निर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह को लेकर समाहरणालय परिसर के आसपास 13 मार्च 2026 को निषेधाज्ञा लागू हजारीबाग | नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम के अंतर्गत निर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण तथा उपमहापौर के अप्रत्यक्ष निर्वाचन के लिए दिनांक 13 मार्च 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, हजारीबाग के निर्देशानुसार कार्यक्रम के दौरान अवांछनीय व्यक्तियों की उपस्थिति रोकने हेतु बीएनएस की धारा 189(4) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उक्त निर्देश के आलोक में समाहरणालय सभाकक्ष में निर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण तथा उपमहापौर के अप्रत्यक्ष निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए समाहरणालय परिसर के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत कार्रवाई अपेक्षित है। इस क्रम में आदित्य पाण्डेय, अनुमण्डल दण्डाधिकारी, सदर, हजारीबाग द्वारा समाहरणालय परिसर, हजारीबाग के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा 13 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 8:00 बजे से शपथ ग्रहण एवं उपमहापौर के निर्वाचन की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान निम्नलिखित आदेश लागू रहेंगे— 1. सदर अनुमण्डल, हजारीबाग के नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों को छोड़कर समाहरणालय सभाकक्ष में अन्य व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। 2. यदि कोई व्यक्ति किसी गैर-कानूनी भीड़ या सभा में तलवार, बंदूक, चाकू जैसे जानलेवा हथियार लेकर शामिल होता है, तो उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 189(4) के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। 3. यह निषेधाज्ञा आदेश इस कार्य हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस पदाधिकारियों पर लागू नहीं होगा।

- उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से आज 11 मार्च को डाड़ी प्रखंड का भ्रमण किया। पंचायत भवन का निरीक्षण उपायुक्त ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंचायत भवन,बलसगरा सहित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पंचायत भवन, बलसगरा का निरीक्षण किया तथा रोजगार सेवक द्वारा संचालित मनरेगा के एमआईएस डाटा की जांच की। उन्होंने पंचायत भवन के प्रथम तल पर संचालित प्रज्ञा केंद्र को तत्काल भूतल पर संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही प्रज्ञा केंद्र द्वारा जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के आवेदन तथा निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली तथा संबंधित पंजी की जांच की। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर संचालित सभी योजनाओं का पूर्ण ब्यौरा पंचायत भवन में उपलब्ध रखा जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। निरीक्षण के दौरान पंचायत सेवक द्वारा महत्वपूर्ण पंजी संधारण में लापरवाही पाए जाने पर उपायुक्त ने स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। वहीं रोजगार सेवक को कार्यों में शिथिलता बरतने पर कड़ी फटकार लगाई। विद्यालय का निरीक्षण अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने राजकीय कृत मध्य विद्यालय, बलसगरा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर प्रधानाध्यापक से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा अवकाश पर गए शिक्षकों के आवेदन की जांच की। उन्होंने ई विद्या वाहिनी पोर्टल की समीक्षा, कक्षाओं का निरीक्षण, मध्याह्न भोजन के रसोईघर तथा भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैक्स की जांच =========== इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड, राबोध (पैक्स) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न के स्टॉक, भंडारित खाद्यान्नों में नमी की जांच की तथा क्षेत्र के सभी किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने खाद्यान्नों के उठाव एवं धान अधिप्राप्ति से संबंधित पंजी की भी जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करते हुए आम जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बीडीओ एवं सीओ डाड़ी मौजूद थे।1
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। मंत्री के इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों में भी चर्चा रही। विधानसभा परिसर पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि साइकिल से आने का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इरफान अंसारी ने कहा कि आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में साइकिल एक बेहतर और सस्ता विकल्प भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम और साइकिल चलाना बेहद लाभकारी है। इस दौरान मंत्री ने देश में बढ़ती महंगाई पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एलपीजी सहित कई आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम लोगों, खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि रामनवमी के दौरान डीजे बजाने के मुद्दे पर भाजपा का धरना केवल राजनीतिक नाटक है। उन्होंने कहा कि देश सभी धर्मों के लोगों का है और समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।1
- हजारीबाग: बीती रात्रि हजारीबाग जिला के सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हुटपा में NH-522 सड़क किनारे एक पेड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पेड़ धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।1
- रामनवमी पर डीजे रोक के फैसले के खिलाफ सदन में विरोध प्रदर्शन?1
- हजारीबाग के विधायक Pradeep Prasad ने Ram Navami के जुलूस में डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध का कड़ा विरोध किया है। #RamNavami #PradeepPrasad #Hazaribagh #JharkhandNews #RamNavami2026 #DJBan #RamNavamiProcession #JharkhandPolitics #BreakingNews #IndiaNews #HinduFestival #HazaribaghNews #PoliticalNews #TrendingNews #NewsUpdat1
- रजरप्पा में श्रद्धालु के साथ पुलिस कर्मियों की मारपीट का वीडियो वायरल में1
- *उपायुक्त ने डाड़ी प्रखंड का किया भ्रमण, योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी* उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से आज 11 मार्च को डाड़ी प्रखंड का भ्रमण किया। *पंचायत भवन का निरीक्षण* उपायुक्त ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंचायत भवन,बलसगरा सहित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पंचायत भवन, बलसगरा का निरीक्षण किया तथा रोजगार सेवक द्वारा संचालित मनरेगा के एमआईएस डाटा की जांच की। उन्होंने पंचायत भवन के प्रथम तल पर संचालित प्रज्ञा केंद्र को तत्काल भूतल पर संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही प्रज्ञा केंद्र द्वारा जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के आवेदन तथा निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली तथा संबंधित पंजी की जांच की। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर संचालित सभी योजनाओं का पूर्ण ब्यौरा पंचायत भवन में उपलब्ध रखा जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। निरीक्षण के दौरान पंचायत सेवक द्वारा महत्वपूर्ण पंजी संधारण में लापरवाही पाए जाने पर उपायुक्त ने स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। वहीं रोजगार सेवक को कार्यों में शिथिलता बरतने पर कड़ी फटकार लगाई। *विद्यालय का निरीक्षण* अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने राजकीय कृत मध्य विद्यालय, बलसगरा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर प्रधानाध्यापक से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा अवकाश पर गए शिक्षकों के आवेदन की जांच की। उन्होंने ई विद्या वाहिनी पोर्टल की समीक्षा, कक्षाओं का निरीक्षण, मध्याह्न भोजन के रसोईघर तथा भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *पैक्स की जांच* इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड, राबोध (पैक्स) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न के स्टॉक, भंडारित खाद्यान्नों में नमी की जांच की तथा क्षेत्र के सभी किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने खाद्यान्नों के उठाव एवं धान अधिप्राप्ति से संबंधित पंजी की भी जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करते हुए आम जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बीडीओ एवं सीओ डाड़ी मौजूद थे।4
- इटखोरी महोत्सव के दौरान सीओ की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रशासनिक व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए।1
- हजारीबाग रामनवमी का पहला मंगला जुलूस ।1