logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलवारी में घर के बरामदे में सोया था परिवार, कमरे से नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कलवारी में घर के बरामदे में सोया था परिवार, कमरे से नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कलवारी, बस्ती। थाना कलवारी क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और शादी के बर्तनों समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ओम प्रकाश पुत्र स्व. लक्ष्मण ने थाना कलवारी में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर के बरामदे में सो गए थे। रात करीब दो बजे उनके बेटे ने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। इसके बाद सभी लोग सो गए। पीड़ित के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब चार बजे जब उनकी नींद खुली तो घर का सामान और कपड़े बिखरे पड़े थे। कमरे में जाकर देखा तो बॉक्स का ताला खुला हुआ था। बॉक्स में रखे 20 हजार रुपये नकद, सोने की नथिया, झुमकी, बाली और मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब व पायल गायब थे। इसके अलावा शादी के समय के बर्तन तथा एक बड़ा और एक छोटा मोबाइल फोन भी नहीं मिला। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने बड़े मोबाइल फोन पर कॉल किया, जिसकी आवाज घर के गेट के बगल स्थित झाल से मिली। वहां से मोबाइल बरामद किया गया। वहीं घर के पीछे एक फूल का लोटा भी मिला। पीड़ित ओम प्रकाश ने थाना कलवारी पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सामान बरामद करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कलवारी सन्तोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

43 min ago
user_आनंद धर द्विवेदी
आनंद धर द्विवेदी
Local News Reporter हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
43 min ago
138d6ed7-3579-46bf-b4a6-a794c2fffb58

कलवारी में घर के बरामदे में सोया था परिवार, कमरे से नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कलवारी में घर के बरामदे में सोया था परिवार, कमरे से नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कलवारी, बस्ती। थाना कलवारी क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और शादी के बर्तनों समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ओम प्रकाश पुत्र स्व. लक्ष्मण ने थाना कलवारी में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार

7905b238-1fff-41c3-bcfe-19162d20c1e1

की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर के बरामदे में सो गए थे। रात करीब दो बजे उनके बेटे ने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। इसके बाद सभी लोग सो गए। पीड़ित के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब चार बजे जब उनकी नींद खुली तो घर का सामान और कपड़े बिखरे पड़े थे। कमरे में जाकर देखा तो बॉक्स का ताला खुला हुआ था। बॉक्स में रखे 20 हजार रुपये नकद, सोने की नथिया, झुमकी, बाली और मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब व पायल गायब थे। इसके अलावा शादी के समय के बर्तन तथा एक बड़ा और एक छोटा मोबाइल फोन

45d4b643-8e2e-4959-bc66-a44b4252696e

भी नहीं मिला। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने बड़े मोबाइल फोन पर कॉल किया, जिसकी आवाज घर के गेट के बगल स्थित झाल से मिली। वहां से मोबाइल बरामद किया गया। वहीं घर के पीछे एक फूल का लोटा भी मिला। पीड़ित ओम प्रकाश ने थाना कलवारी पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सामान बरामद करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कलवारी सन्तोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *त्योहारी सीजन में रफ्तार पकड़ेगी हीरो की बिक्री, सुशील हीरो ने बनाई रणनीति * *बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर उपलब्धता के लिए नेटवर्क संचालकों को किया सम्मानित* *बस्ती।* त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अधिकृत डीलर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के दौरान ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ बिक्री बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले नेटवर्क संचालकों को सम्मानित भी किया गया। बैठक में सुशील हीरो के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव, नेटवर्क मैनेजर सुनील कुमार तथा हीरो मोटोकॉर्प की नेटवर्क मैनेजर टीम से अंकुर तिवारी सहित सुशील हीरो से जुड़े विभिन्न नेटवर्क के ओनर मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य त्योहारी सीजन में ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बिक्री और सेवा व्यवस्था को और मजबूत करना रहा। इस दौरान कंपनी की ओर से आगामी दोपहिया वाहनों, नए स्कूटर और बाइक के फेस्टिव एडिशन सहित उत्पादों को लेकर जानकारी साझा की