जनपद पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत "सुगम संपर्कता परियोजन बैठक मोहन बड़ोदिया जनपद पंचायत कार्यालय - महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत "सुगम संपर्कता परियोजना" को लेकर सरपंच,सचिव,ग्राम रोजगार सहायक का प्रशिक्षण जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया में बुधवार शाम 5 बजे सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण में "जी राम राजी" योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, इस योजना में 125 दिन की मजदूरी और पुराने कार्य पूर्ण होने पर ही नए कार्य स्वीकृत करने को कहा गया, इस दौरान सभी ने अपनी अपनी जिज्ञासा के अनुसार प्रश्न भी किए, जिनका मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जवाब दिया, इस दौरान मोहन बड़ोदिया जनपद सीईओ अमृतराज सिसोदिया, एडीओ,पीसीओ,राष्टीय सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य लोकेंद्र सिंह सोलंकी,जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक भी मौजूद रहे. इस दौरान मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बीएमओ डॉक्टर आरसी चक्रवर्ती अपने दल के साथ पहुंचे और मोहन बड़ोदिया जनपद की ग्राम पंचायतों के सचिवों और सरपंचों को एचपीवी वैक्सीन के बारे में बताया, साथ ही भ्रामक जानकारियों से दूरी बनाने को कहा गया,बीएमओ ने कहा कि यह वैक्सीन बेहद कीमती है, इसको जरूर लगवाए, इस अभियान में ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच और रोजगार सहायक से सहयोग की मांग की गई, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।

- मोहन बड़ोदिया जनपद पंचायत कार्यालय - महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत "सुगम संपर्कता परियोजना" को लेकर सरपंच,सचिव,ग्राम रोजगार सहायक का प्रशिक्षण जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया में बुधवार शाम 5 बजे सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण में "जी राम राजी" योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, इस योजना में 125 दिन की मजदूरी और पुराने कार्य पूर्ण होने पर ही नए कार्य स्वीकृत करने को कहा गया, इस दौरान सभी ने अपनी अपनी जिज्ञासा के अनुसार प्रश्न भी किए, जिनका मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जवाब दिया, इस दौरान मोहन बड़ोदिया जनपद सीईओ अमृतराज सिसोदिया, एडीओ,पीसीओ,राष्टीय सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य लोकेंद्र सिंह सोलंकी,जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक भी मौजूद रहे. इस दौरान मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बीएमओ डॉक्टर आरसी चक्रवर्ती अपने दल के साथ पहुंचे और मोहन बड़ोदिया जनपद की ग्राम पंचायतों के सचिवों और सरपंचों को एचपीवी वैक्सीन के बारे में बताया, साथ ही भ्रामक जानकारियों से दूरी बनाने को कहा गया,बीएमओ ने कहा कि यह वैक्सीन बेहद कीमती है, इसको जरूर लगवाए, इस अभियान में ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच और रोजगार सहायक से सहयोग की मांग की गई, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।1
- आगामी चैत्र नवदुर्गा पर्व के दृष्टिगत एसडीएम दतिया श्री संतोष तिवारी के निर्देशन में एसडीओपी अनुभाग दतिया, श्रीमती आकांक्षा जैन एवं उप निरीक्षक अंशुल अरोरा (थाना कोतवाली) द्वारा दतिया शहर के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा मां पीतांबरा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।1
- नई सड़क पर सांडों की लड़ाई, चाय की दुकान में घुसकर मचाया उत्पात शाजापुर। शहर के नई सड़क स्थित पोस्ट ऑफिस के पास गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में लड़ते हुए एक चाय की दुकान में घुस गए। अचानक हुई इस घटना से दुकान में रखा सामान बिखर गया और आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांडों की लड़ाई इतनी उग्र थी कि उन्हें काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने मिलकर किसी तरह दोनों सांडों को अलग किया, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शहर में आवारा मवेशियों की समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।1
- शाजापुर जिले में हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा आज,सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य दीदियों ने राहगीरों को लगाया तिलक, वितरित की मिश्री नीम1
- Post by Jidi boy jidi boy2
- आगर मालवा। शहर के बीच स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मारुति ओमनी वैन में अचानक आग लग गई। पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से स्थिति पर समय रहते काबू पा लिया गया। घटना के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बिना देर किए जलती हुई वैन को तुरंत पंप परिसर से बाहर धकेलकर सड़क पर पहुंचाया, जिससे पेट्रोल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों तक आग फैलने का खतरा टल गया। सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वैन अंदर से पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों की बहादुरी और समझदारी की सराहना की, जिनकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।1
- ये अजब एमपी की गजब कहानी ,वाकई Bharatiya Janata Party (BJP) में मौज है ! ट्रेनिंग के बाद गजब की मस्ती चल रही है..BJP में कम ही देखा गया है फिर भी बड़ी बात है,सामाजिक राजनैतिक कार्यक्रमों के तनाव को कम करने का ये बेहतर तरीका है... वीडियो - इंदौर में BJP के प्रशिक्षण शिविर के खत्म होने के बाद का है.. जो अब लगातार सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा हे।1
- विकास की आड़ में 'विनाश' की तैयारी? कांग्रेस ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा शाजापुर: शहर में चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जनता की सुरक्षा को लेकर अब सियासत गरमा गई है। "क्या विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है?" इसी सुलगते सवाल के साथ गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि निर्माण में न केवल घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है, बल्कि आम जनता की जान को भी 'भगवान भरोसे' छोड़ दिया गया है। सड़कों पर उतरी कांग्रेस: औचक निरीक्षण और जमीनी हकीकत गुरुवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम सबसे पहले प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय) के सामने पहुंचा। यहाँ नेताओं ने चल रहे निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद यह काफिला सनकोटा जोड़ स्थित निर्माणाधीन पुल पर पहुंचा, जहां घटिया निर्माण की शिकायतों को मौके पर परखा गया। मौत को दावत देती रफ्तार: तत्काल स्पीड ब्रेकर की मांग सनकोटा जोड़ पर मक्सी की ओर से आने वाले भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार ने कांग्रेस नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि: अंधाधुंध रफ्तार किसी भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है। राजमार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता का निकला 'जनाजा': भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप प्रदर्शन के दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान और जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने निर्माण कंपनी और विभागीय अधिकारियों पर तीखे हमले बोले: "फोरलेन निर्माण में गुणवत्ता का पूरी तरह जनाजा निकल चुका है। न तो निर्माण सामग्री का सही परीक्षण हो रहा है और न ही मानकों का पालन। यह सब अधिकारियों और कंपनी की मिलीभगत का नतीजा है।" प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम मामले की गंभीरता और कांग्रेस के आक्रोश को देखते हुए नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस की चेतावनी: कांग्रेस ने प्रशासन को स्पष्ट 7 दिन की मोहलत दी है। यदि एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य में सुधार और स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था नहीं की गई, तो कांग्रेस चक्काजाम और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी।3