जरवल ब्लॉक में मैजिक वाहन पलटने से हादसा, 108 एंबुलेंस की तत्परता से घायलों को मिला त्वरित उपचार बहराइच। आज सुबह लगभग 8:30 बजे जरवल ब्लॉक क्षेत्र में एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में 5–6 लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस (UP32FG0578) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। एंबुलेंस स्टाफ ने तत्परता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुस्तफाबाद पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों की सलाह पर घायलों को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बहाउ, अहमद अली आदि के रूप में हुई है। आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया और समर्पित कार्यप्रणाली ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि समय पर चिकित्सा सहायता मिलना कितनी महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों ने भी एंबुलेंस टीम के प्रयासों की सराहना की।
जरवल ब्लॉक में मैजिक वाहन पलटने से हादसा, 108 एंबुलेंस की तत्परता से घायलों को मिला त्वरित उपचार बहराइच। आज सुबह लगभग 8:30 बजे जरवल ब्लॉक क्षेत्र में एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में 5–6 लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस (UP32FG0578) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। एंबुलेंस स्टाफ ने तत्परता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुस्तफाबाद पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों की सलाह पर घायलों को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बहाउ, अहमद अली आदि के रूप में हुई है। आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया और समर्पित कार्यप्रणाली ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि समय पर चिकित्सा सहायता मिलना कितनी महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों ने भी एंबुलेंस टीम के प्रयासों की सराहना की।
- Post by Mohd Aamir1
- विषय । विषय: ग्राम पंचायत गुरसरी (गोसाईं पुरवा) में अवरुद्ध जल निकासी एवं नाली निर्माण की अनुमति/कार्रवाई के संबंध में। महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं संजय कुमार पुत्र अमरनाथ, ग्राम गुरसरी परसपुर, तहसील कर्नलगंज, जनपद गोण्डा का निवासी हूँ। मैं आपका ध्यान ग्राम पंचायत गुरसरी के गोसाईं पुरवा की एक गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ: आपका ध्यान प्रशासन और रसूखदारों की मिलीभगत से हो रहे अन्याय की ओर दिलाना चाहता है: दबाव और प्रभाव: राम प्रताप (पेशा-वकील) अपनी दबंगई के बल पर नाली निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। उनके रिश्तेदार रामशंकर भारती, जो वर्तमान में उपजिलाधिकारी (SDM) महोदय के पेशकार हैं, अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर स्थानीय प्रशासन व राजस्व विभाग पर दबाव बना रहे हैं, जिससे कोई भी अधिकारी निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रहा है। प्रशासन की उदासीनता: हमने जिलाधिकारी से लेकर मण्डलायुक्त तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन पेशकार के दबाव के कारण ग्राम विकास अधिकारी और राजस्व कर्मी मौके पर आकर भी निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देते हैं। ग्रामीणों द्वारा आपसी चंदे से नाली बनाने के प्रस्ताव को भी अनसुना कर दिया गया है। शिकयतें संख्या 40018326003157 40018326003039 40018326003032 40018326003029 40018325043274 60000260023423 60000260021787 60000260021130 60000250290038 92518300039262 92618300000996 और 100 से ज्यादा एप्लीकेशन/प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया किंतु कोई अधिकारी ठोस समाधान नहीं किया गया गोल मोटोल अख्या लग /करके ताल दिया किन्तु कोई भी अधिकारी जांच में गांव की आबादी में लगभग 80 मीटर का सरकारी इंटरलॉकिंग खड़ंजा/रास्ता बना हुआ है, इसका गौर तलब नहीं किया ग्रामीण लोग जल निकास/नाली निर्माण हेतु 14 /07/2022 मांग की जा रहा है। समस्या का नहीं हुआ है कोई अधिकारी जांच करने नहीं आये हमारे गांव की आबादी में लगभग 80 मीटर का सरकारी इंटरलॉकिंग खड़ंजा/रास्ता बना हुआ है, ग्राम गुरसरी 12–13 घरों के आगे राम प्रताप पुत्र राम सहाय के घर है उक्त 12–13 घरों के जल निकास/नाली निर्माण/कनेक्टिंग की समस्या काफी समय से लंबित है। इस संबंध में पूर्व में कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, परंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। श्री राम प्रताप पुत्र राम सहाय, दिवेश प्रताप, अभिषेक प्रताप एवं भानु प्रताप द्वारा जल निकास/नाली निर्माण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे गांव के कई घरों का पानी निकास बाधित है और गंदा पानी मार्ग पर भर जाता है, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।जल निकास नाली निर्माण हेतु प्रस्ताव पहले पास था तिलकराम के घर से बगिया तालाब तक है कार्य योजना शमिल है कार्य योजना संख्या 52931950 तिलकराम के घर से बगिया तालाब तक नाली निर्माण है किन्तु काली रोड से बकेलाल के घर तक 25मीटर नाली का निर्माण रास्ता खाते की भूमि के किनारे तहसीलदार करनैलगंज से पुलिस व राजस्व टीम की उपस्थिति में करा दिया गया है। 12/13 घरों का जल निकास/नाली निर्माण हेतु समस्या का समाधान नहीं कराया गया है ग्रामीण की समस्या बना हुआ है आपसे निवेदन है कि उप जिला अधिकारी करनैलगञ गोंडा एवं जिला आधिकारी गोंडा को शमिल करने एवं ग्राम गुरसारी गोसाई पुरवा ब्लॉक परसपुर तहसील करनैलगंज जनपद गोंडा1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी जनपद के फतेहपुर क्षेत्र में सोमवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर साढ़ेमऊ बाजार के पास एक बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक रामजीत (पुत्र ओम प्रकाश, निवासी हाफिजपुर, थाना रामनगर) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और मोटरसाइकिल दोनों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार को समय रहते नियंत्रित नहीं कर सका और टक्कर हो गई।1
- बहराइच। होली व रमजान के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक के निर्देशअनुसार थाना दरगाह शरीफ के सालारगंज चौकी प्रभारी आशुतोष राय व उनकी टीम ने संवेदनशील इलाकों में सलारगंज,काजी कटरा, हमजापुरा, मंसूरगंज मे पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल-112 पर देने की अपील की। त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी1
- Post by Journalist Manoj Shukla1
- Jungle Survival Cooking — Maggi Banayi Aag Par 🔥1
- होली त्योहार व रमजान माह के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने किया फ्लैग मार्च बहराइच। होली त्योहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से रविवार को देर शाम जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा नगर क्षेत्रांतर्गत व थाना रिसिया में पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया गया। होली त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा त्यौहारों को सकुशल सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसपी द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए प्रमुख मार्गाे पीपल तिराहा से घंटाघर चौकी होते हुए समस्त शहर क्षेत्र तथा थाना रिसिया क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया। पैदल गश्त के दौरान आमजन को आश्वस्त किया गया कि बहराइच पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले अवाछंनीय तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन व डायल-112 को दें। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं प्रेम के साथ होली का पर्व मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।3
- Post by Kasim1