गई। साथ ही त्योहारों के दौरान ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष ऑफर, एक्सचेंज बोनस, आकर्षक ईएमआई और अन्य योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मार्केटिंग गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया गया। त्योहारी सीजन के लिए टीवी विज्ञापन और डिजिटल मीडिया प्रमोशन के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की गई। डीलर्स से कहा गया कि ग्राहकों को योजनाओं की स्पष्ट जानकारी देने के साथ ही बुकिंग से लेकर वाहन की डिलीवरी और बिक्री के बाद की सेवा तक बेहतर अनुभव उपलब्ध कराया जाए। बेहतर प्रदर्शन करने वालों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान सुशील हीरो से जुड़े सभी नेटवर्क के ओनर शामिल हुए। बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर उपलब्ध कराने तथा नेटवर्क के संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नेटवर्क संचालकों को शशांक अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान से उत्साहित संचालकों ने त्योहारी सीजन में ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और कंपनी की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि त्योहारी सीजन ग्राहकों के लिए नए दोपहिया वाहन खरीदने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। ऐसे में अधिकृत डीलर्स के माध्यम से ग्राहकों को वाहन की उपलब्धता, ऑफर, बुकिंग और डिलीवरी संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राहकों को सलाह दी गई कि वे त्योहारी ऑफर्स और वाहन संबंधी जानकारी के लिए अपने नजदीकी अधिकृत हीरो डीलर से संपर्क करें। बैठक में कंपनी और डीलर नेटवर्क के बीच बेहतर समन्वय के साथ त्योहारी सीजन में ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    *त्योहारी सीजन में रफ्तार पकड़ेगी हीरो की बिक्री, सुशील हीरो ने बनाई रणनीति
*
*बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर उपलब्धता के लिए नेटवर्क संचालकों को किया सम्मानित*
*बस्ती।* त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अधिकृत डीलर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के दौरान ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ बिक्री बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले नेटवर्क संचालकों को सम्मानित भी किया गया।
बैठक में सुशील हीरो के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव, नेटवर्क मैनेजर सुनील कुमार तथा हीरो मोटोकॉर्प की नेटवर्क मैनेजर टीम से अंकुर तिवारी सहित सुशील हीरो से जुड़े विभिन्न नेटवर्क के ओनर मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य त्योहारी सीजन में ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बिक्री और सेवा व्यवस्था को और मजबूत करना रहा। इस दौरान कंपनी की ओर से आगामी दोपहिया वाहनों, नए स्कूटर और बाइक के फेस्टिव एडिशन सहित उत्पादों को लेकर जानकारी साझा की गई। साथ ही त्योहारों के दौरान ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष ऑफर, एक्सचेंज बोनस, आकर्षक ईएमआई और अन्य योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मार्केटिंग गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया गया। त्योहारी सीजन के लिए टीवी विज्ञापन और डिजिटल मीडिया प्रमोशन के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की गई। डीलर्स से कहा गया कि ग्राहकों को योजनाओं की स्पष्ट जानकारी देने के साथ ही बुकिंग से लेकर वाहन की डिलीवरी और बिक्री के बाद की सेवा तक बेहतर अनुभव उपलब्ध कराया जाए। बेहतर प्रदर्शन करने वालों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान सुशील हीरो से जुड़े सभी नेटवर्क के ओनर शामिल हुए। बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर उपलब्ध कराने तथा नेटवर्क के संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नेटवर्क संचालकों को शशांक अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान से उत्साहित संचालकों ने त्योहारी सीजन में ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और कंपनी की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि त्योहारी सीजन ग्राहकों के लिए नए दोपहिया वाहन खरीदने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। ऐसे में अधिकृत डीलर्स के माध्यम से ग्राहकों को वाहन की उपलब्धता, ऑफर, बुकिंग और डिलीवरी संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राहकों को सलाह दी गई कि वे त्योहारी ऑफर्स और वाहन संबंधी जानकारी के लिए अपने नजदीकी अधिकृत हीरो डीलर से संपर्क करें। बैठक में कंपनी और डीलर नेटवर्क के बीच बेहतर समन्वय के साथ त्योहारी सीजन में ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
