री की जान मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 09 पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा। प्लेटफॉर्म पर तैनात जीआरपी के एक जाबांज हेड कांस्टेबल की मुस्तैदी और साहस की बदौलत यात्री को सुरक्षित बचा लिया गया। जीआरपी अनुभाग आगरा द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह घटना लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन के प्रस्थान के समय हुई। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी, एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटने लगा। प्लेटफॉर्म नंबर 09 पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी थाना मथुरा जंक्शन के हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया। उन्होंने बिना एक पल गंवाए और अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस का परिचय दिया। हेड कांस्टेबल ने तत्परता से घिसट रहे यात्री को अपनी तरफ सुरक्षित खींचकर ट्रेन से अलग किया और उसकी जान बचा ली। हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई को देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और आमजन ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक रेलवे (उ.प्र. लखनऊ), पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे प्रयागराज), पुलिस अधीक्षक (रेलवे आगरा) और पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे आगरा) के निर्देशों और पर्यवेक्षण में जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है। Head Constable Surjeet Kumar की इस मुस्तैदी ने पुलिस महकमे का मान बढ़ाया है।1
- गन्ना मिल विवाद पर फौजियों का आक्रोश, बोले—अब नहीं चलेंगे झूठे आश्वासन मथुरा में गन्ना मिल को लेकर विवाद लगातार गरमाता नजर आ रहा है। मिल को चालू कराने की मांग को लेकर फौजियों ने भी अपनी आवाज बुलंद की है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों से मिल को जल्द शुरू कराने की मांग रखी। फौजियों का कहना है कि लंबे समय से किसानों और क्षेत्रीय लोगों को आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि “चाहे हमारे परिवारों को खत्म कर दो, लेकिन गन्ना मिल चालू कर दो—अब झूठे आश्वासन नहीं चलेंगे।” मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। फौजियों ने मांग की है कि गन्ना मिल को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि किसानों और क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। #मथुरा #गन्नामिल #गन्नामिलविवाद #फौजियोंकीमांग #किसान #किसानोंकीआवाज #मथुरान्यूज #वायरलन्यूज #ब्रजकीआवाज #RPRNEWSTV #गन्नामिलचालूकरो1
- मथुरा का महाघोटाला: छाता तहसील में बैंक के नाम पर 'फर्जी कुर्की' कर हड़प ली किसान की पुश्तैनी जमीन, अब रसूखदार प्रधान दे रहे जान से मारने की धमकी!"1966 से काबिज किसान परिवार के साथ राजस्व कर्मियों और पूर्व प्रधान की बड़ी साठगांठ।कैनरा बैंक ने लिखित रूप में स्वीकारा— 'हमने कभी नहीं की जमीन कुर्क', जारी की एनओसी।एसडीएम की जांच आख्या में खुली पोल, बौखलाए वर्तमान प्रधान ज्ञान सिंह ने खेत पर बोला धावा, उखाड़ा बोर्ड।शेरगढ़ थाना पुलिस पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने और पीड़ितों को ही प्रताड़ित करने का संगीन आरोप।