लापरवाही से चलते हुए डंपर ने मारी युवक में टक्कर।युवक की हुई मौके पर दर्दनाक मृत्यु। सिकंदरा राऊ, हाथरस। हाथरस जनपद के सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गाड़ियों की मरम्मत का कार्य करने वाला मनीष पुत्र राजकुमार (उम्र करीब 38 वर्ष) रोज की तरह घर से अपनी दुकान के लिए निकला था। जैसे ही वह जीटी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचा, तभी अलीगढ़ से एटा की ओर जा रहा हाईवे निर्माण कार्य में लगा एक डंपर पीछे से तेज रफ्तार में आया और उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष सड़क पर गिर गया और उसके चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसका चेहरा खून से लथपथ हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भाग निकला, लेकिन सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए कोतवाली के पास डंपर को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद काफी देर तक युवक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे पास के सीएचसी केंद्र तक पहुंचाने की पहल नहीं की, जिससे लोगों की संवेदनहीनता भी सामने आई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया। अविवाहित मनीष अपने पीछे रोते-बिलखते माता-पिता को छोड़ गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डंपरों की लापरवाही से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर नियंत्रण लगाया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

- Post by Mohit kumar1
- ग्राम पंचायत दुबई माजरा शीतलवाड़ा बढ़ती समस्या को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन तहसीलदार और विकासखंड अधिकारी को दिया एक प्रार्थना पत्र उसमें अपनी समस्याएं बताईं और सभी ग्राम वासियों को बहुत ही परेशानी उठानी पड़ रही है सड़क को लेकर महिलाएं और बुजुर्ग लोग बड़े हदाशे से गुजर रहे लोग मे आप सभी पद आला अधिकारीयों से निवेदन करता हु इस मामले को जल्दी से आपने , संज्ञान में ले1
- सिकंदराराऊ में शुक्रवार दोपहर जीटी रोड स्थित ईदगाह मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात मैक्स वाहन ने बाइक सवार गौरव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची, सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Maulana Chand Miyan alvi barkati1
- Post by Hari Singh Goutam1
- सासनी (हाथरस)। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पराग डेयरी के समीप एक भीषण सड़क हादसे में टेंपू सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हाथरस से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे टेंपू को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस निवासी समद पुत्र इंतहा, सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिर्रा निवासी महेश पुत्र निरंजनलाल और उनकी पत्नी मीना देवी टेंपू में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका टेंपू पराग डेयरी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सासनी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महेश और उनकी पत्नी मीना देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भागने में सफल रहा।3
- Post by Mohit kumar1