    user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम ने लता चौक से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम ने लता चौक से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ सफाई कार्य का शुभारंभ किया।लता चौक से रानी हो स्मारक तक विशेष सफाई की गई। महापौर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
    1
    अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम ने लता चौक से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम ने लता चौक से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ सफाई कार्य का शुभारंभ किया।लता चौक से रानी हो स्मारक तक विशेष सफाई की गई। महापौर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोटे की जांच में शामिल तो पक्षों में हुआ विवाद हमले में एक पक्ष के आठ लोग घायल कोटे की जांच में शामिल तो पक्षों में हुआ विवाद हमले में एक पक्ष के आठ लोग घायल 19 लोगों पर नामजद व तीस अज्ञात लोगों पर गम्भीर धाराओं में केस दर्ज मवई अयोध्या बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम चन्द्रा मऊ मंगा में कोटे की जांच को लेकर कई दिनों से दो पक्षों में चल रहे तनाव के बीच बुधवार को आखिरकार हिंसक रूप ले ही लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडा व फरसा से हमला कर दिया।हमले में सात लोग घायल हो गए।गांव के जहीर पुत्र वसीम ने बाबा बाजार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार को कोटे की जांच के लिए सप्लाई विभाग के अधिकारी आए हुए थे।पहले गांव के कुछ राशनकार्ड धारकों से बयान लिया गया उसके बाद जांच के लिए सम्बंधित अधिकारी ककरहिया गए हुए थे।बताया जाता है कि जांच के समय दोनों पक्ष के लोग भी थे। जहीर ने तहरीर में बताया कि वहां से जांच के बाद जब हम लोग वापस आ रहे थे तो ईदगाह के निकट करीब तीस लोग पहले से ही हमला करने की नियत से लाठी डंडा,फरसा, रॉड लेकर घात लगाए बैठे थे।अचानक हम लोगों पर हमला करने लगे। आरोप है कि हमले में जहीर, अलाउद्दीन,नजमुद्दीन,साद खां,येतिसाम,अजमल,फैज तथा कुल्लू घायल हो गए।थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि जहीर की तहरीर पर एहसानुल,एकरारूल, बकरीदी, जीसान,साजिद,उस्मान,अयाज,शाहनवाज,सरफराज,रोशन लाल, इसराक,आमिर,अयान,हसनैन,अज्ञात पुत्र शकील, जफरी तथा तीस अज्ञात के विरुद्ध धारा 191(2)115(2) 117(2) 118(1) 352,351(3)110 बी एन एस के तहत दर्ज कर इसकी विवेचना उप निरीक्षक प्रवीण त्रिपाठी को सौंप दी गई है।
    3
    कोटे की जांच में शामिल तो पक्षों में हुआ विवाद

हमले में एक पक्ष के आठ लोग घायल 

कोटे की जांच में शामिल तो पक्षों में हुआ विवाद
हमले में एक पक्ष के आठ लोग घायल 
19 लोगों पर नामजद व तीस अज्ञात लोगों पर गम्भीर धाराओं में केस दर्ज
मवई अयोध्या बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम चन्द्रा मऊ मंगा में कोटे की जांच को लेकर कई दिनों से दो पक्षों में चल रहे तनाव के बीच  बुधवार को आखिरकार हिंसक रूप ले ही लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडा व फरसा से हमला कर दिया।हमले में सात लोग घायल हो गए।गांव के जहीर पुत्र वसीम ने बाबा बाजार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार को कोटे की जांच के लिए सप्लाई विभाग के अधिकारी आए हुए थे।पहले गांव के कुछ राशनकार्ड धारकों से बयान लिया गया उसके बाद जांच के लिए सम्बंधित अधिकारी ककरहिया गए हुए थे।बताया जाता है कि जांच के समय दोनों पक्ष के लोग भी थे। जहीर ने तहरीर में बताया कि वहां से जांच के बाद जब हम लोग वापस आ रहे थे तो ईदगाह के निकट करीब तीस लोग पहले से ही हमला करने की नियत से लाठी डंडा,फरसा, रॉड लेकर घात लगाए बैठे थे।अचानक हम लोगों पर हमला करने लगे। आरोप है कि हमले में जहीर, अलाउद्दीन,नजमुद्दीन,साद खां,येतिसाम,अजमल,फैज तथा कुल्लू घायल हो गए।थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि जहीर की तहरीर पर एहसानुल,एकरारूल, बकरीदी, जीसान,साजिद,उस्मान,अयाज,शाहनवाज,सरफराज,रोशन लाल, इसराक,आमिर,अयान,हसनैन,अज्ञात पुत्र शकील, जफरी तथा तीस अज्ञात के विरुद्ध धारा 191(2)115(2) 117(2) 118(1) 352,351(3)110 बी एन एस के तहत दर्ज कर इसकी विवेचना उप निरीक्षक प्रवीण त्रिपाठी को सौंप दी गई है।