मथुरा/छाता:तहसील छाता के अंतर्गत ग्राम उजानी बांगर में एक ऐसा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जिसने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और शुचिता पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। तत्कालीन तहसीलदार, लेखपाल और पूर्व प्रधान ने मिलकर एक सीधे-साधे किसान परिवार की पुश्तैनी जमीन को हड़पने के लिए बैंक लोन के नाम पर सरकारी रिकॉर्ड में 'फर्जी कुर्की' (420) दर्ज कर दी और जमीन को श्रेणी-3 (असामी) दिखाकर अपनों के नाम पट्टे काट दिए। अब इस महाघोटाले की पोल खुलने पर वर्तमान प्रधान और भू-माफिया पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला कर रहे हैं, जबकि स्थानीय शेरगढ़ पुलिस आंखें मूंदे बैठी है।बैंक ने कभी की ही नहीं कुर्की, 100% जालसाजी:पीड़ित किसान योगेश पुत्र स्वर्गीय भोगल ने सरकारी दस्तावेजों और कैनरा बैंक (शाखा शेरगढ़) की आधिकारिक एनओसी (बेबाकी प्रमाण पत्र) को सामने रखते हुए बताया कि उनके खसरा संख्या 364 व 386 की पुश्तैनी भूमि वर्ष 1966 (दादी स्व० अमीरा) के समय से उनके निरंतर भौतिक कब्जे में है [EfuY4X, RjG8rH]। इस पुश्तैनी भूमि का मुख्य मालिकाना हक का मुकदमा माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय (रिट याचिका संख्या 27019/2012) में विचाराधीन है [EfuY4X]। वर्ष 2007 में तत्कालीन प्रधान रामवीर ने राजस्व कर्मियों से सांठगांठ कर प्रार्थी के पिता द्वारा लिए गए लोन के नाम पर जमीन की 'फर्जी कुर्की' खतौनी पर दर्ज करवा दी और जमीन को निरस्त करवाकर अपनी भाभी, मौसी व चहेतों के नाम पट्टे काट दिए, जबकि कैनरा बैंक ने लिखित रूप में साफ किया है कि बैंक द्वारा ऐसी कोई कुर्की कभी की ही नहीं गई थी और पीड़ित परिवार का ऋण पूरी तरह चुकता हो चुका है [R8gH4U]। मजेदार बात यह है कि इस बंदरबांट में एक पट्टा खुद पीड़ित परिवार के नाम भी दर्ज है।एसडीएम की रिपोर्ट से बौखलाहट, रसूखदार प्रधान का हमला:हाल ही में जब इन पट्टाधारकों ने मेड़बंदी (धारा 24) के बहाने जमीन का कब्जा बदलने का प्रयास किया, तो उपजिलाधिकारी (SDM) व तहसीलदार छाता ने 17/18 अगस्त 2026 को लिखित संयुक्त आख्या जारी कर भू-माफियाओं के मुंह पर तमाचा जड़ दिया [RjG8rH]। रिपोर्ट में साफ लिखा है कि "मौके पर किसी भी पक्ष को कोई कब्जा नहीं दिलाया गया है, शिकायतकर्ता (प्रधान पक्ष) का कथन पूरी तरह असत्य है और हाई कोर्ट के रहते कोई कार्रवाई संभव नहीं है।" [RjG8rH] इस सरकारी रिपोर्ट से पूरी तरह बौखलाकर वर्तमान प्रधान ज्ञान सिंह अपने पूरे परिवार, असामाजिक तत्वों और लाठी-डंडों से लैस गुंडों को लेकर पीड़ित के खेत पर घुस आया और वहां लगा मालिकाना हक का सरकारी सूचना बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया। जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया, तो वर्तमान प्रधान ज्ञान सिंह व उसके गुंडों ने प्रार्थी के पूरे परिवार को घेरकर जान से मारने की सीधी धमकी दी।शेरगढ़ पुलिस के संरक्षण में फल-फूल रहे भू-माफिया:पीड़ित योगेश का आरोप है कि घटना के समय यूपी 112 पुलिस मौके पर आई थी, लेकिन उनके जाते ही प्रधानी के नशे में चूर दबंगों ने दोबारा बोर्ड उखाड़ दिया। जब पीड़ित परिवार नामजद F.I.R. दर्ज कराने थाना शेरगढ़ गया, तो पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय, उल्टे पीड़ित परिवार को ही अपनी जमीन पर न जाने की धमकी देकर डराया-धमकाया। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'जीरो-टॉलरेंस' नीति पर भरोसा जताते हुए जिलाधिकारी (DM) और एसएसपी मथुरा से गुहार लगाई है कि इस संगठित भू-माफिया सिंडिकेट (पूर्व प्रधान रामवीर व वर्तमान प्रधान ज्ञान सिंह) के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 120-B के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज कर पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।1