Shuru
Apke Nagar Ki App…
मां बंगाल में मजदूरी करती रही... और पीछे से करैत ने छीन ली बेटे की सांसें!
The KB Live
मां बंगाल में मजदूरी करती रही... और पीछे से करैत ने छीन ली बेटे की सांसें!
More news from झारखंड and nearby areas
- सरैयाहाट/हंसडीहा जवाहर नवोदय विद्यालय में विशाल अजगर निकलने से विद्यालय में मचा अफरातफरी का माहौल। सरैयाहाट प्रखंड के हंसडीहा जवाहर नवोदय विद्यालय में लगभग 10 फीट का विशाल अजगर निकलने से विद्यालय में अफरातफरी का माहौल हो गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य केएन पांडे ने तुरंत 112,0में दुमका वनविभाग को सुचना दिया । सुचना पर वनविभाग के कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में अजगर को विद्यालय से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने राहत की सांस ली।इस मामले में सोमवार को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य केएन पांडे ने बताया कि वनविभाग टीम द्वारा अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।अब सभी छात्र छात्राएं व विद्यालय कर्मियों ने राहत की सांस ली है।1
- *पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन दिसंबर तक चलेगी:* कई ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव, बर्द्धमान-तालित के बीच ब्लॉक, 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द *पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन दिसंबर तक चलेगी:* कई ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव, बर्द्धमान-तालित के बीच ब्लॉक, 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द1
- जामताड़ा न्यूज:प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा करेगी जनसेवा। जामताड़ा में भाजपा की सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला। 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान।1
- समय पर वेतन-बोनस नहीं मिलने से GCPL कंपनी में मजदूरों का हंगामा, जनता मजदूर संघ ने ठप कराया कामकाज निरसा के मुगमा एरिया स्थित GCPL कंपनी में समय पर वेतन, बोनस समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मजदूरों का आक्रोश सामने आया है। अपनी मांगों को लेकर मजदूरों ने कंपनी परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और कामकाज को ठप कर दिया। बताया जा रहा है कि जनता मजदूर संघ (JMS), ECL मुगमा एरिया के नेतृत्व में मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जनता मजदूर संघ के ECL मुगमा एरिया सचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में मजदूरों ने काम बंद कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मजदूरों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही बोनस सहित कई अन्य मांगें भी लंबे समय से लंबित हैं। मजदूरों ने प्रबंधन से इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है। मजदूरों की प्रमुख मांगों में समय पर वेतन का भुगतान, बोनस का अविलंब भुगतान, लंबित मांगों का भुगतान, काम की बेहतर व्यवस्था, मजदूरों की सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है। मजदूरों का कहना है कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और प्रबंधन को मजदूर प्रतिनिधियों के साथ तत्काल ठोस वार्ता कर समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए। वहीं, प्रदर्शन के दौरान मजदूरों में कंपनी प्रबंधन के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रह सकता है। जनता मजदूर संघ ने भी प्रबंधन से मजदूरों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द वार्ता करने और लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। फिलहाल GCPL कंपनी में धरना-प्रदर्शन जारी है और कामकाज ठप रहने से कंपनी का संचालन प्रभावित हुआ है। अब देखना होगा कि प्रबंधन मजदूरों की मांगों पर क्या कदम उठाता है और वार्ता के जरिए इस विवाद का समाधान कब तक निकलता है।5
- “खुशखबरी! खुशखबरी! खुशखबरी! 🎉 अगर आप हिरनपुर बाज़ार में एक बेहतरीन ब्यूटी पार्लर और मेकओवर की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक शानदार जगह सामने आई है। यहाँ आपको मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, ब्यूटी केयर और कई तरह की सेवाएँ एक ही जगह मिल सकती हैं। जगह भी ऐसी कि पहुँचने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। 📍 लोकेशन — हिरनपुर बाज़ार। यह प्रतिष्ठान रोड के बगल में राशन डीलर की दुकान के अंदर स्थित है। तो के सामने1
- Chandan Banka ग्राम पंचायत राज कोरिया गांव असली खबर गेस टंकी में गेस के व्जय पानी निकल रहा है1
- चांदन -रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक युवक की शव मिलने से सनसनी युवक की शव मिलने से सनसनी चांदन/बांका/रासासं-चांदन-हड़खाड़ मुख्य सड़क मार्ग के जुगड़ीमोड़ स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप आज सोमवार अहले एक युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुचना पर पहुंचे चांदन थाना पुलिस ने शव को लेकर अपने कब्जे में जांच शुरू कर दी।शव की शिनाख्त रूपेश कुमार उम्र 30 पिता मणीकांत यादव सा०दिवारी,थाना सोनवर्षा कचहरी,जिला सहरसा के रूप में हुईं हैं। सोमवार सुबह कुछ लोग मार्निंग वाक के लिए निकले थे।इस दौरान रेलवे ट्रैक के नीचे झाड़ी में पड़े शव पर उनके नजर पड़ी।जिसे देखकर कर लोगों में अफ़रा-तफ़री का माहौल हो गया।शव मिलने की सुचना आस-पास के गांव के लोगों को मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।शव मिलने की सुचना मिलते ही चांदन थानाध्यक्ष रवि कुमार बदल-बदल घटना स्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने बांका से फोरेंसिक टीम को घटना स्थल बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।बताया जा है कि युवक को अन्यत्र कहीं हत्या कर शव को रेलवे ओवर ब्रिज के समीप लाकर झाड़ी में ठिकाना लगा दिया गया है। हालांकि घटना की सही कारणों की पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।घटना की सुचना पर पर पहुंचे स्वजन नीतिश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर चार बजे मृतक रुपेश कुमार पेशे से चालक था ।जो गांव के ही कुछ लोगों को पहुंचाने कार से देवघर आया हुआ था।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों की पता चल सकेगा। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- रामगढ़ प्रखंड के जियापानी गांव के बाहर सोमवार अचानक 11हजार वोल्ट का खंभा सहित बिजली की तार गिरने से अफरातफरी जलने लगा फसल। रामगढ़ प्रखंड के अमडापहाडी पंचायत के जिया पानी गांव के बाहर सोमवार को अचानक ग्यारह हजार वोल्ट का बिजली तार खंभा सहित जमीन पर गिर जाने से जमीन पर लगे फसल में आग लग गया तथा धुवां धुवां वातावरण हो गया।गणिमत था कि घटना के समय कोई व्यक्ति या जानवर नहीं था नहीं तो किसी बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता था। बहरहाल लोगों ने इसकी सुचना बिजली विभाग को दे दी है।1