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अयोध्या में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, मशीनरी-औजारों की हुई विधि-विधान से पूजा प्रसाद किया गया वितरण। मोनू अयोध्या। विश्व के प्रथम इंजीनियर एवं शिल्पकार कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की जयंती गुरुवार को अयोध्या के विभिन्न मशीनरी एवं मैकेनिकल विभागों में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करने के साथ ही मशीनों, विद्युत उपकरणों और तकनीकी औजारों का भी पूजन किया। पूजा के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। नलकूप खंड में हुआ विशेष आयोजन नलकूप खंड में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन अधिशासी अभियंता उदय शंकर सिंह एवं सदर एसडीओ धीरेन्द्र सिंह व एस डी ओ बीकापुर राजेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सरयू नहर खंड के मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सभी को जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभागीय मशीनरी और औजारों का भी पूजन किया गया तथा कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया गया। सेतु निगम की मैकेनिकल कार्यशाला में पूजन वहीं सेतु निगम के मैकेनिकल डिवीजन स्थित कार्यशाला में भी विश्वकर्मा जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। कर्मचारी पीयूष कुमार झा व अधिशासी अभियंता रोहित अग्रवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन किया। इसके साथ ही कार्यशाला में मौजूद मशीनों एवं तकनीकी उपकरणों की पूजा की गई। पूजन के बाद कर्मचारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। राजकीय आईटीआई में मशीनों की पूजा अयोध्या के राजकीय आईटीआई परिसर में भी विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार के नेतृत्व में संस्थान में संचालित विभिन्न मशीनों और उपकरणों का विधिवत पूजन किया गया। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान तकनीकी शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों और विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। जलकल विभाग में भी मनाई गई जयंती नगर निगम के जलकल विभाग में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कर्मचारियों ने विभाग में मौजूद मशीनरी और उपकरणों का पूजन कर भगवान विश्वकर्मा से कार्यों में सफलता और विभाग की उन्नति की कामना की। विद्युत उपकेंद्र में उपकरणों की हुई पूजा निर्मोचन घाट स्थित विद्युत उपकेंद्र पर भी हर वर्ष की तरह इस बार विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। अवर अभियंता हरिश्चंद्र यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। उपकेंद्र में मौजूद विद्युत उपकरणों और तकनीकी मशीनरी का भी पूजन किया गया। इस अवसर पर अवर अभियंता हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को विश्व का प्रथम इंजीनियर माना जाता है। उनके आशीर्वाद से ही निर्माण, तकनीक और शिल्प की परंपरा को मजबूती मिली और आज मानव जीवन को अनेक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हो सकीं। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं अयोध्यावासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    4
    अयोध्या में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, मशीनरी-औजारों की हुई विधि-विधान से पूजा प्रसाद किया गया वितरण।
मोनू 
अयोध्या।
विश्व के प्रथम इंजीनियर एवं शिल्पकार कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की जयंती गुरुवार को अयोध्या के विभिन्न मशीनरी एवं मैकेनिकल विभागों में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करने के साथ ही मशीनों, विद्युत उपकरणों और तकनीकी औजारों का भी पूजन किया। पूजा के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया।
नलकूप खंड में हुआ विशेष आयोजन
नलकूप खंड में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन अधिशासी अभियंता उदय शंकर सिंह एवं सदर एसडीओ धीरेन्द्र सिंह व एस डी ओ बीकापुर राजेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सरयू नहर खंड के मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सभी को जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभागीय मशीनरी और औजारों का भी पूजन किया गया तथा कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया गया।
सेतु निगम की मैकेनिकल कार्यशाला में पूजन
वहीं सेतु निगम के मैकेनिकल डिवीजन स्थित कार्यशाला में भी विश्वकर्मा जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। कर्मचारी पीयूष कुमार झा व अधिशासी अभियंता रोहित अग्रवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन किया। इसके साथ ही कार्यशाला में मौजूद मशीनों एवं तकनीकी उपकरणों की पूजा की गई। पूजन के बाद कर्मचारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
राजकीय आईटीआई में मशीनों की पूजा
अयोध्या के राजकीय आईटीआई परिसर में भी विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार के नेतृत्व में संस्थान में संचालित विभिन्न मशीनों और उपकरणों का विधिवत पूजन किया गया। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान तकनीकी शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों और विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
जलकल विभाग में भी मनाई गई जयंती
नगर निगम के जलकल विभाग में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कर्मचारियों ने विभाग में मौजूद मशीनरी और उपकरणों का पूजन कर भगवान विश्वकर्मा से कार्यों में सफलता और विभाग की उन्नति की कामना की।
विद्युत उपकेंद्र में उपकरणों की हुई पूजा
निर्मोचन घाट स्थित विद्युत उपकेंद्र पर भी हर वर्ष की तरह इस बार विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। अवर अभियंता हरिश्चंद्र यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। उपकेंद्र में मौजूद विद्युत उपकरणों और तकनीकी मशीनरी का भी पूजन किया गया।
इस अवसर पर अवर अभियंता हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को विश्व का प्रथम इंजीनियर माना जाता है। उनके आशीर्वाद से ही निर्माण, तकनीक और शिल्प की परंपरा को मजबूती मिली और आज मानव जीवन को अनेक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हो सकीं। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं अयोध्यावासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    user_Tvnews Media
    Tvnews Media
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाहनवा चौराहा से मिर्जापुर माफी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित सहनवा तालाब में फिर से अवैध खनन हुआ शुरू सहनवा तालाब में रात के अंधेरे में हो रहा अवैध खनन। अयोध्या। दर्शननगर चौकी क्षेत्र के शाहनवा चौराहा से मिर्जापुर माफी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित सहनवा तालाब में फिर से अवैध खनन शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार खनन माफिया रात में दो जेसीबी व दर्जनों डंपरों से तालाब की मिट्टी खोदकर बेच रहे हैं, जबकि तालाब खनन की कोई परमिशन नहीं है। 6-7 माह पूर्व रिंग रोड के नाम पर मानक से अधिक खुदाई पर तत्कालीन खनन अधिकारी ने कार्रवाई की थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए जिला खनन अधिकारी द्वारा फोन न उठाने से खनन माफियाओं के हौसले और बुलंद हैं, जिससे वे और बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं। वहीं खनन की सूचना दर्शननगर चौकी इंचार्ज को दी जा चुकी है। चौकी इंचार्ज द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मामले को तत्काल दिखवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
    1
    शाहनवा चौराहा से मिर्जापुर माफी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित सहनवा तालाब में फिर से अवैध खनन हुआ शुरू
सहनवा तालाब में रात के अंधेरे में हो रहा अवैध खनन।
अयोध्या। दर्शननगर चौकी क्षेत्र के शाहनवा चौराहा से मिर्जापुर माफी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित सहनवा तालाब में फिर से अवैध खनन शुरू हो गया है।
सूत्रों के अनुसार खनन माफिया रात में दो जेसीबी व दर्जनों डंपरों से तालाब की मिट्टी खोदकर बेच रहे हैं, जबकि तालाब खनन की कोई परमिशन नहीं है। 6-7 माह पूर्व रिंग रोड के नाम पर मानक से अधिक खुदाई पर तत्कालीन खनन अधिकारी ने कार्रवाई की थी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए जिला खनन अधिकारी द्वारा फोन न उठाने से खनन माफियाओं के हौसले और बुलंद हैं, जिससे वे और बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं।
वहीं खनन की सूचना दर्शननगर चौकी इंचार्ज को दी जा चुकी है। चौकी इंचार्ज द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मामले को तत्काल दिखवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण पर बाराबंकी में हुई हमले को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण पर बाराबंकी में हुई हमले को लेकर अयोध्या जनपद की पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील स्थित तिकुनिया पार्क से विरोध मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंची जहां पर जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री यशवंत मौर्य, बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू, मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी रहे सूरज चौधरी सुनील रावत राम तीरथ, संजय रावत सुशील कुमार अजय संजय व राकेश समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
    4
    नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण पर बाराबंकी में हुई हमले को लेकर
नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण पर बाराबंकी में हुई हमले को लेकर
अयोध्या जनपद की पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील स्थित तिकुनिया पार्क से विरोध मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंची जहां पर जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री यशवंत मौर्य, बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू, मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी रहे सूरज चौधरी सुनील रावत राम तीरथ, संजय रावत सुशील कुमार अजय संजय व राकेश समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    6 hrs ago
  • सावधान! पुराना या टूटा मोबाइल बदलना पड़ सकता है भारी, बर्तन के लालच से रहें सतर्क उत्तर प्रदेश । पुराने या टूटे-फूटे मोबाइल फोन को बदलकर उसके बदले बर्तन अथवा अन्य सामान देने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। ऐसे मामलों में मोबाइल देने से पहले उसकी पूरी प्रक्रिया और सामने वाले व्यक्ति की पहचान की जांच करना जरूरी है। लोगों को सलाह दी गई है कि अनजान व्यक्तियों को अपना पुराना मोबाइल फोन देने से पहले सतर्कता बरतें। मोबाइल में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, दस्तावेज और अन्य डेटा का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति के पास मोबाइल बदलने के नाम पर कोई संदिग्ध व्यक्ति पहुंचता है या किसी तरह की धोखाधड़ी की आशंका होती है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दें। सावधानी ही सुरक्षा है—अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से पहले उसकी पहचान और पूरी प्रक्रिया की जांच जरूर करें।
    1
    सावधान! पुराना या टूटा मोबाइल बदलना पड़ सकता है भारी, बर्तन के लालच से रहें सतर्क
उत्तर प्रदेश । पुराने या टूटे-फूटे मोबाइल फोन को बदलकर उसके बदले बर्तन अथवा अन्य सामान देने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। ऐसे मामलों में मोबाइल देने से पहले उसकी पूरी प्रक्रिया और सामने वाले व्यक्ति की पहचान की जांच करना जरूरी है।
लोगों को सलाह दी गई है कि अनजान व्यक्तियों को अपना पुराना मोबाइल फोन देने से पहले सतर्कता बरतें। मोबाइल में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, दस्तावेज और अन्य डेटा का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।
यदि किसी व्यक्ति के पास मोबाइल बदलने के नाम पर कोई संदिग्ध व्यक्ति पहुंचता है या किसी तरह की धोखाधड़ी की आशंका होती है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दें।
सावधानी ही सुरक्षा है—अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से पहले उसकी पहचान और पूरी प्रक्रिया की जांच जरूर करें।
    user_Nation 7 TV
    Nation 7 TV
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अयोध्या,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन, भाजपा मना रही सेवा संकल्प माह। अयोध्या,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन, भाजपा मना रही सेवा संकल्प माह। अयोध्या में सेवा संकल्प माह की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में पूरे माह चलता रहेगा कार्यक्रम, आज पूरे जनपद में जगह-जगह भाजपाई मना रहे हैं सेवा संकल्प माह। प्राचीन पाटेश्वर देवी मंदिर परिसर में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सफाई अभियान चलाया। विधायक के साथ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सफाई अभियान में शामिल हुए। वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा—आज का दिन भारतवासियों के लिए सौभाग्य का दिन है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के साथ आज विश्वकर्मा जयंती भी मनाई जा रही है। विधायक ने मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख किया। वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा—जनकल्याण, गरीब कल्याण और सुशासन को प्राथमिकता दी गई। सेवा संकल्प माह में स्वच्छता, वृक्षारोपण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम होंगे। शाम को प्रधानमंत्री की दीर्घायु और यश की कामना के लिए घर-घर दीप जलाने का कार्यक्रम होगा।
    2
    अयोध्या,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन, भाजपा मना रही सेवा संकल्प माह।

अयोध्या,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन, भाजपा मना रही सेवा संकल्प माह।
अयोध्या में सेवा संकल्प माह की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई।
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में पूरे माह चलता रहेगा कार्यक्रम, आज पूरे जनपद में जगह-जगह भाजपाई मना रहे हैं सेवा संकल्प माह।
प्राचीन पाटेश्वर देवी मंदिर परिसर में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सफाई अभियान चलाया।
विधायक के साथ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सफाई अभियान में शामिल हुए।
वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा—आज का दिन भारतवासियों के लिए सौभाग्य का दिन है।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के साथ आज विश्वकर्मा जयंती भी मनाई जा रही है।
विधायक ने मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख किया।
वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा—जनकल्याण, गरीब कल्याण और सुशासन को प्राथमिकता दी गई।
सेवा संकल्प माह में स्वच्छता, वृक्षारोपण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम होंगे।
शाम को प्रधानमंत्री की दीर्घायु और यश की कामना के लिए घर-घर दीप जलाने का कार्यक्रम होगा।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.